एक नई सोच, एक नई धारा

टाटा मेहरबाई कैंसर अस्पताल के समीप दुकानों से मिला भारी मात्रा में नशीला पदार्थ

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उड़नदस्ता दल ने मंगलवार को व्यापक पैमाने पर नशीले पदार्थ के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. सबसे चौकाने वाली बात यह है कि जिस पदार्थ के कारण कैंसर जैसी घाटत बीमारियों होती है.

वह पदार्थ टीएमएच से सटे टाटा मेहरबाई कैंसर अस्पताल के समीप स्थित दुकानों से बरामद हुआ. दुकानों से बरामद नशीले पदार्थों को जेनएसी ने जब्त कर लिया. साथ ही उन दुकानदारों से 16300 रुपया जुर्माना वसूला. जिन क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया. उनमें लोयला स्कूल कदमा, डीबीएमएस स्कूल के आसपास, बिष्टुपुर टाटा मेहरबाई कैंसर अस्पताल के पास, बिष्टुपुर, साकची, कदमा थाना क्षेत्र शामिल है.जेएनएसी के सिटी मैनेजर रवि भारती ने बताया कि झारखंड सरकार ने गुटका समेत अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा रखी है. साथ ही कोटपा एक्ट के तहत अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान के 100 मीटर के दायरे में गुटखा, बीड़ी, सिगरेट की बिक्री नहीं की जानी है. लेकिन अधिकांश सरकारी एवं निजी स्कूलों के पास लोगों ने टॉफी, चिप्स, चाय सहित अन्य खाद्य सामग्री बेचने के लिए दुकानें खोल रखी हैं और इन दुकानदारों ने इस सामान के साथ ही बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला, गुटखा भी रखना शुरू कर दिया है. सभी लोगों को कठोर कार्रवाई की चेतानी दी गई. छापेमारी में परीक्ष्यमान विशेष पदाधिकारी चंद्रदीप कुमार एवं संतोषिणी मुर्मू के अलावे दो उड़नदस्ता दल क्षेत्रीय कर कर्मी प्रकाश भगत, गणेश राम एवं होमगार्ड के जवान शमिल थे.

सरकार ने पैन-आधार को लिंक करने की समय सीमा बढ़ाई, 30 जून तक कर सकेंगे अब लिंक

केंद्र सरकार ने पैन से साथ आधार को लिंक करने की डेडलाइन को बढ़ाने का एलान किया है. अब टैक्सपेयर्स 30 जून 2023 तक पैन को आधार के साथ लिंक कर सकेंगे।

जल्द ही इसके लेकर नोटिफिकेशन सरकार जारी करेगी।

वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी प्रेस रिलिज में कहा गया है कि टैक्सपेयर्स को राहत देने के लिए पैन के साथ आधार को लिंक करने की डेडलाइन को 31 मार्च 2023 से बढ़ाकर 30 जून 2203 कर दिया गया है। इसके बाद टैक्सपेयर्स बगैर किसी परेशानी के पैन के साथ आधार को लिंक कर सकते हैं। इऩकम टैक्स के कानून 1961 के तहत एक जुलाई 2017 तक जिस भी व्यक्ति को पैन अलॉट किया गया है और आधार नंबर पाने का हकदार है उसे तय फीस का भुगतान कर टैक्स अथॉरिटी के साथ 31 मार्च 2023 तक आधार नंबर को साझा करना जरुरी था।

ऐसा ना करने पर एक अप्रैल 2023 से टैक्सपेयर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाती और ज्यादा जुर्माना देना पड़ता. लेकिन अब समय सीमा को बढ़ाकर 30 जून 2023 कर दिया गया है. इस नए डेडलाइन तक भी कोई पैन कार्ड धारक आधार को लिंक नहीं करता है तो पैन कार्ड अनऑपरेटिव हो जाएगा और उसे खामियाजा भी भुगतना होगा.

इस कार्रवाई के तहत ऐसे पैन वाले टैक्सपेयर्स को रिफंड नहीं दिया जाएगा. जिस अवधि तक पैन अनऑपरेटिव रहेगी उस अवधि के लिए रिफंड पर ब्याज नहीं दिया जाएगा. ऐसे टैक्सपेयर्स से ज्यादा टीडीएस और टीसीएस वसूला जाएगा. पैन के साथ आधार को लिंक करने और 1,000 रुपये के भुगतान किए जाने के बाद 30 दिनों में पैन फिर से ऑपरेटिव किया जाएगा.

जिन लोगों को पैन-आधार लिंक किए जाने से छूट मिली हुई है उनपर ये कार्रवाई नहीं की जाएगी और ना ये नतीजा भुगतना पड़ेगा. इस कैटगरी में वे लोग आते हैं जो खास राज्यों में रहते हैं, एक्ट के तहत नॉन रेसिडेंट हैं. साथ ही वे लोग जो भारतीय नागरिक नहीं हैं और बीते वर्ष तक 80 साल से ज्यादा आयु के हो चुके हैं.

वित्त मंत्रालय ने बताया कि अब तक 51 करोड़ पैन के साथ आधार को लिंक किया जा चुका है. पैन के साथ आधार को इस यूआरअल पर https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/bl-link-aadhaar लिंक किया जा सकता है.

BJP मुख्यालय का विस्तार: PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- कुछ पार्टियों ने ‘भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान’ शुरू किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा केंद्रीय कार्यालय (विस्तार) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के आवासीय परिसर और सभागार का भी उद्घाटन किया। पीएम ने निर्माण कार्य में लगे लोगों से भी बात की।इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी भी मौजूद थे। यहां पहुंचने पर पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का पार्टी के प्रति प्यार, लगाव, समर्पण…यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सीखने वाली बात है। ये हम सभी को अपने जीवन-शैली में उतारना और पार्टी के प्रति समर्पित रहना…ये हमें उनसे संस्कार मिला है।

उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि जब भाजपा आती है तब भ्रष्टाचार भागता है। PMLA की तहत कांग्रेस की सरकार(2004-2014) में 5000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई। इसी एक्ट के तहत भाजपा ने पिछले 9 वर्षों में 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति जब्त की है।

उन्होंने कहा कि हमारे पास संवैधानिक संस्थाओं का मजबूत आधार है। इसलिए भारत को रोकने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं। कार्रवाई करने पर एजेंसियों पर हमले हो रहे हैं। अदालतों पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ पार्टियों ने ‘भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान’ शुरू किया है। सात दशक में पहली बार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। जब हम इतना करेंगे तो कुछ लोग परेशान होंगे और नाराज होंगे, लेकिन उनके (विपक्ष) झूठे आरोपों से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं रुकेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार की देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 2018 में मैं कार्यालय का लोकार्पण करने आया था, तो मैंने कहा था कि इस कार्यालय की आत्मा हमारा कार्यकर्ता है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यालय का विस्तार एक केवल भवन का विस्तार नहीं है, बल्कि ये प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के सपनों का विस्तार है। मैं पार्टी के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं के चरणों में प्रणाम करता हूं। मैं पार्टी के सभी संस्थापक सदस्यों का भी सिर झुकाकर नमन करता हूं।

उन्होंने कहा कि आज से कुछ दिन बाद हमारी पार्टी अपना 44वां स्थापना दिवस मनाएगी। ये यात्रा एक अनथक और अनवरत यात्रा है। ये यात्रा परिश्रम की पराकाष्ठा की यात्रा है। ये यात्रा समर्पण और संकल्पों की शिखर की यात्रा है। ये यात्रा विचार और विचारधारा के विस्तार की यात्रा है। हमारी पार्टी ने दो सीटों से 303 सीटों का सफर तय किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1984 में जो हुआ देश कभी उसे भूल नहीं सकता है। उसके बाद जो चुनाव हुआ, उसमें कांग्रेस को बहुमत मिला। हम हताश नहीं हुए, हमने फिर से जमीन पर काम किया और अपने संगठन को मजबूत किया, तब जाकर आज हम यहां पहुंचे हैं। 2 लोकसभा सीटों के साथ शुरू हुआ सफर 2019 में 303 तक पहुंच गया। आज कई राज्यों में हमें 50% से ज्यादा वोट मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि आज उत्तर से दक्षिण तक.. पूरब से पश्चिम तक, भाजपा एकमात्र पैन इंडिया पार्टी है। भाजपा एकमात्र अखिल भारतीय राजनीतिक दल है। कर्नाटक में हमारी पार्टी नंबर वन है। परिवारवादी राजनीतिक दलों के बीच भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है, जो युवाओं को अवसर देता है। हमें भारत की महिलाओं का आशीर्वाद प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी नहीं है, बल्कि भाजपा भारत की सबसे भविष्यवादी पार्टी है। हमारा एक ही लक्ष्य है- भविष्य के आधुनिक और विकसित भारत का निर्माण करना। BJP केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक ही सीमित नहीं है। BJP एक व्यवस्था है, BJP एक विचार है, BJP एक संगठन है, BJP एक आंदोलन है।

उन्होंने कहा कि हमें भाजपा को एक ऐसी संस्था के रूप विकसित करना है जिसके पास अगले 10 साल-50 साल तक लक्ष्य निर्धारित हो। इसके लिए 3 बातें जरूरी है-अध्ययन, आधुनिकता और विश्वभर से अच्छी बातों को आत्मसात करने की शक्ति।

धनबाद के पूर्व जीआरपी प्रभारी की मौत, निलम्बित थे, आज होना था निलंबनमुक्त

मार्निंग वाक के दौरान धनबाद के पूर्व रेल थाना प्रभारी अमरजीत प्रसाद अचानक गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। उन्हें सड़क पर गिरा देख कर जीआरपी के जवानों ने उन्हें रेलवे अस्पताल पहुंचाया। रेलवे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के डाक्टर ने उन्हें बरटांड़ के जालान अस्पताल में रेफर किया। उन्हें जालान अस्पताल लाया गया, जहां जांच के दौरान डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

Screenshot 2023 0328 135157

20 दिन पहले हुए थे सस्‍पेंड

ड्यूटी में कोताही बरतने को लेकर 20 दिन पहले उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। एडीजी रेल के निर्देश पर निलंबित हुए स्व. प्रसाद धनबाद में ही रह रहे थे। मंगलवार को ही निलंबनमुक्त होना था, पर इससे पहले ही मौत ने उन्हें अपने पंजों में दबोच लिया।

हर दिन सुबह करते थे मार्निंग वाक

रेल पुलिस कर्मियों का कहना है अमरजीत प्रसाद हर दिन सुबह मार्निंग वाक करते थे। फिट रहने के लिए रेलवे स्टेडियम का चक्कर लगाते थे। हर दिन तरह मंगलवार को भी उन्हें मार्निंग वाक करते देखा गया। मार्निंग वाक के बाद वह रेल एसपी कार्यालय की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द होने से वह सड़क पर गिर गये। रेल पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।

53 वर्षीय स्व. प्रसाद पटना के स्थायी निवासी थे। वर्तमान में जमशेदपुर के आदित्यपुर में उनका घर है, जहां परिवार रहता है। स्व. प्रसाद 94 बैच के थे। उनके शव को रेल पुलिस मुख्यालय लाने की तैयारी चल रही है। सलामी के बाद आदित्यपुर भेजा जाएगा।

झारखंड में रामनवमी को लेकर 13 हजार से अधिक जवान किये जायेंगे तैनात,स्पेशल ब्रांच का अलर्ट, होगी कड़ी नजर

झारखंड में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस मुख्यालय ने तैयारी पूरी कर ली है. पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा के लिए एटीएस से लेकर जिला पुलिस व सीआरपीएफ के 13 हजार से अधिक फोर्स सभी जिलों को उपलब्ध करा दिया है. इसमें सबसे अधिक पुलिस बल की तैनाती रांची और हजारीबाग जिला में की गयी है.

पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने सभी जिलों को अलर्ट भेजा है। एसपी को जुलूस के मार्ग पर विशेष चौकसी बरतने का आदेश भी दिया गया है। संवेदनशील स्थल और मार्ग के संबंध में जिलों को विस्तार से जानकारी दी गयी है।

हजारीबाग जिला में 14 डीएसपी, 20 इंस्पेक्टर, 250 सब इंस्पेक्टर और एएसआई के अलावा एक कंपनी रैफ, एक कंपनी रैप और एटीएस टीम भी तैनात की गयी है. गिरिडीह में छह डीएसपी, पांच इंस्पेक्टर, एक कंपनी सीआरपीएफ की तैनाती की गयी है. यहां भी रामनवमी की समाप्ति के बाद सीआरपीएफ को हजारीबाग जिला भेज दिया जायेगा.

स्पेशल ब्रांच ने राज्य के सभी एसपी को अलर्ट किया है। राज्य में किसी तरह की हिंसा ना फैले और ना ही किसी को किसी भी तरह की परेशानी हो, इसकी पूरी कोशिश सुरक्षा में तैनात जवान करेंगे। रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस मुख्यालय ने पूरी तैयारी कर ली है।

नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी की पहल से वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने दृष्टिहीन दिव्यांगो को भेंट किया अत्याधुनिक स्मार्ट स्टिक

पटमदा प्रखंड के बीड़रा निवासी नियती कैबर्ता कि आंखों की रोशनी सालों पहले चली गई, जिसके बाद से वे देख पाने में असमर्थ थीं। उनके परिवार ने समाजसेवी मंटू चरण दत्ता से संपर्क कर समस्या बताई। मंटू चरण दत्ता ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से स्मार्ट स्टिक का इंतजाम करवाकर नियति कैबर्ता को स्मार्ट स्टिक मुहैया कराया।

स्मार्ट स्टिक मिलने से अब उनका जीवन आसान बनेगा। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। नियति कैबर्ता ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन और वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में संस्था ने उनकी परेशानी समझकर मदद की। इसे भूला नहीं जा सकता है। इस मौके पर समाजसेवी सुदीप्तो दे राणा, मंटू चरण दत्ता, सतप्रीत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हेमंत सरकार पर बरसे आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो कहा

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि झूठ की पोथी पेश कर जनादेश हासिल करने वाली हेमंत सोरेन सरकार में लूट किस कदर हावी है, इसका पर्दाफाश जनता के बीच में जाकर करेंगे। सरकार की नीति, निर्णय और मंशा का कच्चा चिट्ठा भी खोलेंगे। आजसू पार्टी ने कार्यक्रमों की व्यापक रूपरेखा तय की है। इसी सिलसिले में राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन पंचायत लगायी जाएगी।

जमशेदपुर में पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में.पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन साल में जनादेश के साथ बड़ा छल किया है। नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। मुख्यमंत्री ने नियोजन नीति के नाम पर अपना पॉलिटिकल एजेंडा सेट करने की कोशिश में सब कुछ उलझा कर रख दिया है । विशेष सत्र बुलाकर किसी भी दल का विचार नहीं सुना गया। विकास के तमाम मानकों पर झारखंड लगातार पिछड़ रहा है। सरकारी संरक्षण में लूट का बोलबाला है अराजकता का नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं।‌ शासन-प्रशासन का वातावरण इतना बिगड़ चुका है कि इन बीस महीनों में राज्य का भारी नुकसान ही होगा। इसलिए राज्य हित में पार्टी के हर स्तर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी करें।

  • 13 अप्रैल को सभी जिलों में आक्रोश मार्च

आजसू पार्टी 13 अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में आक्रोश मार्च निकालेगी। नियोजन नीति उलझाये रखने और वेकैंसी, परीक्षाओं, रिजल्ट के इंतजार में लाखों युवाओं के सपने से खिलवाड़ के खिलाफ यह आक्रोश मार्च असरदार होगा।

  • जातीय जनगणना से नहीं भागे सरकार, ओबीसी आरक्षण के लिए यही आधार

आजसू पार्टी ने केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में दो टूक कहा कि जातीय जनगणना से सरकार नहीं भागे ओबीसी आरक्षण का यही सही मापदंड हो सकता है। बिना ट्रिपल टेस्ट सरकार ने पंचायत चुनाव कराया और अब नगर निकाय चुनाव में भी वह ट्रिपल टेस्ट से बचना चाह रही है। जबकि आजसू पार्टी सड़क से लेकर सदन में इस विषय पर अपनी आवाज मुखर करती रहेगी। साथ ही पार्टी सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सर्वोच्च अदालत का भी रुख किया है।

  • महाधिवेशन से पहले एक लाख सक्रिय कार्यकर्ता खड़े होंगे

कार्यसमिति की बैठक में पार्टी प्रमुख ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अक्तूबर में होने वाले महाधिवेशन से पहले एक लाख सक्रिय कार्यकर्ता खड़े किए जाएं, जो सांगठनिक और चुनावी मोर्चा पर पार्टी के लिए रीढ साबित होंगे। पार्टी का महाअधिवेशन 6 से 8 अक्टूबर तक रांची में होगा। इसके साथ ही संगठन के ढांचे को दुरुस्त करने के लिए जो काम बाकी है उसे टाइम फ्रेम के तहत पूरे करने को कहा गया है।

  • सांसद समेत प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया

केंद्रीय समिति की बैठक को पार्टी सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, उमाकांत रजक समेत कई प्रमुख नेताओं ने भी संबोधित किया। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि रामगढ़ में एनडीए उम्मीदवार की जीत के साथ हेमंत सोरेन सरकार और यूपीए गठबंधन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आम आदमी परेशान है। अफसरशाही हावी है। इन सवालों पर आगे बढ़कर सरकार के खिलाफ जनता को गोलबंद करना होगा। जनता इन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है।

आंदोलन और कार्यक्रमों की रूपरेखा

  • रिसर्च एंड डेटा एनालिसिस विंग का गठन करेगी आजसू पार्टी। ऐसा करने वाली पहली पार्टी होगी आजसू।
  • 5 अप्रैल को रघुनाथ महतो शहादत दिवस समारोह का आयोजन
  • 14 अप्रैल को बाबा साहेब आंबेडकर जयंती का आयोजन सभी विस क्षेत्रों में।
  • 23 अप्रैल को राज्य स्तरीय सामाजिक न्याय यात्रा रांची में
  • 27 अप्रैल को अनुसूचित जनजाति राज्य स्तरीय सम्मेलन भोगनाडीह,साहेबगंज में।
  • 30 अप्रैल को अनुसूचित जाति राज्यस्तरीय सम्मेलन इटखोरी, चतरा में।
  • 06, 07 एवं 08 अक्टूबर को केंद्रीय महाधिवेशन रांची में ।

एशियन स्काई फाउंडेशन के संस्थापक और समाजसेवी आकाश सिन्हा अपने सैकड़ो समर्थको संग आजसू पार्टी में शामिल हुए.!

झारखंड : चना गुड़ खाने से 150 लोग की तबियत खराब, 56 की स्थिति गंभीर

झारखंड : लातेहार जिले के चंदवा में सरहुल पर प्रसाद के रूप में मिले चना-गुड़ खाने से चेटर और सासंग पंचायत के करीब डेढ़ सौ लोग बीमार पड़ गए। गांव में अफरातफरी मचने के बाद पहुंची मेडिकल टीम ने पीड़ितों का उपचार किया। कई लोगों का चंदवा सीएचसी और लातेहार सदर अस्पताल में भी इलाज किया गया। दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक 56 लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Screenshot 2023 0328 123957

दामर शक्ति खूंटा स्थल में खाया था प्रसाद

मिली जानकारी के अनुसार, सरहुल पर चेटर और सांसग पंचायत के सैकड़ों लोग दामर शक्ति खूंटा स्थल पहुंचे थे। पर्व के बाद सभी को चना-गुड़ दिया गया था। इसके बाद सभी घर वापस आ गए। शनिवार की अहले सुबह से कई लोगों को उल्टी-दस्त और बुखार आने लगा। पीड़ितों ने ग्रामीण चिकित्सक से उपचार कराया। शनिवार की दोपहर तक मरीजों की संख्या बढ़ती चली गयी और रविवार को स्थिति विकराल हो गयी। देर शाम इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली। इसके बाद एक टीम गांव में भेजी गयी। रविवार की रात 9:30 बजे से देर रात 2:30 बजे तक सैकड़ों ग्रामीणों का उपचार किया गया। सोमवार को सिविल सर्जन लातेहार ने स्वयं प्रभावित गांव का दौरा कर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

चना खाने से संक्रमित हो गए सैकड़ों लोग

डॉ एनके पांडेय चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह फूड प्वाइजनिंग का मामला लग रहा है। चना खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ी है। पीड़ित लोगों का इलाज किया जा रहा है। सैंपल ले लिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मरीजों का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम मरीजों पर लगातार नजर रख रही है। हर तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं।

चैत्र नवरात्रि 2023 : नवरात्रि के सातवें दिन करें माँ कालरात्रि की पूजा, जाने पूजा विधि

नवरात्रि के सातवें दिन दुर्गाजी की सातवीं शक्ति देवी कालरात्रि की पूजा का विधान है। मां कालरात्रि को यंत्र, मंत्र और तंत्र की देवी भी कहा जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार देवी कालरात्रि शनि ग्रह को नियंत्रित करती हैं अर्थात इनकी पूजा से शनि के दुष्प्रभाव दूर होते हैं। दुर्गा पूजा के दिन साधक का मन ‘सहस्त्रार चक्र’ में स्थित रहता है। उसके लिए ब्रह्माण्ड की समस्त सिद्धियों का द्वार खुलने लगता है। इस चक्र में स्थित साधक का मन पूरी तरह से माँ कालरात्रि के स्वरूप में स्थित रहता है। यह शुभंकरी देवी हैं इनकी उपासना से होने वाले शुभों की गणना नहीं की जा सकती।

मां का स्वरूप

पुराणों के अनुसार देवी दुर्गा ने राक्षस रक्तबीज का वध करने के लिए कालरात्रि को अपने तेज से उत्पन्न किया था। इनकी उपासना से प्राणी सर्वथा भय मुक्त हो जाता है। इनके शरीर का रंग घने अन्धकार की तरह एकदम काला है और सिर के बाल बिखरे हुए हैं। गले में विद्युत की तरह चमकने वाली माला है व इनके तीन नेत्र हैं जो ब्रह्माण्ड के सदृश गोल हैं। इनसे विद्युत के सामान चमकीली किरणें प्रवाहित होती रहती हैं।इनकी नासिका के श्वास से अग्नि की भयंकर ज्वालाएं निकलती रहती हैं एवं इनका वाहन गर्दभ है।इनके ऊपर उठे हुए दाहिने हाथ की वर मुद्रा से सभी को वर प्रदान करती हैं तथा दाहिनी तरफ का नीचे वाला हाथ अभय मुद्रा में है।बाईं तरफ के ऊपर वाले हाथ में लोहे का काँटा तथा नीचे वाले हाथ में खडग धारण किए हुए हैं। माँ कालरात्रि का स्वरुप देखने में अत्यंत भयानक है,लेकिन ये सदैव शुभ फल ही देने वाली हैं।इसी कारण इनका एक नाम शुभंकरी भी है अतः इनसे भक्तों को किसी भी प्रकार भयभीत अथवा आतंकित होने की आवश्यकता नहीं है।

3d19451833af8d5919999de171a321996235fdb4b834ccc40c13df2c4b0a159e.0

पूजा फल

माता कालरात्रि अपने उपासकों को काल से भी बचाती हैं अर्थात उनकी अकाल मृत्यु नहीं होती।इनके नाम के उच्चारण मात्र से ही भूत,प्रेत,राक्षस और सभी नकारात्मक शक्तियां दूर भागती हैं।माँ कालरात्रि दुष्टों का विनाश करने वाली हैं एवं ये ग्रह-बाधाओं को भी दूर करने वाली हैं। इनके उपासक को अग्नि-भय, जल-भय, जंतु-भय, शत्रु-भय, रात्रि-भय आदि कभी नहीं होते। अतः हमें निरंतर इनका स्मरण,ध्यान और पूजन करना चाहिए। सभी व्याधियों और शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए माँ कालरात्रि की आराधना विशेष फलदायी है।

पूजा विधि

कलश पूजन करने के उपरांत माता के समक्ष दीपक जलाकर रोली, अक्षत,फल,पुष्प आदि से पूजन करना चाहिए। देवी को लाल पुष्प बहुत प्रिय है इसलिए पूजन में गुड़हल अथवा गुलाब का पुष्प अर्पित करने से माता अति प्रसन्न होती हैं। मां काली के ध्यान मंत्र का उच्चारण करें, माता को गुड़ का भोग लगाएं तथा ब्राह्मण को गुड़ दान करना चाहिए।

ध्यान मंत्र-

एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्त शरीरिणी॥
वामपादोल्लसल्लोह लताकण्टकभूषणा।
वर्धन मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥

माँ की आरती

कालरात्रि जय जय महाकाली।
काल के मुंह से बचाने वाली।।
दुष्ट संहारिणी नाम तुम्हारा।
महा चंडी तेरा अवतारा।।
पृथ्वी और आकाश पर सारा।
महाकाली है तेरा पसारा।।
खंडा खप्पर रखने वाली।
दुष्टों का लहू चखने वाली।।
कलकत्ता स्थान तुम्हारा।
सब जगह देखूं तेरा नजारा।।
सभी देवता सब नर नारी।
गावे स्तुति सभी तुम्हारी।।
रक्तदंता और अन्नपूर्णा।
कृपा करे तो कोई भी दुःख ना।।
ना कोई चिंता रहे ना बीमारी।
ना कोई गम ना संकट भारी।।
उस पर कभी कष्ट ना आवे।
महाकाली मां जिसे बचावे।।
तू भी ‘भक्त’ प्रेम से कह,
कालरात्रि मां तेरी जय।।

भाजपा नेता विकास सिंह पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का हुआ केस, विकास सिंह ने कहा विनती करने पर केस और मंत्री के भाई की जी हुजूरी, ये कैसा न्याय ?

जमशेदपुर : भाजपा नेता विकास सिंह ने केस दर्ज़ होने के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मानगो बाजार को गलत तरीके से कानून को हाशिए में रखकर अतिक्रमण हटाया जा रहा था तब मौके पर दुकानदारों के बुलावे पर वहां वें मौजूद थे। उन्होंने प्रक्रिया का विरोध करते हुए मौके में उपस्थित एसडीएम से हाथ जोड़कर विनती कर कहा की पर्व के समय दुकाने ना तोड़ी जाए दुकानदारों को अपना सामान हटाने का अवसर दिया जाए जिससे लोग अपनी पूंजी बचा पाए । विकास सिंह ने मौके पर किसी प्रकार का बल का प्रयोग नहीं किया था , विकास सिंह ने कहा की मौके पर सहारा सिटी के नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार केस के आरोपी गुड्डू गुप्ता जी भी वहां मौजूद थे।

1679927828869

लेकिन केवल विकास सिंह के ऊपर ही मुकदमा दायर किया गया सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का जबकी विकास सिंह ने कोई बल का प्रयोग नहीं किया था। गुड्डू गुप्ता जी मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई हैं इसलिए उनके ऊपर मुकदमा करना तो दूर नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव जी आगे पीछे कर जी हजूरी कर रहे थे। विकास सिंह ने कहा झूठे मुकदमे करा कर मंत्री जी विकास सिंह को डराना चाहते हैं लेकिन इनकी यह मंशा जीवन पूरी नहीं होगी । गलत तरीके से गरीबों को परेशान करने का हर मोर्चे में विरोध करते रहेंगे । विकास सिंह ने जिला प्रशासन को ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा भारत में संविधान सभी के लिए बराबर है फिर आखिर मांगो थाना के समीप बीच सड़क में बना हुआ कांग्रेस का कार्यालय क्यों नहीं तोड़ा जा रहा है।

गौरतलब हो कि भाजपा नेता विकास सिंह पर जमशेदपुर के मानगो थाना में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दायर कर दिया गया है। यह गैर जमानतीय धारा है, जिसके तहत केस दायर किया गया है. मानगो नगर निगम के पदाधिकारी निशांत कुमार की ओर से यह एफआइआर दायर किया गया है। इसमें सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दायर किया गया है।

error: Content is protected !!