एक नई सोच, एक नई धारा

कदमा प्रकरण मामले में अधिवक्ता चंदन चौबे सहित सात लोगों को मिली जमानत

जमशेदपुर : कदमा हिंसा मामले में गिरफ्तार हिंदूवादी नेताओं में से आज सात लोगों को अदालत से जमानत मिल गयी है। इससे पूर्व सोमवार को अदालत ने 17 मई को सुनवाई की तारीख दी थी। जहाँ अधिवक्ता चंदन चौबे के साथ 6 अन्य को जमानत मिली एवं अन्य की सुनवाई के लिए 22 तारीख मुकर्रर की गई।

अदालत ने BP 523/23 के तहत भोला लोहार, शंकर राव, कन्हैया पांडेय, भीम यादव, राजेश चौबे एवं अनिरुद्ध कुमार गिरी को जमानत दी और BP 500/23 के तहत चंदन चौबे को जमानत मिली। इसके अलावा अदालत ने BP 490/23 के तहत जीतेश झा की जमानत याचिका ख़ारिज़ कर दी एवं अन्य लोगों की सुनवाई के लिए 22 मई 2023 की तारीख दी गयी।

गौरतलब हो कि 10 अप्रैल को कदमा के शास्त्री नगर हिंसा मामले में भाजपा नेता अभय सिंह सहित कई हिंदूवादी नेताओं को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एसएसपी कार्यालय में ज्ञापन देने गए अधिवक्ता चंदन चौबे सहित विहिप के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके लिए विगत कई दिनों से प्रशासन की कार्यशैली और राज्य सरकार की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाते हुए आंदोलन के माध्यम से विरोध किया जा रहा था।

हिट एंड रन मुआवजा योजना के तहत मृत्यु होने पर मिलेगा 2 लाख तक मुआवजा

घाटशिला : हिट एंड रन मुआवजा योजना को जल्द लागू करने की मांग अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी से की गई। सोमवार को विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत ने अंचलाधिकारी राजीव कुमार तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव से मांग की। हिट एंड रन मुआवजा योजना के संबंध में दोनों पदाधिकारी ने बताया कि उन्हें इस योजना के संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि परिवहन विभाग झारखंड सरकार की अधिसूचना संख्या 162, 18 अप्रैल 2022 के अनुसार सड़क दुर्घटना को हिट एंड रन (वाहन द्वारा दुर्घटना कर भाग जाने की परिस्थिति में) पीड़ित पक्ष को मुआवजा दिलाने का प्रावधान है। इस दुर्घटना में हिट एंड रन मामले में मौत हो जाने पर 2 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल होने पर 50 हजार निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुआवजा दिलाने के लिए जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का भी गठन किया गया है। विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के बाद से लगभग सात लोगों की एनएच पर अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हो चुकी है जिन्हें एक लाख रुपया का मुआवजा दिया जा चुका है। योजना के लागू होने से मृतक के परिवार को एक लाख रुपया देकर आर्थिक मदद पहुंचाई जा सकती है। इसलिए इस योजना को जल्द से जल्द लागू करने की जरूरत है।

सिंगल मदर गीता नायक से मिलीं उपायुक्त, कहा- आपके आत्मविश्वास को सलाम, आप बहुत बहादुर हो

जमशेदपुर से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र में मदर्स डे के मौके पर सिंगल मदर गीता नायक को लेकर छपी खबर पढ़ने के बाद उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने मिलने की इच्छा जताई थी । आज गीता नायक जब उपायुक्त से मिलीं तो उनकी आपबीती एवं संघर्षों को सुनकर उपायुक्त भी भावविह्वल हो गईं। उन्होने गीता नायक की तारीफ करते हुए कहा कि आप बहुत बहादुर हो, जिस परिस्थिति में लोगों के हौसले जवाब दे देते हैं उसमें आप एक विशेष जरूरतों वाली बेटी को ना सिर्फ पाल पोष रही हैं बल्कि शिक्षा दीक्षा से लेकर सभी जरूरतों को पूरा कर समाज में मिसाल कायम किया है । उपायुक्त ने गीता नायक के हौसले की तारीफ करते हुए कहा कि आपमें जीवटता कूट कूट कर भरी है तथा विषम परिस्थिति में भी हार नहीं मानने का जज्बा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होने पारिवारिक, आर्थिक स्थिति की जानकारी ली तथा मौके पर ही पेंशन का आवेदन भी भरवाया, साथ ही आश्वस्त किया कि किसी भी वक्त कोई सहयोग की जरूरत पड़े तो बेझझक संपर्क कीजिएगा ।

IMG 20230515 WA0007

गीता नायक वर्तमान में अपने मायका में सिदगोड़ा में रहती हैं। पति ने दिव्यांग बेटी के जन्म लेने पर बेटी को अपनाने से इन्कार कर दिया था जिसके बाद 21 साल की उम्र में गीता नायक ने सिंगल मदर बन बेटी को पालने का बीड़ा उठाया जिसे आज खुशी खुशी पूरा भी कर रही हैं । उन्होने उपायुक्त के प्रति आभार प्रकट किया जो इतने व्यस्त समय में खुद से मिलने बुलाईं । गीता नायक ने कहा कि उपायुक्त के स्नेहिल भाव एवं प्रेम से बात करना निश्चित ही उन्हें अपनी लड़ाई में बड़ा हौसला देगी ।

झारखण्ड के आंदोलनकारी ने डीसी कार्यालय में किया आत्मदाह का प्रयास, गिरफ्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला मुख्यालय धालभूमगढ़ के रहने वाले झारखंड आंदोलनकारी अजीत कुमार साव ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आत्मदाह का प्रयास किया. जहां जिला मुख्यालय में मजिस्ट्रेट के साथ मौजूद पुलिस के जवानों ने अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि पिछले 10 वर्षों से कोकपाड़ा प्रखंड में हुए भ्रष्टाचार को लेकर झारखंड आंदोलनकारी अजीत कुमार साव लगातार आंदोलन कर रहे हैं. जहां अजीत कुमार के द्वारा पत्राचार के माध्यम से देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, ग्रह मंत्री, को जानकारी देने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से निराश और हताश होकर अजीत कुमार साव ने अपने आंदोलन को जीवित रखने के लिए खुद को आग के हवाले करने का निर्णय इसके तहत हाथ में पेट्रोल का डब्बा लेकर अजीत कुमार जिला मुख्यालय पहुंचे।

जहां पहले से मौजूद पुलिस के जवानों ने अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वहीं इस संदर्भभ में आंदोलनकारी अजीत कुमार ने कहा कि कोकपाड़ा प्रखंड में एक करोड़ की योजना में 90 लाख का घोटाला हुआ है जिसकी सही से जांच होने पर कई अधिकारी सलाखों के पीछे जाएंगे. वहीं जिला मुख्यालय में मौजूद मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने कहा कि आत्महत्या करने आए व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी।

झारखंड :अनाज वितरण योजना में भारी गड़बड़ी, आदिम जनजाति को मिलने वाला अनाज दूसरे डकार गए

झारखंड में अनाज वितरण योजना में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। राज्य के आदिम जनजाति परिवारों को मिलनेवाले मुफ्त अनाज में ही फर्जीवाड़ा किया गया है। आहार पोर्टल से मिले आंकड़े के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिला में 1199, गिरिडीह जिला में 2577, गुमला जिला में 1938, हजारीबाग जिला में 1014 और लोहरदगा जिला में 1045 लोगों ने फर्जी दस्तावेज से आदिम जनजाति की योजना का लाभ लिया है।

पांच जिलों में 7773 मामले फर्जी पाये गये हैं। विशिष्ट जनजाति खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आदिम जनजाति परिवार को उनके निवास स्थान तक जाकर 35 किलो चावल मुफ्त पहुंचाया जाता है। राज्य में आदिम जनजाति परिवारों की संख्या 74 हजार 570 है। इधर गड़बड़ी की जांच के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से डीजीपी व गृह सचिव से पत्राचार किया गया।

इसके बाद गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीजीपी को लिखे पत्र में विभाग द्वारा बताया गया था कि राज्य में अक्तूबर 2015 से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू है। दो श्रेणियों के लाभुक एएवाइ और पीएचएच को अनुदानित दर पर अनाज उपलब्ध कराया जाता है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अधिनियम 2013 के वैसे लाभुक जो अनुदानित दर पर खाद्यान्न लेने के लिए पात्रता रखते हैं। वैसे लोगों को अनुदानित दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए जनवरी 2021 से झारखंड खाद्यान्न योजना लागू है। इसमें प्रावधान है कि जैसे- जैसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत रिक्तियां होगी।
वैसे- वैसे झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से लाभुक ऑनलाइन स्थानांतरित होंगे। इसके लिए मानक भी निर्धारित है। सबसे पहला मानक पीवीजीटी वर्ग है। अर्थात उपलब्ध रिक्तियों में से सबसे पहले पीवीटीजी वर्ग को ही शिफ्ट किया जायेगा। लाभुकों के उनकी जाति का वेरिफिेकेशन एवं सुधार करने के लिए सभी जिला आपूर्ति पदाधिकारी को लॉगइन आइडी में सुविधा प्रदान की गयी है।

राज्य में गड़बड़ी की बात सामने आने पर डीसी और जिला आपूर्ति पदाधिकारी से विभाग को स्पष्टीकरण प्राप्त हुआ था। जिससे विभाग को जानकारी मिली कि डीएसओ लॉगइन का दुरूपयोग कर रात्रि आठ बजे के बाद जाति बदला गया है। इसके साथ ही एक ही दिन में अत्यधिक संख्या में जाति बदले और कार्ड तैयार किया गया है। जब मामले में एनआइसी से स्पष्टीकरण पूछा गया।
तब उनके द्वारा बताया गया कि लॉगइन के आइडी, पासवर्ड और ओटीपी आवश्यक है। सॉफ्टवेयर के द्वारा सिर्फ उपयोगकर्ता को लॉगइन आइडी पता चलता है। जिसे डिकोड भी नहीं किया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति सिस्टम का गलत उपयोग नहीं कर सकता है। इसलिए मामले में स्वतंत्र रूप से जांच की आवश्यकता है। इस तरह से स्पष्टीकरण के बाद विभाग के अधिकारी इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि जिला के द्वारा एनआइसी और एनआइसी के द्वारा एक दूसरे पर गड़बड़ी को लेकर दोष लगा रहे हैं। इसलिए मामले की गहराई से जांच की आवश्यकता है।

सेल्फी बना 2 छात्र की मौत की वजह, घर में पसरा मातम, जाने पूरी ख़बर

जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत जिलिंगगोड़ा डैम में नहाने के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में दो छात्र डूब गए। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को नदी से बाहर निकाला गया पर तब तक दोनों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय शोभित सिंह और 16 वर्षीय श्ववराज कुमार के रुप में की गई। श्वराज कुमार मानगो डिमना रोड के न्यू सुभाष कॉलोनी का रहने वाला था जबकि शोभित सिंह बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लक्ष्मी नगर का रहने वाला था। शोभित एमएनपीएस में 12वीं का छात्र था। शोभित के मामा पवन सिंह ने बताया कि वह सुबह छह बजे घर से क्रिकेट खेलने की बात कहकर निकला था। सात बजे उन्हें खबर मिली की वह नदी में डूब गया है। सूचना पाकर सभी जिलिंगगोड़ा डैम पहुंचे जहां उसके शव को बाहर निकाला गया।

श्वराज और शोभित अपने छह दोस्तों के साथ जिलिंगगोड़ा में नहाने गया था। नहाने के दौरान शोभित सेल्फी लेने लगा। इतने में उसका पैर फिसला और वह नदी के गहरे पानी में चला गया। श्वराज भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा पर वह भी गहरे पानी में चला गया। इधर, घटना की सूचना पाकर गम्हारिया पुलिस मौके पर पहुंची और दो घंटे की मेहनत के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भिजवा दिया है।

कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के इंजन में लगी भीषण आग, लोको पायलट ने कूदकर बचाई जान

साहिबगंज : गोड्डा के ललमटिया में स्थित कोयला खदान से कोयला लेकर पश्चिम बंगाल के फरक्का जा रही मालगाड़ी के इंजन में भीषण आग लग गयी। घटना कोटालपोखर थाना क्षेत्र के पुराना पलासबोना के करीब की बतायी जा रही है। आग लगने के कारण रेलवे को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। एमजीआर लाइन होते हुए कोयला से लदी मालगाड़ी फरक्का एनटीपीसी जा रही थी। इसी दौरान कोटालपोखर थाना क्षेत्र के पुराना पलासबोना गांव के पास किसी कारणवश इंजन में आग लग गई एवं इंजन धू-धू कर जलने लगा। इस दौरान लोको पायलट ने गाड़ी को खड़ाकर कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना की जानकारी एमजीआर रेलवे प्रबंधन को दे दी गई है। रेलवे के अधिकारी एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवान घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। आग लगने के कारण की जांच पड़ताल की जा रही थी। घटना की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों मशकक्त के बाद आग पर काबू पाया। मालगाड़ी के इंजन में लगी आग को देखने आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद अग्निशमन विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी हद तक आग पर काबू पा लिया।

बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से मालगाड़ी के इंजन में आग लगी थी। बड़हरवा से रेलवे पुलिस और टेक्निकल टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग लगने की जांच कर रही है। इस घटना में पूर्वी रेलवे बोर्ड को करोड़ों रुपए के नुकसान होने की आशंका है, क्योंकि इंजन चालू अवस्था में था, हालांकि, बड़ी घटना घटते बच गई है।

जमशेदपुर : धतकीडीह में दो गुटों में झड़प के बाद पथराव, क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह कम्यूनिटी सेंटर के पास दो गुटों में झड़प के बाद पथराव की घटना हुई. मौके पर हड़कंप सा मच गया. हालांकि सूचना मिलने पर बिष्टुपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले को काबू में किया. मौके पर क्यूआरटी को भी तैनात किया गया है. फिलहाल मामला शांत है. मिली जानकारी के अनुसार धतकीडीह मुखी बस्ती में कुछ युवक अपने रिश्तेदार के घर घूमने आए थे. सभी कम्यूनिटी सेंटर के पास चाय पी रहे थे. तभी मौके पर दूसरे गुट के युवकों के साथ बहस शुरू हो गई. थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. मुखी बस्ती के युवक जान बचाकर भागे और पथराव शुरू कर दी गई. जवाब में दूसरे गुट ने भी पथराव शुरू कर दिया. इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. फिलहाल पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है.

खरखाई नदी में छलांग लगाकर युवक ने की आत्महत्या, शव बरामद नहीं, जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टोल ब्रिज से खरखाई नदी में एक 19 वर्षीय युवक गौतम साधु ने छलांग लगा कर आत्महत्या की। आत्महत्या किए जाने का कारण नहीं पता चला है और युवक का शव भी अभी तक बरामद नहीं हो सका है। मिली जानकारी के अनुसार युवक आदित्यपुर भाटिया बस्ती का रहनेवाला है। सूचना मिलते ही परिवार वाले स्तंभ हो गए है। आदित्यपुर थाना पुलिस को सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक के शव की तलाश में जुट गई है। शव अभी तक बरामद नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि युवक का मोबाइल टोल ब्रिज से बरामद किया गया है। परिवार वालों का कहना है कि शनिवार को युवक के दोस्तों के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था, जिसको लेकर परिजनों ने उसे डांटा था। फिलहाल पुलिस युवक को ढूंढने में जुटी है। घटना के बाद आसपास के लोगों में मायूसी छा गई है। बताया जा रहा है कि युवक बेहद ही मिलनसार किस्म का था और आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में किसी उधोग में कार्य कर रहा था। युवक अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था।

कार में अचानक लगी आग, लोगों के सूझ-बूझ से पाया काबू

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर्स हॉस्टल के गेट पर खड़ी एक कार में रविवार को दिन के एक बजे अचानक से आग लग गयी और वह धू-धू कर जल गयी। घटना की भनक मिलते ही आस-पड़ोस के लोग मदद के लिये आगे आये और बाल्टी- डेकची से पानी फेंककर आग को बुझाने का काम किया। लोगों की सूझ-बूझ के कारण करीब 20 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया।

error: Content is protected !!