साकची थाना अंतर्गत कालीमाटी रोड स्थित सागर होटल के रसोई घर में शुक्रवार देर शाम अचानक आग लग गई। होटल परिसर से धुआं निकलता देख आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मचने लगी। प्रबंधन ने आनन-फानन में होटल के अंदर मौजूद लोगों को किसी तरह बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर प्रभारी एएसपी सिटी सुमित अग्रवाल मौके पर पहुंचे। इधर, दमकल की दो वाहन भी मौके पर पहुंची और सीढ़ी के माध्यम से दमकल कर्मी किचेन वाले कमरे में पहुंचे और आग को बुझाने का काम कर रहें हैं। इस बीच होटल के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुटी हुई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
शायद आपको इस बात का अंदाज़ा हो कि आपकी चुप्पी शायद ही कभी इतनी प्रभावी रही हो जितनी आज है। हमसे ज्यादा तिलमिलाए हुए आपके ही समर्थक हैं, जो चाहकर भी असमंजस में है और कई दशक के सबसे बड़े हिन्दू एकत्रीकरण का हिस्सा नहीं बन पा रहें।
आपकी घृणित राजनीति तो जगजाहिर है। मात्र एक मंडल अध्यक्ष के पद पर होने के बावजूद आपको जिन पश्चिमी विधानसभा जमशेदपुर के विधायक ने प्रखर हिंदूवादी नेता का टिकट काट कर आपको भाजपा का टिकट दिलवाया, अपने उन्हीं का टिकट काट दिया 2005 में। उनकी राजनीतिक पारी को ही समाप्त कर रख दिया। आपके विश्वासघात का ऐसा असर उनपर पड़ा कि चुनाव के कुछ महीनों के भीतर उनकी हृदयगति रुकने के कारण मृत्यु हो गयी।
जमशेदपुर के सबसे प्रखर युवा नेता जब टिकट की दौड़ में शामिल हुए और लगभग टिकट फाइनल हुआ तब आडवाणी जी के आदेश पर भी पार्टी का उत्थान न देखकर व्यक्तिगत दुश्मनी निभाते हुए अपने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष होने का फायदा उठाकर आपने युवा नेता का टिकट काट बिहार से एक नेता को इम्पोर्ट किया और उन्हें जमशेदपुर की राजनीति का हिस्सा बना गए। साथ ही पार्टी हित में कार्यरत, पर आपके हितों के विरोध में कार्य करने वाले 57 नेताओं को अपने पार्टी से निष्काषित कर, कारण बताओ नोटिस थमा दिया।
आपको 5 साल मुख्यमंत्री रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पहला और इकलौता मुख्यमंत्री जिसे पूरे 5 साल तक राज्य की काया पलटने का मौका मिला। अपने मौके को ऐसे भुनाया की कंबल तो कंबल, बच्चों के टॉफ़ी को भी घोटाला कर चूस गए। अर्जुन को बनवास में भेज शकुनि बन भाजपा का ऐसा हाल किया कि भाजपा वहां भी हार गई जहां पिछले 40 सालों से झंडा बुलंद था।
कोल्हान साफ – झारखंड हाफ।
2019 के चुनाव में अपने एक बार फिर अपने ही द्वारा इम्पोर्टेड नेता को जो आपके भ्रष्ट एवम दोगली नीति का पुरजोर विरोधी हो चुका था उसे बाहर का रास्ता दिखाने का कुटिल प्रयास किया। ऐसा प्रयास की भाजपा को ही कमज़ोर करने के लिए उसे हटाकर पश्चिमी से एक ऐसा डमी उम्मीदवार खड़ा किया गया जिसे शायद 45 साल से नीचे का 10% आबादी भी न जानता हो। हुआ वही जो आप चाहते थे, डमी हार गए।
वहीं जनता आपकी और अस्वस्थ्य मंत्री के गठजोड़ को जान चुकी थी। पर समय ने करवट ली। आपको कभी आपके ही लाये हुए प्यादे न चाणक्य की भांति लपेट कर पटक दिया। 2005 में आपके द्वारा निष्काषित नेताओं ने फिर से पार्टी में वापसी तब की जब आप अपनी ज़मीन तलाश रहे थे। आप के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया, आपको सम्मान दिया। पर आप भी आदिल खान निकले, चले शिवाजी को धोखे से खंजर घोपने।
जो भी हो, आज आपकी वजह से, सिर्फ और सिर्फ आपकी वजह से हिन्दू एकजुट नहीं हो पा रहा है। सालों के विरोध के बाद कई युवा एक साथ हिंदूवादी भाजपा के झंडे तले एक होकर कार्य कर रहे थे। आपकी घृणित राजनीति ने दूध में नींबू निचोड़ दिया।
आज आपको हम बेताल दिख रहे हैं और आप आम जनता को जयचंद। आपके होनहार समर्थक लॉलीपाप चूस कर बैठे हैं। आपके समर्थन में एक शब्द नहीं निकल रहा। यही है आपका आईना। हो सकता है ये लड़ाई भी आप जीत जाएं, पर इस राजनीति के महाभारत में जब आपकी जंघा टूटी होगी और आप मृत्यु के लिए बिलबिला रहे होंगे। तब गंगाजल डालने वाले शायद सब अपने अपने घोसलों की तरफ बढ़ चुके होंगे। खैर, आपकी घृणित राजनीति आपको मुबारक। इस धर्मयुद्ध में दुर्योधन दुशाशन की आवश्यकता भी नहीं है।
जमशेदपुर : भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने गुरुवार को महामहिम राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की। राँची राजभवन में हुई मुलाकात में कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड प्रदेश सहित कोल्हान की कई समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने महामहिम राज्यपाल को कोल्हान विश्वविद्यालय में जनजातीय भाषाओं को पढाने हेतु स्थायी शिक्षकों के न होने, राज्य में आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन की जर्जर स्थिति, राज्य के बाहर पढाई कर रहे जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि का नहीं मिलने के विषयों पर राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने बताया कि कोल्हान विश्वविद्यालय राज्य के अनुसूचित जाति बाहुल्य इलाकों में स्थापित है लेकिन जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई के लिए यहाँ एक भी स्थायी शिक्षक नहीं है। घंटी आधारित शिक्षकों से काम चलाया जा रहा है। सैकड़ों विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षकों की संख्या बहुत कम है। जिसपर राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने कहा कि जल्द ही शिक्षकों की व्यवस्था होगी और बेहतर ढंग से जनजातीय भाषाओं की पढाई के लिए कोल्हान के छात्र छात्राओं के लिए सभी सुविधाओं युक्त एक या दो आवासीय केंद्र स्थापित होंगे।
कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा राशि भुगतान नहीं करने के कारण प्रदेश के कई अस्पतालों ने आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने से मना कर दिया है। राज्य सरकार की उदासीनता के कारण केंद्र सरकार की इतनी महत्वाकांक्षी योजना झारखंड में दम तोड़ रही है। इंश्योरेंस के प्रीमियम का भुगतान नहीं होने के कारण इंश्योरेंस कंपनी से अस्पताल को आयुष्मान योजना के अंतर्गत अपना इलाज करवा रहे मरीज़ों का भुगतान नहीं हो रहा है। इसके साथ ही, रेड क्रॉस की जिलावार बनी ईकाईयों को व्यवस्थित करने की आवश्यकता है।
कुणाल ने बताया कि झारखंड राज्य के बाहर पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को कल्याण विभाग से मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान कई महीनों से नहीं हुआ है और ना ही नए विद्यार्थियों का पंजीकरण हो रहा है। जिससे छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति की राशि के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे है। इस कारण सैकडों ज़रूरतमंद छात्र-छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न राज्यों के कई कॉलेजों में छात्र-छात्राओं पर इसके भुगतान करने हेतु दबाव बनाना शुरू किया है जिससे वे तनावग्रस्त हो रहे हैं।
बैठक के क्रम में महामहिम राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने अपने सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर इन सभी समस्याओं के उचित निदान करने का आदेश दिया। इस दौरान कुणाल षाड़ंगी के साथ रक्तदान से जुडे विषयों पर बढ-चढकर काम करने वाले राँची के ब्लडमैन के रूप में ख्याति प्राप्त युवा समाजसेवी अतुल गेरा भी मौजूद रहे।
जमशेदपुर पुलिस इन दिनों खुद को हाईटेक करने में लगी है। बीते दिनों ही जमशेदपुर पुलिस ने झारखंड में पहली बार क्यूआर कोड बेस्ड पुलिस पेट्रोलिंग की शुरुआत की थी जिसकी मदद से पेट्रोलिंग को आसान बना दिया गया था।
अब जिला पुलिस ने व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से खोए हुए मोबाइल की शिकायत के लिए एक नंबर लांच किया है, जिसकी मदद से कोई भी अपने खोए हुए मोबाइल की शिकायत कर सकता है। बस आपको घर बैठे जमशेदपुर पुलिस द्वारा जारी किये गए मोबाइल नंबर 9006123444 पर व्हाट्सएप करना है जिसके बाद एक गुगल फॉर्म को भरना पड़ेगा। इसके बाद पुलिस आपके मोबाइल को ढूंढने में लग जाएगी। गुरुवार को बिष्टुपुर थाना परिसर स्थित मल्टीपरपस हॉल से एसएसपी प्रभात कुमार ने विधिवत इस नंबर को लॉन्च किया।
इस तरह से करनी होगी शिकायत
आपको अपने मोबाइल पर पुलिस द्वारा जारी मोबाइल नंबर 9006123444 को सेव कर लेना है। नंबर सेव करने के बाद इसी नंबर पर HI, HELLO, JOHAR, या HELP जैसा कोई भी शब्द टाइप कर भेजे। शब्द टाइप करते ही आपके मोबाइल पर एक गुगल फॉर्म का लिंक आएगा, लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल पर एक फॉर्म खुलेगा जिसमें दिए गए जानकारियों को भरना होगा। इस फॉर्म में आपके स्थानीय थाने का नाम, आपका नाम, पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियों के अलावा एक आईडी कार्ड और मोबाइल का बिल या मोबाइल के डब्बे का फोटा अपलोड करना होगा। जानकारी अपलोड करते ही यह सारी सूचना पुलिस के पास चली जाएगी। इसके बाद पुलिस आपके मोबाइल को ढूंढने में लग जाएगी। मोबाइल मिलते ही आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर मेल पर जानकारी भेज दी जायेगी।
जाने क्या बताया एसएसपी प्रभात कुमार ने
एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि जमशेदपुर के सभी लोग इस नंबर को सेव कर ले। मोबाइल गुम होते ही इस नंबर पर व्हॉट्सएप करने। उन्होंने कहा कि जब तक कोई व्यक्ति इस नंबर पर मैसेज नहीं करेगा तब तक उसे कोई लिंक नहीं आएगा। अगर बिना मैसेज किए आपको कोई लिंक आता है तो उसे क्लिक ना करते हुए उसे डिलिट कर दें नहीं तो आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते है।
इस कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर पुलिस ने लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल भी लौटाए. कार्यक्रम के दौरान जिले में खोए हुए कुल 157 मोबाइल को उनके असली मालिक को सौंपा गया. बता दें कि इस तरह का कार्यक्रम पुलिस पूर्व में भी कर चुकी है. अब तक कुल 800 से ज्यादा मोबाइल को उनके मालिकों को लौटाया जा चुका है. लोग अपने खोए हुए मोबाइल को पाकर काफी खुश दिखे.
भाजपा ने जमशेदपुर हिंसा की जांच सीबीआई या उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराने की मांग की। जमशेदपुर हिंसा को लेकर भाजपा के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल से की मुलाक़ात और निर्दोष भाजपा एवं विहिप कार्यकर्ताओं को रिहा कराने का किया अनुरोध।
जमशेदपुर स्थित कदमा के शास्त्रीनगर में हुए सांप्रदायिक हिंसा को लेकर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल से मुलाक़ात की। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, पूर्व गृह सचिव सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जे बी तुबीद, पूर्व आईजी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, महानगर उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, महानगर महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह, कदमा मण्डल अध्यक्ष राजेश सिंह शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने माननीय राज्यपाल से मुलाक़ात के दौरान ज्ञापन सौंपते हुए विगत 9 अप्रैल, 2023 को जमशेदपुर स्थित कदमा के शास्त्रीनगर में हुए साम्प्रदायिक हिंसा की जांच सीबीआई या माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराने तथा सभी निर्दोष भाजपा एवं विहिप कार्यकर्ताओं को रिहा कराने का आग्रह किया। ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि विगत 9 अप्रैल, 2023 को जमशेदपुर स्थित कदमा के शास्त्रीनगर में उपद्रवी तत्वों द्वारा जटाधारी शिव मंदिर पर पथराव कर साम्प्रदायिक हिंसा फैलाई गई, उन्मादी तथा उपद्रवी तत्वों के पथराव से कई पुलिसकर्मी घायल हुए। 9 अप्रैल को ही कदमा में एक संस्था द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी से लौटकर सैकड़ों युवकों ने मंदिर पर हमला किया। इससे जाहिर है कि कुछ उपद्रवी तत्वों का शहर में साम्प्रदायिक हिंसा फैलाने की पहले से मंशा थी।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 8 अप्रैल को शास्त्रीनगर (कदमा) स्थित जटाधारी शिव मंदिर के पास महावीर झंडा लगे खम्बे पर पोलिथीन से टांगे गए मांस के टूकड़े पाये जाने पर क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हुआ। मंदिर समिति के लोगों ने प्रशासन से महावीर झंडे के खम्बे पर माँस का टुकड़ा टांगने वाले को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने, मंदिर के आसपास के इलाके में सीसीटीवी लगाने तथा मन्दिर के बगल में अवैध रुप से अतिक्रमित कर माँस बेचने वाले दुकानों के अतिक्रमण हटाने की मांग किया। प्रशासन ने तीनों मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
9 अप्रैल को शाम 60-70 श्रद्धालुओं के द्वारा मंदिर परिसर के प्रांगण में हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा था,उसी समय कुछ उपद्रवी तेजी से आकर मंदिर में पत्थरबाजी कर भाग गये।इस घटना से मंदिर परिसर के लोग आक्रोशित हुए एवं जय बजरंगबली तथा जय श्रीराम के जयकारा करने लगे। पुलिस बल आकर मंदिर परिसर तथा आस-पास खड़े बहुसंख्यक समाज के लोगों को मजमा न लगाने तथा अपने घर वापस जाने के लिए दबाव दिया। बहुसंख्यक समाज के लोग अपने घरों में चले गए।
बताया कि 9 अप्रैल को ही शाम को कदमा के एक मैदान में एक संस्था के द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें 2 से 3 हजार लोग एकत्रित हुए थे। इस इफ्तार पार्टी में कांग्रेस तथा झामुमो के कई नेता शामिल थे। इफ्तार पार्टी में कुछ अफवाह फैला। वहीं से सैकड़ों युवा शास्त्रीनगर स्थित मस्जिद के पास एकत्रित होकर उत्तेजित नारे लगाने लगे तथा मंदिर पर पत्थर फेंकने लगे। पुलिस के मना करने तथा उपद्रवियों पर बल प्रयोग करने पर उपद्रवियों ने पुलिस पर ही पत्थर फेंकने लगे, इतना ही नहीं बल्कि कुछ उपद्रवियों ने स्ट्रीट लाईट का स्वीच ऑफ कर (मस्जिद के पास एक खंम्बे में स्ट्रीट लाईट का स्विच है) दिया तथा 2 घंटे तक पुलिस पर पथराव किया। इस प्रकार पत्थर की मोटी चादर तैयार हो गई। इसी बीच किसी उपद्रवी ने झोपड़ीनुमा दुकान तथा मोटर साईकिल पर आगजनी कर साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न करने का कोशिश किया। शरारती तत्वों के द्वारा आधी रात तक शास्त्री नगर के निचले हिस्से (खरकाई नदी के तट पर अवस्थित घरों) पर पत्थरबाजी होता रहा। ऊपद्रवियों के पत्थरों से 10-12 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए। यह आश्चर्य का विषय है कि उपद्रवियों को इतने पत्थर कहाँ से मिले मस्जिद के आस-पास के घरों की छतों पर कई दिनों से बड़े पैमाने पर पत्थरों के टूकड़े एकत्रित करने की चर्चा है। अर्थात असामाजिक कतिपय तत्वों के द्वारा साम्प्रदायिक तनाव एवं हिंसा फैलाने की पूर्व से योजना होने की आशंका है। सबसे आश्चर्य की बात है कि इस नियोजित षड़यंत्र की जानकारी सरकार के खुफिया विभाग को क्यों नहीं थी ।
10 अप्रैल को सबेरे बड़ी संख्या में पुलिस भाजपा नेता तथा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष अभय सिंह के काशीडीह (साकची थाना) स्थित घर पर पहुँची तथा अपराधी की भांति गिरफ़्तार कर उन्हें बिष्टुपुर थाना के हाजत में रखा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं तथा लोगों के विरोध करने पर उन्हें हाजत से निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभय सिंह घटना स्थल पर गये ही नहीं थे। 10 अप्रैल को सुबह पूर्व महानगर अध्यक्ष नंदजी प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत कई भाजपा, विहिप एवं अन्य हिन्दू नेताओं के घर पर पुलिस ने गिरफ्तार करने हेतु छापामारी किया।
10 अप्रैल को विश्व हिन्दू परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल वरीय आरक्षी अधीक्षक से मिलने उनके कार्यालय पर पहुँचापुलिस ने प्रतिनिधि मंडल को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिवक्ता चंदन चौबे को हथकड़ी पहनाने पर जमशेदपुर न्यायालय के अधिवक्ताओं ने एक दिवसीय हड़ताल भी किया। भाजपा महानगर उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा पुरी (ओडिसा) गए हुए थे। पुलिस उन्हें अपराधी की तरह गिरफ्तार कर जमशेदपुर लाई तथा उन्हें जेल भेज दिया।
गिरफ्तार किए गए तथा पुलिस की प्राथमिकी में दर्ज भाजपा, विहिप एवं अन्य हिन्दू नेता एवं लोग 9 अप्रैल के उपद्रव में शामिल नहीं थेपरन्तु उन्हें गैर जमानती धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जिला प्रशासन द्वारा जेल भेजा गया। साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति में 9 अप्रैल को कदमा गणेश पूजा मैदान में इफ्तार पार्टी आयोजित करने की अनुमति जिला प्रशासन के द्वारा दिया जाना भी आश्चर्य का विषय है ।
बताया कि जमशेदपुर में श्री रामनवमी का उत्सव बड़े धूम-धाम से तथा डीजे एवं ट्रेलर पर झांकी के साथ आयोजन होता रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोग उत्साह के साथ महावीर झंडा विसर्जन जूलुस में भाग लेते हैं। इस वर्ष झांकी निकालने हेतु बड़े ट्रेलर (20 चक्का) का उपयोग एवं डी.जे बजाने पर जिला प्रशासन ने रोक लगाया। 30 मार्च, 2023 को साकची स्थित बाल मंदिर अखाड़ा ने जब डी.जे. के साथ झांकी निकाला तो प्रशासन ने डी.जे. तथा ट्रेलर को जब्त कर लिया। प्रशासन के इस रवैये के खिलाफ एवं डी. जे. तथा ट्रेलर को छोड़ने की मांग को लेकर अखाड़ा समितियों ने 31 मार्च को महावीर झंडा का विसर्जन जूलुस नहीं निकालने एवं 1 अप्रैल को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया। अखाड़ा समितियों में काफी नाराजगी होने लगी। 31 मार्च (विसर्जन) को रात्रि 8 बजे जिला प्रशासन एवं अखाड़ा समितियों की वार्ता के बाद गतिरोध समाप्त हुआ तथा 31 मार्च एवं 01 अप्रैल को विसर्जन जूलुस निकला। प्रशासन के रवैये से श्रद्धालुओं में काफी असंतोष पनपा ।
9 अप्रैल के उपद्रव के बाद जिस तरह से निर्दोष भाजपा, विहिप एवं हिन्दू कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई इससे यह प्रतीत होता है कि जिला प्रशासन पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर पक्षपात करते हुए हिन्दू नेताओं पर कारवाई की। जमशेदपुर के कदमा थाना अन्तर्गत शास्त्रीनगर में 9 अप्रैल को हुए उपद्रव तथा साम्प्रदायिक हिंसा की जांच सी.बी.आई. अथवा झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश से होना चाहिए ताकि साम्प्रदायिक हिंसा का साजिश रचनेवाले एवं हिंसा में सम्मिलित तत्वों की पहचान कर उन्हें सजा मिले। निर्दोष भाजपा, विहिप एवं हिन्दू संगठनों के नेताओं पर प्रताड़ना करने वाले अधिकारियों की भी पहचान कर कानून के दायरे के बाहर काम करने वाले अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
बताया कि मंदिर समिति तथा बहुसंख्यक समाज के लोगों ने न तो हिंसा का सहारा लिया और न ही कोई पत्थरबाजी किया। परन्तु साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न करने के आरोप में गैरजमानती धाराओं के तहत हिन्दू नेताओं को घरों से गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रशासन की मंशा समझ से परे हैप्रशासन द्वारा भाजपा, विश्व हिन्दू परिषद एवं हिन्दू संगठनों के नेताओं की इस मामले में किए गए गिरफ्तारी से समाज के एक बड़े तबके में आक्रोश है।
रामनवमी झंडा के विर्सजन जुलूस की तिथि के विवाद को लेकर जिला प्रशासन एवं रामनवमी अखाड़ा समिति के मतभेद से प्रशासन कुछ अखाड़ा समिति एवं भाजपा नेताओं के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित था । प्रतिनिधिमंडल ने उपर्युक्त वर्णित तथ्यों के आलोक में महामहिम राज्यपाल से जमशेदपुर के शास्त्री नगर में घटित उपद्रव की जांच उच्च न्यायालय के माननीय न्याधीश अथवा सीबीआई से कराने एवम निर्दोष गिरफ्तार नेताओं को रिहा कराने की मांग की।
इससे पहले, माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार गठित पाँच सदस्यीय समिति ने घटना से संबंधित जाँच रिपोर्ट प्रदेश को सौंपा। इस समिति में डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, विद्युतवरण महतो, सांसद, जे.बी. तुबिद, पूर्व गृह सचिव, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, पूर्व आई.जी., लक्ष्मण टुडु, पूर्व विधायक शामिल थे।
जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने बुधवार को साकची समेत शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। खुले में भवन निर्माण सामग्रियां रख कर अतिक्रमण करने वालों एवं प्लास्टिक के कैरी बैग प्रयोग करने वाले दुकानदारों समेत नौ लोगों से ₹1,37,600 का जुर्माना वसूला। सिदगोड़ा सैरात बाजार में बिना अनुमति के दुकान की संरचना बदलने वाले दुकानदार पर कार्रवाई करते हुए उसकी दुकान को सील कर दिया गया है।
धनबाद : बलियापुर प्रखंड की करमाटांड़ पंचायत के हुचुक टांड़ गांव में बुधवार को आयोजित भोक्ता मेला में विषाक्त चाट, गोलगप्पा व छोला-भटूरा खाकर 200 से अधिक लोग बीमार पड़ गये। फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोग उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत लेकर रात नौ बजे से आधी रात बाद तक एसएनमएमएमसीएच व शहर के अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचते रहे। रात 11.30 बजे तक एसएनएमएमसीएच में 150 से अधिक मरीज पहुंच चुके थे। शहर के दूसरे निजी अस्पतालों में भी इलाज के लिए बीमारों को भर्ती कराया गया। बीमारों में एक वर्ष के बच्चा से लेकर 90 वर्ष के वृद्ध तक शामिल थे। इतनी संख्या में मरीजों के एक साथ आने पर एसएनएमएमसीएच में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गयी।
अस्पताल प्रबंधन ने मेडिकल स्टूडेंट्स के साथ-साथ सभी जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर व पारा मेडिकल स्टॉफ को इलाज में लगा दिया। इस दौरान बीमारों को प्राथमिक इलाज के साथ ग्लूकोज चढ़ाया गया। दूसरी ओर, पुलिस-प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम देर रात हुचुक टांड़ गांव पहुंची। गांव में टीम कैंप कर बीमार लोगों की खोज-खबर लेती रही। बीमार लोग हुचुकुटांड़, करमाटांड़, बरई टोला, नीचे टोला, आदिवासी टोला, कुम्हार टोला, बीसीसीएल कॉलोनी करमाटांड़, धोखरा, कहालडीह, ढांगी आदि गांवों के रहनेवाले हैं।
एसएनएमएमसीएच में पांव रखने की नहीं थी जगह
एसएनएमएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में इतनी संख्या में मरीजों के एक साथ आने से एक भी बेड खाली नहीं बचा। अधिकतर मरीजों का इलाज जमीन पर लिटा कर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार अधिकतर की स्थिति नियंत्रण में है। छोटे बच्चों में अधिक उल्टी के कारण पानी की कमी हो गयी है। उनका उपचार किया जा रहा है। इधर, मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने इन्हें इएनटी, सर्जरी व पीडियाट्रिक विभाग में शिफ्ट किया। इन वार्डों में बेड कम पड़ने की वजह से एक बेड पर दो से तीन मरीजों को लिटा कर इलाज किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केन्द्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री जी.के. रेड्डी ने बुधवार को नई दिल्ली में आगामी पहले वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन के संबंध में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। जी. के. रेड्डी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 अप्रैल को नई दिल्ली में पहले वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। संस्कृति मंत्रालय अपने अनुदानग्राही निकाय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) के सहयोग से 20-21 अप्रैल को अशोक होटल में इस वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन (जीबीएस) की मेजबानी करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है और केन्द्र सरकार ने यह निर्णय किया है कि पहला अंतरराष्ट्रीय वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन भारत में आयोजित किया जाएगा।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पहली बार विभिन्न देशों के प्रमुख बौद्ध भिक्षु भारत आयेंगे और इस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस शिखर सम्मेलन में बौद्ध दर्शन और विचार की मदद से समकालीन चुनौतियों से निपटने के बारे में चर्चा होगी। यह वैश्विक शिखर सम्मेलन बौद्ध धर्म में भारत की प्रासंगिकता और उसके महत्व को रेखांकित करेगा, क्योंकि बौद्ध धर्म का जन्म भारत में ही हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि इस दो-दिवसीय वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का विषय ‘समकालीन चुनौतियों के प्रति प्रतिक्रिया: दर्शन से अभ्यास तक’ है। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने यह भी बताया कि यह वैश्विक शिखर सम्मेलन अन्य देशों के साथ सांस्कृतिक और राजनयिक संबंधों को आगे बढ़ाने का एक माध्यम भी साबित होगा। केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि इस शिखर सम्मेलन में लगभग 30 देशों के प्रतिनिधि और विदेशों के लगभग 171 प्रतिनिधि और भारतीय बौद्ध संगठनों के 150 प्रतिनिधि भाग लेंगे।
इस सम्मेलन में दुनिया भर के प्रतिष्ठित विद्वान, संघ के नेता और धर्म के अनुयायी भाग ले रहे हैं। भाग लेने वालों में 173 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी शामिल हैं जिनमें 84 संघ सदस्य हैं और 151 भारतीय प्रतिनिधि शामिल हैं जिनमें 46 संघ सदस्य, 40 नन और दिल्ली के बाहर के 65 सामान्य धर्मोपासक शामिल हैं। इस सम्मेलन में एनसीआर क्षेत्र के लगभग 200 व्यक्ति भी भाग लेंगे, जिनमें विदेशी दूतावासों के 30 से अधिक राजदूत शामिल हैं। इस सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रतिनिधि आज के प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे और सार्वभौमिक मूल्यों पर आधारित बुद्ध के धम्म में इसके समाधानों की खोज करेंगे।
झारखंड में अप्रैल महीने में ही लोग गर्मी से त्रस्त हो रहे है. अधिकतर जिलों का पारा 40 डिग्री के पार जा रहा है. राजधानी रांची समेत करीब 19 जिलों में गर्मी हर रिकार्ड को तोड़ती नजर आ रही है.राज्य के सभी जिलों में गुरुवार को भी लू चलने की संभावना जतायी जा रही है. वहीं, शुक्रवार से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है. कई जिलों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
बुधवार को तप रहा था झारखंड
बुधवार को भी अधिसंख्य जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से भी अधिक रहा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेसि रहा, जबकि जमशेदपुर का 44.1 तथा डालटनगंज का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. हजारीबाग, लोहरदगा और लातेहार जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे रिकार्ड किया गया है. मौसम केंद्र के अनुसार, 21 से 24 अप्रैल तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. तेज हवा भी चल सकती है.
21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक बारिश की संभावना
ऐसे में राज्यवासियों के लिए यह बड़ी राहत साबित हो सकती है. बता दें कि मौसम केंद्र की ओर से यह जानकारी साझा की गयी है कि राज्य के अधिकतर जिलों में हल्के और माध्यम दर्जे के मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम में परिवर्तन करीब 24 अप्रैल तक देखा जाने वाला है. पूर्वानुमान में पहले 19 अप्रैल को भि बारिश की संभावना जतायी गयी थी. हालांकि, आज का मौसम भी गर्म ही रहने वाला है इसलिए राज्यवासी नीचे लिखे हुए सलाह का पालन करते हुए ही घर से बाहर निकले.
लू से बचने के उपाय
घर से निकलने से पहले उचित मात्रा में पानी जरूर पिए.
जब भी घर से बाहर निकले, अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें.
धूप में निकलने से बचे. जरूरत पर सूती कपड़े से चेहरा ढककर ही बाहर निकलें.
पानी वाले फलों का सेवन जरूर करें.
हल्के रंग के कपड़े पहनकर ही बाहर निकलने को प्राथमिकता दें.
कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है. लगातार मामले में इजाफा हो रहा है. इसके अलावा मौत के मामले भी बढ़ रहे हैं. इस बीच देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 12591 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जोकि इस साल के सबसे अधिक केस हैं.
वहीं, 29 मरीजों की मौत हुई है. हैरान करने वाली बात ये है कि बीते दिन के मुकाबले संक्रमण 20 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गया है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस समय डेली पॉजिटिविटी रेट 5.46 फीसदी है, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5.32 फीसदी है. देश में इस समय सक्रिय मामले 65,286 है और सक्रिय दर 0.15 फीसदी है. वहीं, ठीक होने की दर मौजूदा समय में 98.67 फीसदी है और पिछले 24 घंटों में 10,827 लोग ठीक हुए हैं. कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,42,61,476 हो गई है.
पिछले 24 घंटों में सिर्फ 574 लोगों ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का डोज
कोरोना के केस बढ़ने के साथ टेस्टिंग की गति भी बढ़ गई है. पिछले 24 घंटों में 2,30,419 लोगों ने टेस्ट करवाया है. अब तक कुल 92.48 करोड़ कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए हैं. इसके अलावा वैक्सीनेशन अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में सिर्फ 574 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है. अबतक वैक्सीन की कुल 220.66 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं.
कोरोना का पीक इन शहरों में आएगा पहले
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना से हालात खराब होते जा रहे हैं. लोगों में दहशत बढ़ने लग गई है क्योंकि मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. बीते दिन दिल्ली में कोविड से 6 लोगों की जान चली गई है, जबिक 1,767 नए मामले दर्ज किए गए हैं. मंगलवार की तुलना में केस 15 फीसदी ज्यादा रिपोर्ट किए गए. फिलहास पॉजिटिविटी रेट 28.63 फीसदी है. महामारी के प्रकोप के बाद पहली बार 16 जनवरी को दिल्ली में कोरोना के मामलों की संख्या जीरो हो गई थी.
डॉक्टरों की सलाह, जरूर लें वैक्सीन का बूस्टर शॉट
डॉक्टरों का कहना है कि ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट XBB.1.16 की वजह से मामले तेजी से बढ़ रहे हैं क्योंकि ये वैरिएंट तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है. हालांकि, उनका कहना है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. लोग घरों से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें और उनको कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की जरूरत है. इसके अलावा डॉक्टरों ने बूस्टर शॉट्स लेने की भी सलाह दी है.