एक नई सोच, एक नई धारा

थाना प्रभारी ने किया माताओं से आग्रह, यातायात नियमों का पालन करने को चलाया अभियान

जमशेदपुर:-जुगसलाई यातायात की महिला थाना प्रभारी संगीता कुमारी हेलमेट और यातायात नियमों का पालन करने को लेकर अभियान चला रही है। उन्होंने सभी मां से आग्रह किया है कि वे अपने बेटों को बिना हेलमेट के घर से बाहर नहीं निकलने दें।

उन्हें हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने को कहें।

इसे लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन के समक्ष यातायात से संबंधित नुक्कड़ नाटक कर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें राहगीरों को बताया गया कि यातायात नियम नहीं मानने से मौत भी हो सकती है। यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी, आरपीएफ थाना प्रभारी संजय कुमार तिवारी, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड के प्रदेश महामंत्री शशि आचार्या, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के समक्ष लोगों ने यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया।

बिना हेलमेट वालों को पहनाया फूलों का माला

यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बगैर हेलमेट पहने लोगों को फूलों का माला पहनाया। उन्हें चेतावनी दी कि दुबारा पकड़ाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। इतना ही नहीं यातायात संबंधित सवालों के सही जवाब देने पर दर्जनों लोगों को निःशुल्क हेलमेट भी दिया गया। वहीं, आरपीएफ थाना प्रभारी विजय कुमार तिवारी एवं जिला रोड सुरक्षा के मैनेजर प्रकाश कुमार गिरी ने यातायात से संबंधित कई टिप्स दिए।

हिन्दू नववर्ष पर सनातनियों का जनसैलाब देखना है:- डॉ: सुमन

जमशेदपुर। आरएसएस के प्रचारक हिन्दू जागरण मंच, झारखंड-बिहार के संगठन मंत्री डॉ सुमन ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पूर्व संध्या नववर्ष यात्रा पर 21 मार्च को डिमना से सुभाष मैदान के सड़कों पर भगवा ध्वज के साथ मुझे जमशेदपुर की लौहनगरी मे सनातनियों का जनसैलाब देखना है।यह जनसैलाब अखंड भारत का निर्माण करेंगे। उन्होंने हिंदू नववर्ष यात्रा के नगर सज्जा कर रहे बजरंगियों का उत्साह बढ़ाया।वे शुक्रवार को बर्मामाइंस में हिंदू नववर्ष यात्रा डिमना से नेताजी सुभाष मैदान के शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। नववर्ष यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय कुमार ने कहा कि डिमना रोड भगवामय हो चुका है। सभी हिन्दू भगवा स्नान के लिए अधिक से अधिक संख्या में डिमना रोड आएं। यात्रा के अध्यक्ष राम बाबू तिवारी ने कहा कि नववर्ष यात्रा में संख्या की बात किलोमीटर से होगी। शोभा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर रहने वाले है। यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशासन से निरंतर वार्ता भी चल रही है। यात्रा के प्रवक्ता सरबजीत ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम मे भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजपा महानगर युवा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, विक्रम शर्मा, दशरथ चौबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

जमशेदपुर : एसडीओ कार्यालय के सेवानिवृत क्लर्क को धोखाधड़ी मामले में चार साल की सजा

जमशेदपुर : सात लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में जमशेदपुर कोर्ट ने एसडीओ कार्यालय के सेवानिवृत क्लर्क प्रेम शर्मा को चार साल की सजा सुनाई है। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम पवन कुमार की अदालत ने दोषी को सजा सुनाई। इसके अलावा 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की राशि नहीं देने पर दोषी को तीन माह का अतिरिक्त सजा भी भुगतना होगा। इस मामले में जयदीप कुमार ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

n481559508167914508571561d0d52865533cea14c07d18ba6b54f2b2e3a3c81e50002f5c67bf84e33e9e36

जयदीप की ओर से अधिवक्ता गौरव पाठक ने बहस की थी। अधिवक्ता गौरव पाठक ने बताया कि साल 2019 में प्रेम शर्मा के बेटे सुमित ने जयदीप कुमार को सात लाख रुपये में एक जमीन बेची थी। बाद में जयदीप को जमीन फर्जी होने की जानकारी होने पर उन्होंने सुमित कुमार पर केस दर्ज करवा दिया। इस दौरान प्रेम शर्मा ने एक लाख रुपये तत्काल और बाकी के रुपये बाद में देने की बात कही थी पर बाद में वह रुपये देने से मुकर गए थे। बता दें कि इस मामले में प्रेम शर्मा तीन साल से जेल में बंद है।

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, पंजाब में इंटरनेट बंद धारा 144 लागू

चर्चित खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। जालंधर के मैहतपुर में शनिवार को छह समर्थकों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

राज्य में हालात न बिगड़े इसके लिए भारी मात्रा में पुलिस बल जालंधर क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है। इंटरनेट को भी बंद कर दिया गया है। राज्य के फाजिल्का और मुक्तसर जिले में धारा 144 लगा दी गई। पुलिस ने यह गिरफ्तारी अजनाला थाना केस में की है। पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

अमृतपाल सिंह अजनाला थाना में हुई तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में आरोपी बनाया गया था। अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह पर शनिवार को पंजाब पुलिस ने शिकंजा कसने की शुरूआत की। जालंधर के मैहतपुर में उसे अरेस्ट किया गया। उसके छह साथियों को भी अरेस्ट करने की सूचना है। यह गिरफ्तारी उस समय की गई जब वह मोगा की ओर जा रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस की भनक लगते ही वह गाड़ी में बैठकर लिंकरोड की ओर जाने लगा। पुलिस भी भारी फोर्स के साथ उसके पीछे लग गई। करीब 100 गाड़ियों के साथ पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया और नकोदर एरिया में अरेस्ट कर लिया।

सैकड़ों निहंग नंगी तलवार और डंडा लेकर सड़कों पर उतरे

उधर अमृतपाल की गिरफ्तारी के विरोध में मोहाली में प्रदर्शन शुरू हो गया है। यहां चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर लगे इंसाफ मोर्चा में मौजूद लगभग 150 निहंग हाथों में नंगी तलवारें और डंडे लेकर सड़क पर उतर आए हैं। अमृतपाल के समर्थन में लोग रिहा करने के लिए नारेबाजी कर रहे हैं। काफी संख्या में समर्थक चंडीगढ़ की ओर बढ़ चले हैं। एयरपोर्ट रोड को लोगों ने जाम कर दिया है। पंजाब पुलिस के जवानों को इनको काबू में करने के लिए पसीना छूट रहा। पुलिस लोगों को चारो ओर से घेरा डालकर शांति से नजर बनाए हुई है।

स्थिति न बिगड़े इसलिए कल तक इंटरनेट बंद

अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद राज्य के हालात न बिगड़े इसलिए पंजाब में रविवार सुबह 12 बजे तक इंटरनेट बैन कर दिया गया है। पंजाब सरकार के गृह मामलों और न्याय विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं सार्वजनिक सुरक्षा के हित में 18 मार्च (12:00 घंटे) से 19 मार्च तक निलंबित रहेंगी।

क्या है अजनाला थाना केस?

दरअसल, बीते फरवरी को अजनाला पुलिस ने अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत सिंह तूफान को अरेस्ट किया था। 23 फरवरी को खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े हजारों समर्थकों के साथ अमृतपाल सिंह ने अमृतसर के अजनाला थाने पर हमला कर दिया था। इनके हाथों में बंदूकें और तलवारें थीं। इनके हमले से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था तार-तार हो गई थी। बैकफुट पर आई पुलिस को इनके दबाव के आगे लवप्रीत को कोर्ट में अर्जी देकर छुड़ाना पड़ा था। लवप्रीत की रिहाई के बाद ही अमृतपाल अजनाला क्षेत्र से निकला और इस दौरान वह खुलेआम कानून-व्यवस्था को चुनौती देता रहा।

कौन है अमृतपाल सिंह

अमृतपाल सिंह, अमृतसर जिले के जल्लूपुर खेड़ा गांव का रहने वाला है। करीब एक दशक तक वह विदेश में रहा है। बताया जाता है कि साल 2012 में वह दुबई काम करने गया था। बीते सितंबर 2022 को वह अपने देश भारत लौटा है। यहां वापस लौटने के बाद वह खालिस्तानी समर्थक दीप सिद्धू के संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख बन गया।

हजारीबाग : 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ़्तार

हजारीबाग : जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में शनिवार को मानवता को शर्मशार करने वाली घटना हुई है। दरअसल, थाना क्षेत्र निवासी एक अधेड़ पर पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। मामले में पीड़िता बच्ची की मां ने चौपारण थाना में लिखित आवेदन दिया है। इसके बाद चौपारण पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

n481566730167914455495472c2be27ead03fbb05c1b678b453929898ca04cec9a5bec9d87a581c222ddb18

बच्ची की मां के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज :

इस संबंध में थाना प्रभारी शंभु नंद ईश्वर ने बताया कि पीड़िता बच्ची की मां ने थाना में आवेदन दिया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि ग्राम पपरो के तारकेश्वर चन्द्रवंशी ने उनकी पांच वर्षीय पुत्री के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म किया है। उक्त आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 92/23 में धारा 341, 376, 506 भादवि एवं छह पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

घटना के बाद लोगों में आक्रोश :

इधर, इस घटना से गांव में लोगों में काफी आक्रोश है। गांव को लोगों ने आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसे लोग सभ्य समाज के लिए अभिषाप के समान हैं। इसलिए इस जघन्य अपराध के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि पीड़ित पक्ष को इंसाफ मिल सके।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अमित शाह का बडा एलान, कहा लगातार तीसरी बार मोदी जी बनेंगें प्रधानमंत्री

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की है. शुक्रवार को अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 2024 में भी सरकार बनाएगी और नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।

अमित शाह ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के आने के बाद तीन अहम मुद्दों जम्मू कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सली समस्या का मोटे तौर पर समाधान कर दिया गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद किसी भी विदेशी ताकत ने देश के आतंरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं की है.

जनता तय करेगी कौन होगा अगला पीएम

उन्होंने आगे कहा, ‘‘जनता तय करेगी कि कौन देश का अगला प्रधानमंत्री होगा. मैंने देश के सभी हिस्सों का दौरा किया है और महसूस किया है कि भाजपा अगली सरकार बनाएगी और नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.’’

बीजेपी को मिलने वाली कुल सीटें भी बताईं

अमित शाह यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि 1970 के बाद पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए जनादेश मिलेगा. शाह से जब 2024 के चुनाव में राजग को मिलने वाली सीटों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह 2019 में मिली सीटों से अधिक होगी. उन्होंने मिलने वाली कुल सीट के बारे में भी बताया. अमित शाह ने कहा, ‘‘हमें (भाजपा) 303 से अधिक सीटें मिलेंगी.’’

ममता और अखिलेश का नया गठबंधन

आपको बता दें कि बीजेपी को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अकेले ही 303 सीटें मिली थीं, जबकि एनडीए गठबंधन को 543 सदस्यीय लोकसभा में करीब 350 सीटें मिली थीं. वहीं, शुक्रवार को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एक और बड़ी घटना हुई. दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी-नीत तृणमूल कांग्रेस और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि दोनों दल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से दूरी बनाकर रखेंगे. साथ ही उन्होंने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए क्षेत्रीय पार्टियों से बातचीत करने के संकेत दिए. इसी के साथ अब महागठबंधन के बाद एक और नए गठबंधन के आसार बन रहे हैं.

टुना सबर को अस्पताल से दी गई छुट्टी, उपायुक्त ने जताई खुशी

जिस टुना सबर को मरणासन्न हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था उसका सफलतापूर्वक इलाज करते हुए आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गौरतलब है कि भयावह रूप से चर्म रोग से पीड़ित डुमरिया प्रखंड के दंपाबेड़ा के रहने वाले टुना सबर का मामला सामने आने के बाद उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने तत्काल संज्ञान में लिया था । एक महीने से ज्यादा चले इलाज के बाद टुना को आज घर भेजा गया तो टुना के चेहरे की चमक नया जीवन मिलने की खुशियां बयां कर रही थी ।

IMG 20230318 WA0009

टुना स्वस्थ होकर घर लौटेगा हमें पूर्ण विश्वास था- सिविस सर्जन

हीमोग्लोबिन निम्नतम स्तर पर तथा किसी तरह सिर्फ सांस ले रहे, चलने-फिरने में असमर्थ टुना सबर की जान बच जाये इसको लेकर सभी की संवेदना थी। सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी कहते हैं कि कि टुना की हालत ऐसी थी कि इतनी जल्दी ठीक होने का भरोसा भी किसी को नहीं था, हालांकि इलाज कर रहे चिकित्सकों की टीम ने पहले दिन से ही आश्वस्त किया था कि देर भले हो सकता है लेकिन टुना को बिल्कुल स्वस्थ हालत में घर भेजेंगे । चिकित्सकों के विश्वास एवं जिलेवासियों की दुआ से टुना सबर अब पूरी तरह स्वस्थ है ।

टुना को स्वस्थ व खुशहाल जीवन की शुभकामनायें – उपायुक्त

मुख्यधारा से दूर रहने वाले सबर जनजाति के उत्थान के प्रति जिले की उपायुक्त शुरू से संवेदनशील रहीं हैं । टुना को सदर अस्पताल में भर्ती कराने के बाद रात हो या दिन उन्होने खुद उसके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की । सदर अस्पताल जाकर टुना के स्वास्थ्य में प्रगति की जानकारी लेनी हो या चिकित्सकों से संपर्क में रहकर दिशा-निर्देश देना, उन्होने टुना के हालात सामान्य होने तक 24×7 इसकी निगरानी की। अब जब टुना सबर को अस्पताल से छुट्टी मिली है तो उन्होने प्रसन्नता जाहिर करते हुए टुना के स्वस्थ व खुशहाल जीवन की शुभकामनायें दी हैं। साथ ही उन्होने सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी के नेतृत्व में टुना का इलाज कर रहे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की पूरी टीम को बधाई दी है।

गोलमुरी : फ़र्ज़ी लोन ऐप की वजह से 27 वर्षीय युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत मथुरा बगान निवासी 27 वर्षीय अभिषेक कुमार ने अपने घर के बाथरुम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब अभिषेक काफी देर तक बाथरुम से बाहर नही निकला। परिजनों ने दरवाजा ठकठकाते हुए उसे बाहर से अवाज भी लगाई पर अभिषेक ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद परिजनों ने बाथरुम का दरवाजा तोड़ा तो पाया कि अभिषेक फंदे से लटका हुआ है।

1679141403123

उसने बाथरुम के एसबेस्टस में लगे लोहे के पाइप से गमछे के सहारे फांसी लगाई। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारने की तैयारी कर रही है।

884d5cd9a7ed267dac11685efe505ea2225e45ac2beb5499425dd2d8c8b044ff.0 1

मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक ट्रांस्पोर्ट में काम करता था वह घर में एकलौता था, बहन की शादी हो चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक ने स्मॉल क्रेडिटबी एप से ₹10000 का लोन लिया था जिसको उसने चुकता कर दिया उसके बावजूद भी लोन कंपनी वाले उसे बार-बार परेशान कर रहे थे और 70 से ₹80000 की देने की डिमांड कर रहे थे।

1679141434451

लोन एप वालों ने अभिषेक के परिजन और उसके दोस्तों को भी कॉल करना शुरू कर दिया था और पैसा ना देने पर धमकी भी देने लगे। जिसको लेकर अभिषेक परेशान रहता था। उसने व्हाट्सएप पर एक मैसेज लिख कर अपने सभी दोस्तों को पैसे ना देने की अपील की थी और उसमें यह लिखा था कि उसका मोबाइल फोन किसी ने हैक कर लिया है।

1dd7ca310db250d488677397cfa089e252bb1ed26eb7dd72691bf6312e03d9ee.0
इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023 के ग्लोबल कांफ्रेस का हुआ आयोजन

नई दिल्ली के इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर में इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स (मोटे अनाज) वर्ष 2023 के ग्लोबल कांफ्रेस का आयोजन हुआ। जिसका लाइव प्रसारण जिला के सभी प्रखण्डों में कृषि विभाग एवं आत्मा के प्रसार कर्मी के सहयोग से कृषकों को दिखाया गया । इसमें बताया गया कि भारत सरकार के प्रस्ताव एवं प्रयासों के बाद संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया है।

IMG 20230318 WA0006 1

कांफ्रेस में वक्ताओं ने कहा मिलेट्स सिर्फ खेती करने और खाने तक ही सीमित नहीं है। मिलेट्स अब लोगोें के लिए रोजगार का जरिया बन रहा है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रहा है। भारत विश्व में मिलेट्स उत्पादन में प्रथम स्थान रखता है। ग्लोबल कांफ्रेस के माध्यम से मिलेट्स को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने एवं हमारे यहाँ के किसानों को विश्व बाजार के हिसाब से अपनी तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित करने का यह एक अच्छा अवसर है। मिलेट्स की उपयोगिता, उत्पादन एवं विपणन को आम जनमानस के बीच में बढ़ावा देने हेतु इस कार्यक्रम का प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव प्रसारण 200 से अधिक किसानों ने देखा।

IMG 20230318 WA0008


कृषि विभाग अन्तर्गत आत्मा संस्थान द्वारा मोटे अनाज (श्री अन्न) की खेती करने के लिए एवं इससे तैयार होने वाले मूल्य सवंर्धित सामग्री की जानकारी किसानों को विभिन्न कृषक गोष्ठी एवं बैठकों के माध्यम से दी जा रही है।

बिहार के लड़के से प्रेम करने वाली ओडिशा की लड़की का झारखंड में हत्या, पुलिस ने सुलझाया केस

गोड्डा: ओडिशा की एक लड़की को बिहार के एक लड़के से हैदराबाद में प्यार हुआ। लेकिन बदले में उसे धोखा मिला और उसके प्रेमी ने उसे झारखंड के गोड्डा लाकर उसकी हत्या कर दी। कहानी बिल्कुल फिल्मी है, लेकिन इसे हकिकत में अंजाम दिया गया है। गोड्डा के देवहाड़ थाना पुलिस को 12 मार्च को सुंदरमारी नदी से एक कटा हुआ हाथ मिला था। बाद में जब उन्होंने इस मामले की जांच की गई और स्वान दस्ते को लगया है तो, 14 मार्च को सिर और फिर शव के बाकी हिस्से भी बरामद किए गए। इस बाद जब पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाया तो हैरान कर देने वाले खुलासे हुए।
इस पूरे मामले में गोड्डा पुलिस को पहली लीड शव के साथ ही मिली। शव का सिर जिस पॉलिथीन में मिला था वह हैदराबाद का था पुलिस ने इसी को आधार बना कर अपनी जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि जिस लड़की की हत्या की गई है वह ओडिशा की रहने वाली है और उसका नाम देविका है। पुलिस के अनुसार देविका को हैदराबाद में रहने के दौरान बिहार के बांका जिले के रहने वाले संजय नाम के युवक से प्यार हो गया। चार साल पहले इन्होंने शादी भी कर ली। हालांकि जब देविका को पता चला कि संजय शादी शुदा है उसी वक्त से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

69a58ebd93266559b71a1de1263141928033c0eca04052bdf36138b078f90e96.0

लगातार विवाद और लड़ाई झगड़े से तंग आकर संजय ने देविका को अपने रास्ते से हटाने का सोचा और फिर अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर देविका की हत्या की साजिश रची। इसी साजिश के तहत उसने देविका को हैदराबाद से अपनी साली के घर गोड्डा के सुंदरमारा ले आया। 12 मार्च 2023 की शाम को वह देविका को नदी किनारे घुमाने ले गया और वहीं पर उसके सिर पर वार कर उसे पहले उसे जख्मी किया फिर जब वह बेहोश हो गई को उसकी हत्या कर दी। शव की पहचान ना हो सके इसलिए उसने सिर को धड़ से अलग कर दिया और हाथ काट डाले और कुछ हिस्से को जला भी दिया।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी संजय की पत्नी और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं संजय की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले की सूचना ओडिशा में रहने वाले देविका के भाई को भी दे दी है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए सामन में ब्लेड, कुदाल, पॉलिथीन और दो मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!