एक नई सोच, एक नई धारा

BREAKING: इजरायल-अमेरिका का ईरान पर भीषण हमला; तेहरान में तबाही का मंजर, भारत ने जारी की हाई-अलर्ट एडवाइजरी

1002455696

तेहरान/तेल अवीव: मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) से इस वक्त की सबसे बड़ी और खौफनाक खबर सामने आ रही है। इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के खिलाफ सीधे युद्ध का बिगुल फूंक दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों देशों की वायुसेना ने ईरान के 30 से अधिक रणनीतिक ठिकानों पर भीषण बमबारी की है, जिसमें ईरान का राष्ट्रपति भवन, खुफिया एजेंसी का मुख्यालय और मुख्य एयरपोर्ट शामिल हैं।

तेहरान में तबाही, खामनेई सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट

​हमलों के बाद तेहरान की आसमान में धुएं का गुबार और आग की लपटें देखी जा रही हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई को आनन-फानन में एक गुप्त और सुरक्षित ठिकाने पर भेज दिया गया है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला इस दशक का सबसे बड़ा सैन्य टकराव साबित हो सकता है।

भारतीय दूतावास ने जारी की इमरजेंसी एडवाइजरी

​युद्ध की शुरुआत होते ही भारत सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। इजरायल और जॉर्डन स्थित भारतीय दूतावासों ने अपने नागरिकों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं:

इजरायल में भारतीयों के लिए निर्देश:

  • ​सभी नागरिक अत्यधिक सावधानी बरतें और होम फ्रंट कमांड की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें।
  • ​अपने रहने या काम करने की जगह के सबसे नजदीकी सुरक्षित शेल्टर की जानकारी रखें।
  • ​अगली सूचना तक इजरायल के भीतर किसी भी गैर-जरूरी यात्रा से बचें।
  • इमरजेंसी हेल्पलाइन: +972-54-7520711 या cons1.telaviv@mea.gov.in पर संपर्क करें।

जॉर्डन में मौजूद भारतीयों के लिए चेतावनी:

जॉर्डन स्थित भारतीय दूतावास ने भी एडवाइजरी जारी कर पर्यटकों को सलाह दी है कि वे कमर्शियल फ्लाइट्स बंद होने से पहले तुरंत देश छोड़ दें। किसी भी आपात स्थिति में दूतावास के नंबर 00962-770 422 276 पर कॉल किया जा सकता है।

दुनिया पर मंडराया संकट

​इस हमले के बाद पूरी दुनिया की नजरें अब ईरान के अगले कदम पर टिकी हैं। क्या ईरान पलटवार करेगा? क्या यह तीसरे विश्व युद्ध की आहट है? तीसरी धारा न्यूज आपको पल-पल की अपडेट देता रहेगा।

रिपोर्ट: ब्यूरो, तीसरी धारा न्यूज