एक नई सोच, एक नई धारा

n609710276171602477767689af357cbe77e54bbd11ec2ea040b32bffbc6869f6d2899d8398aab5380e6e2d
‘बुंदेलखंड में बन रहे तोप के गोले PAK का कर देंगे सफाया’, UP के झांसी में बोले अमित शाह

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण के प्रचार के लिए अमित शाह उत्तर प्रदेश के झांसी पहुंचे हैं. पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘बुंदेलखंड में बन रहे तोप के गोले पाकिस्तान का सफाया कर देंगे’. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, योगी जी मुख्यमंत्री बने और उत्तर प्रदेश के विकास की शुरुआत हुई. एक जमाना था जब उत्तर प्रदेश में देसी कट्टे बनते थे, लेकिन मोदी जी ने बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर बनाया, अब यहां तोप के गोले बनते हैं. पाकिस्तान ने अगर कोई भी गलती की तो ये बुंदेलखंडी गोला पाकिस्तान पर गिरेगा और उसका सफाया कर देगा.

IMG 20240309 WA00281 1

राहुल बाबा के इंडी अलायंस का सूपड़ा साफ हो गया- अमित शाह

अमित शाह ने कहा, इस भूमि ने मुगलों के सामने भी लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों के सामने भी लड़ाई लड़ी. अब हमारे देश में मौजूद देशी अंग्रेजों के खिलाफ भी बुंदेलखंड को लड़ाई लड़नी है. चुनाव के 4 चरण समाप्त हो चुके हैं. 4 चरण में मोदी जी 270 सीटें लेकर ट्रिपल सेंचुरी की ओर आगे बढ़ गए हैं और राहुल बाबा के इंडी अलायंस का सूपड़ा साफ हो गया है. अब ये निश्चित हो गया है कि मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.

IMG 20240309 WA00271 1

पीएम पर 25 पैसे का भी आरोप नहीं लगा सकता कोई

इस चुनाव में एक ओर 12 लाख करोड़ के घपले घोटाले करने वाला इंडी अलायंस है और दूसरी ओर मोदी जी हैं, जो 23 साल से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पद पर हैं, लेकिन उन पर 25 पैसे का भी आरोप कोई नहीं लगा सकता. एक ओर चांदी की चम्मच के साथ पैदा हुए राहुल गांधी और अखिलेश यादव हैं. वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में पैदा हुए हमारे नेता नरेंद्र मोदी जी हैं. एक ओर रामभक्तों पर गोली चलाने वाली समाजवादी पार्टी है. वहीं दूसरी ओर राम मंदिर बनाने वाले नरेंद्र मोदी जी हैं.

PoK भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे

कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि पाकिस्तान को सम्मान दो, उनके पास एटम बम है, उनसे PoK मत मांगों. मैं इनसे कहना चाहता हूं कि ये नरेंद्र मोदी जी की सरकार है, हम एटम बम से नहीं डरते हैं, PoK भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे. कांग्रेस पार्टी देश को तोड़ना चाहती है.

IMG 20240309 WA00261 1

कांग्रेस नेताओं ने देश के 2 हिस्से कर दिए

उनके नेता कहते हैं कि दक्षिण भारत और उत्तर भारत, देश के 2 हिस्से कर दीजिए. मैं बताना चाहता हूं कि मोदी जी फिर से आने वाले हैं और मोदी जी के रहते कोई भी भारत को तोड़ नहीं सकता.

664843989fe3a bibhav kumar files complaint against swati maliwal 185847144 16x9 1
सीएम आवास से गिरफ्तार हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल पर हमले का है आरोप

आप सांसद स्वाति मालीवाल पर हमला मामले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। थोड़ी देर पहले ही दिल्ली पुलिस की टीम सीएम आावस पर पहुंची थी। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी बिभव कुमार को सीएम आवास से गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। स्वाति मालीवाल ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज करा दी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही दिल्ली पुलिस लगातार बिभव कुमार की तलाश कर रही थी।

IMG 20240309 WA00281 1

दिल्ली पुलिस को मिला था इनपुट

दरअसल, दिल्ली पुलिस को पहले ही बिभव कुमार के सीएम हाउस में होने का इनपुट मिला था। सूचना के बाद पुलिस टीम में एसएचओ सिविल लाइंस और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ सीएम आवास पर पहुंचे थे। सूचना मिलने के बाद एक गाड़ी सीएम हाउस में पहुंची थी। दिल्ली पुलिस की टीम जब सीएम हाउस पर पहुंची तब वहां पर पहले से ही गेट खुले हुए थे। इस गाड़ी को गेट पर नहीं रोका गया और गाड़ी सीधा सीएम हाउस में चली गई। गाड़ी के लिए पहले से सीएम हाउस में मैसेज था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम सीधे सीएम हाउस में गई और फिर वहां से बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

IMG 20240309 WA00271 1

बिभव ने भी दिल्ली पुलिस को लिखा मेल

वहीं गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस बिभव कुमार को लेकर सिविल लाइन पुलिस स्टेशन गई है। बता दें कि गिरफ्तारी से पहले ही बिभव कुमार ने एक मेल किया था, जिसमें उसने हर जांच के लिए साथ देने की बात कही थी। अपने मेल में बिभव कुमार ने लिखा कि ‘मैं हर जांच में सहयोग को तैयार हूं। मुझे मीडिया के माध्यम से FIR दर्ज होने के बारे में जानकारी हुई। अभी तक मुझे एफआईआर के बाद कोई नोटिस नहीं दिया गया है। मेरी शिकायत पर भी दिल्ली पुलिस संज्ञान ले।’

IMG 20240309 WA00261 1
n6096820621716024138002dea693436534a3920f7465ad78fb7e6603072370252c8f73b02dcbf9f5f9e65f
‘संविधान को बदला नहीं जा सकता, कांग्रेस सिर्फ…’, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का विपक्ष पर हमला
n6096820621716024138002dea693436534a3920f7465ad78fb7e6603072370252c8f73b02dcbf9f5f9e65f

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार (17 मई) को नासिक लोकसभा सीट से सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार शिवसेना के हेमंत गोडसे के लिए रैली की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार डॉक्टर भीम राव अंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान को नहीं बदल सकती है. कांग्रेस सिर्फ झूठ फैला रही है कि बीजेपी इसे बदलने की योजना बना रही है.

IMG 20240309 WA00281 1

डॉक्टर बाबासाहेब अम्बेडकर द्वारा बनाये गये संविधान को कोई भी सरकार नहीं बदल सकती है. केवल इसके अनुभागों में परिवर्तन या संशोधन किया जा सकता है. कांग्रेस ने 80 बार संविधान में संशोधन करने का पाप किया है. इसके बावजूद वो झूठा प्रचार कर रहे हैं कि हम संविधान बदल देंगे. नितिन गडकरी ने आगे कहा कि सबका साथ, सबका विकास नरेंद्र मोदी सरकार का मंत्र है, जिसने किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव किए बिना विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू की है.

IMG 20240309 WA00271 1

कांग्रेस ने 80 बार संविधान में संशोधन किया- गडकरी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने नासिक क्षेत्र में दो प्रमुख फसलों प्याज और अंगूर के भंडारण और प्रसंस्करण के लिए सुविधाएं बनाने का फैसला लिया है. वहीं इससे पहले भी नितिन गडकरी ने कहा था कि हमारा विपक्ष लोगों को समझाने में विफल रहा है. इसलिए यह उन्हें भ्रमित कर रहा है. वो कहते हैं कि हम संविधान बदल देंगे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला है जो कहता है कि संविधान को बदला नहीं जा सकता है. केवल संशोधन किए जा सकते हैं. हीं अब तक कांग्रेस ने 80 बार संविधान में संशोधन किया है.

IMG 20240309 WA00261 1

गडकरी ने आगे कहा था कि हम अपना काम जारी रखेंगे और तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक आखिरी गरीब व्यक्ति को लाभ नहीं मिल जाता. कांग्रेस की गलत आर्थिक नीतियों के कारण इस देश में लोग गरीब रहे. हमने 10 साल तक काम किया, लेकिन 60 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस कुछ नहीं किया. इसलिए अब जब वो अपना काम पेश करके चुनाव नहीं लड़ सकते, तो वो लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं.

IMG 20240517 WA0008
संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकरी ने मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य का किया औचक निरीक्षण, मतदाताओं को 25 मई को मतदान के लिए किया प्रेरित
IMG 20240517 WA0009

घाटशिला : संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड श्री सुबोध कुमार ने घाटशिला प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्र अंतर्गत मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य का औचक निरीक्षण किया । जिला में 25 मई को लोकसभा चुनाव है। इस निमित बीएलओ के माध्यम से प्रत्येक मतदाताओं तक चुनाव के कम से कम पांच दिन पूर्व मतदाता सूची का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

निरीक्षण के दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड ने मतदाताओं के घर-घर जाकर उन्हें मतदाता सूचना पर्ची मिली है या नहीं इसकी जानकारी ली । साथ ही सभी को 25 मई को वोट देने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचना पर्ची वितरण कराने का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अपने बूथ की भी जानकारी उपलब्ध करानी है । कई बार मतदाताओं को जानकारी के अभाव में एक-बूथ से दूसरे बूथ भटकना पड़ता है, ऐसे में इस बार के लोकसभा चुनाव में इस समस्या के निराकरण की दिशा में चुनाव आयोग द्वारा पहल की गई है ताकि मतदाताओं को पूर्व से ही जानकारी रहे और मतदान प्रतिशत भी बढ़ाया जा सके।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240517 WA0042
शहर में एम्स खुलवाना और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनवाना मेरी प्राथमिकता सूची में, निजी स्कूलों की मनमानी करूंगा खत्म – सौरव विष्णु
IMG 20240517 WA0037

जमशेदपुर : कल दिनांक 16.05.2024 को लोकसभा चुनाव 2024 में जमशेदपुर के निर्दलीय प्रत्याशी सौरव विष्णु ने अपने तूफानी चुनावी दौरे के क्रम में धतकीडीह बस्ती, मेडिकल बस्ती , संडे मार्केट, गोलमुरी मार्केट का दौरा किया। इस चुनाव में लड़ रहे सभी प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा शिक्षित और मातृभूमि के लिए कुछ करने के लिए चाहत लिए 20 वर्षों बाद विदेश से स्वदेश लौटे सौरव विष्णु जमशेदपुर वासियों के दिलों में अपने कार्यशैली और आकर्षित करने की कला से अपने लिए एक बड़ा समर्थक वर्ग बनाने में कामयाब होते दिख रहे हैं।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

जमशेदपुर शहर में एक भी विश्व स्तरीय और गुणवत्तापूर्ण अस्पताल ना होना इन्हें विचलित करता है ,और ये लोगों से वादा कर रहे हैं कि इस शहर में एम्स की स्थापना करवाना इनका ड्रीम प्रोजेक्ट है।
साथ ही टाटा स्टील द्वारा संचालित टीएमएच अस्पताल पर शहर वासियों की निर्भरता कम हो सके यह इनका प्रयास रहेगा। शहर के फुटपाथ दुकानदारों की तकलीफ देखकर विचलित होते हैं कि इस 46 डिग्री सेल्सियस तापमान में ये गरीब किस तरह एक गमछा के सहारे खुद को बचाए हुए हैं।

IMG 20240309 WA00261 1

शहर के हर हिस्से में एक स्ट्रीट वेंडर जोन बनवाने का वायदा यह शहर वासियों से कर रहे हैं। शहर वासियों से मिल रहे इस अप्रत्याशित जन समर्थन से उनके हौसले बुलंद है और यही जन समर्थन उनके सपनों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रही है । इनका साथ अपने चुनाव चिन्ह बाल्टी को लेकर चुनाव प्रचार करना भी लोगों को खूब भा रहा है।

IMG 20240516 WA0094
झारखंड के संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई से सिख नेताओं ने की मुलाक़ात
IMG 20240516 WA0095

जमशेदपुर : भाजपा के वरीय नेता एवं झारखंड के संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई से सिख नेताओं ने मुलाकात की और चुनावी राजनीति पर उनसे चर्चा की और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा को भी इन नेताओं ने जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।

IMG 20240309 WA00281 1

भाजपा के वरीय नेताओं को इन्होंने बताया कि पूरा सिख समाज बीजेपी के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों से सिख पंथ के हित में जो कदम उठाए हैं, वे उनसे काफी प्रभावित है।
सतबीर सिंह सोमू के अनुसार सिख बहुत इलाकों में लोगों से जाकर मिल रहे हैं और उनसे बीजेपी के पक्ष में वोट देने का आग्रह कर रहे हैं। मनजीत ने कहा सिख युवा का तूफ़ानी दोरा चल रहा है जोगी ने हो रहे कार्यों का पूरा विस्तार पूर्व से बताया और रिंकु ने कहा आप से मिला ज्ञान हम साब को और मज़बूती देगा।

मुलाकात करने वालों में जोगिंदर सिंह जोगी, मनजीत सिंह, रविंद्र सिंह रिंकू, चंचल भाटिया, इंद्रजीत सिंह बिट्टू, कुलवंत सिंह और अन्य सिख नेता थे।

IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240516 WA0057
लोकसभा चुनाव 2024 :निर्दलीय प्रत्याशी सौरव विष्णु को मिल रहे जन समर्थन से बिगड़ सकता है सारे समीकरण
IMG 20240516 WA0058

जमशेदपुर : निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रहे सौरव विष्णु भाजपा के विद्युत वरुण महतो और झामुमो के समीर मोहंती के साथ मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में सफल होते दिख रहे हैं।
कल दिनांक 15.05.2024 बुधवार को सौरव विष्णु ने बारीडीह बस्ती, मोहरदा बिरसानगर, आदर्श नगर + कागल नगर, सोनारी एवं कदमा के कुछ क्षेत्रों का तूफानी दौरा किया। अपने बगावती तेवर और ज्वलंत मुद्दों को चुनाव में हथियार बनाकर उतरे सौरव विष्णु को मतदाता एक विकल्प के तौर पर गंभीरता से लेने का अपना मन बना चुके हैं।

IMG 20240309 WA00281 1

महिलाओं से निजी स्कूलों में हो रहे मनमानी के खिलाफ चर्चा करते ही वे भावुक हो गईं, उन्होंने सौरव विष्णु को आश्वस्त किया कि 2024 के जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में होने वाले परिवर्तन की वे भी साक्षी बनेगी। अब देखने वाली बात यह होगी की सौरव विष्णु को शहरी क्षेत्र में मिल अपार प्यार और स्नेह का यह ज्वार ग्रामीण क्षेत्रों तक अपनी असर छोड़ पता है या नहीं।

IMG 20240309 WA00271 1

सौरव विष्णु ने साफ सफाई, पेयजल सहित बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा अपने अकाट्य तर्कों से उठाकर विरोधी खेमे में बेचैनी बढ़ा दी है। और युवा मतदाता वर्ग को सौरव विष्णु के अंदर अपने भविष्य के सपने को पूरा करने वाला सांसद दिख रहा है।

IMG 20240309 WA00261 1
n6089341341715786642550e294ce44c197b409c2e6c42627cec8f8d29c88cbdf5c8168569725e8a3a46331
नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, तीन साल बाद उतरे थे घरेलू ट्रैक पर
n6089341341715786642550e294ce44c197b409c2e6c42627cec8f8d29c88cbdf5c8168569725e8a3a46331

मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप 2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में नीरज ने 82.27 मीटर का थ्रो किया था और गोल्ड मेडल अपने नाम किया.नीरज चोपड़ा तीन साल बाद घरेलू ट्रैक पर उतरे थे. नीरज ने इससे पहले साल 2021 में इसी इवेंट में 87.80 मीटर का थ्रो करके स्वर्ण पदक जीता था. पिछले हफ्ते, नीरज 88.36 मीटर के थ्रो के साथ दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे थे. नीरज पर फैंस की निगाहें थी. नीरज काफी समय से 90 मीटर के निशान को पार करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इसमें सफल नहीं हो पा रहे हैं. नीरज की कोशिश खुद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड जो 89.94 मीटर का है, उसको तोड़ने की थी, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए.

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240515 WA0038
टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के लिए टूटने लगे रेलवे क्वार्टर
IMG 20240515 WA0038

टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास और अपार्टमेंट योजना के तहत रेलवे क्वार्टर को तोड़ने का काम इंजीनियरिंग विभाग ने शुरू कर दिया। वहीं, रनिंग रूम के लिए भी जमीन खाली कराने की योजना है। अभी ट्रैफिक कॉलोनी, गुदड़ी बाजार, इंजीनियरिंग कॉलोनी व अन्य जगहों पर रेलवे क्वार्टर टूट रहा है।

IMG 20240309 WA00281 1

स्टेशन पुनर्विकास योजना द्वारा इंजीनियरिंग कर्मचारियों ने ट्रैफिक कॉलोनी में दर्जनों क्वार्टर की मापी कर निशान लगाया था, जबकि कई कार्यालय भी टूटने की उम्मीद है।
बताया जाता है कि चक्रधरपुर मंडल में रेलवे मेंस कांग्रेस ने क्वार्टर की जर्जर स्थिति और अवैध कब्जा का मुद्दा उठाया था। इसके बाद डीआरएम ने कॉलोनी का निरीक्षण कर जर्जर क्वार्टर को तोड़ने के लिए एजेंसी नियुक्त की है, जिसे मलबा भी उठाना है। इससे पूर्व नया क्रू व गार्ड लॉबी बनाने के लिए रेलवे क्वार्टर तोड़े गए थे।

IMG 20240309 WA00271 1

मालूम हो कि रेलवे कर्मचारियों को आधुनिक सुविधायुक्त बेहतर अवासीय सुविधा देने के लिए टाटानगर रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी में रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) को 704 फ्लैट बनाने हैं। जर्जर क्वार्टर तोड़कर आरएलडीए की योजना पर काम शुरू होने से रेल कर्मचारियों की आवासीय शिकायत दूर होगी।

IMG 20240309 WA00261 1
n6089320181715785720332208c0d0726abaa6c7f28fecd67252555699e2c292c8ae680cba42a21f0e9dea3
समीर मोहंती के पक्ष में खुलकर उतरे कांग्रेसी
n6089320181715785720332208c0d0726abaa6c7f28fecd67252555699e2c292c8ae680cba42a21f0e9dea3

कदमा स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया.बैठक इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार समीर मोहंती की जीत के लिए चुनावी रणनीति तय की गयी. तय हुआ कि समीर मोहंती के समर्थन में आगे बढ़कर चुनाव प्रचार किया जायेगा और उनकी जीत सुनिश्चित की जायेगी. बैठक में उम्मीदवार समीर कुमार मोहंती भी पहुंचे. कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान समीर मोहंती ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ प्रत्याशी को जीताने का नहीं, बल्कि संविधान और लोकसभा को बचाने का है. बैठक में संजय शर्मा, बबुआ झा, ईश्वर सिंह, अखिलेश सिंह, प्रभात ठाकुर, पप्पू सिंह, संजय तिवारी समेत अन्य मौजूद थे.

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
error: Content is protected !!