जमशेदपुर : जमशेदपुर के आदित्यपुर खरकई ब्रिज बिष्टुपुर मोड़ के पास दूध के एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गयी. इससे बगल से गुजर रहे दो बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया. इससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गये. घायलों में परशुराम सरदार (50) और टैंकर चालक सिन्नी मुंडा जो सरायकेला थाना अंतर्गत के रहने वाले है. वहीं परशुराम सरदार का शेरे पंजाब चौक के पास मोटरसाइकल गैरेंज है. घटना की सूचना मिलने के बाद बिष्टुपुर पुलिस ने तत्काल वहां लगे जाम को हटाया और टैंकर को उठवाने का प्रयास कर रही है. घायल को टीएमएच में भर्ती कराया गया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दूध का टैंकर संख्या एचआर 38एइ 7277 आदित्यपुर से बिष्टुपुर की ओर जा रहा था. इसी बीच मोड़ पर यह टैंकर उलट गयी, जिससे बगल से गुजर रही बाइक सवार चपेट में आ गये. टैंकर के पलटते ही अफरा तफरी मच गयी. चीख पुकार चारो ओर सुनायी देने लगी. सूचना मिलने के बाद मौके पर बिष्टुपुर पुलिस पहुंची और घायलो को अस्पताल पहुंचाया.
कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों व मुख्यालय में पीजी विभागों में कार्यरत नीड बेस्ड शिक्षकों का मामला सामना आया है. नीड बेस्ड किसी शिक्षक के गलत डॉक्यूमेंट जमा किये जाने की घटना के बाद सभी शिक्षकों के वेतन पर विश्वविद्यालय प्रशासन रोक लगा दी थी.
वहीं अब इस मामले में उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन केयू प्रशासन ने कर दिया है. टीम 10 दिनों के भीतर नीड बेस्ड सभी शिक्षकों के कागजातों की जांच कर उसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को सौंपेगी. इस पर आगे की कार्रवाई के लिए निर्णय लिया जायेगा. ज्ञात हो कि शिक्षकों की कमी के कारण कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी व विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों में 139 नीड बेस्ड शिक्षक अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं. विश्वविद्यालय के सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान गलत सर्टिफिकेट जमा कराने वाले शिक्षक को अलग कर अन्य सभी के वेतन का भुगतान कर दिया जायेगा.
इन्हें रखा गया कमेटी में:
केयू ने नीड बेस्ड शिक्षकों के कागजातों की जांच के लिए पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है. इसके अध्यक्ष सरायकेला के केएस कॉलेज के प्राचार्य डाॅ बीएन प्रसाद को बनाया गया है. वहीं कमेटी के सदस्य के रूप में चक्रधरपुर के जेएलएन कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ श्रीनिवास कुमार, जमशेदपुर एबीएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ विजय कुमार व जमशेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ अशोक कुमार झा को कमेटी का सदस्य बनाया गया है. इसके अतिरिक्त कमेटी के सदस्य सचिव के रूप में केयू के उप कुलसचिव एमके मिश्रा को जिम्मेदारी दी गयी है.
श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विद्यालय के अध्यक्ष महोदय सुखदेव महतो विद्यालय के अकादमिक निदेशक दिलीप कुमार महतो प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त सहकर्मी , शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं कक्षा नवम से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए । सर्वप्रथम विद्यालय के सहकर्मियों को पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया । छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर मजदूरों के सम्मान में कविता पाठ ,भाषण, नृत्य और संगीत की प्रस्तुति की। बारवीं की छात्रा इच्छा कुमारी ने मजदूर दिवस के इतिहास में प्रकाश डालते हुए कहा कि आज धरती का जो स्वरूप है उसका श्रेय मजदूरों पर जाता है जो अनादि काल से पृथ्वी को सजाने में लगा है। वही प्रधानाचार्य महोदय ने अपने श्रमिकों की भूरी- भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि न केवल विद्यालय की साफ सफाई बल्कि हर शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की आवश्यकताओं एवं जरूरतों को पूरा करने में हमेशा तत्पर रहते हैं मुझे खुशी है कि उनके सम्मान में आज हमारे छात्र-छात्राएं शिक्षक गण एवं अध्यक्ष महोदय भी उपस्थित हुए और उन्हें सम्मानित किया गया।
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को एकबार फिर से बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां सिदगोड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भुइयांडीह पार्क के समीप से तीन ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्त में आए तस्करों में अमित कुमार चौधरी, मल्ला रेड्डी अभिषेक और रितेश जायसवाल शामिल हैं.
मामले में डीएसपी हेड क्वार्टर 1 भोला प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भुइयाँडीह पार्क के पास छापेमारी कर तीन तस्कर अमित कुमार चौधरी,मल्ला रेड्डी अभिषेक और रितेश जायसवाल को पकड़ा है. तस्करों के पास से पुलिस ने 36 पुड़िया ब्राउन शुगर,7 मोबाइल,बाइक एवं 31000 रूपए बरामद किया है.फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
जमशेदपुर : टाटा टिनप्लेट डिवीजन सीआरएम मेकेनिकल मेनटेंस के कर्मचारी हामिद हुसैन ने कम्पनी मे अपने 14 वर्ष कार्य कर अहम योगदान देकर आज सेवानिवृत्त हुए। सभी कर्मचारियों ने विदाई समारोह कर उन्हें विदाई दी। कम्पनी मे कार्य कर कम्पनी को ऊंचाइयों एवम बुलंदी तक पहुंचाने मे उनका अहम योगदान रहा।
कर्मचारियों ने कहा कि आप की आगे की जिंदगी भी खुशहाल हो जिस तरह कंपनी में पूरी सुरक्षा के साथ कार्य किया आगे की जिंदगी भी आप सुरक्षा पूर्वक जिए और अपने सेहत का ख्याल रखें। इस मौके पर सीआरएम मैकेनिक मेनटेंस के सभी कर्मचारी कमेटी मेंबर जयशंकर सिंह, नवजोत सिंह सोहल मौजूद थे।
जादूगोड़ा : 45 डिग्री की तपती गर्मी में जादूगोड़ा नवरंग मार्केट की आधी आबादी को पीने का पानी भी नसीब नहीं है. यूसिल द्वारा आम जनता को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए लगाये गए सार्वजानिक पानी के नलों में करीब 2 महीनो से पानी नहीं है . नल सूखे पड़े हैं और पानी की आस में आम जनता का कंठ सुख रहा है . इसका मुख्य कारण है की राना ज्वेलर्स से लेकर बाज़ार गेट तक जितने भी घर हैं सभी लोगों ने कम्पनी के पानी के पाइप से अपने घरों में अवैध पानी का कनेक्शन किया हुआ है. और रोजाना सभी लोग मिलकर करीब 30 से 40 हज़ार लीटर पानी का अवैध रूप से दोहन कर रहे हैं . इसके अलावा होटलों और लॉज में भी चोरी से पम्प लगा कर खुलेआम आम जनता को उपलब्ध कराये जाने वाले पानी की चोरी की जा रही है . मजे की बात ये है की इस पानी की चोरी का पता यूसिल के अधिकारीयों को भी है मगर बजाये इसपर रोक लगाने के वो भी इन पानी चोरी करने वालों का मौन समर्थन कर रहे हैं . यही कारण है की आम जनता द्वारा बार -बार लिखित शिकायत करने के बाद भी पानी की चोरी नहीं रुक रही है. कम्पनी के नलों पर अपनी जल सम्बन्धी आवश्यकताओं के लिए निर्भर रहने वाली नीरीह जनता समझ नहीं पा रही है की इस भीषण गर्मी में पानी के लिए जाएँ तो कहाँ जाएँ ?
पीने के पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे नवरंग मार्केट निवासियों ने विगत 12 / 03 /2023 को यूसिल प्रबंधन को पत्र लिखकर पीने का पानी उपलब्ध करवाने की मांग की है . कम्पनी को लिखे पत्र में स्थानीय लोगों ने कहा है की यूसिल द्वारा आम जनता को पानी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से लगाये गए नलों पर राना ज्वेलर्स से लेकर बाज़ार गेट तक बने हुए घरों और होटलों के मालिको ने कब्ज़ा कर लिया है. ये लोग प्रतिदिन सुबह से ही मोटर लगा कर सार्वजनिक नलों का पानी दोहन करना शुरू कर देते हैं. जिसके कारण सार्वजानिक नलों में पिछले कई महीनो से पानी नहीं आ रहा है . अपने पत्र में स्थानीय निवासियों ने यूसिल प्रबंधन से इस भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध करवाने और पानी की चोरी को रोकने के सभी अवैध कनेक्शन वाले पाइप लाइन को बंद करने की मांग की है . ताकि आम जनता को मिलने वाले पानी की बर्बादी रोकी जा सके. ऐसा नहीं है की पानी की चोरी रोकी नहीं जा सकती है . वर्ष 2017 में एक बार ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हुई थी तब यूसिल के कड़क अधिकारी के रूप में मशहूर ए के षाडंगी ने सभी अवैध पानी के कनेक्शन को काट दिया था . जिसके बाद जलापूर्ति सामान्य हो गयी थी . मगर उनके जाने के बाद फिर से वही स्थिति हो गयी है . सूत्र बता रहे हैं की पानी चोरी के इस मुद्दे को लेकर जल्द ही नवरंग मार्केट के निवासी नए सीएमडी से मिलेंगे और पीने के पानी की चोरी को रोकने और आम जनता को पानी उपलब्ध करवाने की मांग करेंगे .
जमशेदपुर : जमशेदपुर सांसद सह प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को नामांकन किया. इससे पूर्व सोनारी एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शेखावत का सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह “सोमू” समेत अन्य सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया. वे जेमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के नामांकन में शामिल होने के लिए जमशेदपुर पहुंचे है. वहीं समहारणालय कार्यलय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल को सांसद ने नामांकन पत्र सौंपा. नामांकन के दौरान सासंद के साथ – साथ, पूर्व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, , चुनाव अभिकर्ता सह पूर्व विधायक रामचंद्र सहित, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. इससे पूर्व साकची स्थित बोधि मंदिर में नामांकन से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक और कार रैली के साथ पहुंचे. नामांकन की प्रक्रिया के बाद बोधि मंदिर में संबोधित किया.
सोनारी एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री का हुआ स्वागत – लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जमशेदपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के नामांकन में शामिल होने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का सोनारी एयरपोर्ट पर सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह “सोमू” का स्वागत किया. उनके साथ अन्य भाजपा सदस्य भी शामिल हुए.
गौरतलब है कि जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरुण महतो तीसरी बार लोकसभा सीट से प्रत्याशी के रूप में शामिल हो रहे है, जिसमें भाजपाईयों की एक ही नारा है सांसद को 5 लाख के भारी मतो से जीता कर उन्हें दिल्ली भेजना है. और सिख समाज के लिया जो मोदी जी ने किया उस के लिया हमारा समाज सदा आभारी रहे गा
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित केरला पब्लिक स्कूल परिसर में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. सेवानिवृत्त उप प्राचार्या मंजुला कुमारी को विद्यालय परिवार ने उन्हें मोमेंट के साथ अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए उन्हें विदाई दी गयी. मंजुला कुमारी 25 वर्षों से विद्यालय में अपनी सेवा देते आ रही थी. वहीं मौके पर समाजसेवी करनदीप सिंह भी पहुंचे और उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके 25 वर्षों के कार्यकाल की सहराना की बात की.
गौरतलब है कि करनदीप सिंह भी केपीएस बर्मामाइंस के छात्र रह चुके हैं एवं मंजुला कुमारी विद्यालय में काफी लंबे समय से सेवा देते आ रही थी. विद्यालय के अध्यक्ष श्रीकांत नायर ने उप प्रधानाचार्य के किए गए कार्यों की सहराना की. कार्यक्रम में सेवानिवृत्त उप प्राचार्या मंजुला कुमारी ने कहा की विद्यालय के प्रबंधन तंत्र शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की कृतज्ञ हूं, जिनके सहयोग से हमने अपने 25 वर्षों का कार्यकाल बेहतर ढंग से संपादित की हूं. वहीं उप प्राचार्या ने पूरे विद्यालय परिवार को धन्यवाद करते हुए कहा कि विद्यालय दिन-दूनी रात चौगुनी तरक्की करें यही हमारी कामना रहेगी.
जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में निवर्तमान सांसद बिद्युत बरण महतो ने तीसरी बार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बिद्युत बरण महतो के नामांकन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत भाजपा के वरीय नेताओं के संग एनडीए के तमाम नेतागण मौजूद थे। वहीं नामांकन से पूर्व साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।
बाइक-कार रैली व जुलूस के साथ पहुंचे समाहरणालय बीजेपी प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के नामांकन से पहले जमशेदपुर में बीजेपी के कार्यकर्ता विभिन्न मंडलों से बाइक-कार की रैली के साथ साकची स्थित बोधि मंदिर पहुंचे. वहां से पैदल जुलूस की शक्ल में समाहरणालय परिसर के बाहर तक प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के साथ आए. नामांकन की प्रक्रिया के बाद बोधि मंदिर मैदान में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व सांसद प्रत्याशी विद्युतवरण महतो द्वारा चुनावी सभा को संबोधित किया गया.
केंद्रीय मंत्री का सोनारी हवाई अड्डे पर हुआ स्वागत लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जमशेदपुर लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के नामांकन में शामिल होने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मंगलवार को सोनारी स्थित हवाई अड्डा पर पहुंचे. जमशेदपुर हवाई अड्डे पर किसी भी राजनीतिक दल के चुनावी अभियान की पहली फ्लाइट लैंडिंग हुई. बीजेपी जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया. ये जानकारी बीजेपी मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार झा ने दी. बता दें कि पहले उपायुक्त कार्यालय में निर्धारित समय पर नामांकन किया गया. उसके बाद बोधि मंदिर के पास सभी प्रमुख नेता चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान 25 मई को भाजपा प्रत्याशी विद्युतवरण महतो को कमल फूल पर मुहर लगाकर विजयी बनाने की अपील की गयी.
चार लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल करेंगे विद्युतवरण महतो केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जमशेदपुर से बीजेपी प्रत्याशी विद्युतवरण महतो चार लाख से अधिक मतों से विजयी होंगे. भारतीय जनता पार्टी देश में 400 से अधिक सीट लाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाएगी. एक सवाल के जवाब में गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि विपक्ष है कहां? वह जो जमात है. भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है.
लोकसभा चुनाव 2024 की सियासी तपिश लगातार तेज हो रही है. 2 चरण के चुनाव होने के बाद अब तीसरे चरण के चुनाव की तैयारी है. धुआंधार चुनाव प्रचार का दौर भी जारी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन में चार रैलियों को संबोधित करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से जारी पीएम मोदी के कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री की तीन रैलियां महाराष्ट्र में होंगी, जबकि दिन के चुनाव प्रचार का समापन तेलंगाना में होने वाली जनसभा से होगा.
कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे महाराष्ट्र के माढा में जनसभा करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में दोपहर करीब एक बजे महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में चुनाव प्रचार करेंगे. दोपहर करीब ढाई बजे प्रधानमंत्री लातूर में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. महाराष्ट्र से तेलंगाना रवाना होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी करीब 4.30 बजे जहीराबाद में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.
आज असम, गुजरात और बंगाल में रहेंगे शाह वहीं गृह मंत्री अमित शाह आज पूर्वोत्तर के भाजपा शासित प्रदेश असम में प्रेस वार्ता करेंगे. इस दौरान अमित शाह गुवाहाटी के भाजपा दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत करेंगे. असम के बाद अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वह बर्धमान लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करेंगे.
बता दें कि बिष्णुपुर फुटबॉल ग्राउंड में अमित शाह दोपहर करीब 12 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा अमित शाह गुजरात के अहमदाबाद के नरोडा गांव पंचायत ऑफिस में जनसभा करेंगे. BJP के अनुसार सभा की शुरुआत रात करीब 7.30 बजे से होगी. वहीं BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर्नाटक में मोर्चा संभालेंगे.