
जमशेदपुर : गांधी जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। वही बापू के प्रतिमा पर सुबह से ही माल्यार्पण का सिलसिला जारी हैं। हर लोग गांधी जी को याद कर रहें हैं। वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरन महतो मानगो गांधी मैदान पहुंच बापू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। (जारी…)


इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोकल फॉर वोकल का नारा देते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार मिले, स्थानीय लोग अपने पैरों पर खड़ा हो यह गांधी जी का सपना था और इस सपने को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करने के लिए लोकल फॉर वोकल का नारा दिया है। वहीं सांसद विद्युत भरण महतो ने भी माल्यार्पण कर गांधी जी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की सीख ली।

