राँची : झारखंड के चार जेलों का 4.28 करोड़ की लागत से जिर्णोद्धार (मरम्मति का कार्य) होगा. इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश कर दिया है. जिन जेलों में मरम्मति का कार्य किया जायेगा, उसमें जमशेदपुर का घाघीडीह जेल, चतरा जेल, खूंटी जेल और चाईबासा जेल शामिल हैं. (जारी…)
इसकी जिम्मेदारी झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन रांची को सौंपी गयी है. गृह विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जिम्मेवारी संयुक्त रूप से संबंधित काराधीक्षक और एजेंसी की होगी. संबंधित एजेंसी उच्च गुणवत्ता युक्त मानक स्तर का कार्य सुनिश्चित करायेंगे. यह उनकी व्यक्तिगत जवाबदेही होगी. (जारी…)
कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर अथवा कार्य मानक स्तर का नहीं पाये जाने पर संबंधित एजेंसी सीधे तौर पर इसके लिए उत्तरदायी होंगे. ऐसी स्थिति में उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. संबंधित काराधीक्षक निरंतर योजनाओं की जांच करेंगे और अपनी देख-रेख में ससमय कार्य पूरा कराना सुनिश्चित करेंगे.
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 के मशरूम फैक्ट्री के पीछे शुक्रवार की रात्रि बारिश होने से दो मंजिला जर्जर घर ध्वस्त हो गया. यह घर अजय झुनझुनवाला का है. घर में रह रहे पूर्ण चंद्र नायक ने बताया कि शुक्रवार की रात वे अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ घर में बैठे थे. अचानक घर की कांच की खिड़कियां टूटने लगी. इस कारण वे सभी तुरंत घर के बाहर चले गए. (जारी…)
उन्होंने कहा कि बाहर निकलने की वजह से वे सभी बाल-बाल बच गए. घर में आठ बकरियां थीं. इनमें से एक बकरी घर से बाहर निकल गयी. बाकी सभी दब कर मर गयीं.मलवे में दो कुत्ते भी दब कर मर गए. घर में रखे सामान भी दब कर नष्ट हो गए हैं. इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है. जानकारी मिलते ही वार्ड संख्या नौ के पूर्व वार्ड पार्षद असगर हुसैन वहां पहुुंचे. उन्होंने स्थिति की जानकारी ली.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में शनिवार की सुबह विचाराधीन कैदी विश्वनाथ सोरेन ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. विश्वनाथ पर अपनी चाची नोवा सोरेन की हत्या का आरोप है. (जारी…)
घटना एमजीएम थाना क्षेत्र की है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सूत्रों के अनुसार जेल के अंदर कुछ दबंगों द्वारा उसे अपने परिजनों से फोन पर बात नहीं करने दिया जा रहा था. इस कारण उसने आत्महत्या कर ली है. इस संबंध में जेल अधीक्षक से संपर्क करने की कोशिश की गई, पर उन्होंने फोन नहीं उठाया.
नई दिल्ली : महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है. यह विधेयक 20 सितंबर को लोकसभा और 21 सितंबर को राज्यसभा में पारित हुआ था. किसी भी विधेयक के संसद से दोनों सदनों से पारित होने के बाद उसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाता है ताकि वो कानून बन सके. (जारी…)
इस कानून के लागू होने पर लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. बिल के संसद से पास होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा था कि यह लैंगिक न्याय के लिए हमारे समय की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति होगी.
बीमारी का अब उम्र से ताल्लुक खत्म हो गया है, अब कब कौन से उम्र में कौन सी बीमारी जकड़ ले कहना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन. पिछले कुछ दिनों में हार्ट अटैक के कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं. एक वक्त था, जब इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित लोग बुजुर्ग हुआ करते थे. लेकिन आजकल के खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से यह समस्या अब न सिर्फ युवाओं, बल्कि बच्चों में भी देखने को मिल रही है. (जारी…)
दिल के दौरे से जुड़ा एक ताजातरीन मामला गुजरात के सूरत से सामने आया है. सूरत के स्कूल में पढ़ाई करते वक्त 8वीं क्लास की छात्रा को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना गोडादरा क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट स्कूल की है. 12 साल की छात्रा क्लास में पढ़ाई कर रही थी. तभी एकाएक वह बेहोश होकर सीधा जमीन पर गिर पड़ी. जिसके बाद क्लास के बच्चों और खुद शिक्षक ने उसे होश में लाने की कोशिश की. हालांकि जब वह होश में नहीं आई तो स्कूल स्टाफ ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
वायरल हो रहा घटना का वीडियो
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची को दिल का दौरा पड़ते देखा जा सकता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिक्षक क्लास में पढ़ा रहा है और बच्ची सबसे आगे वाली सीट पर बैठी है. बच्ची पहले तो पढ़ाई करती हुई नजर आती है. हालांकि एकाएक वह जमीन की ओर झुकने लगती है और बेहोश होकर गिर जाती है. उसके गिरने के बाद क्लास में अफरा-तफरी मच जाती है. शिक्षक भी उसे होश में लाने में लग जाते हैं. जब वह होश में नहीं आती तो उसे हॉस्पिटल ले जाया जाता है. हालांकि इलाज मिलने से पहले ही बच्ची दम तोड़ देती है. यह घटना क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. (जारी…)
बेटी की अचानक मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है. उसकी क्लास के बच्चे और टीचर्स भी इस वाकये से काफी हैरान हैं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि 12 साल की बच्ची को हार्ट अटैक कैसे आ सकता है. पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया है और जांच चल रही है.
जमशेदपुर : मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित समता नगर में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा के पंडाल का भूमि पुजन मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न हुआ। समता नगर में दूसरे वर्ष पूजा का आयोजन हो रहा है। समता नगर में पूजा होने से समता नगर में रहने वाले लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। (जारी…)
पूजा कमेटी के महासचिव संदीप शर्मा ने बताया समता नगर में अधिकांश लोग रोज कमाने खाने वाले रहते हैं। नजदीक में कहीं भी सार्वजनिक दुर्गा पूजा नहीं होने के कारण लोगों को मां दुर्गा की आराधना करने में काफी दिक्कत होती थी। दूसरे स्थान पर पुजा करने हेतु जाने पर समतानगर के लोगों को महत्व नहीं दिया जाता था, इसीलिए बस्ती वासियों के सामूहिक प्रयास से समता नगर में ही दुर्गा पूजा का आयोजन पिछले वर्ष से किया गया था। (जारी…)
पूरे समता नगर के निवासियों के द्वारा विगत एक महीना पूर्व ही से पूजा की तैयारी आरंभ कर दी गई है। खड़गपुर से ग्यारह सदस्यीय ढाकी बजाने वाले लोगों को आरक्षित किया गया है। तीनों दिन महा भोग का आयोजन किया जाएगा भूमि पूजन में मुख्य रूप उपस्थिति समता नगर दुर्गा पूजा कमेटी के संरक्षक विकास सिंह ने बताया आपसी भाईचारे का अनूठा उदाहरण समता नगर में देखने को मिलता है। सभी लोग बढ़ चढ़कर दुर्गा पूजा के आयोजन में भाग ले रहे हैं। भूमि पूजन के उपरांत सभी के बीच प्रसाद वितरण किया गया। (जारी…)
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक विकास सिंह, पप्पू सिंह ,अध्यक्ष मनोज ठाकुर , महासचिव संदीप शर्मा , उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष महेश गुप्ता , राजेश शर्मा , प्रेम कुमार शर्मा , योगेश्वर ठाकुर , राकेश लोधी , शिव कुमार ,बबलू साहू , राजा सिंह, धर्मेंद्र पांडे धर्मेंद्र पांडे, लालू पासवान, लक्ष्मण कुमार, अरविंद वर्मा, रघुनाथ गोप सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे ।
जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत जनता बस्ती के पास ओला चालक के साथ मारपीट करने और वाहन छिनने के मामले में जमशेदपुर पुलिस को मिली सफलता। इस मामले में सोनारी परदेसिया पाड़ा निवासी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार। (जारी…)
गौरतलब हो कि जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में एक अपराधी ने बुधवार देर रात ओला चालक संजीत दीप से उसकी कार लूट ली और फरार हो गया. इस दौरान अपराधी ने संजीत पर धारदार हथियार से हमला भी कर दिया. घायल अवस्था में वह अपना इलाज कराने एमजीएम अस्पताल पहुंचा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाते ही पुलिस ने जांच शुरू की और लूटी हुई कार को सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया. (जारी…)
मामले में पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है. ग्रामीण सह सिटी एसपी ने बताया कि बिष्टुपुर से ओला कार की बुकिंग हुई थी. टीएमएच के पास एक और युवक कार में बैठा पर थोड़ी दूर जाकर वह उतार गया. एयरपोर्ट के पास पहुंचने के बाद आरोपी ने बारातल्ला छोड़ने को कहा. बारातल्ला पहुंचने पर 185 रुपए बिल हुआ जिसके बदले में युवक ने 200 रुपए दिया. 15 रुपए ऑनलाइन के माध्यम से वापस करने के दौरान ही युवक ने धारदार हथियार से हमला किया और पैसा समेत कार लूटकर भाग गया. शिकायत के दौरान पीड़ित ने मोबाइल नंबर भी दिया जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को सिदगोड़ा में ट्रेस किया. पुलिस इसके पीछे भागी. इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देता रहा और अंत में उसे घेरकर पकड़ लिया. पुलिस ने पांच घंटे में ही एसआई पंकज कुमार सिंह और एसआई गौतम कुमार की सहायता से आरोपी को पकड़ लिया।
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा उलीडीह मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार की नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अरमेंद्र पासवान की गरिमय उपस्थित में आज अवनीश कुमार के संग सैंकड़ो युवाओं ने भाजयुमो का दामन थामा। (जारी…)
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा हमें युवाओं को जोड़कर चलना है। मोदी जी के कार्यों को हमें घर घर में जाकर उनके विकास योजनाओं का बताना है। ई डी गठबंधन जो बना हैं उसका असली चेहरा युवाओं को दिखाना है। झारखंड के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन जी ने गलती नहीं की तो ईडी के सवालों से भागने की क्या जरूरत है, ये सब युवाओं को बताना है। संगठन में हमें ईमानदार होकर काम करते रहना है। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल के मंत्री संभू चौधरी, जीतू गुप्ता, अनिल गुप्ता, मोती बिरवा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बहरागोड़ा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने आरोप लगाया कि राज्य की हेमन्त सरकार गरीबों तक राशन पहुंचाने में विफल रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर केन्द्र सरकार तीन वर्षों से गरीबों के लिए मुफ्त राशन भेज रही है. (जारी…)
बहरागोड़ा प्रखंड के लाभुकों को 2 महीने से राशन नहीं मिल रहा है. लोगों का कहना है कि राज्य सरकार ने दो महीने का राशन गोलमाल कर दिया है. चावल नहीं मिलने के कारण कई लोग भुखमरी के कगार पर हैं. डाॅ गोस्वामी शुक्रवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत स्थित बामडोल गांव में ग्रामीणों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे. (जारी…)
इसकी अध्यक्षता भाजपा बहरागोड़ा मंडल के महामंत्री भक्तिश्री पंडा ने किया. ग्रामीणों के बुलावे पर डाॅ गोस्वामी बामडोल गांव पहुंचे थे. डाॅ गोस्वामी ने झारखंड सरकार से गरीबों को शीघ्र राशन वितरित करने का आग्रह किया. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी तथा बिजली की अनियमित आपूर्ति के संबंध में भी डाॅ गोस्वामी को बताया. बैठक में मुखिया तड़ित मुंडा, तापस पाल, शिव शंकर मदीना, चंदन पांडा, तारापद पांडा, अंबु घोष, मोहनी साव, निखिल घोष, चंद्रशेखर पाल, सत्यवान साव, पीजुश घोष, मानस घोष, परमेश्वर घोष, किरण घोष, गौरा दंडपाट आदि उपस्थित थे.
राँची : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के डॉक्टरों ने एक बार फिर सिर में गोली लगे एक 23 साल के युवक मनीष कुमार की जान बचाकर संस्थान के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाया है. सात घंटे के लंबे ऑपरेशन के बाद युवक फिलहाल वेंटिलेटर पर है. बताया जा रहा है कि ये युवक पुलिसकर्मी का पुत्र है. पंडरा का रहने वाला बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गोली लगी थी. (जारी…)
रातभर वह रांची के कटहल मोड़ के पास पड़ा रहा था और सुबह उसे रिम्स लाया गया था. इसके बाद उसके परिजन प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए थे, लेकिन इलाज से इनकार करने के बाद वे फिर रिम्स पहुंचे और भर्ती कराया. रिम्स के डॉक्टरों ने लंबे ऑपरेशन के बाद युवक की जान बचा ली है. वह वेंटिलेटर पर है. रिम्स के डॉ सीबी सहाय के नेतृत्व में न्यूरो सर्जरी के डॉक्टरों की टीम ने सात घंटे ऑपरेशन के बाद इस युवक को नई जिंदगी दी है.
सिर में युवक को लगी थी गोली
पुलिसकर्मी के पुत्र व पंडरा निवासी 23 वर्षीय युवक मनीष कुमार के सिर में दो गोली मारी गयी थी. इससे वह रातभर हादसे की जगह (कटहल मोड़, रांची) पड़ा रहा था. सुबह उसे झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में एडमिट कराया गया था, परंतु उसके परिजन/दोस्त उसे प्राइवेट अस्पताल में ले गए थे. वहां डॉक्टरों ने इसके ऑपरेशन से इनकार कर दिया. इसके बाद इसे फिर से रिम्स आना पड़ा. इस युवक को रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में डॉ प्रोफेसर सीबी सहाय की यूनिट में एडमिट किया गया और तत्काल इलाज शुरू कर सर्जरी की व्यवस्था की गयी.
गोली लगने से आंख हो गयी डैमेज
रिम्स के डॉक्टर बताते हैं कि पहली गोली सिर के पिछले हिस्से से घुसी थी और ब्रेन को डैमेज करते हुए सिर के सामने की हड्डी में जाकर टकरा गई थी. वहीं दूसरी गोली सिर के पीछे से बाएं कान और ब्रेन को डैमेज करते हुए उसकी बायीं आंख में जाकर फंस गई थी. इस हादसे में मनीष कुमार की आंख पूरी तरह डैमेज हो गयी है.
ऑपरेशन के बाद वेंटिलेटर पर है युवक
रिम्स के डॉ सीबी सहाय के नेतृत्व में न्यूरो सर्जरी के डॉ सौरभ बेसरा, डॉ दीपक, डॉ विकास, डॉ रवि, डॉ मयंक और नेत्र विभाग के डॉ दीपक लकड़ा, डॉ शहनाज, डॉ कुलदीप, डॉ धीरज, एनेस्थेसिया टीम की डॉ अर्चना, डॉ कार्तिक, डॉ प्रियदर्शनी, ओटी टेक्नीशियन और स्टाफ नर्स सुनील आनंद, प्रभात, मंटू, सरोज, मधु, दीपा, विनीता के सहयोग इस युवक का सफल ऑपरेशन किया गया और दोनों गोलियां निकली गयीं. युवक के ब्रेन के सूजन को कम करने के लिए अभी युवक को वेंटिलेटर पर रखा गया है.