जमशेदपुर : देश में लगातार सिखों पर हो रहे हमलों पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह ने गहरी चिंता जतायी है। रविवार को उत्तर प्रदेश में एक तथाकथित नेता ने सिख युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न किये जाने की घटना पर सोमवार को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भगवान सिंह ने दोषी पर कार्यवाई कर कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। (जारी…)
भगवान सिंह ने घटना की भर्त्स्ना करते कहा कि आखिर देश के हर क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाली सिख कौम के खिलाफ इतनी नफरत क्यों जाहिर की जा रही है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे मामलों में सरकार यथाशीघ्र उचित कार्यवाई कर दोषी को सलाखों के पीछे डाले। (जारी…)
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश राज्य में कानपुर के श्याम नगर निवासी अमोलदीप सिंह उनकी पत्नी गुनीत कौर के साथ देर रात अपनी थार गाड़ी घर वापस आ रहा था। तभी भारतीय जनता पार्टी से वार्ड 95 यशोदा नगर से पार्षद सौम्या शुक्ला के पति अंकित शुक्ला ने शराब के नशे में ओवरटेक करते समय पास ना मिलने पर अपने बाउंसरों के साथ मिलकर युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया है। जिससे उसकी एक आंख में गंभीर चोट आई है। (जारी…)
वही बीच-बचाव करने पत्नी को भी दबंगों ने नही बख्शा और उसको जमकर पीटा, घायल युवक को एयर एंबुलेंस से इलाज के लिए ले दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल ले जाया गया है। जहाँ उसकी हालत गम्भीर है। वही पुलिस ने खबर लिखे जाने तक मुकदमा नही दर्ज किया है।
जमशेदपुर : मशहूर पंजाबी सिने अभिनेता सह कॉमेडियन गुरप्रीत सिंह घुघ्घी ने जमशेदपुर के सिख प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी को जल्द ही जमशेदपुर आने का वादा किया है। हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने रविवार को चंडीगढ़ में गुरप्रीत सिंह घुघ्घी और पंजाब के मानसा में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से भी मुलाकात की। (जारी…)
सोमवार को पंजाब से दूरभाष पर जानकारी देते हुए हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बताया कि पंजाबी फिल्म ‘मस्ताने’ की आपार सफलता पर वे टीम के सदस्यों प्रभजोत सिंह शैंकी, परमजीत सिंह सरली और प्रीत सिंह सहित गुरप्रीत सिंह घुघ्घी से मिलने चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे। जहाँ पर घुघ्घी ने पूरी आदर सम्मान के साथ उनसे काफी लम्बी मुलाकात की। (जारी…)
घुघ्घी ने खुशी और आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें बिलकुल जानकारी नहीं थी कि जमशेदपुर में इतनी संख्या में सिख बसते हैं। गुरप्रीत घुघ्घी ने जमशेदपुरी से वादा किया कि यदि अगली बार जमशेदपुर में कोई भी सिख धार्मिक फिल्म लगेगी तो वे उस फिल्म का प्रमोशन करने जरूर जमशेदपुर आयेंगे।
मूसेवाले के पिता ने जमशेदपुर के सिखों का धन्यवाद ज्ञापन किया
जमशेदपुरी अन्य टीम सदस्यों संग मरहूम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाले के पिता बलकौर सिंह से उनके पंजाब के मानसा स्थित आवास पर मिले। बलकौर सिंह ने सिद्धू मूसेवाले को प्यार दिए जाने और मूसेवाले को आतंकवादी कहे जाने पर दोषी के खिलाफ मोर्चा खोल इंसाफ दिलाने के लिए जमशेदपुर के सिखों का तह-ए-दिल से धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर बलकौर सिंह ने सिद्धू मूसेवाले की चित्र वाली टीशर्ट का भी अनावरण किया।
किरीबुरू : मेघाहातुबुरु के सेलकर्मी अजय सिंह का होनहार पुत्र संदीप कुमार सिंह उर्फ लाल्टू (29 वर्ष) की मृत्यु डेंगू की वजह से हो गई। इस खबर से किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहर में शोक की लहर फैल गई है। (जारी…)
घटना के बाबत लाल्टू के पिता अजय सिंह ने बताया कि लाल्टू जमशेदपुर में था और डेंगू से ग्रसित हो गया था। जमशेदपुर से उसे लेकर किरीबुरु आये एवं सेल अस्पताल किरीबुरु में इलाज हेतु भर्ती किया। यहां रक्त जांच हुआ एवं प्लेट्लेट्स लगभग डेढ़ लाख बताया गया। 24 सितम्बर को अनार का जूस दिये, जिसके बाद उल्टी होने लगी। स्थिति में सुधार नहीं होकर तबीयत और खराब होने लगी। (जारी…)
इसके बाद उसे चिकित्सक अन्यत्र ले जाने को कहा गया। लाल्टू को 24 सितम्बर की शाम बेहतर इलाज हेतु पहले जोड़ा अस्पताल ले गये, लेकिन वहां चिकित्सा सुविधा नहीं मिली। स्थिति गंभीर देख एक सरकारी अस्पताल में रुके। वहां आक्सीजन आदि लगाकर अविलम्ब भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल जाने लगे, लेकिन कटक पहुंचने पर लाल्टू का शरीर ठंडा पड़ते देख एक निजी अस्पताल में ले गये। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। लाल्टू का शव को लेकर परिजन किरीबुरु स्थित आवास पहुंच गए हैं।
छपरा : शादी जीवन का एक अहम भाग है और अपने जीवनसाथी को लेकर हर व्यक्ति कि अपनी सोच भी है। यूं तो हर व्यक्ति को अपने जीवन में जीवनसाथी की जरूरत होती है। हर कोई चाहता है कि उसका लाइफ पार्टनर हो। आज का युवा अपना फैसला खुद करता है। पहले माता-पिता और बड़े बुजुर्गों के कहने से शादी विवाह हो जाता था। लेकिन आज का युवा अपनी पसंद से ही शादी करता है। कुछ लोग अपने जान-पहचान में शादी करने में विश्वास रखते हैं तो कुछ के मैट्रिमोनियल साइट पर भरोसा रखते हैं। इन बातों से इतर अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक हाथों में बोर्ड लेकर सड़क पर खड़ा है। (जारी…)
देखा जाए तो सरकारी नौकरी वाला लड़का की खोज सबसे ज्यादा हमारे देश में होती है लेकिन बोर्ड में भोजपुरी में लिखा हुआ है कि हमरा सरकारी नौकरी वाली मेहरारू चाही। आपको बता दें कि यह घटना बिहार के छपरा की है। इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुल मिलाकर हर कोई इस वीडियो को देखकर जरूर हंस दे रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा तेजी से वायरल
बताते चलें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने अपने गले में शादी वाली माला और सिर पर दूल्हे की पगड़ी पहन रखी है। उसके हाथों में एक बोर्ड साफ दिख रहा है। इस बोर्ड पर उसने भोजपुरी में लिखा है, “हमरा सरकारी नौकरी वाली मेहरारू चाही, दहेज हम देम।” इसका मतलब है कि, “मुझे सरकारी नौकरी वाली एक पत्नी चाहिए। इसके बदले में मैं दहेज भी दूंगा।” इस अनोखे तरीके से पत्नी की तलाश करने की वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उस सड़क से आने जाने वाला हर इंसान एक बार जरूर रुक कर उस युवक को निहारता है। सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो पर लोगों द्वारा अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है।
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत सुखिया रोड 10 नंबर बस्ती निवासी सन्नी सिंह पर बीती रात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना में सन्नी के हाथ में गोली लगी। गोली उसके हाथ को छूते हुए निकल गई। सन्नी किसी तरह जान बचाकर वहां से भगा। (जारी…)
सन्नी ने बताया कि वह बीती रात जागरण से वापस अपने घर लौट रहा था। रास्ते में करण सिंह उर्फ मामें ने उसे रोका और फायरिंग कर दी। करण के साथ उसके साथी भी मौजूद थे. करण ने 22 हजार भी लूट लिए। (जारी…)
जानकारी के अनुसार करण ने गोलमुरी खालसा बस्ती में भी हथियार लहराया था। बस्ती की रेशम कौर ने बताया कि उनके बस्ती में गणेश पूजा हो रहा है। शनिवार रात रात करण सिंह अपने साथियों के साथ हथियार लेकर आया और प्रिंस सिंह के बेटे रणवीर सिंह को ढूंढने लगा। उसने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और हथियार लहराते हुए चला गया। रेशम ने बताया कि करण गोलमुरी फायरिंग मामले में दो माह पूर्व ही जेल से बाहर आया है।
जमशेदपुर : राँची से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का रविवार की शाम राँची से होते हुए टाटानगर स्टेशन से हावड़ा के लिए रवाना हुई। इस मौके पर टाटानगर स्टेशन में एक भव्य आयोजन किया गया। जहाँ वंदे भारत ट्रेन को विधिवत पूजते हुए इसे हरी झंडी दिखाकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक मंगल कालिंदी, चक्रधरपुर डीआरएम अरुण जे राठौर समेत अन्य ने किया। वंदे भारत स्पेशल ट्रेन के स्वागत में रेलवे स्टेशन पर शहर वासियों की भी भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेन में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने सफर किया। वंदे भारत को रवाना करने से पूर्व कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं राष्ट्रगान गाया गया। (जारी…)
नागरिकों की सुविधा को उपलब्ध कराने में रेलवे सबसे बड़ा क्षेत्र – अर्जुन मुंडा
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह झारखंड वासियों के लिए सौगात है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन पूरे भारतवर्ष में आज के दिन नौ जगहों से शुरू की गई है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक साथ झंडी दिखाकर रवाना किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न स्थानों को जोड़ने हेतु रेलवे की उत्तम कोटी के लिए जिसे बुलेट ट्रेन कहते हैं के रूप में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की है। नौ स्थानों से एक साथ 9 ट्रेन दी गई है। (जारी…)
उन्होंने कहा कि यह ट्रेन रांची से जमशेदपुर के रास्ते हावड़ा जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों की सहजता को बेहतर बनाने का प्रयास किया है। नागरिकों की सुविधा को उपलब्ध कराने में रेलवे सबसे बड़ा क्षेत्र है। पहले रेलवे की आधुनिक व सुसज्जित सुविधा रेलवे में नही थी, लेकिन प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आमजनों को समय पर सुविधा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि रेलवे में हो या अन्य क्षेत्र में अर्थव्यवस्था का जो निवेश किया जा रहा है उसका आम जनता को फायदा मिले। (जारी…)
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश की हरेक जनता राष्ट्र सेवा में अपना योगदान कर रहे हैं। रेल मंत्रालय का आगे भी प्रयास रहेगा कि रेलवे की सुविधा को और कैसे बेहतर किया जाये। उन्होंने कहा की जमशेदपुर उद्यमिता के नाते बड़ी पृष्ठभूमि रखता है। इसलिए जमशेदपुर की देश में खास पहचान है, इसलिए टाटानगर स्टेशन को भी बहुत जल्दी आधुनिक बनाने का प्रोग्राम किया जा रहा है। (जारी…)
यह आत्मनिर्भर भारत की मिसाल है – रघुवर दास
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की मिसाल है। मोदी जी के 9 साल के कार्यकाल में भारत ने हर क्षेत्र में विकास किया है। यह झलक एक नए भारत की शुरुआत है।
भारत हर क्षेत्र में विश्व के मानचित्र पर नम्बर 1 दिखेगा – विद्युत वरण महतो
इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि वंदेभारत ट्रेन आत्मभारत की शुरुआत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को वंदे भारत ट्रेन शुरू करने के लिए आभार जताते हुए कहा कि रेलवे की ओर से और सौगात देशवासियों के साथ जमशेदपुर वासियों को मिलने वाला है, जिसका आमजनता को फायदा मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय रेलमंत्री ने अपने रेलवे बजट में वंदे भारत की चर्चा की थी जिसे आज पूरा किया है। आगे भी यह झलक देखने के लिए मिलेगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत का न सिर्फ निर्माण होगा बल्कि भारत हर क्षेत्र में विश्व के मानचित्र पर नंबर वन बनेगा। उन्होंने शहरवासियों को वंदे भारत ट्रेन शुरू होने पर बधाई दी।
जमशेदपुर : मानगो शंकोसाई निवासी भाजपा नेता कमलेश्वरी शर्मा के रिश्तेदार घर में बच्चें के जन्म लेने के उपलक्ष में छठियार की पूरी तैयारी हो चुकी थी। घर में मिठाइयां बन रही थी। घर के लोग इंतजार कर रहे थे कि अस्पताल से छुट्टी कराकर जच्चा और बच्चा घर पहुंचेगा तो लोग खुशियां मनाएंगे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। छुट्टी के पूर्व नर्स ने कहा कि एक सुई दूंगी उसके बाद आप घर चले जाइएगा। सुई मिलते ही नवजात शिशु की माता का प्राण पखेरू उड़ गए। बच्चा घर पहुंचने के पहले ही अनाथ हो गया। (जारी…)
स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मौके पर बुलाया। जहां उन्होंने कहा कि मामला हत्या का बनता है इसलिए हत्या का मुकदमा दर्ज हो। मेडिकल बोर्ड के सामने पोस्टमार्टम करा कर दूध का दूध पानी का पानी किया जाए।
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत न्यूलेआउट सीतारामडेरा में श्री श्री अमरज्योति दुर्गा पूजा समिति द्वारा बनाये जाने वाले पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। पूजा में समिति के अध्यक्ष सहित सभी सद्स्य मौजूद रहे। बस्तीवासियों ने भी भूमिपूजन में सम्मिलित हो कर अपना सहयोग दर्ज कराया।
जमशेदपुर के साकची स्थित कोल्हान के इकलौते सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल के चिकित्सकों पर एक बार फिर से लापरवाही का आरोप लगा है. जहां रविवार की सुबह एक प्रसूता की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा. परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया.
बताया जा रहा है कि सीतारामडेरा के नेहरू कॉलोनी की रहने वाली मालती देवी को प्रसव पीड़ा के बाद मंगलवार को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां महि जन्म दिया था. शनिवार तक सब कुछ ठीक-ठाक था. आज सुबह अचानक प्रसूता ने दम तोड़ दिया. परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर के इंजेक्शन देने के बाद अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद अचानक महिला का शरीर ठंडा पड़ गया और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि महिला की यह पहली डिलीवरी थी. आपको बता दें कि पिछले सोमवार को ही एमजीएम अस्पताल के एनएसयूआई वार्ड में इलाजरत सीतारामडेरा के ही देवनगर की एक बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक की बेरहमी से पिटाई कर डाली थी. जिसके बाद पूरे शहर के डॉक्टरों ने एकजुटता का परिचय देते हुए एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा बाधित कर दिया था. परिजनों की गिरफ्तारी और अस्पताल परिसर में पुलिस पिकेट बनाने के लिखित आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त किया था. अभी 2 दिन भा नहा बात की एक बार फिर से अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगने लगा है. वैसे मामला चाहे जो हो स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले का यह इकलौता सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल आए दिन विवादों से घिरा रहता है।
जमशेदपुर : भालूबासा के जम्बू टावर में स्थित सेलविला में आईफोन 15 उपलब्ध है, वो भी बाज़ार से कम कीमत में। सेलविला द्वारा बताया गया कि आईफोन के लेटेस्ट मॉडल आईफोन 15 की डिमांड लोगों के बीच देखने को मिल रही है और हमारे यहाँ बाजार से कम कीमत में यह उपलब्ध है। (जारी…)
उन्होंने यह भी कहा कि ग्राहक को यह जीरो डाउनपेमेंट में फाइनांस भी हो जा रहा है। ग्राहक अपनी सुविधा अनुसार इसे ले सकते हैं। इसके साथ आकर्षक उपहार भी ग्राहकों को दिया जा रहा है और 1 साल की कम्पनी वारंटी भी इसमें मिलेगी। (जारी…)
गौरतलब हो कि सेलविला में आईफोन सेकेंड हैंड में मात्र 4999/- रुपये में उपलब्ध है साथ ही और भी कई आकर्षक मोबाइल एवं लैपटॉप कम कीमतों में उपलब्ध है। ग्राहकों को हर खरीदारी पर आकर्षक उपहार भी दिया जाता है। सेलविला अपने जमशेदपुर शॉप के साथ साथ हावड़ा के शॉप में भी यह सुविधा ग्राहकों को मुहैया करा रही है।