एक नई सोच, एक नई धारा

जेम्को मैदान को बचाने के लिए बस्ती वासियों का प्रयास जारी, जुस्को के महाप्रबंधक जीएम से की मुलाकात, मिला आश्वासन – जल्द उच्च एवं संबंधित अधिकारियों से करेंगे वार्ता

IMG 20240720 WA0010
IMG 20240720 WA0010

जमशेदपुर : आज शनिवार को जेम्को बस्ती वासियों का एक प्रतिमंडल जुस्को के महाप्रबंधक जीएम श्री आरके सिंह से मुलाकात करने पहुंचा।
ज्ञात होगी कुछ ही दिनों पहले पूर्वी डॉ अजय कुमार जेम्को मैदान पहुंचे थे इस संदर्भ में बस्ती वासियों ने उन्हें बताया था की हम बस्ती वासियों के लिए यह एक ही खेल का मैदान है जो कितना उपयोगी है। यह मैदान 10 बस्तियों के बीच में आता है जो – जेम्को बस्ती , महानंद बस्ती, मछुआ बस्ती , आजाद बस्ती, मिश्रा बागान, मनीफिट, मंदिर लाइन, प्रेमनगर , बजरंगी बागान इतनी बड़ी क्षेत्र की आबादी में सिर्फ एक ही खेल मैदान है तो यहां मैदान अगर कंपनी प्रबंधन अपने अंदर ले लेगी तो हम बस्ती वासी कहां जाएंगे।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

इस संबंध में डॉ अजय कुमार ने मैदान की उपयोगिता को समझते हुए तत्पर अपनी पहल करते हुए उपायुक्त जमशेदपुर एवं जुस्को महाप्रबंधक से वार्ता की तथा बस्ती वासियों को भी मुलाकात करने को कहा।
जुस्को के जीएम आरके सिंह ने बस्ती वासियों को आश्वासन दिया की जेम्को मैदान के संदर्भ में उच्च एवं संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे।

IMG 20240309 WA00261