जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने एक बार फिर अवैध मिनी शराब की फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोपोडेरा निवासी पिंटू प्रसाद, एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा निवासी आकाश महतो और बारीडीह निवासी योगेंद्र यादव शामिल है। हालांकि, मुख्य विक्रेता गोविंदा कैवर्ता और गौतम कैवर्ता पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है। पुलिस दोनो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कुल 5541 लीटर शराब ( 9512 बोतल) बरामद की है जिसका अनुमानित मूल्य 50 लाख रुपए बताई जा रही है।
पिंटू के पकड़ाने के बाद हुआ खुलासा
डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह सोपोडेरा निवासी पिंटू प्रसाद अपने ससुराल में रहकर अवैध शराब बेच रहा है। 21 मार्च को पुलिस ने उसके ससुराल में छापेमारी की। पुलिस ने पिंटू के ससुराल में सीढ़ी के नीचे छुपाकर रखे 10 पेटी शराब बरामद किया। पूछताछ में पिंटू ने बताया कि वह सरायकेला खरसावां जिले के गम्हारिया थाना अंतर्गत कमलपुर निवासी गोविंदा और गौतम के पास से शराब खरीदकर लाता है। पुलिस ने गोविंदा के गोदाम में छापेमारी की जहां से दो मिनी ट्रक में लदे शराब को बरामद किया गया। मौके से दो ट्रक चालक आकाश और योगेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा दो कार भी जब्त की गई है। मौके से कुल 621 पेटी जिसमे कुल 9512 बोतल शराब, 6,500 पीस ढक्कन, 1350 खाली बोतल और विभिन्न कंपनी के स्टीकर बरामद किए गए।
तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में कुरुविमलाई गांव में एक पटाखा गोदाम में विस्फोट हुआ है। कांचीपुरम जिले के कलेक्टर एम आरथी ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में पुलिस जांच जारी है।
झारखंड : गिरिडीह जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पुलिसकर्मी की पैर से कुचलकर नवजात की मौत हो गई। पूरा मामला गिरिडीह जिला के देवरी थानाक्षेत्र अंतर्गत कोशोगोंदोदिखी गांव का है। घटना के संबध में मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम एक आरोपी को पकड़ने गांव गई थी तभी एक पुलिसकर्मी के पैर से नवजात बच्चा कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों में काफी आक्रोश है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी संगम पाठक दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
मृत नवजात की मां ने लगाया गंभीर आरोप
घटना की जानकारी देते हुए मृत नवजात की मां नेहा देवी ने बताया कि बुधवार को तड़के देवरी थाने की पुलिस उनके घर पहुंची। पुलिसकर्मी उनके ससुर भूषण पांडेय को तलाश रहे थे। पुलिस घर के अंदर घुसी तो घरवाले बाहर निकल गए। अंदर चौकी पर केवल 4 दिन का नवजात सो रहा था। नेहा का कहना है कि पुलिसकर्मियों के जाने के बाद जब अंदर जाकर देखा तो बच्चे के शरीर में कोई हरकत नहीं थी। वो मर चुका था। परिजनों का आरोप है कि किसी पुलिसकर्मी के पैर से दबकर बच्चे की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इधर, नवजात बच्चे की मौत के बाद मां नेहा देवी और पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
केंद्र सरकार ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2023 से बढ़ाकर 31 मार्च 2024 कर दी गई है। इसके साथ ही यूजर्स 31 मार्च 2024 तक अपने आधार को वोटर आईडी से ऑनलाइन या एसएमएस के जरिए लिंक कर सकते हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग ने कहा, “लिंकिंग प्रक्रिया प्रकृति में अनिवार्य नहीं है, लेकिन एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में या एक से अधिक बार एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक ही व्यक्ति के नाम के पंजीकरण की पहचान करने में मदद करती है।” दिसंबर 2021 में लोकसभा में चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक पारित होने के बाद आधार को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने को अधिकृत किया गया था।
-राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-पोर्टल में लॉग इन करें। -“मतदाता सूची में खोजें” विकल्प पर जाएं। -विवरण भरें और फिर आधार संख्या दर्ज करें। -उपयोगकर्ता प्रमाणीकरण के उद्देश्य से पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक ओटीपी प्राप्त करेंगे। -ओटीपी दर्ज करें। इससे आपका वोटर आईडी कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।
वित्त वर्ष 2022-23 अपने अंतिम चरण में आ गया है और केवल 9 दिन बाद ये वित्त वर्ष हमें अलविदा कह देगा. सरकारी विभागो, मंत्रालयों सहित देश के अधिकांश दफ्तरों, संस्थानों आदि में सालाना क्लोजिंग की तैयारियों को फाइनल रूप दिया जा रहा है.
बैंकों के लिए वित्त वर्ष की समाप्ति साल के सबसे बड़े इवेंट में से एक होती है. इस साल भी देश के सरकारी, गैर सरकारी, निजी और को-ऑपरेटिव बैंक जैसे बैंकिग संस्थानों में जोरशोर से कामकाज चल रहा है. अब इसी कड़ी में देश के केंद्रीय बैंक आरबीआई की ओर से बड़ी खबर आई है.
RBI ने दिया बैंकों को निर्देश
वित्तवर्ष 2022-23 के लिए 31 मार्च के लिए निर्धारित खातों की वार्षिक समाप्ति (सालाना क्लोजिंग) के साथ, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सभी बैंकों को बड़ा निर्देश दिया है. आरबीआई ने कहा है कि वे अपनी शाखाओं को उपर्युक्त तिथि तक काम के घंटों तक खुला रखें. मंगलवार को सभी एजेंसी बैंकों को लिखे पत्र में आरबीआई ने कहा कि 2022-23 के लिए एजेंसी बैंकों द्वारा किए गए सभी सरकारी लेनदेन का हिसाब उसी वित्तवर्ष के भीतर होना चाहिए.
RBI की ओर से पत्र में क्या लिखा गया है
केंद्रीय बैंक के पत्र में कहा गया है, “सभी एजेंसी बैंकों को 31 मार्च, 2023 को सामान्य कामकाजी घंटों तक सरकारी लेनदेन से संबंधित काउंटर लेनदेन के लिए अपनी नामित शाखाओं को खुला रखना चाहिए.” इसने आगे कहा कि नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) सिस्टम के माध्यम से लेनदेन 31 मार्च, 2023 की रात 12 बजे तक जारी रहेगा. साथ ही, 31 मार्च को सरकारी चेकों के संग्रह के लिए विशेष समाशोधन आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए आरबीआई का भुगतान और निपटान प्रणाली विभाग (डीपीएसएस) आवश्यक निर्देश जारी करेगा.
31 मार्च की रिपोर्टिग विंडो 1 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक खुले- आरबीआई
आरबीआई ने अपने निर्देश में कहा है, जीएसटी या टीआईएन 2.0 ई-रिसिप्ट्स लगेज फाइल अपलोड करने सहित केंद्र और राज्य सरकार के लेनदेन की जानकारी आरबीआई को देने के संबंध में 31 मार्च की रिपोर्टिग विंडो 1 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक खुली रखी जाएगी.
आज नवरात्रि का प्रथम दिन है और आज के दिन कलश स्थापना के बाद पर्वतराज हिमालय की पुत्री शैलपुत्री की पूजा करने का विधान है। वहीं मां शैलपुत्री सफेद वस्त्र धारण किए हुए हैं और उनके दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल शोभायमान है।मां के माथे पर चंद्रमा सुशोभित है। साथ ही उनकी सवारी नंदी की है। शैलपुत्री मां के वृषोरूढ़ा और उमा भी नाम हैं। मां शैलपुत्री के इस रूप को करुणा और स्नेह का प्रतीक माना गया है।
चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, बुधवार, दिनांक 22 मार्च 2023 को बसंत नवरात्र का प्रारंभ हो रहा है। अत: इसी दिन द्विस्वभाव लग्न में प्रात: काल घट स्थापना होगी।
प्रात: 06:33 से प्रात: 07:40 (सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त) प्रात: 11:14 से दोपहर 12:10 (द्विस्वभाव मिथुन लग्न) प्रात: 06:33 से प्रात: 09:33 (लाभ-अमृत का चौघड़िया) प्रात: 11:04 से दोपहर 12:10 (शुभ का चौघड़िया)
नोट :- इस दिन बुधवार होने से अभिजित मुहूर्त (दोपहर 12:10 से दोपहर 12:58) को टालना चाहिए।
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि व्यापार में आज आपको समस्या हो सकती है, लेकिन आपको अपने कार्यों की सूची बनाकर चलना होगा, तभी आप उन्हें पूरे कर पाएंगे। नौकरी संबंधित यदि कुछ समस्या आपको घेरे हुए है, तो आज वह भी दूर होंगी और एक योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आप अपने निवेश पर पूरा ध्यान दें, तभी वह पूरा हो सकता है।
वृष
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय के कामों को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे, तभी आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आपकी अधिकारियों से भेंट होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। कारोबार कर रहे लोग सावधानी बरतें, लेकिन आपके आकर्षण को देखकर आज प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेगा। आप जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। शासन प्रशासन के मामलों में आज आप सावधान रहें और यदि किसी कानून की संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है और आपको अपने कामों को लेकर आज जल्दबाजी नहीं दिखानी है, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। अपने सहयोगियों पर आप विश्वास बनाए रखें।
कर्क
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। बिजनेस कर रहे लोग किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। आपको कार्यक्षेत्र में साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने घर किसी धार्मिक आयोजन को करने की योजना बना सकते हैं। आपकी आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको यदि परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगे, तो भी आप कुछ नहीं कहेंगे।
सिंह
आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। आपके पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जो आपको समस्या दे सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलने से संतान के करियर को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी और विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे।
कन्या
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आएगा। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और धन-धान्य में वृद्धि होने से आज प्रसन्न होंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। अपनों के साथ संबन्धों में मधुरता बनाए रखेंगे। औद्योगिक प्रयासों को में आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन आवश्यक कार्य पर आप पूरा जोर दें। यदि आप से पहले कोई गलती हुई थी, तो आपको उसमें सुधार करना होगा। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
तुला
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया हुआ था, तो आपको उसे समय रहते उतारना होगा। परिवार में सदस्यों के साथ आपकी घनिष्ठता बढे़गी, लेकिन विपक्षियों से आज आप सावधान रहें, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके बाद आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए कला और कौशल में सुधार लेकर आएगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपनी संतान के उत्साह को बनाए रखना होगा, तभी वह परीक्षा में अत्यधिक मेहनत कर पाएंगे और आपकी कुछ योजनाएं आज आगे बढ़ेंगी। व्यक्तिगत विषयों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपका मनोबल बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
धनु
आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने के लिए बेहतर रहने वाला है, लेकिन आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके चलेगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में आज कामकाज की गति थोड़ी धीमी रहेगी। परिवारिक मामलों में आज सावधान रहे और कोई निर्णय भावुकता में लिया, तो आपको बाद में समस्या हो सकती है। यदि परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर आपसी वाद-विवाद पनपे, तो आपस में सामंजस्य बनाए रखें।
मकर
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको बड़ों का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा और वाणिज्य विषयों को आप पूरी गति देंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपको उससे भी छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सुख और समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। कुछ नए रिश्ते को लेकर आज बल मिलेगा और आपको किसी नयी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। घर परिवार में यदि कुछ काम आपने कम पर छोड़ रखे थे, तो आप उन पर पूरा ध्यान दें, तभी वह पूरे हो सकेंगे और आपके परिवार में किसी सदस्य को नौकरी में तरक्की मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं को पूरा ध्यान देंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। निजी मामलों में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी आज सुधरेगी।
मीन
आज के दिन आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। अपने शत्रुओं पर पूरी नजर बनाए रखें, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आप किसी काम में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें और आपको कार्यक्षेत्र में कोई निवेश संबंधी अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा।
दिल्ली- एनसीआर में मंगलवार रात करीब सवा दस बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली में एक महीने में तीसरी बार झटके महसूस हुए। उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार में भी झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 5.5 आंकी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में रहा। भारत के अलावा, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कजाकिस्तान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप के झटके लगने पर लोग घबराहट में घरों से बाहर निकल गए। बताय जाता है कि भूकंप के झटके कई सेकंड तक महसूस किए गए। एक दिन पहले हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लोग घरों से बाहर की ओर दौड़े। राहत की बात यह रही कि इस भूकंप के कारण जिला चंबा में फिलहाल किसी तरह के जानमाल का नुकसान होने का समाचार नहीं है।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 के आसपास रही। इसका केंद्र पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर माना जा रहा है। सोमवार सुबह करीब 8 बजकर 8 मिनट पर भूकंप का एक जोरदार झटका महसूस किया गया। झटके महज 2 सेकेंड के लिए महसूस किए गए। इतना जरूर है कि इस भूकंप को सबसे अधिक उन लोगों ने महसूस किया, जो घरों की दूसरी या तीसरी मंजिल पर रहते हैं।
डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टूपुर में सोमवार को एक साथ कई विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया। ये विद्यार्थी 11वीं के हैं। अभिभावकों का दावा है कि स्कूल में एक साथ 11वीं विज्ञान संकाय के 100 विद्यार्थियों को फेल किया गया है, हालांकि स्कूल ने फेल हुए विद्यार्थियों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। इस बात की पुष्टि जरूर की है कि एक साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी फेल हुए हैं और उन्हें रिटेस्ट देकर 12वीं में जाने का एक और मौका दिया जाएगा। रिटेस्ट में फिर फेल होने पर उन्हें 11वीं कक्षा में रिपीट किया जाएगा।
डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल प्रज्ञा सिंह ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों के फेल होने की बात सामान्य है। अच्छा नहीं करने वाले बच्चों को रिटेस्ट देने का मौका दिया जाएगा। अगर विद्यार्थी रिटेस्ट में भी उत्तीर्ण नहीं होते हैं, तो उन्हें 11वीं कक्षा में रिपीट किया जाएगा। इधर, जिनके बच्चों को परीक्षा में फेल किया गया है, वैसे अभिभावक सकते में हैं और स्कूल पर बच्चों को ठीक से न पढ़ाने का आरोप लगा रहे हैं। एक अभिभावक ने कहा कि स्कूल प्रशासन अभिभावकों के ऊपर बच्चों को 11वीं क्लास में रिपीट करवाने का दवाब दे रहे है। प्रिंसिपल प्रज्ञा सिंह ने उनसे कहा है कि अगर आपके बच्चे में साइंस पढ़ने की काबिलियत नहीं है तो वे फेल होंगे ही। अभिभावकों का कहना है ये बच्चे बचपन से इनके स्कूल में पढ़ रहे हैं और सभी टीचर और प्रिंसिपल को मालूम है कि बच्चे की क्या काबिलियल है। ऐसे में 11वीं के दाखिले के समय ये टीचर और प्रिंसिपल क्यों नहीं अभिभावक को बताते हैं कि उनको कौन सा विषय का चयन करना चाहिए। अभिभावकों ने कहा कि इन बच्चों का आगे क्या भविष्य होगा। इनका पूरा एक साल बर्बाद हो जाएगा।
जमशेदपुर : काशीडीह स्थित ठाकुर प्यारा सिंह दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित श्री राम हनुमंत कथा का आज शुभारंभ हुआ। जहाँ भारी संख्या में भक्त जनों ने उपस्थित हुए और कथा का आनंद लिए। कथा का शुभारंभ से पहले भाजपा धनबाद प्रभारी अभय सिंह द्वारा प्रयागराज से आये कथा वाचक आचार्य श्री जगदीश भूषण महाराज को अंगवस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने आचार्य के साथ आये साथीगणों को भी सम्मानित किया।
कथा के दौरान काशीडीह मैदान में इस कदर भक्तिमय माहौल बना की वहाँ उपस्थित भक्तजन मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे और भगवान श्री राम के नाम का जयघोष करने लगे। बता दें कि कथा 21 मार्च से 29 मार्च तक रोजाना संध्या 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक होगी और दिनांक 30 मार्च 2023 को संध्या 5 बजे भव्य शोभायात्रा और रामनवमी अखाड़ा जुलूस काशीडीह दुर्गापूजा मैदान से निकाला जाएगा।