जमशेदपुर : विश्व हिन्दू परिषद, जमशेदपुर महानगर की अयोध्या श्रीराम मंदिर से आये अक्षत को शहर के घर घर पहुंचाने को लेकर साकची स्थित जानकी भवन मे कार्यकर्ताओं और अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। जनवरी 2024 मे अयोध्या श्रीराम मंदिर मे होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देश के सभी रामभक्तों के घरों तक आमंत्रण देने विहिप बजरंगदल के कार्यकर्ता दिसंबर से जनवरी माह के बीच घर घर जायेंगे। (जारी…)
साधू संतो के आवाह्न पर ऐसी योजना तैयार की गई है कि अयोध्या मे पूजे जाने वाले अक्षत को घर घर पहुंचाकर सभी को इस शुभ घडी के लिए आमंत्रित करना है। विहिप झारखंड प्राँत संगठन मंत्री के मार्गदर्शन मे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई जिसे अब आगामी दिनों मे प्रखंड स्तरीय योजना तैयार कर कार्यकर्ताओं के बीच कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जल्द ही शुभ शुरूआत की जायेगी। (जारी…)
बैठक मे विभाग बजरंगदल संयोजक जनार्दन पांडेय, विहिप जिला मंत्री चंद्रिका भगत, सहमंत्री भोला लोहार, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, उपाध्यक्ष गोपी राव व जिला और प्रखंड से कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के कुल 150 तीर्थयात्रियों का जत्था तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन से बुधवार को रवाना हुआ। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के पदाधिकारियों ने स्टेशन पहुंचकर तीर्थयात्रियों को रवानगी दी। (जारी…)
सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारयों ने हजूर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं का स्टेशन पर इस्तक़बाल कर रवानगी दी। भाजपा झारखण्ड विधायक दल के नेता अमर बाउरी भी टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उस वक़्त मौजूद थे उन्होंने इस रवानगी समारोह में शामिल होकर श्रद्धालुओं को विदाई दी। इस अवसर पर सीजीपीसी ने तीर्थयात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था की थी। (जारी…)
प्रधान भगवान सिंह के अलावा सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह बुगे, परविंदर सिंह सोहल, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरजीत सिंह खुशीपुर, जगतार सिंह नागी समेत अन्य कई लोग स्टेशन पहुचें थे।
जमशेदपुर : महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से महिलाओं का एक समूह संदीप कौर और चरणजीत कौर के नेतृत्व में तीन-दिवसीय ‘सिख विरसा प्रदर्शनी’ 27 से 29 अक्टूबर तक साकची गुरुद्वारा परिसर में आयोजित करेगी। प्रदर्शनी के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को महिलाओं के समूह और साकची गुरुद्वारा के पदाधिकारियों के बीच के साकची गुरुद्वारा में एक बैठक आयोजित की गयी। (जारी…)
बैठक के बाद प्रधान निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और उनके द्वारा निर्मित उपयोगी वस्तुओं को जनता के बीच प्रदर्शनी के रूप में उचित स्थान देने के लिए महिलाओं को यह प्लेटफॉर्म दिया जा रहा है। ‘सिख विरसा प्रदर्शनी’ की मुख्य आयोजनकर्ता संदीप कौर और चरणजीत कौर का कहना है कि साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा साहिब साकची परिसर स्थित गोविंद भवन में प्रदर्शनी का आयोजन सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक किया जायेगा। (जारी…)
संदीप कौर ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओं विशेषकर सिख महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जा सके साथ ही साथ महिलाएं जो अपने घर में सजावट आदि की वस्तुएं और अन्य कई प्रकार की वस्तुओं का निर्माण करती हैं उनको एक उचित प्लेटफार्म मिल सके। चरणजीत कौर का कहना था कि महिलाओं को अपने कला का प्रदर्शन करने तथा उनके द्वारा बनाये गयी हस्तनिर्मित वस्तुओं को प्रदर्शनी सह विक्रय का लाभ मिल सके। आयोजनकर्ता ने यह भी बताया कि महिलाओं को इस प्रदर्शनी के माध्यम से शिक्षित करना भी उनका उद्देश्य है, ताकि वे घरेलु कार्यों के अलावा भी वस्तुएं बनाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। प्रदर्शनी का शुभारंभ 27 तारीख को सुबह 10:00 बजे होगा तथा मुख्य अतिथि साकची गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार सरदार निशान सिंह होंगे। (जारी…)
बैठक में महिला समूह के सदस्य, संदीप कौर, चरणजीत कौर, अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, ट्रस्टी सरदार सतनाम सिंह सिद्धू , महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह गांधी, वरीय उपाध्यक्ष सरदार सतनाम सिंह घुम्मन, सरदार दलजीत सिंह, सरदार मनोहर सिंह मित्ते, सरदार त्रिलोचन सिंह तोची समेत साकची सिख नौजवान सभा के चेयरमैन सरदार प्रितपाल सिंह उपाध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
जमशेदपुर :दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान बिष्टुपुर में घटित ट्रक दुर्घटना पर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के पूर्व सचिव अरुण सिंह ने मौजूदा समिति पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जमशेदपुर में दुर्गा पूजा बड़े धूम धाम से मनाया गया, लेकिन जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति की अनुभवहीनता एवं लापरवाही के कारण बिष्टुपुर के बेली बोधन वाला घाट पर माता दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन कराने के क्रम में एक बड़ी दुर्घटना हो गयी। जिसमें दो श्रद्धालुओं की मृत्य एंव पांच के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। (जारी…)
उन्होंने कहा कि जब यह दुर्घटना घटी तब से घाटों तक जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति के पदाधिकारी घटनास्थल से नदारद रहें। केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष एंव सचिव तो घटना स्थल पर आये तक नहीं। दुर्घटना के बाद तत्काल बिष्टुपुर थाना प्रभारी एवं जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति के पूर्व सचिव अरूण सिंह के साथ साथ अमर सिंह एंव हिन्दू पीठ के कार्यकर्ताओं ने सबके सहयोग से ट्रक के नीचे दबे घायलों को निकाल कर अस्पताल भेजने का कार्य किया एंव उत्तेजित लोगो को शांत करा कर मूर्तीयों का विसर्जन देर रात तीन बजे तक संपन्न कराया। (जारी…)
अरूण सिंह ने जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति पर यह आरोप लगाया कि जिला प्रशासन से बेहतर घाट बनवाने में जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति पूरी तरह विफल रही। घाट के निरीक्षण के नाम पर केन्द्रीय समिति केवल हवा हवाई कार्य करते रहें। उन्होंने सिर्फ ज़िला प्रशासन के साथ फोटो सूट कराने का काम किया। धरातल पर किसी भी घाट का बेहतर निर्माण कार्य एवं लाइटिंग की व्यवस्था करने में जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति पूर्णतः विफल रही।
जमशेदपुर : विजयादशमी के दिन बेली पूजन घाट में विसर्जन के दौरान एक अप्रिय घटना हुई। जिसके प्रति दुख व्यक्त करते हुए बुधवार को भाजपा नेता अभय सिंह टाटा मैन हॉस्पिटल में घायल अवस्था में तीन व्यक्तियों को देखने पहुँचे, साथ ही उनके परिजनों से मिले। सभी घायल व्यक्ति मिदनापुर के थे जो दुर्गा पूजा में ढाकी बजाने का कार्य करते थे और वह सभी किताडीह दुर्गा पूजा समिति में भाग लेने के लिए आए थे। (जारी…)
इस दौरान भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि यह दुख का विषय है कि विसर्जन के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर इस तरह की अप्रिय घटना घट गई और इसमें दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। साथ ही तीन लोग अभी भी घायल अवस्था में टाटा मैन हॉस्पिटल में भर्ती है। भाजपा नेता अभय सिंह टाटा मैन हॉस्पिटल के जीएम सुधीर राय एवं डॉक्टर सद्दाब से मिलकर उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। (जारी…)
डॉक्टर सद्दाम ने कहा दो व्यक्ति स्टेबल है एक व्यक्ति गोपाल गोराई जिन्हें फेफड़े और सीने में चोट लगी है जो अभी एचडीयू में भर्ती है। उनके फेफड़ों में पानी और हवा नहीं घुसा जिसके कारण वह धीरे-धीरे स्टेबल हो रहे हैं। (जारी…)
अभय सिंह ने सभी घायलों के परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त किया। साथ ही में झारखंड की सरकार से बंगाल के तर्ज पर यह मांग किया कि रोड एक्सीडेंट में घायल होने वाले व्यक्तियों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा दी जाए और साथ ही दो मृतक जो मरे हैं उनके परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा दी जाए। उन्होंने इस मांग के साथ ईश्वर से सभी के परिवार को ढांढस एवं आत्मबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
जमशेदपुर : सीतारामडेरा के स्वास्तिक अपार्टमेंट (नियर गुरुद्वारा) में रहने वाले सूर्य नारायण मिश्रा आज दोपहर बिना किसी को बताये घर से निकल गए। घर वाले पिछले कई घंटे से उन्हें खोजने में लगे हैं। सूर्य नारायण के दामाद प्रणव पाठक ने बताया कि उनके ससुर सूर्य नारायण मिश्रा पिछले कुछ दिनों से अवसाद में हैं। उनकी दवाई भी चल रही हैं। (जारी…)
आज दोपहर वे अचानज निकल गए है। वे सेंडो गंजी (बनियान) पहने ही निकले हैं। परिवार वालों ने इसकी सूचना सीतारामडेरा थाना में भी दी हैं, हालांकि पुलिस ने पारिवार वालों को अपने स्तर से खोजबीन करने की बात कही। परिवार वालों ने लोगों से अपील की है कि जिसे भी ये दिखे वे मोबाइल नंबर 9546286333 पर सूचित करने की कृपा करें।
जमशेदपुर : विद्या भारती जमशेदपुर के द्वारा संचालित संस्कार केंद्र बागबेड़ा के बाजार टोला पंचायत मंडप में संस्कार केंद्र की संचालिका मंजू बास्के,सुमन सवैया के द्वारा बच्चो एवम उनके अभिवावक के बीच कपड़ो एवम भोजन पैकेट का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व आयुक्त कोल्हान सेवानिवृत्त आईएएस श्री विजय कुमार सिंह उपस्थित थे। (जारी…)
उन्होंने कहा कि संस्कार केंद्र के द्वारा नि:शुल्क सुदूर से सुदूर गांवों में जाकर बच्चो के बीच पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कारों का विस्तार हो ताकि वह बड़े होकर अपने देश अपनी संस्कृति ,सभ्यता और धर्म के प्रति जागरूक हो सके। इसके लिए संस्कार केंद्र लगातार प्रयास कर रही जो कि काफी अच्छी पहल है, यही बच्चे नए भारत के भविष्य है। माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी का मानना है कि 2047 तक भारत विश्वगुरु बन जाएगा। जिसमें इन बच्चो की भूमिका बहुत अहम रहने वाली है। कार्यक्रम में अमर शर्मा, उमा शर्मा, आदित्य लाल, राहुल कुमार, गंगा शर्मा, संदीप सिंह, दीपक साहू, और कई लोग उपस्थित थे।
जमशेदपुर : प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में सेण्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को ओड़िसा के नवनियुक्त महामहिम राज्यपाल माननीय रघुवर दास से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। आवासीय कार्यालय में झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्वी जमशेदपुर के पूर्व विधायक रघुवर दास को संवैधानिक पद मिलने पर सीजीपीसी ने हर्ष जताते हुए पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर ओड़िसा का महामहिम राज्यपाल रघुवर दास का अभिनंदन किया। (जारी…)
भगवान सिंह ने कहा इस्पात नगरी से किसी व्यक्ति को इतना बड़ा संवैधानिक पद मिलना पूरे शहर ही नहीं सारे राज्य के लिए गर्व की बात है। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान भगवान सिंह के अलावा चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, परविंदर सिंह सोहल, कुलदीप सिंह बूगे, चंचल सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, गुरनाम सिंह बेदी, सुरेन्द्र सिंह छिन्दे, सुरजीत सिंह खुशीपुर एवं जसपाल सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे।
जमशेदपुर : झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्वी जमशेदपुर के पूर्व विधायक रघुवर दास को ओड़िसा का महामहिम राज्यपाल बनाए जाने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची अभिनंदन किया। शनिवार को प्रधान निशान सिंह की अगुवाई में कमिटी सदस्यों ने रघुवर दास के आवासीय कार्यालय में फूलों का गुलदस्ता भेंटकर तथा शॉल ओढ़ा कर संवैधानिक पद के लिए शुभकामनाएं दे बधाई संदेश दिया। (जारी…)
निशान सिंह ने कहा कि जमशेदपुर के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि हमारे कर्तव्यनिष्ठ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओड़िसा का राज्यपाल बनाया गया है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अध्यक्ष सरदार निशांन सिंह, ट्रस्टी सरदार सतनाम सिंह सिद्धू, महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह गांधी, वरीय उपाध्यक्ष सरदार सतनाम सिंह घुम्मन, सरदार दलजीत सिंह, सरदार मनोहर सिंह मित्ते आदि उपस्थित रहे।
जमशेदपुर : शनिवार को भाजपा नेता अभय सिंह अपने सहयोगियों के साथ जमशेदपुर के पूर्वी के विधायक एवं राज्य के पूर्व मंत्री सरयू राय से उनके आवास जाकर शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने विगत दिनों उनके जेल यात्रा के आंदोलन में शारीरिक रूप से भाग लेने, सहयोग करने एवं साथ ही जेल में मुलाकात करने तक के लिए सह हौसला बुलंद करने को लेकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी एवं आभार व्यक्त किया। (जारी…)
भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि यह हमारी मुलाकात एक शिष्टाचार मुलाकात थी जो नैतिकता के नाते हमारा फर्ज था मुलाकात कर उनके प्रति आभार व्यक्त करना।