एक नई सोच, एक नई धारा

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड,बनारस के होटल में मिला शव

भोजपुरी इंडस्ट्री से एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। इस बात पर किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है। आकांक्षा दुबे का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत व टैलेंटिड एक्ट्रेसेस में शुमार था। ऐसे में उनके सुसाइड करने की खबर पर विश्वास करना वाकई मुश्किल है। हालांकि इसके पीछे कि क्या वजह रही इस बारे में कुछ भी कहना काफी मुश्किल है।

सोशल मीडिया क्वीन थीं आकांक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगा ली। जानकारी के मुताबिक बनारस के सारनाथ में स्थित शैलेंद्र होटल में एक्ट्रेस ने फांसी लगाई है। हालांकि इस बारे में भी तक आधिकारिक तौर पर कोई खबर सामने नहीं आई है। आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती थीं। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर फैन्स प्यार लुटाते थे। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं आकांक्षा दुबे का आखिरी पोस्ट भी करीब 15 घंटे पुराना है करीब, जिस में वो डांस करते नजर आ रही हैं। देखें पोस्ट…

उत्तर प्रदेश की थीं आकांक्षा दुबे…
inhindibio की एक रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा का जन्म, मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। आकांक्षा का मन हमेशा से ही ग्लैमर वर्ल्ड की ओर लगता था और ऐसे में उन्होंने टिक टॉक के टाइम से ही वीडियोज बनाना शुरू कर दिए थे। मॉडलिंग के बाद आकांक्षा ने बतौर एक्ट्रेस अपनी किस्मत आजमाई और धीरे धीरे सफलता की सीढ़ी चढ़ती गईं। आकांक्षा दुबे के कई गानों और फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया जिन में तू जवान हम लैका, काशी हिले पटना हिले, नमरिया कमरिया में घोस देब, बहुरिया, मेरा जंग मेरा फैसला, मुझसे शादी करोगी, वीरो की वीर, फाइटर किंग आदि शामिल हैं। आकांक्षा का कई बार नाम भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ जुड़ा था।

भारतीय जोड़ी ने चीन के टैंग क्वियान और रेन यू जियांग की जोड़ी को मात

भारत के सात्विकसाईराज रंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने स्विस ओपन में पुरुष युगल का खिताब जीत लिया है। फाइनल में भारतीय जोड़ी ने चीन के टैंग क्वियान और रेन यू जियांग की जोड़ी को मात दी।

सात्विक और चिराग ने जीनी जोड़ी को सीधे सेटों में 21-19 और 24-22 से मात दी। स्विस ओपन सुपर सीरीज 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष युगल के खिताबी मुकाबले में भारतीय जोड़ी शुरुआत से ही शानदार लय में थी। सात्विक-चिराग ने पहला गेम 21-19 के करीबी अंतर से अपने नाम किया, लेकिन दूसरे गेम में दोनों जोड़ियों के बीच कांटे की टक्कर हुई। हालांकि, भारतीय जोड़ी ने अंत में 24-22 के अंतर से गेम जीता और खिताब भी अपने नाम कर लिया।

इस टूर्नामेंट में सात्विक और चिराग ने हर मैच में पूरी मेहनत के बाद जीत हासिल की है। इससे पहले भारतीय जोड़ी ने जेपे बे और लेसे मोल्हेडे की डेनमार्क की जोड़ी को 54 मिनट तक चले मुकाबले में 15-21, 21-11, 21-14 से हराया था। वहीं, क्वार्टर फाइनल में भी सात्विक-चिराग ने 84 मिनट तक कड़ा मुकाबला खेला था।

इस टूर्नामेंट में भारत के बाकी खिलाड़ी पहले ही बाहर हो गए थे। महिला एकल में पीवी सिंधू और पुरुष एकल में एच एस प्रणय, लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, मिथुन मंजूनाथ अपने-अपने मुकाबले हारकर बाहर हो गए थे। ऐसे में यह जोड़ी ही भारत की तरफ से एकमात्र चुनौती पेश कर रही थी और इन दोनों ने चैंपियन बनने के बाद ही राहत की सांस ली है।

भारतीयय जोड़ी के लिए यह सत्र का पहला खिताब था। इस जीत के साथ ही सात्विक और चिराग ने पिछले हफ्ते ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में मिली हार को भुलाया, जहां वे दूसरे दौर में बाहर हो गए थे। कुल मिलाकर, यह भारतीय जोड़ी के लिए करियर का पांचवां वर्ल्ड टूर खिताब था, जिसने पिछले साल इंडिया ओपन और फ्रेंच ओपन जीता था, इसके अलावा 2019 में थाईलैंड ओपन और 2018 में हैदराबाद ओपन में जीत हासिल की थी। सात्विक और चिराग ने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता था।

भारत की शीर्ष पुरुष युगल बैडमिंटन जोड़ी इससे पहले ओंग यू सिन और टियो ई यी की मलेशियाई जोड़ी को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। दुनिया की छठे नंबर की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने बेहद रोमांचक सेमीफाइनल मैच में दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी को 21-19, 17-21, 21-17 से हराया था।

गोल्डेन बेबी लीग 2023 के 5वे सप्ताह में 115 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

जमशेदपुर गोल्डन बेबी लीग 2023 में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तीरंदाजी मैदान में आयोजित टूर्नामेंट के पांचवें सप्ताह में कुल 115 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह अब तक की सबसे बड़ी उपस्थिति रही। इस लीग की शुरूआत के बाद यह सबसे व्यस्त दिन था। जमीनी स्तर के कार्यक्रम के लिए पहले कुछ हफ्तों के सफल होने के बाद टूर्नामेंट के लिए अधिक टीमों के पंजीकरण हुए, जिसकी वजह से मैचों की संख्या में वृद्धि हुई है । जमशेदपुर पब्लिक स्कूल (जेपीएस) भी पिछले हफ्ते गोल्डन बेबी लीग में लोयोला स्कूल और कार्मेल स्कूल जैसे अन्य सहयोगी स्कूलों के साथ शामिल हुआ था । झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन (जेएफए) और झारखंड स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) के साथ मिलकर जमशेदपुर एफसी ने जमशेदपुर गोल्डन बेबी लीग 2023 के दूसरे संस्करण में शहर भर के बच्चों को अंडर 5,7,9,11 और अंडर-13 श्रेणियों में विभाजित किया।5वें सप्ताह में अंडर13 श्रेणी में सबसे अधिक संख्या देखी गई, जिसमें 36 छात्रों ने इस आयु वर्ग में दो अलग-अलग मैचों में भाग लिया। रविवार की गर्म सुबह में एक्शन की शुरुआत पहले से कहीं अधिक उत्साह के साथ

हुई, जहां बच्चों के माता-पिता भी मौजूद थे, जो बच्चों का समर्थन करने के लिए बड़ी संख्या में आए थे।10 महीने तक चलने वाला यह टूर्नामेंट हर रविवार सुबह जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड में आयोजित किया जाता है, ताकि विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

महज 2 शिक्षकों के भरोसे स्कूल चलाने का फॉर्मूला तैयार

जमशेदपुर स्कूली एवं साक्षरता विभाग ने सिर्फ दो शिक्षकों से स्कूल चलाने का फार्मूला निकाल लिया है। बकायदा इसका रूटीन भी जारी कर दिया है कि कैसे महज 2 शिक्षक पूरा स्कूल संचालित कर सकते हैं। इस रूटीन को रूटीन को आधार मानते हुए अपने हिसाब से कक्षाओं का तर्कसंगत ढंग से विभाजन करने का निर्देश दिया गया है।स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार की ओर से जारी पत्र में 2 शिक्षक वाले विद्यालय के लिए यह रणनीति उपलब्ध कराई गई है। अबतक अक्सर ऐसे स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षक देने की मांग की जाती थी, लेकिन अब जब 2 शिक्षकों से ही स्कूल चलाने का फार्मूला जारी कर दिया गया है तो ज्यादा उम्मीद नहीं है कि ऐसे स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षक दिए जाएंगे। विभाग की ओर से जारी विस्तृत पत्र में 2 शिक्षक की विद्यालय हेतु रणनीति कॉलम में इस बाबत विस्तृत जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया कि यदि किसी विद्यालय में दो शिक्षक कार्यरत हैं तो वे अपनी कक्षाओं का बंटवारा विभाग द्वारा उपलब्ध रूटीन से कर सकते हैं। इस फार्मूले के रूटीन में कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों को एक ही शिक्षक द्वारा संयुक्त रूप से पढ़ाने की योजना रखी गई है, क्योंकि उक्त कक्षाओं में बच्चों के लिए सीखने की सामग्री, मसलन हिंदी और अंग्रेजी के सरल शब्द, अंक, छोटी संख्याएं, सरल गणितीय प्रक्रिया आदि कम रहती हैं। इसलिए उन्हें संयुक्त रूप से पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे स्कूलों में कक्षा 1 एवं 2 की कक्षाएं हमेशा संयुक्त रूप से ही लिए जाने की बात कही गई है। वहीं, कक्षा 3, 4 एवं 5 के बच्चों को भी सहभागी कक्षा में पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए विभाग की ओर से 8 अलग-अलग घंटी का कक्षा कार्यक्रम उपलब्ध कराया गया है, जिसमें हर विषय को लेकर शिक्षकों को कार्यक्रम उपलब्ध कराया गया है कि कैसे एक कक्षा में बच्चों को पढ़ाया जाना है।

पीएम मोदी के खिलाफ केस दर्ज कराने गए कांग्रेस नेता को एसआई ने किया मना, देखें वीडियो

भोपालः राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ केस दर्ज कराने थाने पहुंचे। मनोज शुक्ला ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने समय समय पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी की है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वे आवेदन लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज करने को कहा। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद कांग्रेस नेता वहां पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लगे।

n4837830241679817257903e5424cf34d8ec561e8021feef53cf30938acb13d12d64814cb40beebf0a6b86f

इसका वीडियो एमपी कांग्रेस ने अपने ट्विटर खाते पर साझा किया है। मनोज शुक्ला आवेदन देते हुए कहते हैं कि प्रकरण दर्ज करो, आवेदन लेने से काम नहीं चलेगा। पुलिस सब इंस्पेक्टर ऐसा करने से मना कर देता है। जिसपर कांग्रेस नेता पूछते हैं क्यों नहीं करोगे। थाने में मौजूद सब-इंस्पेक्टर कहता है हम मामला दर्ज नहीं करेंगे। जांच करेंगे। पुलिस और कांग्रेस नेता के बीच काफी नोकझोक होती है जिसके बाद मनोज शुक्ला गुंडागर्दी नहीं चलेगी के नारे लगाने लगते हैं।

वीडियो शेयर करते हुए पार्टी ने लिखा- कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने आज भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की गई अनर्गल टिप्पणी को लेकर प्रकरण दर्ज करने हेतु आवेदन दिया।

गौरतलब है कि गुरुवार सूरत की अदालत द्वारा मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी पाए जाने और 2 साल की सजा के बाद सचिवालय ने कांग्रेस नेता की संसद सदस्यता शुक्रवार रद्द कर दी। इसको लेकर कई कांग्रेस नेताओं ने सरकार की आलोचना की और कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। राहुल गांधी को कई विपक्षी पार्टियों का भी साथ मिला है।

Screenshot 2023 0326 132438
प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन के दौरान 5 कांग्रेसी झुलसे

मध्यप्रदेश : कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एवं सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेसियों के द्वारा जंगी प्रदर्शन किया गया। भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महेंद्र भवन चौक, पन्ना में धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच हुई झूमाझपटी में पुतले के चीथड़े हो गए और 5 कांग्रेसी आग में झुलस गए।

n4837913761679814506576222e09fbb0f870c3bf46c796f2b472297088c50f8add7ba01273d20fa632602a

आग में झूलसने से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तंत्र प्रभाकर अवस्थी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय तिवारी, यूथ कांग्रेस नेता सौरभ पटेरिया, पार्षद दल के नेता रेहान मोहम्मद और अरविंद राय घायल हुए हैं। हालांकि किसी तरह फायर सिस्टम से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान महेंद्र भवन चौक से अजयगढ़ चौक तक घंटों हंगामा चलता रहा। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। धरना प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस के कई पदाधिकारी और गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी भी शामिल रहे।

चैत्र नवरात्रि 2023 : आज नवरात्रि का पांचवां दिन, जाने माँ स्कंदमाता की पूजा विधि, मंत्र, आरती

आज चैत्र नवरात्र का पांचवा दिन है, इस दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता सनातन धर्म की देवी दुर्गा की एक रूप हैं। वह भगवान स्कंद (कार्तिकेय) की माता हैं तथा उन्हें भी मां पार्वती के नाम से जाना जाता है। उन्हें नवरात्रि के पांचवें दिन पूजा जाता है और उन्हें चंडी के नौ रूपों में से एक माना जाता है। स्कंदमाता को चंडी के नौ रूपों में से नौवें रूप के रूप में भी जाना जाता है। उनका वाहन सिंह होता है तथा उन्हें चांदी का श्रृंगार करके पूजा जाता है। स्कंदमाता के दोनों हाथों में चाकू होता है जो उनकी शक्ति को दर्शाता है। वह सभी प्रकार की दुःखों से मुक्ति दिलाती हैं और भक्तों के मांगों को पूरा करती हैं।

8c9030978498a6b5c63adb3ceff84a10204866bd256a32a0e3548d8569927ab6.0

स्कंदमाता की पूजन विधि:-

सबसे पहले चौकी (बाजोट) पर स्कंदमाता की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। तत्पश्चात, गंगा जल या गोमूत्र से शुद्धिकरण करें। चौकी पर चांदी, तांबे या मिट्टी के घड़े में जल भरकर उस पर कलश रखें। उसी चौकी पर श्रीगणेश, वरुण, नवग्रह, षोडश मातृका (16 देवी), सप्त घृत मातृका (सात सिंदूर की बिंदी लगाएं) की स्थापना भी करें। फिर व्रत, पूजन का संकल्प लें और वैदिक एवं सप्तशती मंत्रों द्वारा स्कंदमाता सहित समस्त स्थापित देवताओं की षोडशोपचार पूजा करें। इसमें आवाहन, आसन, पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, सौभाग्य सूत्र, चंदन, रोली, हल्दी, सिंदूर, दुर्वा, बिल्वपत्र, आभूषण, पुष्प-हार, सुगंधित द्रव्य, धूप-दीप, नैवेद्य, फल, पान, दक्षिणा, आरती, प्रदक्षिणा, मंत्र पुष्पांजलि आदि करें। तत्पश्चात प्रसाद वितरण कर पूजन संपन्न करें।

स्कंदमाता के मंत्र:-

मां स्कंदमाता का वाहन सिंह है। इस मंत्र के उच्चारण के साथ मां की आराधना की जाती है।
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥

ॐ देवी स्कन्दमातायै नमः॥

संतान प्राप्ति हेतु जपें स्कंद माता का मंत्र:-
पंचमी तिथि की अधिष्ठात्री देवी स्कन्द माता हैं। जिन लोगों को संतानाभाव हो, वे माता की पूजन-अर्चन तथा मंत्र जप कर लाभ उठा सकते हैं। मंत्र अत्यंत सरल है –
‘ॐ स्कन्दमात्रै नम:।।’
या देवी सर्वभू‍तेषु माँ स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

भोग एवं प्रसाद:

पंचमी तिथि के दिन पूजा करके भगवती दुर्गा को केले का भोग लगाना चाहिए एवं यह प्रसाद ब्राह्मण को दे देना चाहिए। ऐसा करने से इंसान की बुद्धि का विकास होता है।

स्कंदमाता की आरती:-

जय तेरी हो स्कंद माता।
पांचवां नाम तुम्हारा आता।।
सब के मन की जानन हारी।
जग जननी सब की महतारी।।
तेरी ज्योत जलाता रहूं मैं।
हरदम तुम्हें ध्याता रहूं मैं।।
कई नामों से तुझे पुकारा।
मुझे एक है तेरा सहारा।।
कहीं पहाड़ों पर है डेरा।
कई शहरो मैं तेरा बसेरा।।
हर मंदिर में तेरे नजारे।
गुण गाए तेरे भगत प्यारे।।
भक्ति अपनी मुझे दिला दो।
शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो।।
इंद्र आदि देवता मिल सारे।
करे पुकार तुम्हारे द्वारे।।
दुष्ट दैत्य जब चढ़ कर आए।
तुम ही खंडा हाथ उठाए।।
दास को सदा बचाने आई।
‘चमन’ की आस पुराने आई।।

कोलकाता पुलिस ने जामताड़ा से साइबर ठग गिरोह के तीन सदस्य को किया गिरफ्तार

बिजली बिल के नाम पर लोगों से ठगी करने के मामले में कोलकाता पुलिस ने जामताड़ा में छापेमारी कर साइबर ठग गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस तीनों को पकड़कर अपने साथ ले गई। इन लोगों ने जमशेदपुर के भी 32 लोगों को अपना शिकार बनाया है। इधर, जमशेदपुर साइबर पुलिस की एक टीम कोलकाता जाने की तैयारी कर रही है। इस टीम द्वारा कोलकाता में गिरफ्तार किये गए साइबर ठगों से पूछताछ की जाएगी। आरोपियों ने कोलकाता हाईकोर्ट के जज को अपना ठगी का शिकार बनाया था। गिरफ्तार आरोपियों में शिवशंकर मंडल, मिथुन मंडल और तपन मंडल शामिल है। तीनों की गिरफ्तारी करमटांड से हुई है।

1679764698276

शिवशंकर ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर कोलकाता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एस चतुर्वेदी के खाते से 2.50 लाख रुपए उड़ा लिए थे। मामला कोलकाता के टोलीगंज में दर्ज कराया गया था। इनके पास से आठ मोबाइल और 15 सिमकार्ड भी बरामद किए गए है। इस गिरोह ने जमशेदपुर के लोगों को भी अपना शिकार बनाया है। बकाया बिजली बिल भुगतान और कस्टमर केयर के नाम पर झांसा देकर तकरीबन 25 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की है। आरोपियों के पास जितने भी सिम बरामद किए है सभी जमशेदपुर के लोगों को ठगी के लिए मैसेज भेजने के लिए इस्तेमाल हुए है।

सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार दूसरी बार संसद रत्न पुरस्कार से नवाजा गया

जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो को आज लगातार दूसरी बार संसद रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। आज नई दिल्ली केजी मार्ग स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन में संसद रत्न सम्मान समारोह में सांसद श्री महतो को शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 के लिए संसद रत्न का चयन करने के लिए गठित समिति ने गत दिनों चयनित सांसदों का घोषणा किया था । इन सांसदों का चयन केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस कृष्णमूर्ति की सह-अध्यक्षता में नागरिक समाज और सांसदों के समूह ने किया है। इस समिति में जाने-माने सांसद और नागरिक समाज के सदस्य शामिल थे। यह सम्मान 13 सांसदों को दिया गया है जिसमें 8 लोकसभा के 5 राज्य सभा के सदस्य हैं।

d7b7b6aa4ae6a6d78f533d501de9ca7a8772fd6ef302ede76d12bd6ce5063a23.0

सांसद श्री महतो को ओवरऑल परफारमेंस के आधार पर दूसरी बार चयनित किया गया है। पुरस्कारों की घोषणा किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सभी सांसदों को अपनी ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी है और सदन के अंदर संसदीय प्रक्रिया को और समृद्ध करने की को कहा है।

पुरस्कार मिलने के उपरांत सांसद श्री महतो ने कहा की यह मेरे लिए गौरव और अनुभूति का क्षण है। यह पुरस्कार मुझे और जिम्मेदार बनाता है साथ ही लोकसभा में जनहित से जुड़े हर छोटे बड़े मुद्दों को रखने के लिए प्रेरित करता है। सांसद श्री महतो ने यह पुरस्कार अपने संसदीय क्षेत्र जमशेदपुर के सभी नागरिकों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे जमशेदपुर लोकसभा के देवतुल्य मतदाताओं का सम्मान है जिन्होंने अपनी जिम्मेवारी मुझे सौंपी है ।उन्होंने कहा यह सम्मान में पूरे जमशेदपुर लोकसभा वासियों को समर्पित करता हूं।

टुइलाडूंगरी गुरुद्वारा के लंगर हॉल निर्माण में संगत ने की कारसेवा

सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह ने गुरुद्वारा प्रबंधन को दिया बधाई सन्देश

टुइलाडूंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा गुरुद्वारा परिसर में नए लंगर हॉल के निर्माण के मद्देनजर की छत की ढलाई की गयी जिसमे सिख संगत ने कारसेवा कर पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।
शनिवार को टुइलाडूंगरी गुरुद्वारा में अरदास उपरांत गुरु महाराज श्री गुरु ग्रन्थ साहिब से आज्ञा लेकर लंगर हॉल के दूसरे तल्ले की छत ढलाई प्रारम्भ की गयी। इस मौके पर विभिन्न गुरुद्वारों के प्रधान, महासचिव के आलावा सचखंड श्री पटना साहिब के महासचिव इंदरजीत सिंह सेंट्रल गुरद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह सहित सिख समाज के कई गणमान्य शख्सियतों ने सेवा में भाग लिया।

IMG 20230325 WA0013


इस अवसर पर सीजीपीसी अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह ने टुइलाडूंगरी गुरुद्वारा के प्रधान सुखराज सिंह को बधाई देते हुए कहा कि लंगर हॉल का दूसरा तल्ला बन जाने से संगत और कमिटी को काफी राहत होगी क्योंकि लंगर छकने के लिए संगत को कतार में आने की आवश्यकता नहीं होगी। सरदार इंदरजीत सिंह ने भी समस्त गुरुद्वारा कमिटी को निर्माण कार्य की बधाई दी। इस अवसर पर इंदरजीत सिंह और भगवान सिंह सहित कुलविंदर सिंह पन्नू, कुलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह राजू, सतवीर सिंह सोमू , सुखविंदर सिंह, गुरनाम सिंह बेदी, चंचल भाटिया व रणजीत सिंह ने सेवा कार्य में अपनी भागीदारी निभायी।

IMG 20230325 WA0014
error: Content is protected !!