पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। गर्म हवाओं ने लोगों को घरों के अंदर कैद कर रखा है। तापमान में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। देश का सबसे गर्म राज्य राजस्थान रहा, जहां तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राजधानी में अधिकतम पारा 47 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। आइए जानते हैं कि देश का कैसा रहेगा मौसम?
जानें कहां कितना रहा तापमान?
उत्तर पश्चिम भारत में भीषण हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। राजस्थान के फलौदी में शनिवार को सबसे अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि दिल्ली के नजफगढ़ में पारा 46.8 डिग्री दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के अकोला में 45.6 डिग्री, मध्य प्रदेश के खरगौन में 45.5 डिग्री, उत्तर प्रदेश के उरई में 45.0 डिग्री और गुजरात के अहमदाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।
इन शहरों में इस सीजन का सबसे अधिक रहा पारा
देश के कुछ ऐसे शहर हैं, जहां इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में 40.5 डिग्री सेल्सियस, अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 40.5 डिग्री, पासीघाट में 39.6 डिग्री, असम के लामडिंग में 43.0 डिग्री, सिलचर में 40.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
इन राज्यों में लू के आसार
दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, असम और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू चलने के आसार हैं। इन राज्यों में 29 मई तक भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ में हीटवेव चलने की संभावना है।
दिल्ली एनसीआर का मौसम
दिल्ली एनसीआर में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतन तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। 27 मई से लेकर 31 मई तक 43 डिग्री से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने की संभावना है।
लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के तहत जमशेदपुर संसदीय सीट पर शनिवार को शाम सात बजे तक 66.79 प्रतिशत मतदान हुआ. जबकि 2019 में 66.76 मतदान हुआ था. इस सीट पर खड़े 25 प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में कैद हो गयी.
चार जून मतगणना है. जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 18.69 लाख वोटर हैं. मतदान समाप्ति के बाद भी जिले के कई मतदान केंद्रों पर 20-25 हजार मतदाताओं की कतार लगी हुई थी. उन्हें मतदान पर्ची प्रदान की गयी थी. बैलेट पेपर से हुई वोटिंग से भी एक प्रतिशत वोट बढ़ने का अनुमान जिला निर्वाचन शाखा ने लगाया है. जिले में सेक्टर मजिस्ट्रेट जॉन माझी की तबीयत बिगड़ने के कारण मौत होने की सूचना है. उनका पार्थिव शरीर टीएमएच में रखा गया है. जबकि घाटशिला में एक मतदाता की गर्मी लगने से निधन हो गयी. वहीं, चाकुलिया में एक मतदाता को हाथी ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. धालभूमगढ़ के एक मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया, इसके बाद प्रशासन वहां किसी तरह एक वोट कराने में सफल रहा. गोलमुरी के रिफ्यूजी कॉलोनी और मानगो गुरुद्वारा रोड के एक पोलिंग बूथ पर झामुमो-भाजपा कार्यकर्ताओं की बीच झड़प हो गयी, जिसके बाद वहां पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया.
एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों पर इवीएम में आयी बाधा
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि पर्यवेक्षक की रिपोर्ट आने के बाद ही संबंधित बूथ पर अगली टिप्पणी कर पायेंगे. जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों पर इवीएम में बाधा आयी, जिन्हें बदल दिया गया. घाटशिला में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट दो इवीएम लेकर अपनी गाड़ी में ट्रेवल कर रहा था, उसे गांववालों ने घेर लिया. शाम सात बजे से को-ऑपरेटिव कॉलेज में इवीएम पहुंचना शुरू हो गया था, जिनका देर रात 2 बजे तक आना जारी रहा. जिला निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि 92 पोलिंग पार्टी सुदूर देहात एरिया में हैं, जिन्हें रात में इवीएम लेकर चलने से मना कर दिया है. ये पार्टी रविवार को दोपहर तक जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के स्ट्राॅन्ग रूम पहुंचेंगी.
लोकतंत्र के रंग में रंगा दिखा जमशेदपुर
जमशेदपुर : शनिवार को लोकतंत्र के रंग में पूरी तरह डूबा नजर आया. मतदान केंद्रों पर सुबह से लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गयी थीं. इस महापर्व में बुजुर्ग, जवान, युवा और खासकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला. मतदान की समाप्ति के बाद कैलकुलेशन का दौर भी शुरू हो गया, लोग एक-दूसरे को बधाइयां भी देने लगे.
आदित्यपुर दिंदली बस्ती का सुकांत मंडल ने स्विगी से खाना के लिए आर्डर किया गया था. स्विगी तो खाना लेकर नहीं आया, लेकिन जोमैटो का आदमी वहां पर पहुंच गया. इसके बाद सुकांत ने खाना को रिसिव कर लिया. इसके बाद कदमा के जिस व्यक्ति ने अपने लिए खाना आर्डर किया था उसने जोमैटो में फोन कर अपना आर्डर मांगा. इस बीच ही सुकांत और डिलीवरी ब्वॉय के बीच जमकर मारपीट हो गई. मारपीट की घटना में दोनों पक्षों की ओर से कुल 4 लोगों के घायल होने की खबर है. घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग आदित्यपुर थाना पर पहुंचे थे और दोनों की ओर से लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करने की भी मांग गई है. इधर पुलिस का कहना है कि छोटे से मामले को बेवजह तूल देने की कोशिश की गई है।
जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के अंतिम दिन में भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सोय का जमशेदपुर में रोड शो के माध्यम से जन सम्पर्क रैली किया गया। यह रैली मोती मंदिर से होते हुए साकची गोलचक्कर से भालूबासा होते हुए एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में सम्पन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ इस रैली को सफल बनाने का कार्य किया।
इस दौरान भाजपा नेता अभय सिंह ने पद यात्रा करते हुए इस रैली में अपना योगदान दिया। अभय सिंह ने बताया कि पद यात्रा के माध्यम से लोगों से जुड़ने का मौका मिला और उनके प्यार एवं आशीष पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। लोगों ने अपना भरपूर प्यार और समर्थन भाजपा को दिया है और रोड शो का यह नज़ारा इस बात को प्रमाणित करता है कि जनता श्री नरेन्द्र मोदी से कितना प्रेम करती है और यह प्रेम 4 जून को श्री विद्युत वरण महतो के विजय घोषणा के साथ देखने को मिलेगा।
इस रैली को देखकर श्री विष्णु देव सोय ने कहा कि जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं का जोश काबिले तारीफ़ है और जनता जिस तरह से इस रैली में शामिल हुई है यह इन कार्यकर्ताओं के मेहनत और लग्न का ही नतीजा है। जमशेदपुर के लोगों में मोदी जी का उत्साह देखने को बना और यह तय है कि भाजपा के प्रत्याशी श्री विद्युत वरण महतो जी यहाँ विशाल मतों से विजय हो रहे हैं।
जमशेदपुर : आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने भुइयांडीह के छाया नगर, कल्याण नगर, निर्मल नगर इत्यादि जगहों में डोर टू डोर जाकर जन सम्पर्क अभियान चलाया। जहाँ गर्मी की तपती धूप में किसी भी अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता दिखाई नहीं दे रहे थे वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता अभय सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुरजोर ताकत के साथ प्रचार प्रसार में दिखे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ लगभग 5000 घरों में जाकर मोदी जी के कार्यकाल में हुई उपलब्धियों को रिफ्लेट, भाषण के जरिये समझाने का कार्य किया। उन्होंने बुजर्गों और महिलाओं से बात कर मोदी जी कर पक्ष में वोट कर विद्युत वरण महतो जी को विजय बनाने की बात कही। श्री सिंह ने जनता को बताया कि राम के नाम पर आपत्ति करने वालों को मत देना है या प्रभु राम को जिसने लाया उन्हें मत देकर जीताना है।
अभय सिंह ने महिलाओं से बात करते हुए बताया कि मोदी जी ने 10 करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत घर घर गैस पहुंचाने का कार्य किया है और देश के 80 करोड़ से अधिक जनता को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिये मुफ्त राशन देने का कार्य किया। श्री सिंह ने लोगों को आयुष्मान भारत के तहत 37 करोड़ लोग लाभार्थी हुए इसकी जानकारी दी, साथ ही यह भी बताया कि मोदी जी की सरकार ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान के तहत 14 करोड़ घरों में शुद्ध जल हेतु नल और 12 करोड़ घरों में शौचालय का बनवाने का कार्य किया।
श्री सिंह ने लोगों के बीच मोदी कार्यकाल में बने 7 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 7 आईआईएम, 15 एम्स और 390 विश्वविद्यालय की जानकारी देते हुए बताया कि उच्च शिक्षा में विस्तार किस तरह मोदी जी ने किया। वंदे भारत ट्रेन से भारतीय रेल को एक नई दिशा मिली है उसकी जानकारी लोगों को दी गयी।
मोदी जी के कार्यकाल में सड़कों की सुधरी हुई स्थिति के बारे में भी खुल कर लोगों के बीच चर्चा की गयी। मोदी जी के कार्यकाल में हुए अनगिनत कार्यों को लोगों के बीच खुलकर रखा, जिसे लोगों ने सुना और समझा। जनता ने अपना प्यार देते हुए अभय सिंह को विश्वास दिलाया कि उनका मत भारतीय जनता पार्टी को ही जायेगा। महिलाओं ने कहा मोदी सरकार ने हमलोगों को गैस और राशन देने का कार्य किया है और हमलोगों का वोट मोदी जी को ही जायेगा। लोगों ने जय भाजपा विजय भाजपा के नारों के साथ अपना पूर्ण समर्थन दिया।
जमशेदपुर : आज दिनांक 23 मई 2024 को दिन के 11:30 बजे लोकसभा चुनाव 2024 के निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने बिष्टुपुर स्थित तुसली भवन, चित्रगुप्त कक्ष में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने कहा की वे जमशेदपुर क्षेत्र का विकास किस तरह से करेंगे और आने वाले दिनों में समाज की भूमिका किस प्रकार बनाएंगे। आइये जानते हैं उन्होंने अपने मेनोफेस्टो में क्या कुछ कहा है –
दोस्तों, मेरा नाम सौरभ विष्णु है और मैं जमशेदपुर का बेटा हूँ। आज आपका “अधिकार” का वादा आपको सौंप रहा हूँ। मेरी पढ़ाई साकची राजेंद्र विद्यालय से हुई। फिर मैंने NIT जमशेदपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग किया। उसके बाद मैं व्यू यॉर्क अमेरिका पढ़ने के किए वर्ष 2003 में चला गया। वहीं के प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी हो मैंने MBA की पढ़ाई फाइनेंस और रिस्क मैनेजमेंट में की। उसके बाद ब्यू यॉर्क स्टॉक एक्सचेंज और मॉर्गन स्टेनली जैसी कंपनियों में काम किया। फिर मैंने अमेरिका में अपना व्यापार शुरू किया और उसको बखूबी चलाया।
2021 में अपने पिता के गुजरने के बाद मैं जमशेदपुर वापिस आ गया और यहाँ पे समाज सेवा करने लगा। जमशेदपुर में अच्छे नेता का अभाव देख कर और झष्ठ नेताओं द्वारा इस शहर में पक्षपात महसूस कर मैंने 2024 में जमशेदपुर लोकसभा में निर्दलीय प्रत्याष्ठी के तहत चुनाव लड़ने के ठानी है ताकि जमशेदपुर में लोगों को उनका हक दिला सकूँ। टाटा लीज एग्रीमेंट के अनुसार टाटा स्टील को तमाम जमशेदपुर वासियों को नागरिक सुविधा देने का वादा किया गया था जो अबतक पुरा नही हुआ ।
जमशेदपुर के कदमा बाजार के पास रुई लाइन स्थित शौचालय के सामने भोलू नामक एक युवक की गोली और चापड़ से मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक का नाम भोलू कुमार है, जो आदित्यपुर रामगढ़िया बस्ती का रहने वाला है. बताया जाता है कि उसको गोली मारने के बाद चापड़ से भी हमला किया गया है, जिससे उसकी मौत हो गयी है.
वह भाजपा नेता गणेश महाली का समर्थक बताया जाता है और कुछ दिनों पहले ही वह जेल से छूटा था. बताया जाता है कि वे लोग कदमा बाजार के पास स्थित शौचालय के सामने एक शराब की दुकान पर शराब पी रहे थे. इसी बीच उनका किसी बात को लेकर कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया. बताया जाता है कि इस विवाद के बाद ही दो अपराधी आये और सीधे उसके कनपट्टी में बंदूक सटाकर गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
जमशेदपुर में लोकसभा के चुनाव को लेकर पुलिस गश्ती कर रही है. पैदल गश्त चल रहा है. लेकिन सुरक्षा का क्या आलम है कि सुबह में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में छिनतई हो जा रही है और शाम होते तक अपराधियों द्वारा फायरिंग कर एक व्यक्ति की जान ले ली जा रही है. पुलिस मौके पर पहुंचकर खोखा चुन रही थी. कदमा थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू की है और सीसीटीवी के माध्यम से पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि आखिर किन लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 370 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, साथ ही एनडीए के लिए 400+ का टारगेट सेट किया गया है। भाजपा के कई दिग्गज ये दावा भी कर रहे हैं कि उनकी पार्टी निश्चित तौर पर 400 प्लस सीटों पर जीत हासिल करेगी। हालांकि ये दावे हकीकत बनते हैं या नहीं, ये तो आगामी 4 जून को ही पता चलेगा। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने काशी और मथुरा में मंदिर बनवाने की बात कही है और इसके लिए 400 सीटों पर जीत दिलाने की शर्त रखी है।
हिमंत बिस्वा सरमा ने काशी-मथुरा पर किया बड़ा दावा
ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि मामलों के समाधान के लिए भाजपा के संकल्प का जिक्र करते हुए, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर उनकी पार्टी अपने 400 प्लस के लक्ष्य को पूरा करती है तो यह मथुरा में भगवान कृष्ण के जन्मस्थान और वाराणसी में मस्जिद क स्थान पर मंदिर का निर्माण कराएगी। झारखंड के बोकारो में भाजपा उम्मीदवार ढुल्लो महतो के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए, असम के सीएम ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 300 से अधिक सीटें जीतने पर पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं।
300 प्लस सीटें जीतकर बनाया राम मंदिर- हिमंत
उन्होंने कहा कि ‘2019 में 300 सीटें हासिल करने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनिश्चित किया कि अयोध्या में राम मंदिर बने, जिससे हिंदुओं का दिल जीत सके। हमने राम लला को अस्थायी तंबू से मुक्त किया। हमने अयोध्या में राम लला की भव्य ‘प्राण प्रतिष्ठा’ का आयोजन किया, जब आपने हमें 300 सीटें दीं, तो पीएम मोदी ने पूर्ववर्ती राज्य में शांति बहाल की, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 का अंत किया। सरमा ने आगे कहा कि अल्पसंख्यक हिंदुओं मुस्लिम बहुल पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से सीएए के माध्यम से नागरिकता दी जाएगी। असम के सीएम ने 400 प्लस जीतने पर भाजपा के प्लान का जिक्र किया।
काशी और मथुरा में मंदिर बनाने का किया दावा
4 जून को केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को सत्ता में वापस लाने की अपील करते हुए असम के सीएम ने कहा, ‘मोदी जी को 400 सीटें दें, हम मथुरा और काशी में मंदिर बनाएंगे।’ उन्होंने कहा कि ‘हमारा काम अभी भी अधूरा है। आज भी, कृष्ण जन्मभूमि पर, एक शाही ईदगाह है। ज्ञानवापी मंदिर के स्थान पर, एक ज्ञानवापी मस्जिद है। मोदी जी को 400 सीट दीजिए, हमें कृष्ण की जन्मभूमि भी बनानी है और ज्ञानवापी मंदिर भी बनाना है। पीएम मोदी को 400 सीटें दें, क्योंकि हमें कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी मस्जिद में मंदिर बनाने के अपने अधूरे कार्यों को पूरा करना है।
‘400 सीटें जीतकर पीओके को वापस भारत में लाएंगे’
पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कश्मीर के दो हिस्से हैं, एक जो पाकिस्तान के पास है और दूसरा जो भारत के पास है। मोदी जी को 400 सीटें दें और देखें कि हम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस ले सकें और कश्मीर भारत को वापस मिलेगा। वह (पीएम मोदी) भारत को ‘विश्वगुरु’ और दुनिया की सबसे अच्छी अर्थव्यवस्था भी बनाएंगे।’
CM हिमंत ने कांग्रेस और जेएमएम पर किया कटाक्ष
कांग्रेस, जेएमएम और इंडिया ब्लॉक पर कटाक्ष करते हुए सरमा ने दावा किया कि विपक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार सत्ता में लौटने से कोई समस्या नहीं है, लेकिन वे एनडीए को 400 सीटें जीतते नहीं देख सकते। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस, जेएमएम और इंडिया ब्लॉक हमसे पूछते हैं कि पीएम मोदी 400 सीटें क्यों चाहते हैं। अगर हमें 300 सीटें मिलती हैं तो उन्हें कोई समस्या नहीं है और अगर नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बनते हैं तो उन्हें कोई समस्या नहीं है। उनकी समस्या यह है कि क्यों मोदी जी 400 सीटें चाहते हैं, वे बस यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पीएम मोदी को 400 सीटें न मिलें।’
धर्मांतरण पर झामुमो नीत गठबंधन सरकार चुप: हिमंत
सीएम हिमंत ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर बुधवार को राज्य में ईसाई मिशनरियों द्वारा कथित रूप से कराये जा रहे धर्मांतरण पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य सरकार पर हिंदू अधिकारों की रक्षा के लिए कुछ नहीं करने का भी आरोप लगाया। सरमा ने बोकारो में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘झारखंड में ईसाई मिशनरी धर्मांतरण को लेकर सक्रिय हैं लेकिन वर्तमान सरकार इस पर चुप है। यह सरकार हिंदू अधिकारों की रक्षा करने में विफल रही है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि ‘भ्रष्ट’ गठबंधन बस तुष्टिकरण की राजनीति में लगा है।
भाजपा नेता ने दावा किया कि घुसपैठ से देश की जनसांख्यिकी बदल रही है। उन्होंने कहा, ‘पहले असम, फिर पश्चिम बंगाल एवं बिहार और अब झारखंड में घुसपैठ होने लगी है। वे आदिवासी लड़कियों से शादी कर रहे हैं और बस रहे हैं। मैं झामुमो नेताओं से कहना चाहता हूं कि भले वे जो कहना चाहे, वे कहें, लेकिन यदि आप भारत में राजनीति करना चाहते हैं तो आपको जय श्री राम कहना होगा।’
जमशेदपुर में गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जमशेदपुर के सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी बिद्युत महतो के समर्थन में भव्य रोड शो किया। रोड शो साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान से प्रारंभ होकर एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान खुली जीप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बिद्युत महतो, छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक समेत अन्य मौजूद रहे। रोड शो साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान से प्रारंभ होकर, डीसी ऑफिस गोलचक्कर के रास्ते, बंगाल क्लब गोलचक्कर, साकची गोलचक्कर के पास होकर टेम्पो स्टैंड के समीप वाले रास्ते से होकर स्ट्रेट माइल रोड, संजय मार्केट, रामलीला मैदान, बाराद्वारी, भालूबासा चौक, एग्रिको सिग्नल के रास्ते होकर एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान पहुँचकर सम्पन्न हुई। रोड शो को आम जन का पूरा समर्थन मिला। रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता के अलावा आम नागरिक शामिल हुए। इस दौरान सड़क के दोनो ओर हजारों की संख्या में खड़े लोग भाजपा के समर्थन में नारे लगा रहे थे। दो घंटे तक चले रोड शो में लोगों की जबरदस्त भीड़ और उत्साह देखने को मिली।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जमशेदपुर का वातावरण देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। चारों तरफ का वातावरण मोदीमय और भाजपामय है। झारखंड के विभिन्न लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में आंधी चल रही है। जमशेदपुर सहित झारखंड की सभी सीटों पर भाजपा-एनडीए की जीत होगी। देश के विकास और सुरक्षित भविष्य के लिए एकमात्र विकल्प नरेंद्र मोदी जी हैं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट पर सांसद बिद्युत महतो को जनता का अभूतपूर्व आशीर्वाद और समर्थन मिलेगा। 25 मई को बिद्युत महतो को ईवीएम क्रमांक 2 पर कमल के फूल निशान पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के संकल्प को पूरा करने में अपना सहयोग दें।
वहीं, सांसद बिद्युत महतो ने कहा कि आज के रोड शो में जनता के अपार समर्थन और स्नेह को से अभिभूत हूँ। आज का रोड शो 4 जून के विजय की झांकी रही। रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बता दिया कि जमशेदपुर की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को आतुर है। सांसद बिद्युत महतो ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी नीतियों एवं जमशेदपुर में उनके कार्यों एवं प्रयासों के बल पर जमशेदपुर में भाजपा को जनता का आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त होगा। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया सीएम विष्णुदेव साय एवं सांसद बिद्युत महतो का स्वागत: छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति, क्षत्रिय लोधी महासभा, मिथिला समाज, सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, रंगरेटा महासभा, जायसवाल समाज, अग्रहरि समाज, गणिनाथ सेवा समिति समेत अन्य ने सीएम विष्णुदेव साय एवं सांसद बिद्युत महतो का फूल मालाओं एवं पारंपरिक रूप से स्वागत किया। छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा से वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राकेश कुमार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
झारखंड की जनता ने झामुमो-कांग्रेस और राजद के वादे पर विश्वास कर राज्य की सेवा करने के लिए सत्ता सौपी थी। लेकिन झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने झारखंड को अधिकारियों के साथ साठ-गांठ कर आदिवासी, दलित और पिछड़ो के विकास का पैसा लूटकर इसे लुटखण्ड में बदल दिया। राज्य में नित नए भ्रष्टाचार के कारनामे और ध्वस्त कानून व्यवस्था से झारखंड की जनता त्रस्त हो चुकी है। उपरोक्त बातें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही। वे गुरुवार को जमशेदपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती है। झारखंड और छत्तीसगढ़ दोनों जुड़वा भाई हैं। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने इसका गठन किया था। झारखंड यह मेरा ननिहाल प्रदेश है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो के साथ लोकसभा में मैंने एक साथ कार्य किया है। जमशेदपुर की प्रबुद्ध जनता के आशीर्वाद और समर्थन से वे लोकसभा चुनाव में तीसरी बार चुनाव जीतकर दिल्ली जाएंगे। श्री साय ने कहा कि पूरा झारखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने को लेकर उत्साहित है। सीएम श्री साय ने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार न होने से केंद्र की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन नही हो पाता है जिससे सही लोगों को सही तरीके से लाभ नहीं मिल पाता है।
विष्णु देव साय ने कहा कि साढ़े चार साल में झामुमो-कांग्रेस और राजद सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार, अराजकता और नक्सलवाद को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को भी पांच साल में पता चल गया कि कांग्रेस सिर्फ बड़े वादे करने के बाद वादाखिलाफी ही करती है। हमने छत्तीसगढ़ में तीन महीने में ही मोदीजी की गारंटी को पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि राज्य की लगभग सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी। श्री विष्णु देव साय ने कहा इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि राज्य के सीएम भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। राज्य में जहां जाओ भ्रष्टाचार के ही किस्से सुनने को मिलते हैं। यहां के नेताओं, मंत्री के सहयोगियों के घर से करोड़ों रुपये के पहाड़ मिलते हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा, अब झारखंड की जनता अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी का बदला लेकर झारखंड में भाजपा को अभूतपूर्व आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं आदिवासी समाज से हैं, लेकिन समाज के नाम को ढाल बनाकर लूट की छूट नही मिल सकती है।
प्रेस वार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा से वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, मीडिया प्रबंधन विभाग के अनिल मोदी एवं प्रेम झा मौजूद रहे।