जमशेदपुर : राजधानी रांची मे भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं पर हुए प्रसाशनिक करवाई के खिलाफ भाजपा में रोष व्याप्त रूप से देखने को मिला। इसके विरोध में राज्य भर के सभी जिलों मे भाजपा ने काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन भी किया।
गौरतलब हो कि कल राजधानी रांची में प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता व नेतागण एकत्र होकर सचिवालय का घेराव कर रहे थे, जिसपर वहां मौजूद पुलिस बल ने लाठियाँ बरसाई। साथ ही भीड़ को पीछे करने के लिए वाटर कैनन एवं आंसू गैस का इस्तेमाल भी किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं। इस घटना को भाजपा ने लोकतंत्र का हत्या करार दिया हैं और आक्रोश स्वरुप मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर भी जिला भाजपा ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया एवं मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपना रोष व्यक्त किया।
झारखण्ड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सह राजयसभा सांसद दीपक प्रकाश बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे। जहाँ उन्होंने कदमा हिंसा मामले मे जेल मे बंद भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से मिलने घाघडीह जेल पहुंचे लेकिन वहां जेल प्रबंधन ने उन्हें बेरंग लौटा दिया। जिसके बाद उन्होने एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा की विगत दिनों कदमा मे हुए हिंसा मामले में जिस तरह भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं को जेल भेजा गया है और उनपर जो धारायें लगाई गई हैं, वह स्पष्ट बताती हैं कि ये राज्य सरकार की राजनीति से प्रेरित है। राज्य सरकार पुलिस तंत्र का गलत इस्तेमाल कर भाजपा को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, लेकिन भाजपा इससे कमजोर नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा की राज्य सरकार भयभीत हैं और इसका नमूना कल रांची मे देखने को मिला। उन्होंने स्पस्ट रूप से कहा की भाजपा जेल मे बंद अपने तमाम नेता व कार्यकर्ताओं के साथ हैं और इसके लिए पार्टी आंदोलन करेगी और जोरदार आंदोलन होगा। पार्टी अपने नेता और कार्यकर्ताओं को पूरी सहयोग प्रदान करेगी।
कल्याण विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ी जाति के छात्र/छात्राओं से आवेदन प्राप्त करने की तिथि को आगे बढ़ाया गया है। सरकार द्वारा जारी निर्देश के आधार पर निर्धारित मापदंड के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रवेशिकोत्तर पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र / छात्राओं से आवेदन मांगा गया है ताकि वे छात्रवृत्ति योजना का लाभ ससमय ले सकें ।
▪️1. ऑनलाईन आवेदन की समय सीमा
शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ई कल्याण पोर्टल पर पंजीकरण हेतु आवेदन की विस्तारित अंतिम तिथि- 25.04. 2023
शैक्षणिक सत्र 2022- 23 हेतु छात्र/छात्राओं के आवेदन प्रक्रिया की विस्तारित अंतिम तिथि- 10.05.2023
संबंधित शैक्षणिक संस्थान के INO द्वारा छात्र-छात्राओं के आवेदन का सत्यापन की विस्तारित अंतिम तिथि- 17.05.2023
छात्रवृति के लिए आय की अधिसीमा
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति के छात्र/छात्राएँ जिनके माता-पिता / अभिभावक की सभी श्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख रूपये से अधिक नहीं हो। इस योजना के अन्तर्गत छात्रवृति प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अन्य कोई छात्रवृति का लाभ प्राप्त नहीं कर सकेंगे।
आवेदन करने की प्रक्रिया
अहर्त्ता प्राप्त छात्रों को वेबसाइट https://ekalyan.cgg.gov.in में दिये गये सभी दिशा निर्देशों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए ऑनलाईन आवेदन करना है एवं सभी निम्नांकित वांछित प्रमाण-पत्रों की Scanned Copy (jpeg / jpg में 1mb तक) वेबसाईट पर अपलोड करेगें :
(i) ऑनलाईन के माध्यम से निर्गत आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) (अंचलाधिकारी / अनुमण्डल पदाधिकारी अथवा उपायुक्त स्तर से निर्गत) की मूल प्रति । (दिनांक- 01.09.2022 अथवा उस तिथि के बाद से निर्गत आय प्रमाण–पत्र मान्य होगा ।) (ii) ऑनलाईन के माध्यम से निर्गत जाति प्रमाण-पत्र (Caste Certificate) (अंचलाधिकारी / प्रखण्ड विकास पदाधिकारी / अनुमण्डल पदाधिकारी अथवा उपायुक्त स्तर से निर्गत) की मूल प्रति । (iii) ऑनलाईन के माध्यम से निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र (Residential Certificate) (अंचलाधिकारी / प्रखण्ड विकास पदाधिकारी / अनुमण्डल पदाधिकारी अथवा उपायुक्त स्तर से निर्गत) की मूल प्रति । (iv) संस्थान के लेटर हेड में संस्थान द्वारा वर्तमान वर्ष के लिए निर्गत Bonafide Certificate (with Fee Structure निर्गत संख्या एवं दिनांक के साथ) की मूल प्रति । (एक पृष्ठ में) (v) पूर्व की परीक्षा के अंकपत्र (Mark Sheet of previous exam ) की अभिप्रमाणित प्रति । (vi) छात्रवृति की धनराशि PFMS के माध्यम से Aadhar Enabled DBT के द्वारा सुयोग्य छात्र छात्राओं के खाते में अन्तरित की जाएगी। (बैंक खाता को आधार संख्या से सीडिंग होना अनिवार्य है।)।
हेल्प लाईनः
सिर्फ आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया में यदि कोई कठिनाई हो तो ई-कल्याण के सम्पर्क संख्या – 040-23120591/23120592/23120593 पर सम्पर्क कर सकते हैं, एवं e-mail id-helpdeskekalyan@gmail.com पर email कर सकते हैं अथवा https://ekalyan.cgg.gov.in वेबसाइट के Complaint link पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज कर सकते हैं ।
नोट :
• पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना से संबंधित अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से निर्गत दिशा-निर्देश एवं अन्य अनुवर्ती सूचना वेबसाइट https://ekalyan.cgg.gov.in पर देखा जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन करने के पूर्व कृपया उक्त वेबसाइट पर दिए गए निर्देश को अवश्य देख लिया जाय । • उपबन्धित बजट राशि की सीमा के अन्तर्गत प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति स्वीकृति हो सकेगी। • निश्चित समय सीमा की समाप्ति के पश्चात किसी प्रकार का आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा। • छात्र / छात्रा को अपना आधार संख्या देना अनिवार्य होगा। • एक से अधिक आवेदन पत्र भरने पर छात्र / छात्रा का आवेदन पत्र रदद् कर दिया जायेगा । • ऑनलाईन आवेदन में त्रुटि / अशुद्धि / गलत अथवा भ्रामक सूचना देने पर आवेदन रदद् कर दिया जायेगा ।
भाजपा के जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश आज घाघीडीह जेल में कैद भाजपा नेता अभय सिंह से मिलने के लिए गए, किन्तु जेल प्रशासन ने उन्हें मिलने की अनुमति यह कहते हुए नहीं दी कि मुलाक़ात का समय ख़त्म हो चुका है। उनके अनुरोध किये जाने के बावजूद जेल प्रशासन ने साफतौर पर उन्हें मना कर दिया। जमशेदपुर के सांसद अपने ही क्षेत्र में किंकर्तव्यविमूढ़ की स्थिति में नज़र आये, जहाँ प्रशासन ने उनके बात को कोई मोल ही नहीं दिया। वहीं झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की स्थिति भी लोक कहावत “खाली लोटा लिए लौटना” को चरितार्थ करती हुई हो गयी।
गौरतलब हो कि आज भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष दीपक प्रकाश का जमशेदपुर आगमन हुआ और वह अभय सिंह से मिलने कारावास गए किन्तु उन्हें गेट से ही लौटना पड़ा। वैसे भी कदमा हिंसा में अभय सिंह की गिरफ्तारी से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियों पर एक सवालिया निशान लगा हुआ है।
जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वकील चंदन चतुर्वेदी की गिरफ्तारी और उन्हें हथकड़ी लगाकर जेल भेजे जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया. अधिवक्ताओं के इस विरोध के कारण सेकंड हाफ में कोर्ट बंद कर दिया गया.
क्या है अधिवक्ताओं की मांग
विरोध कर रहे अधिवक्ताओं ने मांग की है कि जेल भेजे गए वकील चंदन चतुर्वेदी की अविलंब रिहाई की जाए. उन्होंने कहा यदि किसी मामले में वकील आरोपी हैं भी, तो इसकी सूचना बार को देकर ही नियमानुसार कार्रवाई की जाए.
पुलिसिया कार्रवाई पर जताई गई आपत्ति
इससे पहले जमशेदपुर बार न्यू बिल्डिंग (लाइब्रेरी हॉल) में जमशेदपुर बार एडहॉक कमेटी ने इस मुद्दे पर आपात बैठक कर इस पुलिसिया कार्रवाई पर आपत्ति जताई है. वहीं, अधिवक्ता को हथकड़ी लगाकर गिरफ्तार करने और जेल भेजने की कमेटी ने कड़ी निंदा की है.
एडहॉक कमेटी के चेयरमैन ने क्या कहा
इस संबंध में जमशेदपुर बार एडहॉक कमेटी के चेयरमैन लाला अजीत कुमार अवष्ठा ने बताया कानून में कोर्ट के अंदर वकीलों को अधिकारी बताया जाता है, लेकिन कोर्ट के अंदर पुलिस ने वकील को हथकड़ी लगाकर पकड़ने और जेल भेजने की कार्रवाई की, जो न्यायोचित नहीं है.
मंगलवार को हुई गिरफ्तारी
बता दें कि पुलिस ने बीते मंगलवार को ही वकील चंदन चतुर्वेदी को हथकड़ी लगाकर जेल भेजा. पुलिस की इसी कार्रवाई की निंदा अधिवक्ता कर रहे हैं. इसके विरोध में आज अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया.
जमशेदपुर : शास्त्रीनगर उपद्रव प्रकरण में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवम धनबाद के भाजपा संगठन प्रभारी अभय सिंह और विहिप के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से जमशेदपुर का पारा बढ़ता जा रहा है। इसी प्रकरण में आज भाजपा के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार राय एवम प्रवीण सिंह ने काशीडीह स्थित भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। रविन्द्र कुमार राय ने भाजपा आलाकमान की ओर से कहा कि भाजपा पूर्ण रूप से अभय सिंह के साथ थी और रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 3 थाना लांघ कर शास्त्रीनगर पहुंच कर दंगा भड़काने का इल्जाम लगाकर अभय सिंह को उनके काशीडीह स्थित घर पहुंच प्रशासन और पुलिस गिरफ्तार करती है, उसपर व्यक्तिगत राजनीतिक फायदा की गंध पूर्ण रूप से आ रही है। प्रशासन को भी आड़े हाथ लेते हुए श्री राय ने कहा कि प्रशासन किसी के दबाव में जिस प्रकार से कार्य कर रही है वो भी संदेहास्पद है और इसकी भी गहन जांच होनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की आलाकमान इस मुद्दे पर लगातार बैठक कर रही है और जल्द ही एक उच्चस्तरित समिति गठित करेगी जो इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने का काम करेगी।
प्रवीण सिंह ने इस बात का पूर्ण विश्वास दिलाया कि किसी भी हाल में भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता खुद को अकेला न समझे। जल्द ही अभय सिंह के गिरफ्तारी मामले को ध्यान में रखकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
पंजाब के बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन के भीतर फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद स्टेशन क्विक रिस्पॉन्स टीमों को एक्टिव कर दिया गया है और पूरे इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.
बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले एक राइफल और 28 कारतूस भी गायब हो गए थे. वहीं पुलिस ने आतंकवादी घटना से इनकार किया है. सेना की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना आज सुबह 4:35 बजे की है. घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है.
घटना के पीछे किसका हाथ है और मिलिट्री स्टेशन के भीतर यह घटना कैसे हुई इसे लेकर अभी तक पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. सूत्र बताते हैं कि हमलावर अभी भी मिलिट्री स्टेशन के अंदर ही छुपे हुए हैं. लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है. पंजाब पुलिस फायरिंग पर जल्द करेगी PC दूसरी ओर, पंजाब सरकार ने भी पंजाब पुलिस से फायरिंग की घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.
पुलिस से जल्द से जल्द यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को देने को कहा गया है. इस बीच फायरिंग को लेकर स्थिति क्लियर करने के लिए चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर के आईजी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं, लेकिन अब तक प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय तय नहीं किया जा सका है. आर्टिलरी यूनिट के 4 जवान मारे गएः सेना भारतीय सेना ने फायरिंग को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की वजह से एक आर्टिलरी यूनिट के चार जवान शहीद हो गए हैं. हालांकि फायरिंग में अन्य कर्मियों को किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.
सेना ने आगे बताया कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. घटना में शहीद हुए जवानों के परिवारों को सूचना दी जा रही है. मिलिट्री स्टेशन के अंदर हुई फायरिंग की घटना को लेकर थोड़ी देर में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे. मुलाकात के दौरान सेना प्रमुख रक्षा मंत्री को घटना की जानकारी देंगे.
आतंकवादी एंगल नहींः
SSP खुराना मिलिट्री स्टेशन के भीतर हुई फायरिंग पर बठिंडा के SSP गुलनीत खुराना ने कहा कि यह कोई आतंकवादी हमला नहीं है. इस फायरिंग में कोई आंतकवादी एंगल नहीं लग रहा है. SSP खुराना ने सेना का अंदरुनी मामला बताते हुए कहा कि यह फौज का अंदरूनी मामला लग रहा है. हम सेना के साथ संपर्क में बने हुए हैं. मारे गए चारों लोग 80 मीडियम रेजिमेंट के बताए जा रहे हैं. मृतकों लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आनी अभी बाकी है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले ही मिलिट्री स्टेशन के गार्डरूम से इंसास राइफल के साथ-साथ 28 कारतूस गायब हो गए थे.
फायरिंग से सुरक्षा पर गंभीर सवाल बठिंडा के एसएसपी ने स्टेशन पर किसी भी प्रकार के आतंकी घटना से इंकार किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस को कैंट के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है. बठिंडा मिलिट्री स्टेशन की गिनती देश के बड़े रक्षा प्रतिष्ठानों में होती है और ऐसे जगह पर फायरिंग की घटना सुरक्षा पर गंभीर सवाल भी खड़े करते हैं.
बिहार की राजधानी पटना के एयरपोर्ट पर बम की सूचना से हडंकंप मच गया. जानकारी मिलने के बाद बम डिस्पोजल स्क्वायड मौके पर पहुंच गया है. पूरे एयर पोर्ट की स्कैनिंग की जा रही है.
बिहार की राजधानी पटना के एयरपोर्ट पर बम की सूचना से हडंकंप मच गया. जानकारी मिलने के बाद बम डिस्पोजल स्क्वायड मौके पर पहुंच गया है. पूरे एयरपोर्ट की स्कैनिंग की जा रही है. एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले सभी लोगों की बारीकी से जांच की जा रही है.
फ्लाइट की तलाशी ली गई
इससे पहले जुलाई 2022 में पटना एयरपोर्ट से उड़ान भर रही एक फ्लाइट में यात्री ने बम होने का दावा किया था. इसके बाद फ्लाइट को टेक ऑफ करने से रोक दिया गया था. फ्लाइट को ग्राउंडेड किए जाने के बाद उसकी तलाशी ली गई थी. लेकिन यात्री के दावे के मुताबिक फ्लाइट से बम बरामद नहीं हुआ था. फ्लाइट को तलाशी पूरी होने के बाद अगले दिन रवाना किया गया था.
रद्द कर दी गई थी उड़ान
बम होने का दावा इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2126 में सवार यात्री ऋषि चंद सिंह ने किया था. जिसके बाद फ्लाइट को रद्द कर पूरे विमान की तलाशी ली गई. बाद में बम न मिलने के पर पुलिस ने ऋषि चंद सिंह को हिरासत में ले लिया था. एहतियात के तौर पर उड़ान रद्द कर दी गई और सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतार लिया गया था. एयरपोर्ट पुलिस ने बाद में बताया था कि फ्लाइट में बम होने का दावा करने वाला यात्री ऋषि चंद सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ था.
जमशेदपुर : पुलिस द्वारा कदमा शास्त्री नगर में हुए हिंसा के मामले में अधिवक्ता चंदन चौबे को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने का मामला गरमा गया है। चंदन चौबे को पुलिस ने हथकड़ी लगाकर जेल भेज दिया था। चंदन चौबे की गिरफ्तारी के खिलाफ बुधवार की। सुबह अधिवक्ताओं ने कोर्ट में हंगामा किया और कामकाज को भी बाधित कर दिया। अधिवक्ताओं का कहना था कि इस तरह से जमशेदपुर पुलिस कार्रवाई कर रही है जो सरासर गलत है। अपराधियों और आमजनों के बीच कोई फर्क नहीं किया जा रहा है। आम अपराधी और अधिवक्ता के साथ एक तरह का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। एक हिंसा के मामले में पूरे जमशेदपुर में तबाही लाई गई है। वकीलों ने कहा है कि अगर इस मामले में चंदन चौबे को हथकड़ी लगाकर जेल भेजने वाले अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होती है तो वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। फिलहाल अधिवक्ताओं का हंगामा जारी है और कोर्ट में कामकाज बंद है।
जगदीप सिंह गोल्डी को सिख नौजवान सभा, मानगो का प्रधान नियुक्त किया गया जबकि प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी को महासचिव चुना गया। गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो परिसर में मंगलवार को सर्वसम्मति से प्रधान, महासचिव व अन्य पदों के लिए सर्वसम्मति पूर्वक नयी कमिटी का गठन हुआ।प्रधान और महासचिव के अलावा चेयरमैन गुरबचन सिंह और हीरा सिंह को बनाया गया है जबकि संयुक्त सचिव नवीत सिंह बने। मीत प्रधान जगजीत सिंह और जसबीर सिंह को संयुक्त रूप से बनाया गया है। इसके अलावा मनप्रीत सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है । मंगलवार को एक बैठक मानगो गुरुद्वारा साहिब में बुलायी गयी थी। बैठक में सर्वसम्मति से जगदीप सिंह गोल्डी के नाम पर सभी उपस्थित लोगों ने सहमति देकर प्रधान पद पर आसीन कर दिया। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह भी इस अवसर पर मौजूद थे उन्होंने नयी कमिटी को शुभकामनाएं देते हुए कहा की वे आशा करते हैं कि नयी कमेटी पूरी शिद्दत के साथ सेवा कर सिख कौम का नाम रौशन करेगी। नये चुने गये प्रधान जगदीप सिंह गोल्डी और महासचिव हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने कहा कि सिख कौम की स्मृद्धि और नये युवकों को सभा में जोड़ना उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी। मौके पर मानगो प्रबंधक कमिटी की ओर से महासचिव जसवंत सिंह जस्सू सहित सुखवंत सिंह सुखु, हरदीप सिंह व मनदीप सिंह आदि मुख्यरूप से उपस्थित थे। सिख नौजवान सभा, मानगो कमिटीः
जगदीप सिंह गोल्डी (प्रधान), हरविंदर सिंह जमशेदपुरी (महासचिव), ग़ुरबचन सिंह व हीरा सिंह (चेयरमैन), नवीत सिंह (संयुक्त सचिव), जगजीत सिंह व जसबीर सिंह (मीत प्रधान), मनप्रीत सिंह (कोषाध्यक्ष), अमृतपाल सिंह, जगजीत सिंह, तरसेम सिंह, रविंदर सिंह, सन्नी सिंह, हरजीत सिंह, प्रभजोत सिंह (सलाहकार)।