जमशेदपुर : विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर अंतर्गत बिष्टुपुर के तुलसी भवन मे जिला की बैठक संपन्न की गई। विगत 1 माह से अयोध्या से जुडे कार्यक्रम को जमशेदपुर महानगर में सफल बनाने के लिए विहिप जमशेदपुर के प्रत्येक सदस्य द्वारा किये गये कठिन परिश्रम के लिए सभी को जिला समिति की ओर से धन्यवाद दिया गया। (जारी…)
जिस कारण एक वृहत केंद्रीय योजना जमशेदपुर में शांतिपूर्ण तरीके से सफल हुआ और शहर के प्रत्येक मंदिर, संगठन, पूजा समिति तथा स्थानीय जनमानस ने प्रभू श्रीराम के प्रति 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा के दिन भक्ति भाव से विभिन्न स्तर पर पूजा अनुष्ठान व कार्यक्रम कर शहर को अयोध्यामय बनाया। बैठक में राजेश कुमार को कदमा प्रखंड का नया अध्यक्ष और राजीव तिवारी को कदमा धर्म प्रसार प्रमुख, अमित कुमार को सोनारी प्रखंड सहमंत्री बनाया गया। (जारी…)
बैठक में धर्म प्रसार प्रांत प्रमुख संजय चौरसिया जी, जिला के मंत्री चंद्रिका भगत, सहमंत्री भोला लोहार, उपाध्यक्ष गोपी राव, बजरंगदल संयोजक मुन्ना दूबे, प्रचार प्रसार प्रमुख उत्तम कुमार दास, सेवा प्रमुख जीतेंद्र प्रमाणिक, सामाजिक समरसता चंदन दास, दुर्गावाहिनी संयोजिका पूनम रेड्डी, सत्संग प्रमुख रविंद्र पांडेय, सुरक्षा प्रमुख कन्हैया पांडेय, कार्यलय प्रमुख संजय सिंह व प्रखंड के सदस्यगण उपस्थित रहे।
जमशेदपुर : राजू झा एवं देवेश सिंह मेमोरियल तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी न्यू केबल टाउन सेंट्रल पार्क में किया गया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें कंचन नगर एवं शीशम बॉयज क्लब के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें शीशम बॉयज क्लब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 108 रन का लक्ष्य 8 ओवर में कंचन नगर के लिए निर्धारित किया। जिसे कंचन नगर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सात ओवरों में ही 9 विकेट से यह मैच को जीतकर अपने नाम कर लिया। (जारी…)
मैन ऑफ़ द सीरीज सुमित को दिया गया एवं मैन ऑफ द मैच पांडे जी को दिया गया। विजेता टीम को 11000 का चेक एवं ट्रॉफी एवं उपविजेता को ₹7000 का चेक एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शिव शंकर सिंह, अनिल कुमार विपिन झा, झामुम नेता पप्पू यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन देवाशीष झा के द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन सुमित सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अभिषेक कुमार, शुभाशीष झा, गौतम कुणाल, शैलेश कुमार, विवेक कुमार, आदि के द्वारा किया गया।
जमशेदपुर : आज दिनांक 28.01.2024 को महानंद बस्ती के मंडल बस्ती में स्थित आज एक सामूहिक बैठक रखी गई थी। जिसमें लक्ष्मीनगर मंडल से लोग उपस्थित थे। बैठक में समाज के हित में रोड, चापानला, स्ट्रीट लाइट, नाले को लेकर चर्चा हुई जिसमें बस्ती के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। (जारी…)
भाजमो जिला मंत्री नवीन कुमार ने बताया की एक से दो दिन के अंदर सभी समस्या का हल जल्द से जल्द करवाया जाएगा। पूरे बस्ती में घूम-घूम कर भ्रमण किया गया और देखा गया की किस जगह में किस-किस चीज की उपलब्धि नहीं है और उसको जल्द से जल्द करवाने का निर्देश दिया और मौके पर उपस्थित करनदीप सिंह, समारू, राजू, मुन्नी देवी, सुमन, उपस्थित थे।
बिहार में एक बार फिर पाला बदलते हुए नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. नीतीश कुमार रिकॉर्ड नौंवीं बार मुख्यमंत्री बने हैं. उनके अलावा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं.
आज के इस शपथ ग्रहण में नीतीश के साथ कुल 8 विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और चिराग पासवान भी शामिल हुए. शपथ से पहले जय श्रीराम के नारे भी लगे.
मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री के अलावा सुमित सिंह, श्रवण कुमार, संतोष सुमन, विजय चौधरी और प्रेम कुमार को मंत्री बनाए जाने की संभावना है. इससे पहले नीतीश कुमार ने आज रविवार सुबह राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया. इस्तीफा दिए जाने को लेकर नीतीश ने कहा, “अपनी पार्टी के लोगों से मिली राय के अनुसार मैंने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.”
सम्राट चौधरी बीजेपी विधायक दल के नेता
दूसरी ओर, बिहार में फिर से बने नए राजनीतिक समीकरण के बाद सम्राट चौधरी को राज्य में बीजेपी विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया. सम्राट चौधरी बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हैं. राज्य में फिर से एनडीए की सरकार बनने पर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है.
जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बिहार में बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने बताया कि रविवार सुबह हुई विधायक दल की बैठक में बीजेपी विधायकों ने जेडीयू के समर्थन से एनडीए सरकार बनाने के प्रस्ताव पर अपनी रजामंदी दे दी. सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता तो विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया.
साल 2024 के आम चुनाव का वक्त जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, विपक्षी गठबंधन इंडिया में ‘टूट’ के गहरे संकट दिखाई दे रहे हैं। इसी मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीधे राहुल गांधी पर निशाना साधा और इंडिया गठबंधन के नेतृत्व पर तीखा तंज किया।
भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने बीते शनिवार को कहा कि इंडिया गठबंधन में बिखराव का सीधा मतलब है कि कांग्रेस अपने सहयोगियों के साथ न्याय करने में विफल रही है।
उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा प्रहार करते हुए कहा, “जो लोग अपने गठबंधन दलों के साथ न्याय नहीं कर सके, जिनकी ‘मोहब्बत की दुकान’ में अधिक नफरत दिखी, उन्हें बिखरना पड़ा। जो दूसरों को सम्मान नहीं दे सके, वे कैसे न्याय देंगे। देखें आगे क्या होता है।”
दरअसल केंद्रीय मंत्री ठाकुर का यह बयान उन खबरों के संबंध में आया है, जिनमें दावा किया ज रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी जेडीयू को ‘महागठबंधन’ से रिश्ता तोड़कर एक बार फिर पाला बदल सकते हैं।
वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री भगवंत मान की घोषणा कि वह आगामी लोकसभा चुनावों में अपने राज्यों में कांग्रेस के साथ कोई भी गठबंधन नहीं करेंगे।
बिहार के सियासी उठापटक की बात करें तो बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में राजद के पास 79 विधायक हैं। उसके बाद भाजपा के 78, जदयू के 45, कांग्रेस के 19, सीपीआई (एम-एल) के 12, सीपीएम और सीपीआई की दो-दो, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के चार और एआईएमआईएम के एक विधायक के साथ एक निर्दलीय विधायक भी है।
मौजूदा घटनाक्रम में जैसा की अटकलों का बाजार गर्म है, अगर नीतीश कुमार पाला बदलते हैं तो यह चौथी बार होगा जब वो ऐसा करेंगे।
नीतीश कुमार पहली बाद साल 2000 में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ‘जंगल राज’ के खिलाफ अभियान चलाने के बाद पहली बार सीएम बने थे। अब तक वह कुल आठ बार बिहार के सीएम रह चुके हैं।
सीनी : बढ़ती ठंड के बीच मोहितपुर पंचायत के स्वर्णपुर वार्ड में गरीबों को कंबल वितरण किया गया। श्री विजय कुमार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कविताजंली टोपो सी जे एम सरायकेला, पारूल सिंह अनुमंडल पदाधिकारी, अनामिका किस्कू डालसा सचिव, मनोज चौधरी, मानवाधिकार सहायता संघ के जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ के श्रीमती सुमन कारूवा, सहायक रंजन कारूवा, ओपी थाना प्रभारी बिरजा कुजूर, पंचू मुखी, रविशंकर मुखी, गोंविदा मुखी सहित ग्रामीण उपस्थित थे। (जारी…)
गरीबों को पदाधिकारीयों द्वारा कंबल वितरण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी की मांग की जिसपर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा बहुत जल्द आंगन बाड़ी स्वर्णपुर वार्ड में बनाई जायेगी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा किसी भी समस्या होने पर डालसा सचिव से भेंट करें निशुल्क समस्या का समाधान की जायेगी।
नीतीश कुमार नवीं बार बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर एनडीए की सरकार बनाने दावा पेश कर दिया है. बताया जा रहा है कि कुल 128 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा गया है.
आज शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. इस बीच नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है. बिहार में कुल 9 लोगों के शपथ लेने की संभावना है जिनके संभावित नाम नीचे दिए गए हैं.
बताया जा रहा है कि कुल 9 लोग शपथ लेंगे. इनके संभावित नाम नीचे दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि इसमें जदयू के तीन और भाजपा के तीन मंत्री होंगे. वहीं एक निर्दलीय और एक जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के एक मंत्री शपथ ले सकते हैं. संभावित सूची निम्नलिखित है.
नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री) सम्राट चौधरी (भाजपा) विजय सिन्हा (भाजपा) डॉ प्रेम कुमार (भाजपा) विजय कुमार चौधरी (जेडीयू) विजेन्द्र प्रसाद यादव (जेडीयू) श्रवण कुमार (जेडीयू) संतोष कुमार सुमन (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय)
बता दें कि नीतीश कुमार ने अपने साथ 128 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है. नीतीश के दावों पर भरोसा जताते हुए राज्यपाल ने उन्हें आज शाम शपथ लेने का न्योता दिया है. नीतीश के साथ जो पार्टियां हैं उनमें सबसे ज्यादा विधायक बीजेपी के पास है. बीजेपी के 78 विधायक हैं. वहीं जेडीयू के पास 45 विधायक हैं.
वहीं, जीतन राम मांझी की पार्टी हम के 4 विधायकों का समर्थन नीतीश कुमार के पास है. इन सबके अलावा एक निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह का भी समर्थन नीतीश कुमार के पास है. इन सबों को मिलाकर संख्या 128 पहुंच जाती है.
सरायकेला : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मोहितपुर पंचायत के स्वर्णपुर वार्ड में आंगनबाड़ी बनाए जाने वाले जमीन पर जबरन घर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वर्णपुर स्थित आंगनबाड़ी बनाए जाने वाले चिह्नित किए गए गैरमजरूवा जमीन पर पुनः रंजन झा द्वारा मुरूम भरा जा रहा है। (जारी…)
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि रात के अंधेरे में ट्रैक्टर से मुरूम डाल कर भरा जा रहा है। गौरतलब हो कि स्वर्णपुर में बहुत जल्द आंगनबाड़ी बनाए जाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने स्वयं दिंनाक 24/01/2024 को आश्वासन दी थी। उन्होंने बहुत जल्द ग्रामीणों द्वारा मांग को पूर्ण किये जाने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि इसी बात से घबराकर आनन फानन में गैरकानूनी रूप से जनहित के विरुद्ध कार्य करते हुए जमीन को भरने का कार्य किया जा रहा है। (जारी…)
ग्रामीणों ने थाना और अनुमंडल पदाधिकारी से आग्रह करते हुए माँग की है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें और स्वर्णपुर वार्ड के लोगों को उचित न्याय दिलाने के लिए आवश्यक पहल करते हुए दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
जमशेदपुर : झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन, झारखंड बैंक यूनिट की ओर से आज एचडीएफसी बैंक में चल रहे वेतन में विसंगतियों एवं सेवा शर्तों को लेकर आंदोलन से संबंधित प्रेस वार्ता एटक यूनियन कार्यालय साकची में किया गया। जिसमें यह बात कही गयी कि राष्ट्र में दो प्रकार के बैंक है एक सरकारी बैंक और दूसरा निजी बैंक सरकारी बैंको में साफ सफाई एवं सेनेटाइजेशन का कार्य सुरक्षा गार्ड, ऑफिस बॉय, पैंट्री बॉय एवं रनर बॉय के कार्य करने वाले मजदूर बैंक प्रतिष्ठान के स्थाई मजदूर होते हैं। जिसे अच्छा वेतन एवं अन्य सेवा शर्तों का लाभ मिलता है। (जारी…)
दूसरी तरफ निजी बैंक में काम करने वाले साफ सफाई एवं सेनेटाइजेशन मजदूर को हाउसकीपिंग बॉय कहा जाता है, जबकि यह कोई कार्य नहीं है। इस कार्य को ठेका के माध्यम से करवाने पर प्रतिबंधित है। हाउसकीपिंग के नाम से श्रम विभाग में लाइसेंस लेकर इन कार्यों को करवाया जा रहा है। इसके अलावे सुरक्षा गार्ड को पूरे महीना 30 या 31 दिन कार्य करना पड़ता है और इन्हें अतिरिक्त कार्य का ओटी नहीं मिलता है। (जारी…)
हमारी यूनियन ने झारखंड के एचडीएफसी बैंक में कार्य करने वाले इस तरह के ठेका मजदूरों का विवाद श्रम विभाग के उप मुख्य श्रमायुक्त धनबाद भारत सरकार के समक्ष पेश किए हुए हैं। जिसकी निराकरण अब तक नहीं हो पाया है। जितने भी निजी बैंक है ठेका चलाने के लिए ठेका प्रतिष्ठानों को बिना सर्टिफिकेट आफ रजिस्ट्रेशन तथा ठेकेदारों को ठेका लाइसेंस लिए बिना कार्य चला रही है और इसके कारण सरकार के कोष का क्षति हो रहा है और श्रम कानून का पालन नहीं होने के कारण मजदूरों का शोषण हो रहा है। (जारी…)
पूरे राष्ट्र में निजी बैंकों में इस तरह के काम करने वाले लाखों लाख मजदूर कार्यरत है जो कि अधिकतर दलित आदिवासी एवं अन्य निम्न तबके के लोग हैं। जिसका चरम आर्थिक शोषण हो रहा है। दोनों प्रकार के बैंकों को भारतीय रिजर्व बैंक के अधीन गाइड लाइन में चलती हैं, तो इस तरह का भेदभाव क्यों ? यह भेदभाव भारतीय संविधान के विपरीत है, विरुद्ध है। हमारी यूनियन ने भारतीय रिजर्व बैंक एवं मुख्य श्रम आयुक्त भारत सरकार नई दिल्ली को पत्र देकर निजी बैंकों के मजदूरों के साथ जो भेदभाव चल रहा है इसे समाप्त करने के लिए साफ सफाई एवं सेनिटेशन मजदूरों को सुरक्षा गार्ड, पैंट्री बॉय, ऑफिस बॉय, एवं रनर बाय मजदूरों को परमानेंट कर्मचारी घोषित करने के लिए निर्देश प्रदान करें, अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए हम बाध्य होंगे। (जारी…)
इस संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से यूनियन के महासचिव कामरेड सपन कुमार घोषाल, सचिव कामरेड रमेश मुखी, उमेश मुखी, अमित ठाकुर, दिलीप मिश्रा,नीरज मुखी,सावन मुखी, विष्णु मुखी आलोक, प्रकाश, रामदास करूवा, आदि उपस्थित थे
महागठबंधन के नेता के तौर पर नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और एनडीए गठबंधन में शामिल होने के बाद दोनों ही तरफ से आरोप प्रत्यारोप का नया दौर भी शुरु हो गया है।
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नीतीश कुमार को देश में ‘आया राम-गया राम’ का प्रतीक बता दिया तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने नीतीश कुमार को गिरगिट तक कहा।
खरगे और जयराम रमेश के बयान पर पलटवार करते हुए नीतीश कुमार के करीबी जेडीयू के प्रवक्ता एवं राजनीतिक सलाहकार केसी त्यागी ने कहा कि उन्हें कांग्रेस के कारण ही एनडीए में जाना पड़ा और कांग्रेस का एक धड़ा तो इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को ही हड़पना चाहता है और गठबंधन में शामिल क्षेत्रीय दलों को समाप्त करना चाहता है।
नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोलते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और लालू यादव ने यह सूचना उन्हें पहले ही दे दी थी जो आज सच हो गया। खरगे ने नीतीश कुमार को देश में ‘आया राम-गया राम’ का प्रतीक बताते हुए यहां तक कह दिया, “देश में ‘आया राम-गया राम’ जैसे कई लोग हैं। पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने लालू यादव और तेजस्वी यादव से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं। अगर वह रुकना चाहते तो रुक जाते लेकिन वह जाना चाहते हैं, इसलिए ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा।”
वहीं जयराम रमेश ने नीतीश कुमार को गिरगिट बताते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस विश्वासघात के विशेषज्ञ और उन्हें इशारों पर नचाने वालों को बिहार की जनता माफ़ नहीं करेगी। बिलकुल साफ़ है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रधानमंत्री और भाजपा घबराए हुए हैं और उससे ध्यान हटाने के लिए यह राजनीतिक ड्रामा रचा गया है।”
कांग्रेस के दोनों नेताओं — खरगे और जयराम रमेश के बयान पर पलटवार करते हुए नीतीश कुमार के करीबी जेडीयू के प्रवक्ता एवं राजनीतिक सलाहकार केसी त्यागी ने कांग्रेस को ही इसके लिए जिम्मेदार बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार को कांग्रेस के कारण ही एनडीए में जाना पड़ा और कांग्रेस का एक भाग तो इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को ही हड़पना चाहता है।
उन्होंने कहा कि उन्हें अफसोस है कि देश की राजनीति में अछूत हो चुकी कांग्रेस को उन्होंने (जेडीयू ) देश की राजनीति में स्वीकार्यता दिलाई। टीएमसी,आप और सपा सहित सभी पार्टियां गैर भाजपा- गैर कांग्रेस गठबंधन बनाना चाहती थी लेकिन सिर्फ नीतीश कुमार की वजह से ये सभी दल कांग्रेस के साथ आने को तैयार हुए और इंडिया गठबंधन बना।
त्यागी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का एक धड़ा इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को हड़पना चाहता है और 19 दिसंबर को अशोका होटल में हुई गठबंधन की बैठक में एक साजिश के तहत गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए मल्लिकार्जुन खरगे का नाम सुझाया गया, जबकि इससे पहले मुंबई की बैठक में सर्वसम्मति से यह तय हुआ था कि यह गठबंधन किसी भी नेता का चेहरा आगे रखे बिना ही काम करेगा।
जेडीयू नेता ने आगे कहा कि सपा, बसपा, लोकदल, जेडीयू, आरजेडी, टीएमसी और एनसीपी सहित अन्य गैर कांग्रेसी दल कांग्रेस से ही लड़कर मजबूत हुए हैं और अब कांग्रेस पार्टी इन्ही क्षेत्रीय दलों के नेतृत्व को समाप्त करना चाहती है। इसलिए जानबूझकर कांग्रेस ने टिकट बंटवारे की प्रक्रिया को लंबा खींचने का काम किया।