एक नई सोच, एक नई धारा

2b3ef20d27cc94ea5a94986e2c81b74952e47c22674671f7cc69fd16d4c75582.0
होम गार्ड जवानों को समान काम के बदले समान वेतन मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को दिया निर्देश
2b3ef20d27cc94ea5a94986e2c81b74952e47c22674671f7cc69fd16d4c75582.0
IMG 20240330 WA0000

राँची : झारखंड हाईकोर्ट में होम गार्ड के जवानों को समान काम के बदले समान वेतन देने के संबंध में अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान होमगार्ड डीजी अनिल पालटा अदालत में उपस्थित रहे. उन्होंने अदालत को बताया कि झारखंड सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में रिव्यू याचिका दायर किया जा रहा है. जिसके बाद कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि अगर 18 जून तक समान कार्य का समान वेतन लागू नहीं करते हैं, तो कोर्ट अवमानना की कार्रवाई शुरू करेगी.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

हाईकोर्ट ने स्पष्ट रूप से यह कहा कि या तो आप 18 जून तक सर्वोच्च न्यायालय से स्टे लेकर आ जाएं या होमगार्ड जवानों को सामान्य कार्य का समान वेतन देने का आदेश लेकर आएं. अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 जून की तिथि निर्धारित की है. यह जानकारी सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने दी.

IMG 20240309 WA0026 2
n59740488417122278102205745d1d9afad5966f95daf33859ac5457e6e20d6aa51e4a438604d99a9b5316c
हेमन्त के प्रेस सलाहकार ने ईडी को दिया बयान, कहा कि उदय शंकर को 8.86 एकड़ जमीन का सत्यापन करने को हेमन्त सोरेन के आदेश पर कहा था
n59740488417122278102205745d1d9afad5966f95daf33859ac5457e6e20d6aa51e4a438604d99a9b5316c
IMG 20240330 WA0000

जमशेदपुर : पूर्व सीएम के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू ने ईडी से कहा हेमंत सोरेन के निर्देश पर उन्होंने उदय शंकर को 8.86 एकड़ जमीन का सत्यापन करने को कहा था. ईडी ने बीते 18 मार्च को पूछताछ की थी. इस दौरान ईडी ने अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू का बयान पीएमएलए की धारा 50 के तहत दर्ज किया गया था. जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि वह उदय शंकर को जानते हैं, जो एक सीएमओ में तैनात अधिकारी है.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

उन्होंने आगे कहा कि वह उन्हें कई कार्यों के लिए निर्देश देते थे. उदय शंकर को उनके निर्देशों के संबंध में एक विशिष्ट प्रश्न पर उन्होंने कहा कि उन्हें याद है कि उन्होंने उन्हें हेमंत सोरेन के निर्देश पर बड़गाई में 8.86 एकड़ संपत्ति की जानकारी प्राप्त करने और सत्यापन करने का निर्देश दिया था. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने व्हाट्सएप पर उदय शंकर को सत्यापन के लिए दो और संपत्तियां दी थीं, जो हेमंत सोरेन और उनके परिवार की थी.

IMG 20240309 WA0026 2

ईडी ने पिंटू ने उनके और उदय शंकर के बीच 12 अक्टूबर 2022 को हुई व्हाट्सएप चैट दिखाई गई. जिसमें पिंटू उदय शंकर को दो संपत्तियों के सत्यापन के लिए निर्देश दिया था. ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ किए चार्जशीट में यह खुलासा किया है. 30 मार्च को ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था. बरियातू स्थित 8.5 एकड़ जमीन पर कब्जा करने का हेमंत सोरेन पर ईडी ने आरोप लगाया है. 31 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद 13 दिनों तक रिमांड पर लेकर ईडी ने पूछताछ की थी. वहीं निलंबित सीआई भानु प्रताप प्रसाद से 12 दिनों तक ईडी ने पूछताछ की थी.

IMG 20240401 WA0007
मां पाऊड़ी महिला एस एच जी समूह द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, शत प्रतिशत मतदान की ली गयी शपथ
IMG 20240401 WA0007
IMG 20240330 WA0000

सीनी : लोक सभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत मोहितपुर पंचायत के स्वर्णपुर वार्ड में मां पाऊड़ी महिला एस एच जी समूह द्वारा वोटरों को मतदान की शपथ दिलाई गई। सरायकेला प्रखंड के मोहितपुर पंचायत के स्वर्णपुर वार्ड में लोकसभा चुनाव को लेकर मां पाऊड़ी महिला एस एच जी समूह द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें शत् प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता के लिए मां पाऊड़ी महिला एस एच जी समूह के सभी महिलाओं ने संकल्प लिया।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

इस दौरान मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा, सोहनडीह के सक्रिय सदस्य श्री महतो, मां पाऊड़ी महिला समिति के अध्यक्ष पूर्णिमा मुखी, सचिव अगसती सोय, कोषाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी मुखी, कविता मुखी, संगीता मुखी, सुकानती कारूवा, दयमंती मुखी, कमला मुखी, संजू मुखी, कुषमा कारूवा, रबनी कारूवा, सीमा कारूवा, सुमन कारूवा, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240401 WA0005
बिरसानगर 5 नंबर जोन में 50 वां वर्ष स्वर्ण जयंती 24 प्रहर हरि नाम संकीर्तन का आयोजन
IMG 20240401 WA0006
IMG 20240330 WA0000

जमशेदपुर : बिरसानगर 5 नंबर जोन में श्री श्री राधा गोविन्द मंदिर समिति द्वारा 24 प्रहर युगल अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। ज्ञात हो कि इसकी स्थापना सन 1974 में हुई थी। जिसकी सन 2024 में पचासवां वर्ष स्वर्ण जयंती के शुभ अवसर पर देवसभा का आयोजन हुआ एवं 24 प्रहर संकीर्तन में उड़ीसा, बंगाल, झारखंड के सात कीर्तन मंडलीयों द्वारा प्रस्तुत युगल अखंड हरिनाम संकीर्तन से बिरसानगर 5 नंबर जोन हरि नाम केवलम से भक्ति मय हो गया। इस कार्यक्रम में चेयरमैन प्रेम नाथ महतो, अजित घोष अध्यक्ष, रामनाथ दास सचिव, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार एवं मंदिर समिति के सदस्यों ने मुख्य भूमिका निभाये गये।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2
IMG 20240309 WA0026 2
सीतारामडेरा थाना प्रभारी को सिटी एसपी ने किया लाइन क्लोज
63ca5b7eee0553c3822374391a2aac7ccf08c5eb6cb4e86e0e635c8362af20b5.0
IMG 20240330 WA0000

जमशेदपुर: चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर बीते दिनों कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हालांकि मामले में रवि अग्रवाल ही पत्नी का हत्यारोपी निकला. रवि अग्रवाल ने एक माह पूर्व सीतारामडेरा थाना में रंगदारी मांगे जाने की लिखित शिकायत की थी जिसपर थाना प्रभारी भूषण कुमार ने जांच करने में कोताही बरती थी.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

इसको लेकर सिटी एसपी ने थाना प्रभारी भूषण कुमार को लाइन क्लोज कर दिया है. इस मामलें में सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने मामले में जांच की मांग की थी. जिसकी जांच सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत कर रहे थे. जांच के दौरान सिटी एसपी ने पाया कि थाना प्रभारी ने शिकायत पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की. इसके बाद थाना प्रभारी को लाइन क्लोज कर दिया गया.

IMG 20240309 WA0026 2
मुश्किल हुई भाजपा की राह, पटेल भाई के आने से रोमांचक हो गया मुकाबला
n5959018101711782105351f1f7dcd417ffa16e544d296da5d00e67dc495b6519f20a1a5c13b0f94ce3abfe
IMG 20240330 WA0000

हजारीबाग : लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन ने जयप्रकाश भाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है. जेपी पटेल के मैदान में आने के बाद मुकाबला रोचक होने की संभावना है. भाजपा के मनीष जायसवाल और कांग्रेस के जेपी पटेल के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं. कांग्रेस पार्टी ने टेकलाल महतो की राजनीतिक पृष्ठभूमि व जातीय समीकरण को साधते हुए जेपी पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है. जेपी पटेल के आने के पहले इस सीट पर ऐसा लग रहा था कि भाजपा के मनीष जायसवाल के खिलाफ विपक्षी खेमे में कोई दमदार उम्मीदवार नहीं है. बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का नाम इस सीट पर इंडिया गठबंधन से उछलता रहा, लेकिन कांग्रेस पार्टी भाजपा को मात देने के लिये उसके ही घर में सेंधमारी करने में कामयाब हो गयी और भाजपा को भनक तब तक नहीं लगी.

IMG 20240309 WA0028 2

2019 चुनाव की बात करें तो जेपी पटेल ने भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था. भाजपा के जयंत सिन्हा विजयी हुए थे. उन्हें कुल 728,798 वोट मिले थे. जबकि कांग्रेस के गोपाल साहू को 2,04950 वोट मिले थे. यहां पर भाकपा के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता भी अपना भाग्य आजमा रहे थे. उन्हें 32,109 मतों से ही संतोष करना पड़ा था. इस तरह जयंत सिन्हा ने कांग्रेस के गोपाल साहू को पांच लाख से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया था. उसकी एक वजह यह भी थी कि जेपी पटेल ने जयंत सिन्हा के पक्ष में प्रचार किया था. मगर अब परिस्थिति बदल गई है. भाजपा के जेपी पटेल अब कांग्रेस के हो गये हैं और मनीष जायसवाल के खिलाफ चुनाव भी लड़ रहे हैं.

IMG 20240309 WA0027 2

हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल है. हजारीबाग सदर सीट पर भाजपा के मनीष जायसवाल, मांडू सीट पर जेपी पटेल जो अब कांग्रेस के हो गये हैं. बरही में उमा शंकर अकेला और बड़कागांव में अंबा प्रसाद कांग्रेस की विधायक हैं. जबकि रामगढ़ में आजसू की सुनीता देवी विधायक है.

IMG 20240309 WA0026 2

2014 के चुनाव परिणाम की बात करें तो भाजपा के जयंत सिन्हा को कुल 4,06931 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस के सौरभ नारायण सिंह को 2,47,803 वोट मिले थे. वहीं आजसू ने भाजपा से नाता तोड़कर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो को अपना उम्मीदवार बनाया. उन्हें 1,56,186 वोट मिले थे. इस तरह भाजपा के जयंत सिन्हा 1,59,128 मतों के अंदर से कांग्रेस के सौरभ नारायण सिंह को पराजित किया था.

हालांकि 2024 की राह भाजपा के लिए आसान नहीं है. जेपी पटेल को उनके पिता टेकलाल महतो की राजनीतिक पृष्ठभूमि का फायदा मिल सकता है. टेकलाल महतो आंदोलनकारी थे. मांडू विधानसभा में पांच बार विधायक रहे थे. 2004 के लोकसभा चुनाव में टेकलाल महतो झामुमो की टिकट पर गिरिडीह से लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे. टेकलाल महतो ने उस वक्त भाजपा के रवींद्र पांडेय को करीब डेढ़ लाख वोटों के अंतर से हराकर संसद पहुंचे थे. टेकलाल महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्यों में एक थे. अलग राज्य के आंदोलन में शिबू सोरेन, एके विनोद बिहारी महतो के साथ टेकलाल शामिल थे.

27 सितंबर 2011 को टेकलाल महतो के निधन होने के उपरांत मांडू में हुए उपचुनाव में उनके बेटे जेपी पटेल ने महेश सिंह को हराकर पहली विधायक बने थे. इसके बाद वे लगातार इस सीट पर विधायक हैं. जेपी पटेल हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में पेयजलापूर्ति एवं मद्य निषेध मंत्री भी रह चुके हैं. जबकि मनीष जायसवाल 2014 से लगातार सदर विधानसभा सीट से विधायक हैं. 2014 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार प्रदीप प्रसाद को 27129 मतों के अंतर से पराजित कर विधायक बने थे. 2019 के चुनाव में इस सीट पर मनीष जायसवाल 51 हजार से अधिक मतों से जीते थे. उन्होंने कांग्रेस के डॉ. आरसी प्रसाद मेहता को पराजित किया था. इस बार हजारीबाग संसदीय सीट पर मनीष जायसवाल और जेपी पटेल के बीच सीधा मुकाबला होगा.

युवा राजद नेता शुभम सिन्हा ने अपने साथियों के साथ नव मनोनीत राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश महासचिव गुड्डू हैदर का किया जोरदार स्वागत 
IMG 20240330 WA0004 1
IMG 20240330 WA0000

जमशेदपुर : युवा राजद के नेता शुभम सिन्हा ने अपने साथियों के साथ नव मनोनीत राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश के महासचिव गुड्डू हैदर से उनके बारीनगर स्थित टेल्को आवासीय कार्यालय में भेंट कर पद ग्रहण करने पर फूल माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर अभिनन्दन किया।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

श्री सिन्हा ने बताया कि जमशेदपुर के जाने माने पेशा से अभिवक्ता हैदर जी से आगामी चुनाव को लेके विशेष चर्चा हुई और कहा कि श्री हैदर राजद के विचार धारा से काफ़ी सालो से जुड़े हुए हैं तथा पूर्व में भी ओमकारनाथ जयसवाल तथा राधे यादव के कार्यकाल में पार्टी एजेंडा पर काफी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। श्री शुभम सिन्हा ने कहा कि आगामी चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को लोकसभा में पूर्वी सिंहभूम से विजयी दिलाने का प्रयास होगा समान विचारधारा के लोगों को दल से जोड़ा जाएगा।

IMG 20240309 WA0026 2
शनिदेव भक्त मंडली के सदस्य विश्वजीत नंदी लापता
n59568112017116958102297957a2497793b4e114f2e93e533bfad23a611600c2ecf2b8be72263366bf1913

जमशेदपुर : शनिदेव भक्त मंडली का सक्रिय सदस्य विश्वजीत नंदी 28 वर्ष सुबह 6 बजे से घर से लापता हो गया है. उनके परिवार के सदस्यों ने बताया की कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था, कल गुरुवार सुबह वह तनाव में ही घर से कहीं निकल गया है.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

उसका पर्स, मोबाइल, घड़ी, बाइक सारा कुछ घर पर ही है, वह टी शर्ट और हाफ पैंट में निकला है. उसके परिवार के सदस्य और शनिदेव भक्त मंडली के लोग भी परेशान हैं. बता दें कि विश्वजीत नंदी आदित्यपुर बस्ती के रोड नंबर बी में रहता है.

IMG 20240309 WA0026 2
सीता सोरेन का बड़ा बयान, कहा – दुर्गा सोरेन की मौत का हो उच्च स्तरीय जांच, झामुमो में बिचौलिए हावी
n5955660461711647288714830e5da03ecc4985a4435d34cb734255479aa625cf9aed3fba31c203ba6996b7

राँची : दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा कि 14 साल के संघर्ष के बावजूद मुझे झामुमो में सम्मान नहीं मिला, जिसकी मैं हकदार थी. मेरे पति स्व दुर्गा सोरेन और ससुर शिबू सोरेन ने झारखंड अलग राज्य बनवाया. इसमें दुर्गा सोरेन का अहम योगदान था. वे गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रही थीं. उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से आग्रह किया था कि उनके पति दुर्गा सोरेन की आदमकद प्रतिमा लगवाई जाए, लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया.

IMG 20240309 WA0028 2

मैंने पति के असामयिक मौत की जांच की मांग भी की थी, लेकिन उसे भी अनसुना कर दिया गया. दुर्गा सोरेन की मौत को संदेहास्पद बताते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. कहा कि जिस दिन कल्पना मुर्मू सोरेन गिरिडीह गई थीं, उस दिन पति दुर्गा सोरेन का अपमान हुआ. उन्होंने अपने संबोधन में स्व दुर्गा सोरेन का नाम तक नहीं लिया. मैं उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगी.

IMG 20240309 WA0027 2

सीता सोरेन ने कहा कि मेरे पति के सपनों को जेएमएम पूरा नहीं कर पाया. मैंने छोटे-छोटे बच्चों को किस तरह पाला, यह मैं ही जानती हूं. मेरे बच्चों को और मुझे पीड़ा का सामना करना पड़ा. मुझे दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पहले जब मेरे ससुर की तबीयत ठीक थी, तब वह हमें देखते थे. लेकिन बाद में जब उनकी तबीयत खराब रहने लगी, तो हमें अलग-थलग रखा गया. मैंने जो यह निर्णय लिया, वह मेरा व्यक्तिगत निर्णय है. इसमें कोई राजनीतिक षडयंत्र नहीं है.

IMG 20240309 WA0026 2

सीता ने कहा कि भाजपा में महिलाओं को सम्मान मिल रहा है. द्रौपदी मुर्मू जो कि एक छोटे से गांव से आती हैं, उन्हें राष्ट्रपति बनाया गया. राज्यसभा, लोकसभा में महिलाओं को आरक्षण मिला. इससे यह पता चलता है कि केवल भाजपा में ही महिलाओं का विकास है. जब तक दुर्गा सोरेन थे, तब तक पार्टी की नीति- सिद्धांत ठीक थी. आज उनके नहीं रहने पर सभी मूल भावनाओं से भटक गये हैं. आज झामुमो में दलाल-बिचौलिए हावी हैं. महिलाओं का सम्मान नहीं है. दलालों की मनमानी चलती है. ऐसे में हमारे झारखंड के आदिवासी-मूलवासी का विकास कैसे होगा. ये झारखंड अभी तक अंधेरे में डूबा हुआ है. हमें इसको उजाले में लाने के लिए यह कदम उठाना पड़ा. दुर्गा सोरेन जी का सपना भाजपा के सिद्धांतों पर चलकर कर ही पूरा होगा.

लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर कमल ही खिलेगा. दुमका में हेमंत सोरेन से मुकाबला होने के सवाल पर सीते ने कहा कि मैदान में चाहे जो भी हो, जीत कमल की होगी. झारखंड मुक्ति मोर्चा का कोई अस्तित्व नहीं रह गया है. दलाल किस्म के लोग उसमें शामिल हो गये हैं.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में मतदान केन्द्रों के वल्नरेबल मैपिंग को लेकर बैठक, एसएसपी, डीडीसी, सिटी एसपी, रूरल एसपी, पी.डी- आईटीडीए समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद
IMG 20240328 WA0079

जमशेदपुर : मतदान केन्द्रों के वल्नरेबल मैपिंग के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में बैठक हुई। समाहरणालय स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में एसएसपी श्री किशोर कौशल, डीडीसी श्री मनीष कुमार, सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, पी.डी- आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एसडीएम धालभूम श्रीमती पारूल सिंह, एसडीएम घाटशिला श्री सच्चिदानंद महतो समेत अन्य पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा में कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एनं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर वल्नरेबल बूथ की पहचान करने में किसी प्रकार का समझौता नहीं करें। उन्होंने कहा वल्नरेबल बूथ की पहचान अभी से कर लेंगे तो मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहायक होगा ताकि मैपिंग के मुताबिक पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा सके।

IMG 20240309 WA0026 2

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा प्रशासन का काम है वल्नरेबल बूथ की पहचान करना और शांतिपूर्ण चुनाव को संपन्न कराना। दो दिनों के अंदर अतिम रूप से वल्नरेबल मैपिंग के काम को पूरा करें। वैसे बूथ की पहचान करने के लिए उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को संयुक्त रूप से समीक्षा कर बूथ का निर्धारण करने का निर्देश दिया।

error: Content is protected !!