जमशेदपुर : चाय पे चर्चा ग्रुप जमशेदपुर के द्वारा( रविवार )को साकची स्थित मनोकामना मंदिर के प्रांगण में बेल एवं शमी का पौधा लगाया गया ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ ही मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा करने हेतु बेल पत्र मिल सके। ग्रुप के सदस्यों ने पर्यावरण की रक्षा करने का भी संकल्प लिया तथा पूरे सावन भर प्रत्येक मंदिरों में पौधा लगाने का निर्णय लिया है। (जारी…)
इस दौरान कुमार अभिषेक, नौशाद खान, गणेश बिहारी, विजय गोंड, रॉकी सिंह, पंकज शर्मा, कुमार आशुतोष, निर्मल गोप, साकेत कुमार, अनिकेत राय, कल्लू शुक्ला, पिंटू शाह, चंचल ओझा, रवि भगत, राहुल यादव, विकास कुमार, आर्यन कुमार आदि उपस्थित थे।
जमशेदपुर : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के शुभ अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हरेराम यादव के सौजन्य से 111 गोलमुरी केबल बस्ती में महिलाओं के बीच नि:शुल्क साड़ी का वितरण किया गया। सेवा को लक्ष्य मानकर इसमें कार्यकर्ताओं ने अपना पूर्ण योगदान दिया। (जारी…)
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल , महामंत्री अमरेंद्र कुमार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, मीडिया प्रभारी देवाशीष झा, मीडिया प्रभारी कामेश्वर साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता कुलवंत सिंह , महिला नेत्री सोनिया साहू, सरस्वती साहू, हेमा देवी, ममता कपूर, कलावती देवी, रत्ना साहू एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
जमशेदपुर : आज गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के सभा हॉल में यूनियन के कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक यूनियन के अध्यक्ष श्री राकेशश्वर पांडे की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य मुद्दा आने वाले ग्रेड रिवीजन में चार्टर ऑफ डिमांड को बनाना था। इसके लिए सभी कमेटी मेंबरों से आग्रह किया गया कि वे जल्द से जल्द अपने कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर उनके सुझावों को लेकर आएं।
टिनप्लेट कंपनी में ग्रेड रिवीजन पुराने कर्मचारियों के लिए एक अप्रैल 2024 से एवं एन एस ग्रेड के कर्मचारियों का 1 अप्रैल 2025 से देय होगा l इस सभा में सर्वप्रथम अपने से बिछड़े हुए साथियों की याद में 2 मिनट का मौन धारण उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सभा के मुख्य मुद्दे इस प्रकार थे
◆ पिछले दिनों जो स्कूल बस की सुविधा कर्मचारियों की बंद कर दी गई थी उसे फिर से जल्द से जल्द चालू किया जाए।
◆ कैंटीन, हॉस्पिटल और हाउसिंग की कार्यप्रणाली एवं आधुनिकता के लिये और अधिक अच्छे प्रयास किये जाएँ।
◆ ग्रेड में नाइट शिफ्ट एलाउंस, मोबाइल अलाउंस, डीए का रेट, पेट्रोल अलाउंस, लीव बैंक, स्पोर्ट्स एक्टिविटी, रिटायरमेंट के समय अनफिट का पूरा पैसा, इंसेंटिव बोनस प्वाइंट रेट, और सभी अलाउंस में बढ़ोतरी होनी चाहिए।
◆ मैन पावर में कमी होने के चलते नई बहाली को और अधिक संख्या में किया जाए जिसमें कर्मचारियों के वैसे बच्चे जिन्होंने बीटेक में डिग्री हासिल की है एवं जो बच्चे मैट्रिक पास हैँ उनको भी सम्मिलित किया जाए।
◆ डिपार्टमेंटल हेड एवं कमेटी मेंबरों के साथ महीने में एक बार मीटिंग की जाए।
◆ जिस विभाग में अगर कोई भी वैकेंसी है तो उस वैकेंसी को जल्द से जल्द भरा जाए।
◆ गैराज में नए परमानेंट ड्राइवर की भर्ती की जाए I
◆ स्थाई परवर्ती के काम में स्थाई भर्ती लेकर उसको पूरा किया जाए।
◆ सालाना बोनस 20% और साथ में गिफ्ट दिया जाए।
◆ पुराने ग्रेड एवं एन एस ग्रेड को सम्मिलित करके एक किया जाए।
◆ कर्मचारियों की सुरक्षा, उत्पादन,उत्पादकता क्वालिटी, एवं लाभ के क्षेत्र में और अच्छा काम होना चाहिए।
◆ टाउनशिप में कर्मचारियों के बच्चों के शादी विवाह के लिए कंपनी की तरफ से हाल एवं उससे संबंधित सारी सुविधाओं के साथ जगह मिलनी चाहिए।
◆ टिनप्लेट रीक्रिएशन क्लब में सुरक्षा की दृष्टि से सुधार एवं और सुविधाओं में और बढ़ोतरी होनी चाहिए।
ये सभी लोग हुए शामिल
अंत में राकेश्वर पांडे ने टिनप्लेट यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को अपनी बातें बड़े ही अनुशासित ढंग से रखने एवं कार्य करने के लिए सबको धन्यवाद एवं बधाई दी। इस अवसर पर गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, सतनाम सिंह, गौतम डे, मुन्ना खान, ए रमेश राव, वकील खान, साईं बाबू राजू, जगजीत सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह, राज कुमार सिंह, संजीव प्रसाद, जयशंकर सिंह, राकेश कुमार दिलबागी, बलदेव सिंह, अमृत कुमार झा, सुजीत कुमार दास, निरंजन महापात्रा, फतेह चंद्र माझी, सुकेश कुमार मिश्रा, एम शेखर राव, गजराज सिंह, विनय कुमार साहू, कुंदन कुमार, नवल किशोर सिंह, नवजोत सिंह सोहल, अनिल कुमार, सूर्य भूषण शर्मा शामिल थे।
जमशेदपुर : डिमना चौक से डिमना झील की ओर जाने वाली सड़क के बीच में जयपाल कॉलोनी के समीप पेयजल आपूर्ति योजना का पाईप विगत एक सप्ताह से क्षतिग्रस्त हो जाने से लाखों लीटर पानी सड़क में प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है। जलबहाव के कारण पूरा सड़क क्षतिग्रस्त हो गया है, बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। (जारी…)
सबसे बुरा हाल सड़क के बगल में स्थित जयपाल कॉलोनी का है। क्षतिग्रस्त पाइप से निकला हुआ पानी धारा प्रवाह जयपाल कॉलोनी में प्रवेश करने के कारण जयपाल कॉलोनी में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। जयपाल कॉलोनी के लोगों का पैदल संपर्क मुख्य सड़क से टूट गया है। सड़क के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त हो जा रहे हैं। पानी का पाइप फटा रहने के कारण पानी की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत विभाग को किया लेकिन विभाग वाले केवल काम हो जाने का आश्वासन दे रहे हैं लेकिन काम हो नहीं रहा है। (जारी…)
जल की बर्बादी कीमत पेयजल की स्वच्छता विभाग को ही नहीं पता : विकास सिंह
स्थानीय लोगों ने आज भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर मामले से अवगत कराया । मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मामले की जानकारी उपायुक्त महोदय के साथ-साथ विभाग के उच्च अधिकारी को देने का काम किया जाएगा फिर भी स्थिति नहीं सुधरी तो बीच सड़क पर वृक्षारोपण और मछली पालन के सांकेतिक कार्यक्रम किए जाएंगे । मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, लक्ष्मण सिंह, शिव साव ,महेश प्रसाद ,राजन दास, मनोज यादव, सुशील कारीगर, रविंद्र उपाध्यया, कमेश्वर सिंह सहित बस्ती वासी उपस्थित थे ।
जमशेदपुर : द इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडियन फाऊंडरीमैन (आई आई एफ) द्वारा कोलकाता में बृहस्पतिवार को आयोजित ” 74 वें नेशनल फाउंड्री दिवस” के अवसर पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के निदेशक डॉ गौतम सूत्रधर को आईआईएफ एवं फाउंड्री (पूर्वी क्षेत्र) में उनके लंबे योगदान के लिए एवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। (जारी…)
विदित है कि डॉ. सूत्रधर फाउंड्री टेक्नोलॉजी में देश के अग्रणी विशेषज्ञों में शामिल हैं एवं इन्होंने ऑक्सफोर्ड और आईवीएफ द्वारा प्रकाशित “डिजाइन एवं मैन्युफैक्चरिंग और इंटीग्रेटेड अप्रोच” नाम से पुस्तक के साथ साथ न्यू एज पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित “फाउंड्री प्रोसेस डिजाइन” नाम से भी एक पुस्तक लिखी है, जो फाउंड्री टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक मानक पुस्तक के रूप में जानी जाती है ।डॉ. सूत्रधर ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्त्व के पत्रिकाओं में 125 से अधिक तकनीकी पत्र प्रकाशित किए हैं और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 50 से अधिक तकनीकी पत्र प्रस्तुत किया है। (जारी…)
डॉ. सूत्रधर एआईसीटी नई दिल्ली, सीएसआईआर नई दिल्ली, यूजीसी नई दिल्ली और जीएसटी नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित कई शोध परियोजनाओं का पर्यवेक्षण कर चुके हैं और कई पेशेवर निकायों के सदस्य भी हैं। वे इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ कंट्रीमैन के पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।डॉ. सूत्रधर 1986 में आईआईटी खरगपुर से फाउंड्री टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञ के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल हासिल की है और बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी बीआईटी मेसरा, रांची से इंजीनियरिंग में पीएचडी की है। हिंदुस्तान मोटर्स लिमिटेड और इंडियन रेल सर्विसेज में 5 साल काम करने के बाद 1991 में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैंड्री एंड फॉरेस्ट टेक्नोलॉजी रांची में टीचिंग फैकेल्टी के रूप में अपनी सेवा दी और बाद में सहरानपुर टेक्सटाइल कॉलेज और कल्याणी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में इन्होंने अपनी सेवा दी है। (जारी…)
2005 में जादवपुर यूनिवर्सिटी कोलकाता में प्रोफेसर बने डॉ. सूत्रधर मेटल मैट्रिक्स कंपोजिट एवं पॉलीमर मैट्रिक्स कंपोजिट के क्षेत्र में 20 से अधिक एम.टेक. थीसिस और 21 छात्रों को अपने सुपरवीजन में पीएचडी करवा चुके हैं। अपने एकेडमिक योगदान के अलावा इन्होंने फाउंड्री टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है. डॉ. सूत्रधर ने इंडियन रेलवे , अर्थ मूविंग टेक्सटाइल, ऑटोमेटिव कंपोनेंट्स में कई कंपोनेंट्स विकसित किए है और नए उद्यमियों को भी लगातार समर्थन कर रहे हैं ,जो फाउंड्री और उसके संबंध क्षेत्रों में व्यवसाय शुरू करने में रुचि रखते हैं।डॉ. सूत्रधर टाइफाइड ,नई दिल्ली एमएसएमई पश्चिम बंगाल और भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए कंट्री क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम में शामिल हैं। (जारी…)
इन्हें द इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर ( इंडिया) द्वारा दो बार और द इंस्टिट्यूट ऑफ इंडियन फाउंड्रीमेन द्वारा सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष1996 में डीएसटी नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित एसीआरसी विजिटिंग फैलोशिप का 2014 में यूरोपीय यूनियन द्वारा ई एसएनटीई फेलोशिप से भी सम्मानित किया गया है एवं 2017 में पूर्वी क्षेत्र से समर्पित फाउंड्री प्रोफेसर के रूप में सम्मानित किया गया था । एनआईटी जमशेदपुर में निदेशक का पद ग्रहण करने के पूर्व डॉ. सूत्रधर एनआईटी मणीपुर में भी 5 साल से अधिक का कार्यकाल निदेशक के रूप में पूरा कर चुके हैं। (जारी…)
एनआईटी जमशेदपुर में निदेशक के रूप में योगदान देने के साथ ही झारखंड के सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग के उधमियों के साथ मैराथन बैठक शुरू कर दी और फाउंड्री आधारित तकनीक में आईओ टी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के प्रयोग पर काम प्रारम्भ करने पर ज़ोर दिया है।द इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडियन फाऊंडरीमैन (आई आई एफ) द्वारा कोलकाता में निदेशक डॉ. गौतम सूत्रधर को सम्मानित किए जाने पर एनआईटी जमशेदपुर के कुलसचिव कर्नल (डा.) निशीथ कुमार राय के साथ साथ संस्थान के डीन, वरिष्ठ प्राध्यापक, पदाधिकारी एवं छात्रों ने काफी खुशी जाहीर की एवं डॉ गौतम सूत्रधर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। इस आशय की जानकारी संस्थान के जनसंपर्क पदाधिकारी सह मीडिया प्रभारी सुनील कुमार भगत ने दी।
जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान सह गुरुनानक सेवा दल के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू की मां सुरजीत कौर (82) का निधन शनिवार को दिन के दो बजे हो गया। वे पिछले कई माह से बीमार चल रही थी। रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित आवास में उन्होंने दो बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को मानगो स्वर्णरेखा घाट पर होगा। सोमवार सुबह 10 बजे घर से शव यात्रा निकाली जाएगी। वे अपने पीछे दो बेटा, दो बेटी समेत भरापुरा परिवार छोड़ गए है। निधन के बाद काफी संख्या में लोग घर पर पहुंचे और परिवार को ढ़ाढस बांधा। (जारी…)
बड़े बेटे हरविंदर सिंह मंटू ने बताया कि कुछ दिनों पहले तबीयत बिगड़ने पर उनको टाटा मोर्टस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में अस्पताल से छुट्टी होने के बाद उनको घर पर ही अंडर ट्रीटमेंट में रखा गया था। निधन की खबर होने पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, झारखंड़ गुरुद्वारा के प्रधान शैलेंद्र सिंह समेत समाज कई लोगों ने शोक जताया है।
जमशेदपुर : बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना से जुड़े बिष्टूपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस का मोटर फिर जल गया है। इससे बागबेडा हाउसिंग कॉलोनी के 1140 घरों में दूसरे दिन भी जलापूर्ति बाधित रही। पिछले छह माह में तीसरी बार पंप हाउस का मोटर जला है। जलापूर्ति नहीं होने से कॉलोनी के लोगों को परेशानी हो रही है। टैंकर से जलापूर्ति नाकाफी है और लोग खरीद कर पानी पी रहे हैं। (जारी…)
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि स्थानीय लोग दैनिक काम के लिए दूर-दराज से पानी लाकर अपना निजी काम कर रहे हैं। मोटर की मरम्मत करने के लिए मिस्त्री के पास भेजा जा चुका है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि प्रयास कर रहे हैं कि जल्द मोटर की मरम्मत कर नियमित रूप से पानी की आपूर्ति कॉलोनी में की जाए। शनिवार तक मोटर दुरुस्त होने की संभावना है।
जमशेदपुर : सोशल मीडिया कई लोगों के लिए रक्षक बन कर उभरा है। सोशल मीडिया की ताकत का एक उदाहरण जमशेदपुर में भी देखने को मिला। जमशेदपुर के बागबेड़ा अंतर्गत हरहरगुट्टु निवासी आकाश साहू के सात वर्षीय पुत्र खुशवंत साहू के दोनों ही आँखों के ऑपरेशन के लिए डेढ़ लाख से दो लाख रुपये की आवश्यकता थी। (जारी…)
वित्तीय कठिनाईयों से जूझ रहे आकाश ने इस आशय में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार से मिलकर अपनी परिस्थिति से अवगत कराते हुए मदद का आग्रह किया था। आकाश साहू के परिवार पर पिछले कुछ महीनों में मुसीबतों का पहाड़ सा टूट पड़ा है। दो महीने पहले ही उनके 2 साल के बच्चे की भी ईलाज के क्रम में मृत्यु हो गई थी। वहीं उनके सात वर्षीय बेटे खुशवंत का कुछ दिन पहले जमशेदपुर के एक चर्चित नेत्र अस्पताल में ऑपरेशन कराया गया था किंतु ईलाज में चूक होने की वजह से मामला और बिगड़ गया। नेत्र चिकित्सकों ने बच्चे को बड़े अस्पताल ले जाने का परामर्श दिया है। इसके लिए चेन्नई के प्रसिद्ध शंकर नेत्रालय से सम्पर्क किया गया जिन्होंने 18 अगस्त को इलाज के लिए समय दिया, देखने के पश्चात ऑपरेशन का समय दिया जायेगा।डॉक्टरों ने ऑपरेशन की अनुमानित खर्च 1.5 लाख से 2 लाख लगभग के बीच बताया था। (जारी…)
आकाश साहू की पीड़ा को समझते हुए जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मामले को मुहिम बनाने का प्रयास किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये क्राउडफंडिंग से लोगों को इस जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए आगे आने का निवेदन किया था। दिनेश कुमार ने 13 अगस्त को संदर्भ में अपने फ़ेसबुक पेज सहित ट्विटर, इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सएप पर एक अपील संदेश शेयर करते हुए लोगों से स्वेच्छा से मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया था। दिनेश कुमार की अपील का ही असर रहा की तीन दिनों के अंदर सात वर्षीय खुशवंत के नेत्र ऑपरेशन के लिए दो लाख रुपये लगभग जुटा लिए गये। सारे पैसे दानदाताओं ने खुशवंत के पिता के बैंक एकाउंट में सीधा ट्रांसफर किया। अभी आकाश अपने पुत्र के साथ चेन्नई के प्रख्यात शंकर नेत्रालय में हैं जहाँ डॉक्टर उसके ऑपरेशन करेंगे। इलाज़ के लिए जरूरी राशि जुट जाने से आकाश बेहद खुश हैं। (जारी…)
उन्होंने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के इस आत्मीय प्रयास के लिए कृतज्ञ भाव से आभार जताया है साथ ही बच्चे के पिता ने 100 रुपए का भी सहयोग करने वालो के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। इधर मुहिम की सफ़लता पर हर्ष जताते हुए भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा की यह वाकई सुकून देने वाली खबर है की एक किसी अंजान की मदद के लिए मात्र एक सोशल मीडिया पर अपील संदेश के जरिये अनेकों लोग आगे आये। मदद के लिए उठे उन अनेकों हाथ को ईश्वर और सामर्थ्य प्रदान करें ताकि वे और किन्हीं जरूरतमंद के काम आ सकें। इस मुहिम में वित्तीय सहयोग करने वाले तमाम दानदाताओं का दिनेश कुमार ने आभार जताया है। वहीं लोगों से निवेदन किया है की अब पैसों की नहीं बल्कि बच्चे की सफ़ल ऑपरेशन के लिए प्रार्थनाओं की जरूरत है। उन्होंने कामना किया की इस मुहिम की तरह ही बच्चे का इलाज और ऑपरेशन भी सफ़ल रहे।
जमशेदपुर : भाजपा नेता विकास सिंह वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर मानगो में हो रहे धड़ल्ले से नशा के सामान की बिक्री और डेली लॉटरी को बंद कराने की बात कही। भाजपा नेता ने बताया कि नशा का सामान और अवैध लॉटरी का होलसेल मंडी मानगो बना हुआ है । युवाओं अपने रास्ते से भटक कर केवल नशा और लाटरी के कारोबार से जुड़ गए हैं जिसके चलते मानगों में प्रतिदिन चोरी मारपीट और गोली चलन की घटना घट रही है। पूरा मानगों का आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। (जारी…)
विकास सिंह ने कहा कि आम जनमानस पूरा पुलिस प्रशासन का इस अभियान में साथ देने के लिए दिन रात खड़ा रहेगा। विकास सिंह ने कहा कि जल्द नशा और डेली लाटरी के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने विकास सिंह को कहा की हर हाल में पूरा जिला नशा और डेली लॉटरी मुक्त होगा। जिला प्रशासन इस मामले में किसी को बख्शने और राहत देने नहीं जा रही हैं।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के सभा हाल में देविका सिंह को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस इंटक के नेशनल प्रेसिडेंट बनने पर झारखण्ड इंटक के अध्यक्ष राकेशवर पांडेय, गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल एवं पूरी टीम के सदस्यों ने स्वागत किया। इस अवसर पर देविका सिंह ने कहा कि उनका यह सफर टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन एवं जमशेदपुर से ही शुरू हुआ है, जिससे वो आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। इसके लिए जमशेदपुर शहर के तमाम मजदूरों साथियों को धन्यवाद दिय। (जारी…)
इस अवसर पर गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, सतनाम सिंह, गौतम डे, मुन्ना खान, ए रमेश राव, वकील खान, साईं बाबू राजू, जगजीत सिंह, संजय कुमार, भूपेंद्र कुमार सिंह, राज कुमार सिंह, संग्राम किशोर दास, कलाम नबी खान, संजीव प्रसाद, जयशंकर सिंह, काशीनाथ राय, रणजीत सिंह, राकेश कुमार दिलबागी, बलदेव सिंह, श्रीमती एरा वती लकड़ा, अमृत कुमार झा, सुजीत कुमार दास, निरंजन महापात्रा, फतेह चंद्र माझी, सुकेश कुमार मिश्रा, एम शेखर राव, गजराज सिंह, विनय कुमार साहू, कुंदन कुमार, नवल किशोर सिंह, नवजोत सिंह सोहल, अनिल कुमार, सूर्य भूषण शर्मा एवं टिनप्लेट कंपनी के कई मजदूर शामिल थे.