जमशेदपुर | तीसरी धारा समाचार
जमशेदपुर: मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है। इसी कड़ी में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता के पक्ष में एक विशाल पदयात्रा और जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

नमाज के बाद दुआ और समर्थन की अपील
अभियान की शुरुआत फज़ल कॉलोनी स्थित हमज़ा मस्जिद से हुई, जहाँ जुम्मे की नमाज के बाद अंसार खान ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और सुधा गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं का हुजूम जवाहर नगर के पहाड़ी क्षेत्रों में पहुँचा।
डोर-टू-डोर पदयात्रा और विकास का रिपोर्ट कार्ड
अंसार खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 1, 2, 3, 4, रिजवान एकेडमी और आफरीन टावर के पीछे स्थित बस्तियों में घर-घर जाकर वोट मांगे। जनसंपर्क के दौरान अंसार खान ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा:
”आज आप जो सड़कें, नालियां और स्ट्रीट लाइटें देख रहे हैं, यह सुधा गुप्ता के पति और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की दूरदर्शिता की देन है। विकास का यह सिलसिला जारी रखने के लिए सुधा गुप्ता का जीतना अनिवार्य है।”
“वोट के बिखराव से बचें” – अंसार खान की चेतावनी
विपक्षी प्रत्याशियों पर निशाना साधते हुए अंसार खान ने बस्ती वासियों को सचेत किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कई ऐसे चेहरे आएंगे जिन्हें आपने पहले कभी क्षेत्र में नहीं देखा होगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने वोटों का बिखराव न होने दें और अपनी “वोट की हिफाजत” करें।
11 नंबर, निशान ‘कारपेट’ (गुलाबी पर्ची)
प्रचार के दौरान समर्थकों ने मतदाताओं को मतपत्र की जानकारी दी और क्रम संख्या 11, चुनाव चिन्ह ‘कारपेट’ (गुलाबी पर्ची) पर मुहर लगाकर सुधा गुप्ता को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
पदयात्रा में मुख्य रूप से शामिल हुए:
इस दौरान अली इमाम, मोहम्मद शमसी, मोनू हसन अली, गुल शेर अली, अब्दुल हलीम, मुनीर अंसारी, मोहम्मद आफताब अहमद खान, आरजू अहमद खान, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद राशिद, अलाउद्दीन, मोहम्मद जियाउद्दीन, मोहम्मद अकरम, नूर आलम समेत भारी संख्या में स्थानीय युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











