एक नई सोच, एक नई धारा

सावन का पांचवा सोमवार आज, इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान शिव का पूजन

सावन का पावन महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस माह भक्त पूरी श्रद्धा से उनकी अराधना करते हैं. इस साल सावन का महीना बेहद ही खास है क्योंकि इस बार एक नहीं बल्कि दो सावन पड़ रहे हैं.

क्योंकि इस बार अधिकमास यानि मलमास भी है जिसे अंग्रेजी भाषा में लीप ईयर कहते हैं. इसलिए सावन का 30 दिन का नहीं, बल्कि 59 दिनों का होगा. ऐसे में सावन के सोमवार भी 4 नहीं, बल्कि 8 होंगे. आज यानि 7 अगस्त को सावन अधिकमास का पांचवा सोमवार है. कहते हैं कि यदि कोई भक्त पूरी श्रद्धा के साथ इस दिन भगवान शिव की अराधना करता है तो भोलेनाथ उसे कभी निराश नहीं करते. आइए जानते हैं आज भोलेनाथ की अराधना के लिए शुभ मुहूर्त क्या है और पूजा की सही विधि.

IMG 20230708 WA0057

सावन सोमवार 2023 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार यदि कोई भी पूजा-पाठ शुभ मुहूर्त में की जाए तो वह शुभ फल प्रदान करती हैं. आज आज सावन के पांचवे सोमवार के दिन दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. आज रवि योग और शूल योग रहेगा जो कि पूजा के लिए बेहद ही खास माना गया है. पंचांग के अनुसार आज सुबह 5 बजकर 46 पर रवि योग शुरू होगा और इसका समापन कल यानि 8 अगस्त को रात 1 बजकर 16 मिनट पर होगा. वहीं शूल योग आज शाम 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. यदि आप शुभ मुहूर्त में पूजा न कर पाएं तो अभिजित मुहूर्त में भी पूजा कर सकते हैं. इसे भी शुभ मूहूर्त माना जाता है और यह आज दोपहर 12 बजकर 53 पर शुरू होगा.

AddText 08 02 01.40.24

सावन सोमवार पूजन विधि

सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करना बेहद ही शुभ माना जाता है. कहते हैं कि इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं. सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर भगवान शिव के मंदिर जाएं और उनका जलाभिषेक करें. ध्यान रखें कि जल में थोड़ा सा दूध और कुछ दाने चीनी के भी मिलाएं. इसके बाद शहद अर्पित करें और चंदन का तिलक लगाएं. फिर उन्हें भांग, धतूरा, बेलपत्र और फूल अर्पित करें. इसके बाद मीठे का भोग लगाएं और आरती करें. अगर आप सावन सोमवार का व्रत कर रहे हैं तो पूजा के बाद व्रत कथा अवश्य पढ़ें.

अमेरिका में राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की रेस में शामिल रामास्वामी का लाजवाब जवाब, हिंदू धर्म से जुड़ा था सवाल

ईसाई मूल्यों पर आधारित देश अमेरिका के अगले राष्ट्रपति चुनाव की रेस में शामिल भारतीय मूल के विवेक जी रामास्वामी ने खुद के हिंदू होने का बड़े ही जोरदार तरीके से बचाव किया है। उन्होंने धार्मिक मान्यता से जुड़े एक सवाल का इस ढंग से जवाब दिया है कि अमेरिका से लेकर भारत तक में इसकी चर्चा हो रही है।

ट्विटर पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं ऐसा दिखावा नहीं करूंगा जो मैं हूं ही नहीं। वैसे भी मैं पादरी प्रमुख के रेस में नहीं हूं। मुझे इस देश का कमांडर इन चीफ बनना है।”

IMG 20230708 WA0057

उनकी हिंदू आस्था के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने सबसे पहले समानता बताई कि कैसे वह बाइबल को एक औसत ईसाई से बेहतर जानते हैं। अपने जवाब से उन्होंने उस तर्क को ध्वस्त कर दिया है जो उनके खिलाफ उनके धर्म के आधार पर बनाया जा रहा है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा है, ”ईश्वर साकार है। हम अलग-अलग क्षेत्रों से आते हैं लेकिन एक समान पंथ से बंधे हैं।

आपको बता दें कि शुक्रवार की रात को वह पैट्रिक बेट-डेविड और वैल्यूटेनमेंट टीम के साथ एक विशेष लाइव टाउन हॉल कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वह अपनी पार्टी रिपब्लिकन की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने की रेस में शामिल हैं।

AddText 08 02 01.40.24

क्या भारत विश्व शक्ति के रूप में चीन की जगह ले सकता है?
रामास्वामी से जब यह सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ”उनके पास अपने कुछ साथी उम्मीदवारों की तुलना में विदेश नीति का कम अनुभव है, लेकिन पुतिन और शी जिनपिंग जैसे लोगों के साथ काम करते समय भी वह इसे कमजोरी के रूप में नहीं देखते हैं। व्यापारिक लेन-देन के इतिहास ने उन्हें सच बोलने और अमेरिकी हितों को प्राथमिकता देने के लिए तैयार किया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ी वृद्धि होगी। भारत के साथ साझेदारी चीन के खिलाफ एक अच्छा कदम साबित हो सकता है। रामास्वामी ने युद्ध से बचते हुए उस साझेदारी को मजबूत करने और अमेरिकी हितों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी योजना प्रस्तुत की।

गम्हरिया : बास्को बेसरा के आवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी

गम्हरिया: चांडिल के शहरबेड़ा में शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में मारे गए भाजपा नेता बास्को बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल बेसरा उर्फ चीकू के मौत की सूचना पर रविवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा श्री बेसरा के गम्हरिया स्थित आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। केंद्रीय मंत्री ने अपनी संवेदना में भाजपा नेता बास्को बेसरा को ढांढस बनाते हुए कहा पूरा भाजपा परिवार दुख की घड़ी में आपके साथ खड़ी है, हिम्मत से काम ले और परिवार को संबल प्रदान करें। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, रमेश हांसदा, गणेश महाली, बॉबी सिंह, संजय सरदार, शारदा देवी सहित अन्य मौजूद रहे। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

बता दें कि शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे के आसपास ट्यूशन के बाद अपने दोस्तों संग घूमने निकले बास्को बेसरा के पुत्र अनमोल बेसरा का चांडिल के शहरबेड़ा के समीप स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। घटना इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए थे। स्कॉर्पियो में अनमोल बेसरा उसकी ट्यूशन की दोस्त अनन्या वर्मा एवं युवराज सिंह शामिल थे। सभी को गंभीर चोटें आई थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया था। जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद अनमोल एवं अनन्या को मृत घोषित कर दिया था, जबकि युवराज की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद भाजपा नेता बास्को बेसरा के घर मातम छा गया है। अनमोल बास्को बेसरा का छोटा पुत्र था और बारहवीं में पढ़ता था।

AddText 08 02 01.40.24
आदित्यपुर के आभूषण दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट, बदमाशों ने हथियार की नोंक पर घटना को दिया अंजाम, सीसीटीवी भी साथ ले गए

गम्हरिया : रविवार की अहले सुबह करीब 11:00 बजे के आसपास आदित्यपुर थाना अंतर्गत लाल बिल्डिंग चौक स्थित ईश्वर लाल ज्वेलरी में दिनदहाड़े तीन नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर जेवरात लूट की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि शादी की जेवरात खरीदारी के नाम पर अपराधी दुकान में घुसे और जेवरात निकलवाया इसके बाद पिस्तौल सटाकर थैले में जेवरात भर कर चलते बने. जाते-जाते बदमाशों ने दुकान का शटर गिरा दिया इससे पहले सीसीटीवी और डीवीआर भी अपने साथ ले गए. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सभी स्टाफ का मोबाइल तोड़ दिया. उधर घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर एवं गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि सभी बदमाश हेलमेट पहने हुए थे. फिलहाल कितने की लूट हुई है इसका आकलन किया जा रहा है.

49829574916a98f5e9329f04c93f85e40fbf6b84377d1083c6801c056fc4ff61.0

जाते-जाते बदमाशों ने दुकान का शटर गिरा दिया इससे पहले सीसीटीवी और डीवीआर भी अपने साथ ले गए. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सभी स्टाफ का मोबाइल तोड़ दिया. उधर घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर एवं गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि सभी बदमाश हेलमेट पहने हुए थे. फिलहाल कितने की लूट हुई है इसका आकलन किया जा रहा है.

झारखंड: जमीन घोटाले में राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के खिलाफ नया केस दर्ज, जेल में चली लंबी पूछताछ

रांची में जमीन घोटाले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने एक नया केस इंफोर्समेंट केस इंफार्मेशन रिपोर्ट दर्ज किया है। यह केस रांची के सदर थाने में एक जून 2023 को दर्ज कांड संख्या 272/2023 के आधार पर दर्ज किया गया था।

इस केस का आरोपित बड़ागाईं अंचल का राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद है, जिसे ईडी ने मनी लांड्रिंग के तहत छानबीन के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही वह रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद है।

ईडी ने 13 अप्रैल व 26 अप्रैल को भानु प्रताप प्रसाद के आवास में छापेमारी की थी, जिसमें उसके आवास से ईडी ने बड़ागाईं अंचल से संबंधित 17 सरकारी दस्तावेज (पंजी-2) बरामद किये थे।

उक्त दस्तावेज को भानु प्रताप ने अपने यहां अवैध तरीके से रखा था। सभी पंजी-2 में हेराफेरी की पुष्टि हुई थी। इन सभी दस्तावेजों को भानु प्रताप प्रसाद ने अपने आवास में रखे 11 अलग-अलग ट्रकों में रखा था।

जालसाजी से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज

ईडी की अनुशंसा के आधार पर रांची के उपायुक्त के आदेश से बड़ागाईं के अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने गत एक जून को जालसाजी से संबंधित धाराओं में भानु प्रताप प्रसाद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इसी केस को ईडी ने टेकओवर करते हुए अब नया केस किया है। अब इस केस के दायरे में पूरा बड़ागाईं अंचल मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान के दायरे में आ जाएगा।

IMG 20230708 WA0057

बरामद सरकारी दस्तावेजों पर ईडी ले रही बयान

केस दर्ज करने के बाद ईडी के अधिकारियों की एक टीम ने शनिवार को होटवार स्थित केंद्रीय कारा में भानु प्रताप प्रसाद से दिनभर पूछताछ की। अब ईडी इस नए केस में उसका बयान ले रही है। ईडी ने उससे बरामद दस्तावेज के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

यह भी पूछा कि उसने कौन-कौन से जमीन दलाल की मदद की। ईडी ने यह जानने की कोशिश की कि वह सरकारी दस्तावेज किसकी अनुमति से अपने घर में ले जाकर रखा था। दस्तावेजों में हेराफेरी के लिए उसे कौन निर्देशित करता था।

इस हेराफेरी में उसने किसकी-किसकी मदद ली। दस्तावेजों में हेरफेरी कर उसने कितनी अवैध संपत्ति अर्जित की है। अवैध कमाई का हिस्सा कहां-कहां बंटा।

इन सभी बिंदुओं पर ईडी ने विस्तार से जानने की कोशिश की है। उसने पूर्व में दिए गए बयान को भी दोहराया है कि वह तत्कालीन रांची के उपायुक्त छवि रंजन तक हर महीने ढाई लाख रुपये पहुंचाता था। तत्कालीन उपायुक्त छवि रंजन के कहने पर कई जमीन के दाखिल खारिज में उसने पद का दुरुपयोग किया।

AddText 08 02 01.40.24

बीमार पड़ जा रहा है विष्णु अग्रवाल

जमीन घोटाले में गिरफ्तार न्यूक्लियस माल के संचालक विष्णु अग्रवाल ईडी की रिमांड पर है। इस दौरान तीसरे दिन ईडी ने उससे जब स्मार्ट सिटी में निवेश से संबंधित सवाल किया तो वह बीमार पड़ गया।

ईडी ने उसका इलाज भी करवाया है, साथ ही उससे सिरमटोली व पुगड़ू की जमीन की खरीद-बिक्री में किए गए निवेश के संबंध में भी सवाल किया है।

कहां से कितने पैसे आए, किसने-किसने उसके साथ मिलकर निवेश किया, इन सभी बिंदुओं पर ईडी उससे पूछताछ कर रही है।

अब तक की पूछताछ में ईडी को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है, जिसे फिलहाल गोपनीय रखा गया है। ईडी उक्त गोपनीय जानकारियों पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट नहीं देने पर झारखंड के 400 बिल्डर्स से जुर्माना वसूलेगा झारेरा

राज्य के करीब चार सौ बिल्डर्स से झारखंड रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (झारेरा) जुर्माना वसूलेगा। प्रोजेक्ट की क्वार्टर रिपोर्ट देने में लगातार कोताही बरतने वाले बिल्डर्स की झारेरा ने सूची तैयार करके कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

झारेरा के मुताबिक इन बिल्डर्स ने जनवरी से अब तक किसी भी क्वार्टर की अपडेट रिपोर्ट नहीं दी है। बता दें कि झारखंड के अधिकतर बिल्डर समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इस लापरवाही का खामियाजा फ्लैट खरीदारों को उठाना पड़ रहा है। बता दें कि राज्य के वैसे बिल्डर जिनका प्रोजेक्ट झारेरा से निबंधित है, उन्हें हर तीन माह में प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट अथॉरिटी की वेबसाइट पर अपलोड करनी होती है।

IMG 20230708 WA0057

झारेरा से निबंधित प्रोजेक्ट

झारेरा के आंकड़ों के अनुसार फिलहाल राज्य के 567 प्रोजेक्ट ही झारेरा से ऑनलाइन निबंधित हैं। इसके अलावा 617 प्रोजेक्ट ऑफलाइन निबंधित हैं। 43 बिल्डर्स ने झारेरा से प्रोजेक्ट एक्सटेंशन की अनुमति ली है। पूरे राज्य में सिर्फ चार ही एजेंट्स झारेरा से निबंधित हैं।

AddText 08 02 01.40.24
भूकंप के तेज झटकों से थर्राया दिल्ली-एन सी आर, जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान, रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए हैं। जम्मू के पुंछ और राजौरी में लोगों ने इस कंपन को महसूस किया है।

दिल्ली में भूकंप के झटके रात 9.34 बजे महसूस किए गए।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदु कुश में बताया जा रहा है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं?

  • 0 से 1.9 सीज्मोग्राफ से मिलती है जानकारी
  • 2 से 2.9 बहुत कम कंपन पता चलता है
  • 3 से 3.9 ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजर गया
  • 4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है
  • 5 से 5.9 भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है
  • 6 से 6.9 इमारत का बेस दरक सकता है
  • 7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं
  • 8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही
  • 9 या ज्यादा सबसे भीषण तबाही, धरती का कंपन साफ महसूस होगा
लाइफ इन्श्योरेंस कॉर्पोरेशन ने लॉन्च की जीवन किरण, जीवित रहने पर पूरा प्रीमियम पॉलिसीधारक को वापस मिल जाएगा

लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन जीवन किरण लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह नई नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। इस पॉलिसी के अवधि के दौरान जितना प्रीमियम चुकाया जाएगा, उसे मैच्योरिटी पर पॉलिसीधारक को वापस कर दिया जाएगा।

इसका मतलब यह है कि अगर पॉलिसीधारक मैच्योरिटी के बाद जीवित रहता है तो उसे उसका पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। अगर पॉलिसी के दौरान पॉलिसीधारक की मौत हो जाती है तो उसके नॉमिनी को बेसिक सम अश्योर्ड दे दिया जाएगा। इसके तहत सालाना प्रीमियम का 7 गुना या चुकाए गए टोटल प्रीमियम अमाउंट के 105 फीसदी में से जो भी ज्यादा होगा, वह नॉमिनी को दिया जाएगा।

पॉलिसी में मिनिमम सम अश्योर्ड 15 लाख

सिंगल प्रीमियम प्लान के मामले में नॉमिनी को बेसिक सम अश्योर्ड या सिंगल प्रीमियम के 125 फीसदी में से जो ज्यादा होगा, उसे दिया जाएगा। पॉलिसीहोल्डर्स के पास मैच्योरिटी बेनेफिट पांच साल की अवधि में लेने का भी विकल्प है। वे इस ऑप्शन को डेथ बेनेफिट के लिए भी सेलेक्ट कर सकते हैं, जो नॉमिनी को दिया जाएगा। इस पॉलिसी में मिनिमम सम अश्योर्ड 15 लाख है। यह पॉलिसी 10-40 साल के लिए ली जा सकती है। रेगुलर प्रीमियम प्लान में न्यूनतम किस्त 3,000 रुपये होगी। सिंगल प्रीमियम प्लान वेरिएंट में यह 30,000 रुपये होगी।

IMG 20230708 WA0057

18-65 साल की उम्र का व्यक्ति पॉलिसी खरीद सकता है

स्मोकर्स और नॉन-स्मोकर्स के लिए प्रीमिमय अमाउंट में अंतर होगा। सिगरेट पीने वाले व्यक्ति को ज्यादा प्रीमियम चुकाना होगा। अगर कोई ग्राहक मेडिकल चेक-अप कराने से इनकार कर देता है तो उसे नॉन-स्मोकर्स जितना प्रीमियम चुकाना होगा। कोई व्यक्ति जिसकी उम्र 18-65 साल के बीच है वह इस पॉलिसी को खरीद सकता है। इस पॉलिसी में दो तरह के राइडर्स की सुविधा है। इनमें एक्सिडेंटल डेथ एंड डिसएबिलिटी बेनेफिट राइड और एक्सिडेंट बेनेफिट राइडर शामिल हैं।

AddText 08 02 01.40.24

रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्लान रेगुलर प्लान से महंगा

रिटर्न ऑफ प्रीमियम इंश्योरेंस प्लान ऐसे लोगों के लिए मुफीद होते हैं, जिन्हें लगता है कि उनके मैच्योरिटी के बाद जीवित रहने पर चुकाया गया प्रीमियम बेकार चला जाता है। लेकिन, यह बात समझ लेना जरूरी है कि रिटर्न-ऑफ-प्रीमियम प्लान रेगुलर टर्म प्लान के मुकाबले महंगे होते हैं। इसलिए ऐसी पॉलिसी में निवेश करने से पहले ग्राहक के लिए ठीक तरह से सोचसमझकर फैसला लेने की जरूरत है।

चांद के ऑर्बिट में हुई चंद्रयान-3 की एंट्री, अब 23 अगस्त को रचेगा इतिहास

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया था, जिसके बाद से ही लोगों की दिलचस्पी चंद्रयान-3 के सफर को लेकर बनी हुई है. हर कोई इसकी मौजूदा स्थिति के बारे में जानना चाह रहा है कि अंतरिक्ष यान चंद्रमा के कितने करीब पहुंच चुका है.

दरअसल, यान ने एक और लक्ष्य हासिल कर लिया है. इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की कक्षा (Lunar Orbit) में प्रवेश कर गया. इसका मतलब यह है कि ये चंद्रमा की गोलाकार कक्षा में चला गया है और पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह के चारों ओर चक्कर लगाना शुरू करेगा.

IMG 20230708 WA0057

चंद्रयान-3 चंद्रमा की दो-तिहाई दूरी तय कर चुका है और अब मिशन एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर गया, जोकि इस पर लगातार काम कर रहे वैज्ञानिकों के दिलों धड़कनें बढ़ा रहा है. वहीं, अपने तय समय के मुताबिक सबकुछ सकुशल हो रहा है. बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (ISTRAC) ने लूनर ऑर्बिट इंजेक्शन का प्रदर्शन किया है, जिसका अर्थ ये है कि अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया गया.

प्रोपल्शन मॉड्यूल करेगा धरती से आने वाले रेडिएशन का अध्ययन

इससे पहले स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी की 5 परिक्रमा पूरी करते हुए आगे बढ़ा. चंद्रयान-3 मिशन में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं, जोकि 16 अगस्त तक चंद्रमा के चक्कर लगाएंगे. इसके बाद 17 अगस्त को लैंडर से प्रोपल्शन मॉड्यूल अगल हो जाएगा, जोकि चंद्रमा की कक्षा में मौजूद रहकर पृथ्वी से आने वाले रेडिएशन्स का जानकारी जुटाएगा. वहीं, लैंडर आगे बढ़ते हुए 23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड करेगा. लैंडर का नाम ‘विक्रम’ रखा गया है.

AddText 08 02 01.40.24

लैंडर और रोवर के नाम पिछले मिशन चंद्रयान-2 से लिए गए हैं. लैंडर का नाम भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम ए साराभाई के नाम पर रखा गया है. ये मिशन चंद्रमा के एक दिन के बराबर काम करेगा. अगर पृथ्वी से इसकी तुलना करें तो ये 14 दिनों के बराबर है.

विक्रम लैंडर का वजन 1749 किलोग्राम

लैंडर की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए कई सेंसर लगाए गए हैं. रोवर समेत इसका वजन करीब 1,749 किलोग्राम है. इसमें साइड-माउंटेड सौर पैनल लगाए गए हैं, जोकि 738 वॉट पावर जनरेट कर सकता है और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अध्ययन करेगा. विक्रम लैंडर की लैंडिंग को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि इसी समय चंद्रयान-2 मिशन विफल हो गया था और लैंडर ठीक से लैंडिग नहीं कर पाया था और उससे संपर्क टूट गया था.

दो दिनों तक पूरे झारखंड में होगी बारिश, इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

झारखंड में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. राज्य में मानसून गतिविधि कमजोर रही.

सबसे अधिक वर्षा 24.6 मीमी खलारी (रांची) में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.3 डिग्री सेसि गोड्डा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेसि रांची में दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी है. विभाग के पूर्वनुमान के मुताबिक रविवार से एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत हैं. जिसके बाद दो दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश होगी.

मौसम विभाग का पूर्नुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. वहीं, 6 और 7 अगस्त को राज्य के लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. जबकि, 6 अगस्त तक राज्य के उत्तर पूर्वी और निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है. वहीं, 7 अगस्त को राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. इस दौरान 5 से 7 अगस्त तक गर्ज के साथ वज्रपात की आशंका जतायी गई है. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

IMG 20230708 WA0057
  • 5 अगस्त को राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की बारिश होगी.
  • 6 अगस्त तक राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज) और निकटवर्ती उत्तरी भागों (कोडरमा और हजारीबाग) में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है.
  • 7 अगस्त को राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज) में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.
  • 7 अगस्त तक इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है.

7 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी

गर्जन और वज्रपात की आशंका देखते हुए मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस मौसम में वे सुरक्षित स्थान पर ही शरण लें. भूलकर भी बारिश से बचने के लिए पेड़ों के नीचे ना रहें और बिजली के पोल से दूर रहें. विभाग ने किसानों से भी खास अपील की है कि वे खेतों में तब तक ना जाएं जब तक मौसम सामान्य नहीं हो जाता.

अभी क्या है मानसून की स्थिति

अभी, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और संबंधित साइक्लोनिक सर्कुलेशन औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ अब भटिंडा, जिंद, मेरठ, हरदोई, मध्य प्रदेश के निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र और बांग्लादेश के पड़ोस शांतिनिकेतन और मिजोरम से होकर गुजरती है.

AddText 08 02 01.40.24

झारखंड में अब भी 37 प्रतिशत कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में अब भी 37 प्रतिशत कम बारिश हुई है. 1 जून से 5 अगस्त तक पूरे राज्य में 351.2 मिमी ही बारिश हुई है. जबकि, इस समय सामान्य बारिश रिकॉर्ड 559.8 मिमी है. झारखंड के 24 जिलों में चतरा जिला में सबसे कम बारिश हुई है. यहां अब भी 65 प्रतिशत बारिश कम हुई है. जबकि, सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में हुई, वहां अब बारिश की कमी नहीं है. सिमडेगा के बाद साहिबगंज में भी अच्छी बारिश हुई है. हालांकि, वह भी सामान्य से कम ही है. साहिबगंज में अभी सामान्य से 8 प्रतिशत कम बारिश हुई है. हालांकि, बीते कुछ दिनों से मानसून सक्रिय रहने के कारण बारिश की कमी थोड़ी कम हुई है. एक सप्ताह पहले तक राज्य में जहां सामान्य से आधा के करीब ही बारिश हो पायी थी. अब बारिश की कमी का प्रतिशत घटकर 37 हो गया है. उम्मीद की जा रही है कि झारखंड में मानसून सक्रिय रहने से बारिश की कमी करीब-करीब पूरी तरह दूरी हो जाएगी.

मौसम विभाग ने 1 जून 2023 से 5 अगस्त 2023 तक हुई बारिश के आंकड़े जारी किये हैं. नीचे दिए चार्ट में आप देख सकते हैं कि अब तक झारखंड के किस जिले में कितनी बारिश हुई है-

error: Content is protected !!