जमशेदपुर, 22 फरवरी 2026: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है। न्यू ग्वाल बस्ती (यादव भवन के पास) का रहने वाला 8 वर्षीय मासूम शिवास चौधरी शनिवार दोपहर से लापता है। बच्चे के घर न लौटने से परिजनों का बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल व्याप्त है।

खेलने निकला था, फिर नहीं लौटा
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शिवास शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे घर के पास ही खेलने के लिए निकला था। रोज की तरह जब वह शाम होने पर भी घर वापस नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद भी जब शिवास का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार की चिंता और बढ़ गई।
पहचान और हुलिया
- नाम: शिवास चौधरी
- उम्र: 8 वर्ष
- पता: न्यू ग्वाल बस्ती, यादव भवन के पास, सोनारी, जमशेदपुर।
- लापता होने का समय: शनिवार, दोपहर 3 बजे से।
मदद की अपील: इस नंबर पर दें जानकारी
परिजनों और स्थानीय लोगों ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि यह बच्चा कहीं भी दिखाई दे या इसके बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी मिले, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें:
संपर्क नंबर: 9204196350
शिवास के माता-पिता गहरे सदमे में हैं और स्थानीय पुलिस को भी इस मामले की सूचना दे दी गई है। तीसरी धारा न्यूज अपने सभी पाठकों से आग्रह करता है कि इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें ताकि मासूम शिवास जल्द अपने घर लौट सके।
ब्यूरो रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज










