एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240420 WA0047
उलगुलान रैली में शामिल होंगे समर्थकों के साथ सुधीर पप्पू
IMG 20240420 WA0047

जमशेदपुर : राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू अपने समर्थक वकीलों के जत्था के साथ रांची ऊलगुलान रैली में शामिल होंगे।
सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा का 400 पार का सपना चूर हो चुका है। गया और जुमूई की जनता ने बता दिया है कि यह देश तानाशाही और झूठे वादे बर्दाश्त करने वाला नहीं है। जनता सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ गोलबंद हो चुकी है।

IMG 20240309 WA0028

जनता की अदालत में नरेंद्र मोदी और बीजेपी हार चुकी है और इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव, लालू यादव अरविंद केजरीवाल अखिलेश सिंह, स्टालिन जैसे विपक्षी दल के नेताओं को ईडी, सीबीआई इनकम टैक्स के सहारे बदनाम और परेशान किया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जनता की बुनियादी समस्या बढ़ती बेलगाम बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा खर्च, स्वास्थ्य सुविधा पर बोलने की बजाय धर्म के आधार पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनमत तैयार करने का काम कर रहा है और चुनाव आयोग धृतराष्ट्र की भूमिका में है।

IMG 20240309 WA0027

सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार इस देश में रहने वाला हर सनातनी हिंदू है और बेवजह हमारे आराध्य प्रभु श्री राम प्रभु श्री कृष्ण को विवाद में लपेट जा रहा है और ऐसा करने वाले सत्ता के लोभी हैं। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार झारखंड में जनता इंडी गठबंधन के पक्ष में गोलबंद हो चुकी है और यहां भाजपा आजसू पार्टी का झांसा चलने वाला नहीं है।

IMG 20240309 WA0026

इसके साथ ही बिहार सारण के तरैया गांव के निवासी अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू तकरीबन एक सप्ताह बिहार के दौरे में रहेंगे और विशेष कर सारण छपरा से राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य एवं महाराजगंज में इंडी गठबन्धन प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे।

FB IMG 1713599848570
काशीडीह से निकला रामनवमी जुलूस ने भक्तिमय किया माहौल, अभय सिंह ने कहा “राम अस्तित्व के प्रतीक हैं”
FB IMG 1713598902312

जमशेदपुर : ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब, काशीडीह द्वारा शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से रामनवमी का विसर्जन जुलूस निकाला गया। इस विसर्जन जुलूस में लोगों ने भक्तिमय माहौल को स्थापित किया जो देखने लायक थी। रामनवमी विसर्जन जुलूस काशीडीह मैदान से होते हुए साकची गोलचक्कर और उसके बाद मानगो की ओर प्रस्थान कर विसर्जन सम्पन्न किया गया।

पुरानी परंपरा की वजह से शुक्रवार को हुआ विसर्जन

FB IMG 1713598917537
IMG 20240309 WA0028

गौरतलब हो कि रामनवमी का विसर्जन शहर भर में गुरुवार को मनाया गया, किन्तु पुरानी परंपरा और संस्कृति की वजह से ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब ने इसे गुरुवार की जगह शुक्रवार को मनाया। इस बाबत क्लब के संरक्षक श्री अभय सिंह ने इसकी जानकारी पहले ही प्रशासन को दे दी थी और प्रेसवार्ता के माध्यम से जमशेदपुरवासियों को भी कार्यक्रम की रूप रेखा से अवगत कराया था।

राम के नाम पर झूमा शहर

FB IMG 1713598929467
IMG 20240309 WA0027

इस विसर्जन जुलूस में हज़ारों की तादाद पर भक्तगण शामिल हुए और इसे सफल बनाने में अपना महत्पूर्ण भूमिका भी निभाई। जुलूस के दौरान राम गीत और प्रभु राम के जयकारों ने भक्तों के अंदर एक उत्साह और उमंग की नई ऊर्जा भर दी। जय श्री राम के गगनचुंबी नारों से पूरा माहौल ही राममय हो चुका था। बूढ़े, जवान, बच्चे, पुरुष, महिलाएं सभी प्रभुराम के नाम पर झूमते हुए इस जुलूस यात्रा को सफल बना रहे थे।

झांकियों और डंका ने मोहित किया लोगों को

FB IMG 1713598880778
IMG 20240309 WA0026

ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब की रामनवमी हो या दुर्गा पूजा यह शहर भर के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा है। यहाँ की भव्यता लोगों के बीच अक्सर चर्चा का विषय बना और इस बार भी रामनवमी जुलूस में राम दरबार की झांकी, बंगाल का डंका ने लोगों को ऐसे मोहित किया यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। राम के वनगमन से लेकर राज्याभिषेक की झांकियों ने लोगों के दिल और दिमाग में अपनी छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राम दीवानों के करतबों ने भी लोगों को खासा प्रभावित किया और एक से बढ़कर एक करतबों का आनंद लेते हुए एवं जय श्री राम के नारों के साथ विसर्जन जुलूस को सम्पन्न किया गया।

राम अस्तित्व के प्रतीक हैं – अभय सिंह

FB IMG 1713598888927

विसर्जन जुलूस के दौरान मीडियाकर्मी से बात करते हुए अभय सिंह ने कहा कि लोगों के प्यार और प्रभु राम के प्रति जो आस्था है यह उसी का नज़ारा है कि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होकर इस यात्रा को भव्यता प्रदान करने का शुभकार्य कर रहें हैं। श्री सिंह ने कहा कि भगवान राम सिर्फ आस्था के प्रतीक नहीं है बल्कि यह हमारे अस्तित्व के भी प्रतीक है और यही वजह है कि प्रभु राम के लिए देशभर में लोग खुद ब खुद निकल आते हैं और उनके नाम के कार्य को सफल बना देते हैं।

n600812774171328504019198790875345c1d8d7a234ae50ac6b4afd69e9fd83b480defc2c4c90391a90b48
रामनवमी जुलूस रोके जाने पर भक्तों ने की आगजनी, पुलिस वाहन में तोड़फोड़
n600812774171328504019198790875345c1d8d7a234ae50ac6b4afd69e9fd83b480defc2c4c90391a90b48

हजारीबाग : बड़कागांव में रामनवमी जुलूस रोके जाने से आक्रोशित लोगों ने आगजनी की है. पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है. यह घटना मंगलवार की देर शाम हुई है. जहां बड़कागांव थाना क्षेत्र के महुदी गांव में अष्टमी का वापसी जुलूस प्रशासन द्वारा रोके जाने पर देर शाम तक राम भक्तों में आक्रोश बनी हुई है.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

पुलिस द्वारा लगाए गए उत्तरी दिशा के बैरिकेडिंग को राम भक्त द्वारा तोड़कर पहले आगे बढ़ गए. दूसरे बैरिकेडिंग के पास जय श्री राम का नारा लगाते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे, इसी बीच मचान में आगजनी की घटना हो गई. आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के आधा दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ की. भीड़ को हटाने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की भी खबर है. आग पर काबू पाने के लिए एंबुलेंस वाहन पहुंच चुकी है. घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय और पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने महुदी गांव पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है. रात होने के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.

IMG 20240309 WA0026 2

बड़कागांव थाना क्षेत्र के महुदी गांव में 40 वर्ष से रुका था. इसी दौरान मंगलवार को रामनवमी का जुलूस अष्टमी के दिन बिना प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्वक निकलकर सोनपुरा गांव मेलाटांड़ पहुंचा. जुलूस निकलने की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और खुशी का माहौल हो गया. जुलूस निकलने की सूचना मिलते ही बड़कागांव प्रशासन की टीम महुदी गांव पहुंची और वापसी जुलूस को रोक दिया गया. जुलूस रोके जाने के बाद लोग वहां धरने पर बैठ गए थे. वहीं प्रशासन की ओर से पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया.

80e79fd723e65e206fefe96f2f2c675b310a1ffb02c2e98b8ed044983abe9aae.0
बीडीओ द्वारा झामुमो के 2 नेता पर दर्ज की गई एफआईआर, आचार संहिता उल्लंघन का मामला
80e79fd723e65e206fefe96f2f2c675b310a1ffb02c2e98b8ed044983abe9aae.0

गढ़वा : झामुमो नेता सह पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा और ताहिर अंसारी पर आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया है. इस संबंध में धुरकी थाने में दोनों नेताओं समेत कई अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ है. धुरकी बीडीओ जुल्फिकार अंसारी ने दोनों नेताओं पर एफआईआर दर्ज कराई है.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

दोनों नेताओं और उनके समर्थक अज्ञात लोगों पर बिना अनुमति के सरकारी स्थल पर मीटिंग करने का आरोप है. धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि बीडीओ जुल्फिकार अंसारी की लिखित शिकायत पर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव व झामुमो नेता ताहिर अंसारी के साथ-साथ अन्य अज्ञात के विरुद्ध आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है. उपरोक्त लोगों पर आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू रहने के दौरान वन परिसर में स्थित सरकारी डाकबंगला में बगैर अनुमति के उलगुलान न्याय महारैली से संबंधित बैठक करने का आरोप है.

IMG 20240309 WA0026 2
n600821532171328382806729541a5edb5094632142ed6d56ce6a90e4cc0398b9e6e984d750f7271c13c8e1
व्यापारी हत्याकांड मामले का हुआ खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
n600821532171328382806729541a5edb5094632142ed6d56ce6a90e4cc0398b9e6e984d750f7271c13c8e1

लोहरदगा : सेन्हा थाना क्षेत्र स्थित सेरेंगहातू गांव में व्यापारी राममोहन साहू की बीते आठ अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना में शामिल चार अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
मंगलवार की देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते करते एसपी हरिश बिन ने बताया कि राममोहन साहू से आरोपियों ने सूद पर काफी रुपये उधार ले लिया था और पैसा वापस नहीं दे रहा था. पैसा नहीं देना पड़े, इसलिए आरोपियों ने गोली मारकर राममोहन साहू की हत्या कर दी.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमरेश मिश्रा, मनीवर अंसारी, मुस्तकीम अंसारी और सरवर कुरैशी शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल समेत कई अन्य सामान बरामद किया है. राममोहन साहू की उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वो सैलून में सुबह बाल कटवा रहे थे. उसी समय उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.

IMG 20240309 WA0026 2
n600821538171328335292533d4be3255b568a7003bcc73af1376aec2f8fa39ac353bc440c515f2e176b683
उच्च न्यायालय ने ज़ाहिर की असंतुष्टि, सांसद और विधायक आपराधिक मामले में सीबीआई ने दिया था जवाब
n600821538171328335292533d4be3255b568a7003bcc73af1376aec2f8fa39ac353bc440c515f2e176b683

राँची : झारखंड हाइकोर्ट ने सीबीआई द्वारा राज्य के विधायक (MLA) और सांसद (MP) से जुड़े केस में निष्पादन की स्थिति पर राज्य सरकार के जवाब पर असंतुष्टि जाहिर की है. दरअसल राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को मंगलवार को यह बताया गया कि पिछले दो वर्षों में एमपी-एमएलए से जुड़े किसी केस का निष्पादन नहीं हुआ है.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

अदालत ने ED और सीबीआई को यह निर्देश दिया है कि राज्य के एमपी और एमएलए के विरुद्ध कितने मामले लंबित हैं और उनकी स्थिति क्या है. पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने सीबीआई को यह बताने का निर्देश दिया था कि राज्य के एमपी-एमएलए के खिलाफ चल रहे मुकदमों में ट्रायल की स्थिति क्या है और जिन मामलों में ट्रायल चल रहा है उसमें देर क्यों हो रही है. इसके साथ ही अदालत ने यह भी बताने को कहा है कि अब तक राज्य के कितने एमएलए और एमपी के विरुद्ध ट्रायल पूरा हो चुका है और कितनों के विरुद्ध ट्रायल बचा हुआ है.

IMG 20240309 WA0026 2

कोर्ट के निर्देश पर जवाब दाखिल किया गया था, लेकिन अदालत मंगलवार को पेश हुए जवाब से असंतुष्ट दिखा. दरअसल कुछ वर्ष पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी हाइकोर्ट को राजनेताओं के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन के दिशा-निर्देश दिये थे. सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के आलोक में झारखंड हाइकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. जिसे जनहित याचिका में तब्दील कर सुनवाई की जा रही है.

n600796542171328271575482795be2e9b3b5fdf084fc11d03b9039cce178a2c364eda9f519c2e9f96c2ee5
यूपीएससी में जमशेदपुर की स्वाति को 17वां रैंक, बनी झारखंड टॉपर
n600796542171328271575482795be2e9b3b5fdf084fc11d03b9039cce178a2c364eda9f519c2e9f96c2ee5

जमशेदपुर : यूपीएससी की परीक्षा में जमशेदपुर की बेटी स्वाति शर्मा ने देश में 17वां स्थान और झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य और शहर का नाम रौशन किया है. स्वाति शर्मा कालिका नगर मानगोवासी पूर्व थल सैनिक (सीएमपी) संजय शर्मा की पुत्री है.

IMG 20240309 WA0028 2

स्वाति शर्मा ने बताया कि उसने यूपीएससी में 17वां स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता, शहर और राज्य का नाम रौशन किया है. पिता सेना में थे. इस वजह से उसकी पढ़ाई देश के कई राज्यों के शहरों में हुई है. स्वाति ने मैट्रिक की परीक्षा आर्मी सेकेंडरी स्कूल कोलकाता से पास की. इसके बाद 12वीं की पढ़ाई के लिए उसने जमशेदपुर के साकची स्थित टैगोर एकेडमी में नामांकन लिया. इसके बाद 2019 में बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज से राजनीति विज्ञान से एमए किया.

IMG 20240309 WA0027 2

स्वाति शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि में परिजनों एवं शिक्षकों का हाथ बताते हुए कहा कि उन्होंने यूपीएससी की पढ़ाई के लिए किसी भी कोचिंग संस्थान में नामांकन नहीं ली. हां इसके लिए वर्ष 2022 में दिल्ली गई थी. वहां जाकर विभिन्न कोचिंग संस्थानों का टेस्ट सीरीज लिया और वहां जहां भी साप्ताहिक टेस्ट होता था, उसमें वह भाग लेती थी. वर्ष 2022 नवंबर से 2023 मई तक वहीं रहकर यूपीएससी की तैयारी की. इस कारण सफलता की ऊंचाई को छूने में सफल हो पाई. पूरा डेढ़ साल सिर्फ यूपीएससी पर केंद्रित था.

IMG 20240309 WA0026 2

स्वाति शर्मा ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि परीक्षा में असफलता से घबराना नहीं है. यूपीएससी की वर्तमान सफलता उन्हें तीसरे प्रयास में मिली. पहले प्रयास में तो वह प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाई. दूसरे प्रयास में प्रारंभिक परीक्षा तो उत्तीर्ण हुई, लेकिन उसके बाद की परीक्षाओं में वह उत्तीर्ण नहीं हुई. तीसरी बार प्रारंभिक परीक्षा 2023 मई को दी थी. इसका रिजल्ट जून में आया था. उसके बाद सितंबर में मेंस हुआ था. साक्षात्कार 2024 जनवरी में हुआ था. वह पेंटिंग की शौकीन है और मूवी देखना भी पसंद है. इंटरनेट मीडिया के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें वह एक्टिव है. उनका कहना है कि सकारात्मक कार्यों के लिए इसका उपयोग जरूरी है, यह आज के समय के लिए आवश्यक भी है, लेकिन इसे आदत नहीं बनाना चाहिए.

n6008100861713280535675c8f5ae880249a16a57808639ae3f520f0e31833358650c783793a83a18c9c666
रामनवमी को लेकर तैयारी पूरी, एसएसपी ने किया पैदल मार्च
n6008100861713280535675c8f5ae880249a16a57808639ae3f520f0e31833358650c783793a83a18c9c666

जमशेदपुर : रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. मंगलवार को शहर में जिला पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. यह फ्लैग मार्च साकची थाना परिसर स्थित सीसीआर कार्यालय से निकाला गया. इसके पूर्व एसएसपी किशोर कौशल ने सीसीआर कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की और मौके पर मौजूद कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मियों को कहा कि अगले 48 घंटे तक उन्हें सीसीटीवी के माध्यम से शहर पर नजर बनाए रखनी है. वहीं उन्होंने टाइगर मौबाइल के जवानों को भी कई निर्देश दिए गए. इसके साथ ही एसएसपी ने शहर के संवेदनशील इलाकों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि शहर में रामनवमी को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से नजर रखी जाएगी वहीं कई दंडाधिकारी भी तैनात किए गए है.

IMG 20240309 WA0026 2

उन्होंने बताया कि रामनवमी में विशेष बाइक क्यूआरटी भी बनाई गई है जिसकी मॉनिटरिंग डीएसपी करेंगे. ऐसे में शहर में नजर बनाए रखने में आसानी होगी. कई चेकपोस्ट भी बनाए गए है वहीं हुड़दंगियों पर भी विशेष नजर है. इसके लिए नियंत्रण कक्ष भी बनाए गए है. अगर किसी को जानकारी देनी है तो वह नियंत्रण कक्ष में 0657 – 2230555, 2912047 या 7091091825 पर व्हाट्सएप कर जानकारी दे सकता है.

IMG 20240416 WA0016
लोयोला के छात्र ऋत्विक को यूपीएससी में 520 वीं रैंक, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने दी बधाई
IMG 20240416 WA0017

जमशेदपुर : लोयोला स्कूल जमशेदपुर के पूर्व छात्र और स्पर्धा प्रकाशन की प्रकाशक प्रियंका वर्मा के पुत्र ने मंगलवार को घोषित हुए संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 520 वीं रैंक हासिल कर जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

ऋत्विक ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई लोयोला स्कूल से करने के उपरांत दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से भूगोल विषय से स्नातक किया था और वे दिल्ली से ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।इससे पूर्व ऋत्विक का चयन बीपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में भी हो चुका था।विदित हो कि यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है जिसमें लाखों छात्र शामिल होते हैं।

IMG 20240309 WA0026 2

ऋत्विक ने अपनी सफलता का श्रेय स्पर्धा प्रकाशन की पुस्तकों सहित अपनी माँ प्रियंका वर्मा तथा अपने पिता और पूर्व वन क्षेत्र पदाधिकारी एवं स्पर्धा प्रकाशन के निदेशक अजय कुमार के मार्गदर्शन को दिया है। ध्यातव्य हो की ऋत्विक के छोटे भाई वेदान्त मेहता ने भी यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए की परीक्षा में ऑल इंडिया 29 वाँ रैंक पाया था और वे वर्तमान में सेना में कैप्टन के पद पर अंबाला कैंट में पदस्थापित हैं। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने सफलता पर बधाई दी।

n60049768817132075393943e3864a73c28077033a23bfffce2c3b38004ac6993192afff24c5e7f4222fab5
एंटी रैगिंग सेल ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्राओं को चेतावनी देकर छोड़ा
n60049768817132075393943e3864a73c28077033a23bfffce2c3b38004ac6993192afff24c5e7f4222fab5

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में बीते दिनों गर्ल्स हास्टल में शराब पीकर हाथापाई करने की शिकायत पर सोमवार को एंटी रैगिंग सेल की ओर से छात्राओं के परिजनों के साथ बैठक की गई. इस दौरान धालभूम एसडीओ पारुल सिंह, डीएसपी पटमदा बचनदेव कुजुर समेत कॉलेज की टीम मौजूद रहे. एंटी रैगिंग सेल ने छात्राओं और उनके परिजनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया वहीं छात्राओं ने आगे से ऐसा नहीं होने की बात कही. पटमदा डीएसपी ने बताया कि घटना बीते 9 अप्रैल की है.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

पटमदा डीएसपी ने बताया कि 9 अप्रैल को गर्ल्स हास्टल परिसर में शराब पीकर 2021-22 बैच की छात्राएं आपस में हाथापाई कर बैठी थी. इसको लेकर पांच छात्राओं के खिलाफ एंटी रैगिंग सेल से रैगिंग की शिकायत की गई थी. शिकायत पर कार्रवाई कर जांच की गई तो पता चला कि सभी छात्राएं एक ही बैच की है जिस कारण यह मामला रैगिंग का नहीं बनता है. इसको लेकर सोमवार को कॉलेज परिसर में छात्राओं और उनके परिजनों को बुलाकर एक बैठक की गई जिसमें परिजनों ने मांफीमांगी. एंटी रैगिंग सेल ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया.

IMG 20240309 WA0026 2
error: Content is protected !!