एक नई सोच, एक नई धारा

n4976048541683537027533f2e1a452581b07c6e5ba9e63c9f32dfabc04e1bb7ffeb3a04d0c0efc6154160a
गुजरात : भाजपा उपाध्यक्ष की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आई है। वलसाड़ जिला बीजेपी उपाध्यक्ष शैलेष पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शैलेष पटेल आज सुबह गाड़ी से जा रहे थे, उसी वक्त गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।
शैलेष पटेल वापी के कोचरवा गांव के रहने वाले थे और इस वारदात को आज सुबह अंजाम दिया गया। अज्ञात लोगों ने उन्हें पहले गोली मारी और फिर फरार हो गए। हमलावरों ने उनको तीन गोली मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

8309f71c830a48f3428c74a2c562c285eaf5cfcd36b51a15c251e7c071582936.0
कदमा हिंसा : उपायुक्त कार्यालय के समक्ष भाजपा का विशाल धरना प्रदर्शन, निर्दोषों को रिहा करने की मांग

विगत दिनों जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर इलाके में हुए हिंसा मामले में भाजपा व विहिप के नेताओं को गिरफ्तार किये जाने के विरुद्ध भाजपा द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन किया। जहाँ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी मौजूद रहे।

IMG 20230508 WA0011

इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा के पुरुष व महिला कार्यकर्ता मौजूद रहें। जिले के सांसद विद्दूत वरन महतो भी धरने में शामिल हुए। तमाम भाजपाइयों ने एक स्वर में पुलीसिया करवाई का विरोध किया। इन्होंने हेमंत सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा की राज्य सरकार के दवाब में जिला प्रशाशन ने निर्दोष लोगों को जेल भेजा है, जबकि दोषी बाहर घूम रहे हैं। राष्ट्रवादी नेताओं को राज्य सरकार के दवाब में जेल भेजा गया है।

IMG 20230508 WA0010

आज इस धरने के माध्यम से एक विशाल आंदोलन की शुरुवात की गई है। 11 मई को घाटशीला और 12 मई को सरायकेला में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में विशाल धरना दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब केवल जमशेदपुर का नहीं है बल्कि अन्याय के खिलाफ अब यह आंदोलन राज्य भर में लड़ा जायेगा और तब तक आंदोलन जारी रहेगा जब तक निर्दोषों को रिहा नहीं किया जाता।

8a376b3d33930be81d6d5e64718bfff68af70ed775f803aca034fbd5afc0758f.0
नक्शा विचलन कर बने 538 भवनों पर कार्रवाई करेगी जेएनएसी, फाइलें खुलनी शुरू

जमशेदपुर : नक्शा विचलन के मामलों की फाइलें खुलनी शुरू हो गयी हैं। 2011 से लेकर 2022 तक नक्शा विचलन के 538 मामलों पर कार्रवाई की तलवार लटक गयी है। 538 भवनों में नक्शा के विपरीत निर्माण, जी प्लस टू से अधिक का निर्माण, बेसमेंट में पार्किंग की जगह रिहायश, दुकान, बैंक, ट्यूशन क्लास समेत अन्य कई तरह की व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

2011 में हाइकोर्ट ने पारित किए थे नक्शा विचलन के 64 से अधिक आदेश

2011 में ही 46 भवनों के खिलाफ हाइकोर्ट ने कार्रवाई का जमशेदपुर अक्षेस को आदेश दिया था। इसके अलावा उसी वर्ष 64 से अधिक आदेश नक्शा विचलन के मामले में हाइकोर्ट ने पारित किये थे। इन सभी मामलों पर जमशेदपुर के पूर्ववर्ती विशेष पदाधिकारियों ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। हाइकोर्ट को अपने जवाब में सिर्फ यह बताने का काम किया कि जुर्माना वसूला जा रहा है, कार्रवाई की जा रही है। कई बिल्डिंगों को जुर्माना वसूल कर रेगुलाइज करने का निर्देश भी जमशेदपुर अक्षेस द्वारा दिया गया।

जेएनएसी को रेगुलाइज करने का अधिकार नहीं

हाइकोर्ट में मामले के पक्षकार अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि जमशेदपुर अक्षेस को यह अधिकार ही नहीं है कि वह किसी भवन को रेगुलाइज कर दे। आदेश में साफ कहा गया कि नक्शा विचलन करनेवाले भवनों को तोड़ने की कार्रवाई की जानी चाहिए।

2011 से अब तक धड़ल्ले से हुआ अवैध निर्माण

शहर में नक्शा उल्लंघन कर बने भवनों पर हाइकोर्ट के आदेश के बाद 2011 में सील 46 भवनों के खिलाफ जमशेदपुर अक्षेस ने कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन साल 2011 के बाद अब तक बने अवैध निर्माण किए भवनों के खिलाफ करवाई कब होगी, इस पर अभी चुप्पी साध ली है। साल 2011 से लेकर 2023 के बीच शहर में धड़ल्ले से अवैध निर्माण हुआ है। भवनों में पार्किंग का कोई स्थान नहीं छोड़ा गया। सड़क पर ही पार्किंग कराई जा रही है। बेसमेंट के पार्किंग एरिया का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है।

कार्रवाई के नाम पर हाल के वर्षों में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने भवनों को सील कर दिया जाता रहा है। अवैध निर्माण के नाम पर उपायुक्त के आदेश के बाद जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने भवनों का बिजली पानी का कनेक्शन काटा, लेकिन भवनों का निर्माण जारी रहा, इस पर ध्यान नहीं दिया।

जिला प्रशासन की लापरवाही माने या अफसरों की मिलीभगत नक्शा विचलन के मामले में निकायों के अधिकारी नोटिस भेजते रहे। साल 2016 से लेकर अब तक जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के पास नक्शा पास करने के लिए 866 आवेदन आए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने 657 भवनों का नक्शा ही स्वीकृत किया जबकि 147 नक्शा अस्वीकृत कर दिया गया, जबकि इससे ज्यादा भवन शहर में बने हैं।

3379ef2d04d7e765c68d22b42e9f22e0dbf667434ed059ac7678aa92adfe5729.0
बंगाल की खाड़ी : भयंकर रूप ले रहा ‘मोचा’ तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से ‘मोचा’ तूफान बन रहा है। यह तूफान भयंकर रूप लेता हुआ आगे भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि इसी सप्ताह यह तूफान पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट से टकराएगा। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर से जुड़े क्षेत्र में हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की हो सकती है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

ओडिशा और पश्चिमी बंगाल के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा मछुआरों को गहरे समंदर में ना जाने की सलाह दी गई है। कहा गया है कि 8 से 11 मई के दौरान वे समुद्र में ना उतरें।

दिल्ली में धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी

मौसम पूर्वानुमान करने वाली एजेंसी स्काईमेट का कहना है कि सोमवार को इस तूफान का असर दिखने लगेगा। तमिलनाडु और दक्षिणी कर्नाटक में भी कई जगहों पर हल्की और भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय, असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

दिल्ली और यूपी में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी दिल्ली और यूपी के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने की वजह से बादल छटने शुरू होंगे और पारा भी धीरे-धीरे बढ़ेगा। अगले दो दिनों में पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बता दें कि राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई है।

कब चलेगी लू

स्काईमेट की मानें तो इस समय पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। ऐसे में पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में अभी लू की आशंका नहीं है। हालांकि धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होगा। एजेंसी के मुताबिक मई के तीसरे हफ्ते से लू का प्रकोप शुरू हो सकता है। इस बीच भी प्री मानसून का असर देखने को मिल सकता है और बीच-बीच में बूंदाबांदी तापमान से राहत दे सकती हैं।

n4973321501683524678735bf6f04bd858aac3a4fdde3f08ad682cf843c5aef088bfc956e69772e1233bc1a
डिप्टी एसपी ने नेता को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल, देखें पूरी खबर और वीडियो

उत्तर प्रदेश के चंदौसी में DSP के पद पर तैनात अनिरुद्ध सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। उनपर एक नेता को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो नगर निकाय चुनाव में मतदान के दौरान का है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग अनिरुद्ध सिंह के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

थप्पड़ मारते अनिरुद्ध सिंह का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अनिरुद्ध सिंह फ़ोर्स के साथ खड़े हैं और कुछ लोगों के साथ बहस कर रहे हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति को वह थप्पड़ मारते हैं और एकत्रित हुई भीड़ को वहां से हटाते हैं। जिस व्यक्ति को अनिरुद्ध सिंह ने थप्पड़ मारा वह समाजवादी पार्टी के नेता और मुगलसराय नगर पालिका के भूतपूर्व चेयरमैन राजकुमार के बेटे अखिलेश जयसवाल थे।

पुलिस अधीक्षक ने दिया जांच का आदेश

अनिरुद्ध सिंह के थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ, तो इसे राजनीतिक मोड़ भी दिया जाने लगा। लोगों ने अनिरुद्ध सिंह पर कार्रवाई की मांग करने लगे। चंदौसी पुलिस के अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लिया और अपर पुलिस अधीक्षक को जांच का देश दिया है। सोशल मीडिया पर इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

@SadhuShukla1 यूजर ने लिखा कि मुझे पूरा भरोसा है कि अनिरुद्ध सिंह गलत नहीं हैं, वो एक ईमानदार पुलिस अधिकारी हैं। एक यूजर ने लिखा कि वीडियो में साफ साफ दिख रहा है कि वो बुजुर्ग को तमाचा मार रहे हैं। इसके बावजूद ना सस्पेंड किया गया और ना ही नौकरी से बर्खास्त किया गया है। राहुल आर्यन नाम के यूजर ने लिखा कि वर्दी पहन ली तो अब भगवान बन गये? जिसको जहां चाहें पकड़कर पीट दो, अपमानित कर दो, कौन रोकने वाला है?

@vintrynew यूजर ने लिखा कि पुलिस खुद अपराधी की तरह व्यवहार कर रही है, जांच से क्या फायदा मिलने वाला है। अंकित यादव नाम के यूजर ने लिखा कि महोदय ये वर्दी, सिंघमगीरी आपको अपराधियों/माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए दी गई हैं। ना की पिता की उम्र के बुजुर्ग को पीटने के लिए, ये गलत हैं। सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने कहा कि अनिरुद्ध सिंह पर कार्रवाई होनी चाहिए।

n4975390661683522269147b8b7b4fd6f769145b2004392c24fa80da82896ddca982b92b37a724af46a67b1
अमृतसर : लगातार दूसरे दिन हुआ धमाका, जाँच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

अमृतसर में एक बार फिर धमाके की आवाज सुनी गई है। इस बार ये धमाका हेरिटेज स्ट्रीट के बाहर हुआ है, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। ये धमाका सुबह 6.30 बजे हुआ है। इससे पहले शनिवार देर रात भी अमृतसर में तेज धमाके आवाज सुनाई दी थी। ये धमाका गोल्डन टेंपल के पास हुआ था, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को हुआ धमाका भी गोल्डन टेंपल के पास बताया जा रहा है। हालांकि इसकी इंटेनसिटी ज्यादा नहीं थी। लगातार दूसरे दिन हुए धमाके से लोगों में डर का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। इसके अलावा फोरेंसिक टीम को भी मामले की जांच के लिए मौके पर बुला लिया गया है।

शनिवार को IED ब्लास्ट की आशंका

वहीं शनिवार देर रात हुए धमाके को लेकर पंजाब पुलिस सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। पुलिस को मौके से मेटल के कई टुकड़े बरामद हुए है। ऐसे में पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर का इस्तेमाल करके इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाके की आशंका जताई जा रही है।

पंजाब पुलिस की बड़ी लापरवाही

इसके अलावा स्वर्ण मंदिर की पार्किंग में बने रेस्टोरेंट की चिमनी में भी धमाका होने की आशंका जताई जा रही है। इसमें पंजाब पुलिस की बड़ी लापवाही भी सामने आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जल्दबाजी में धमाके को रेस्टोरेंट की चिमनी फटने से हुआ धमाका बता दिया। पूरे इलाके को सील भी नहीं किया गया और ना ही इलाके को कवर कर मार्किंग की गई और ना इलाके को तुरंत फोरेंसिक जांच के लिए सील किया गया।

धमाके की जगह पर पुलिसकर्मियों के साथ ही आम लोगों के जूतों के साथ घूमने की वजह से विस्फोट में इस्तेमाल किए गए केमिकल के सैंपल लेने में फॉरेंसिक टीम को दिक्कत आ रही है।

984adbdf405a3a58212b39377dd70f1d3b1d0605a07552c1f636a607475dc095.0
शादी के दो साल बाद भी पति ने नहीं बनाया संबंध, पत्नी पहुंची थाना, मामला दर्ज

रोहतक से अजीबो गरीब घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची है। महिला का कहना है कि शादी के दो साल हो गए मगर पति ने अब तक उसके साथ फिजकल रिलेशन नहीं बनाया है। उसने पति पर आरोप लगाया है कि वे मुझमें दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं। वे मुझसे दूर रहते हैं औऱ मुझे अभी तक पत्नी का अधिकार नहीं दिया है। महिला का कहना है कि उसकी शादी धूमधाम से हुई थी। शादी की सारी रस्में निभाई गई थीं। सबकुछ सही चल रहा था मगर जब वह शादी के बाद ससुराल आई तो हकीकत कुछ औऱ ही निकली। वह तो सपने सजोए हुए अपने ससुराल घर आई थी मगर उसके सारे अरमान तब अधूरे रह गए जब पति की हकीकत सामने आई।

पति ने पत्नी से दो लाख रुपये मांगे

शादी के बाद उसके पति ने उससे दो लाख रुपये की मांग की। उसने कहा कि मुझे अपने कारोबार को बढ़ाना है। पति ने कहा कि अपने मायके से दो लाख रुपये लेकर ही घर आना। पीड़िता को कुछ समझ नहीं आया क्योंकि उसकी मां ने पांच लाख का लोन लेकर उसकी शादी करवाई थी। वह किसी तरह से उसकी किश्त चुका रही है। आखिर वह दो लाख रुपये कहां से लाएगी। इसके बाद इस मसले को लेकर दो-तीन बार पंचायत हुई। पंचायत के कहने पर वह पति के घऱ चली गई मगर पति अभी भी उस पर ध्यान नहीं देता था। उससे कोई मतलब नहीं रखता था।

पति ने कहा मां के कहने पर की शादी

पत्नी का कहना है कि वह दो लाख रुपये नहीं लेकर आई इसलिए पति ने उसके साथ संबंध नहीं बनाए। वहीं इस मामले में पति का कहना है कि मैं इस शादी के लिए तैयार नहीं था। मैंने ये शादी सिर्फ मां के कहने पर की थी। पीड़िता ने दो सालों तक सबकुछ ठीक होने का इंतजार किया मगर मामला दिन प्रतिदिन बिगड़ता देख उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। महिला का कहना है कि उसकी शादी झूठ बोलकर कराई गई थी। असल में पति कुछ काम नहीं करता है, उसका कोई कारोबार नहीं है। जब उसने यह बात अपने मायके वालों को बताने की कोशिश की तो सास ने उसे फोन नहीं करने दिया। इसके बाद उसे गालियां देकर मारा-पीटा गया। फिलहाल पुलिस ने महिला के पति और सास के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

91d49725dff8b03b05b8ea82cf9d05d5411fcc05b448cf141932c83df54a7c4f.0
केरल में नाव पलटने से पंद्रह लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी, देखें वीडियो

केरल : मलप्पुरम जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, मलप्पुरम जिले के तनूर के पास एक नाव के पलटने की वजह से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। जिसके तत्काल बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

पिनराई विजयन सरकार में मंत्री वी अब्दुल रहमान ने कहा कि मलप्पुरम जिले में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
बता दें कि समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो साझा करते हुए हादसे की जानकारी दी। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है।

Screenshot 2023 0508 004019
761c9b94b7eec53a5c35888fb1f0728587f1739aa4be4bfe5d1403ef3798e52d.0
टीएमएच में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, दुष्कर्म के मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज

गोलमुरी थाना क्षेत्र के रामदेव बागान की रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म कई महीने पहले हुआ। घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी को प्रसव पीड़ा होने पर उसकी मां ने उसे शुक्रवार को टीएमएच में भर्ती कराया। जहां किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। टीएमएच में बच्चा पैदा होने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस किशोरी के रामदेव बागान स्थित घर गई। वहां उसकी मां से पूछताछ की। लेकिन उसकी मां कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। उसका कहना है कि उसे नहीं पता कि किसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस रविवार को मामले की जांच में जुट गई है। रविवार को किशोरी की मां का बयान लिया गया है। पुलिस के लिए यह एक बड़ा मामला है कि परिजन जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसके बावजूद उसे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजना है। पुलिस ने धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

IMG 20230508 WA0006
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 8 मई को सीनी और राज खरसावां में दो ट्रेनों के ठहराव के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत सिनी स्टेशन और राजखरसावां स्टेशन में हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस का सिनी में और राजखरसावां स्टेशन में टाटा-एर्नाकुलम- टाटा एक्सप्रेस और दुर्ग-राजेंद्र नगर-दुर्ग (दक्षिण बिहार एक्सप्रेस) का ठहराव 8 और 9 मई से होने जा रहा है। खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से इन ट्रेनों के ठहराव की मांग थी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा इस मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर यह मांग रखी थी। जिसे रेलवे ने मंजूरी दे दी है।

गाड़ी संख्या 12021 हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 08.05.2023 को सिनी स्टेशन 10:17 बजे पहुंचेगी और 10:19 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 12022 बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस 08.05.2023 को 16:10 बजे सिनी स्टेशन पहुंचेगी और 16:12 बजे प्रस्थान करेगी।

राज खरसांवा स्टेशन पर ठहराव :

गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस 08.05.2023 से यात्रा शुरू कर 17:13 बजे राज खरसांवा स्टेशन पहुंचेगी और 17:15 बजे निकलेगी।

गाड़ी संख्या 13288 राजेंद्र नगर-दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 07.05.2023 से यात्रा प्रारंभ कर 08:41 बजे राज खरसांवा स्टेशन पहुंचेगी और 08:43 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 18190 एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस, यात्रा 07.05.2023 से शुरू होकर 03:13 बजे राज खरसांवा स्टेशन पहुंचेगी और 03:15 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 18189 टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, 11.05.2023 से यात्रा शुरू होकर 05:54 बजे राज खरसावां स्टेशन पहुंचेगी और 05:56 बजे प्रस्थान करेगी।

error: Content is protected !!