ताजा खबर
बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने सादगी से मनाया शिक्षक सम्मान समारोह: 500 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित, कैबिनेट मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलिमंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सिमरन भाटिया ने जताया गहरा शोक: झामुमो और गिरिडीह के लिए अपूरणीय क्षतिझारखंड के 3 शिक्षा मंत्रियों का असामयिक निधन: एक अत्यंत दुखद और अजीब संयोगपरशुराम कल्याण संस्थान ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षा और सामाजिक उत्थान का दिया संदेशझारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयाघात से निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहरजुगसलाई में भीषण सड़क हादसा: घोड़ा चौक के पास बाइक और दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरीसरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रास मंदिर में उमड़े श्रद्धालुरैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोपझर-झर रोड के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने उठाई आवाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की अपीलकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितबाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने सादगी से मनाया शिक्षक सम्मान समारोह: 500 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित, कैबिनेट मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलिमंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सिमरन भाटिया ने जताया गहरा शोक: झामुमो और गिरिडीह के लिए अपूरणीय क्षतिझारखंड के 3 शिक्षा मंत्रियों का असामयिक निधन: एक अत्यंत दुखद और अजीब संयोगपरशुराम कल्याण संस्थान ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षा और सामाजिक उत्थान का दिया संदेशझारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयाघात से निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहरजुगसलाई में भीषण सड़क हादसा: घोड़ा चौक के पास बाइक और दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरीसरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रास मंदिर में उमड़े श्रद्धालुरैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोपझर-झर रोड के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने उठाई आवाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की अपीलकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

एक नई सोच, एक नई धारा

n6033867761714065100443119080641a8ba7c812ed73608c48999cfff47f778aa86df05bf6a9fc3c55efcd
तैंतीस वर्षीय रैपर को सुनाई गई सज़ा ए मौत
n6033867761714065100443119080641a8ba7c812ed73608c48999cfff47f778aa86df05bf6a9fc3c55efcd

यरुशलम: ईरान में 2022 में महसा अमिनी की मौत के बाद ईरानी विद्रोह की आवाज बने रैपर को मौत की सजा सुनाई गई है। 33 वर्षीय तूमाज सालेही के खिलाफ जारी मौत की सजा को लेकर ईरान की राज्य संचालित समाचार एजेंसी और न्यायपालिका की ओर से औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। सालेही उस समय चर्चा में आए, जब उन्होंने एक वीडियो में अमिनी को लेकर, “समवन्स क्राइम वाज डांसिंग विथ हर हेयर इन द विंड” रैप गाया था। उन्होंने एक अन्य रैप में इस्लामी गणतंत्र की भी आलोचना की थी।

IMG 20240309 WA0028

अमेरिका और UN विशेषज्ञों ने फैसले की आलोचना की

IMG 20240309 WA0027

मौत की सजा की सूचना सामने आने के तुरंत बाद अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी आलोचना की है। उन्होंने इसे देश में वर्षों से बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शनों के खिलाफ तेहरान की निरंतर कार्रवाई का संकेत बताया।

मौत की सजा का नोटिस मिला- वकील

IMG 20240309 WA0026

यह जानकारी पहली बार तब सामने आई, जब ईरान के सुधार समर्थक शार्ग अखबार की रिपोर्ट में कहा गया कि सालेही को इस्फहान में एक अदालत ने मौत की सजा दी है। सालेही के वकील अमीर रईसियन ने गुरुवार को बताया कि उन्हें अपने मुवक्किल के खिलाफ मौत की सजा का नोटिस मिला है। वह इसके खिलाफ अपील दायर करने की योजना बना रहे हैं।

ae456aa26f106c2858bc442a5c52d72400bed917eab64d06c7302c02d2df5e9b.0
आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक करने की जाने आखिरी तारीख, ऐसे कर सकते हैं लिंक
ae456aa26f106c2858bc442a5c52d72400bed917eab64d06c7302c02d2df5e9b.0

पैन कार्ड और आधार कार्ड ऐसे डॉक्यूमेंट हैं जिन्हें देशभर में इस्तेमाल किया जाता है और नागरिकों के पास ये होने चाहिए। आए दिन आधार कार्ड को लेकर ताजा अपडेट आते रहते हैं। इस बीच इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा एक सर्कुलर जारी किया गया है जिसे टैक्सपेयर को जरूर जान लेना चाहिए। पैन और आधार कार्ड को लिंक करवाने की आखिरी तारीख को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। जानें कैसे करें लिंक और ऐसा न करने पर क्या हो सकती है परेशानी?

क्या बोला सीबीडीटी?

IMG 20240309 WA0028

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी द्वारा एक सर्कुलर में कहा गया कि तक्सपैयर्स से कई शिकायतें मिली हैं जिनमें कहा गया कि उन्हें इस बारे में नोटिस मिले हैं। नोटिस में मेंशन किया गया है कि जहां पैन इनएक्टिव थे उन्होंने ऐसे ट्रांजेक्शन करते टाइम टीडीएस /टीसीएस की कम कटौती/ कलेक्ट करने की चूक की है। ऐसे मामलों में चूंकि कटौती/ कलेक्शन ऊंची दर पर नहीं किया गया है। लिहाजा विभाग ने टीडीएस/ टीसीएस डिटेल्स के प्रसंस्करण के दौरान टैक्‍स मांग की है।

एक्सपर्ट्स ने क्या कहा?

IMG 20240309 WA0027

इसके बारे में की गई शिकायतों के समाधान के लिए सीबीडीटी ने कहा कि 31 मार्च, 2024 तक किए गए ट्रांजेक्शन से जुड़े अगर 31 मई, 2024 को या उससे पहले पैन (आधार के साथ लिंक करने के बाद) चालू हो जाता है तो डिडक्टर/कलेक्टर पर टैक्स (उच्च दर पर) डिडक्शन/कलेक्शन करने का कोई दायित्व नहीं होगा।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा कहा गया कि अगर टैक्सपेयर 31 मई 2024 तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं करता, तो चालू दर से दोगुना दर पर टीडीएस वसूला जाएगा।

आधार और पैन कार्ड को ऑनलाइन कैसे करें लिंक?

IMG 20240309 WA0026
  1. सबसे पहले आयकर विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट (Income Tax)पर जाना होगा।
  2. साइन अप करें और अगर पहले से रजिस्टर्ड हैं तो लॉगिन करके आगे बढ़ें।
  3. लॉगिन करने के लिए पैन कार्ड का नंबर, पासवर्ड और DOB को भरें।
  4. होम पेज पर लिंक आधार का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  5. अपने पैन कार्ड का नंबर, आधार नंबर और नाम डालें।
  6. वेरीफाई करने के बाद स्क्रीन पर शो हो रहा कैप्चा कोड एंटर कर दें।
  7. Link Aadhaar बटन पर क्लिक करना होगा।

आपको बता दें कि आपने जो भी डिटेल्स एंटर की हैं अगर पैन और आधार के रिकॉर्ड से मैच होती हैं, तो आपको आगे बढ़ते हुए Link Now बटन पर क्लिक करना होगा। लिंकिंग प्रोसेस पूरा करने के बाद पॉप-अप मैसेज के जरिए कंफर्म हो सकेगा कि पैन-आधार नंबर से लिंक होगया है।

n603359364171406353372814a0e63184e205fac48292164aa98cc9afb3292f11844a03b42801c845b4a0ce
शुक्रवार को HEC मुख्यालय का चक्का जाम करेंगे सप्लाई मजदूर
n603359364171406353372814a0e63184e205fac48292164aa98cc9afb3292f11844a03b42801c845b4a0ce

राँची : गुरुवार को भवन सिंह की अध्यक्षता में सप्लाई मजदूरों की बैठक में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को सुबह 9 बजे से मुख्यालय का चक्का जाम किया जाएगा. सप्लाई मजदूरों को भारी संख्या में जुटाने के लिए जन सम्पर्क अभियान अभियान हटिया, सीटीओ, नयासराय और एचईसी सेक्टर धुर्वा आदि जगहों पर चलाया जायेगा.

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

बैठक में सभी से कहा गया की अपने-अपने क्षेत्र में जो मजदूर नहीं आ रहे हैं, उन्हें आन्दोलन में साथ देने के लिए आने का आह्वान करें. इस आंदोलन को मंजिल तक पहुंचाने का समय आ गया है. नहीं तो वे छंटनी के शिकार होंगे और एचईसी मजदूर बचाओ जन संघर्ष समिति इसका जिम्मेवार नहीं होगा. प्रबंधन की असली मंशा छंटनी का भी है.

IMG 20240309 WA0026

चक्का जाम में एचईसी के सभी नेता कार्यकर्ता एवं मजदूर आमंत्रित हैं. बैठक ने लगभग 300 मजदूरों ने भाग लिया. मुख्य रूप से दिलीप सिंह, मनोज पाठक,वाई तिरपाठी,राणा कुमार सिंह ,प्रमोद ,राजेश शर्मा ,रथु दोहरा,शांति देवी,शारदा देवी शामिल रहे.

n6033729301714063028539c4de03e1ec106c513aa1242dd1399ca8bf8757024056dc2a5db2296f75a73827
बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद रांची जिला प्रशासन अलर्ट, रोकथाम के लिए चला विशेष अभियान
n6033729301714063028539c4de03e1ec106c513aa1242dd1399ca8bf8757024056dc2a5db2296f75a73827

राँची : क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों की जांच किये गये नमूनों में H5N1 Avian Influenza की पृष्टि के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर काम कर रहा है. जिला प्रशासन द्वारा बर्ड फ्लू के प्रसार के रोकथाम एक्शन प्लान के तहत कार्य के लिए बनाए गए रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में शेष बचे कुक्कुटों की कलिंग, वैज्ञानिक विधि से निस्तारण एवं संक्रमित क्षेत्र का वैज्ञानिक विधि से संपूर्ण डिसइन्फेक्शन का कार्य किया जा रहा है.

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

संक्रमित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे में टीम द्वारा चिकन, ऐग शॉप एवं आसपास के क्षेत्र में मुर्गियों, अंडे आदि की उपलब्धता की जांच की जा रही है, एवं बर्ड फ्लू के प्रसार के रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.

IMG 20240309 WA0026

बता दें कि ICAR-NIHSAD भोपाल में क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों के जांच के क्रम में H5N1 Avian Influenza की पृष्टि हुई है. रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा के द्वारा एहतियात के तौर पर क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची (संक्रमित क्षेत्र) से एक किलोमीटर की परिधि में किसी भी जिंदा,मृत कुक्कुटों, कुक्कुट उत्पाद एवं अण्डा की खरीद-बिक्री एवं परिवहन पर अगले आदेश तक रोक लगाया है.

IMG 20240425 WA0005
आशा कुमारी रूंडा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नॉमिनेशन किया दाखिल
IMG 20240425 WA0006
IMG 20240309 WA0028

चक्रधरपुर : सिंहभूम लोकसभा से अंतिम दिन चक्रधरपुर पंप रोड निवासी श्रीमती आशा कुमारी रूंडा ने अपने समर्थकों के साथ सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रूप में नोमिनेशन फ़ाइल दाखिल किया। समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और जीत सुनिश्चित करने का दावा किया।
इस अवसर पर सूरज गोप, बंकु कारूवा, निहाल कारूवा, आशिक बेहरा, बड़का कारूवा, रवि कारूवा, सुमित कारूवा, रूस्तम कारूवा, भरत कारुवा, प्रद्युम्न कारूवा, नियारण केरकेट्टा, आशा कुमारी रूंडा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
n60335110217140617265372e0f5ab7dc42a3a2cf1b25fa29cef819a66c9b02eaaa28dcda12d3f02eec1234
चेत माह की सांग्रद के साथ साकची गुरुद्वारा साहिब में मनाया गया सिखों का नव वर्ष
n60335110217140617118865dda58efde8f0b83877e348a923751f3a8f24fa8818734ba10572ef83b187154

जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा साहिब में गुरुवार को संगत ने चेत माह की सांग्रद मनाने के साथ-साथ सतनाम-वाहेगुरु का जाप करते हुए नये वर्ष में प्रवेश किया. नानकशाही कैलेंडर के अनुसार चेत महीने की संग्रांद आज 14 मार्च को सिख मर्यादा अनुसार साकची गुरुद्वारा साहिब में नया साल मनाया गया. कीर्तन दरबार सुबह 10 बजे सजाया गया, जिसमें सुखमनी साहिब किर्तन जत्था ने 10:30 बजे तक तथा सिख स्त्री सत्संग सभा की बीबीयों ने 11:00 बजे तक किर्तन किया.

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

उसके उपरांत हजूरी रागी भाई संदीप सिंह जी ने गुरबाणी किर्तन करके संगत को निहाल किया. विशेष तौर पर पहुंचे अकाल गुरमत संगीत विद्यालय रिफ्यूजी कालोनी के बच्चों ने सिख इतिहास के बारे मे संगत को अवगत कराया और कीर्तन दरबार को भक्तिरस से सराबोर कर दिया. कार्यक्रम के समापन पर अरदास किया गया और संगत मे अटूट लंगर वरताया गया.

IMG 20240309 WA0026

इससे पूर्व प्रधान सरदार निशान सिंह ने दर्शन करने आयी संगत को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आगामी 13 से 16 अप्रैल को साकची गुरुद्वारा मैदान में होने वाले बैसाखी सभ्याचार मेला में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया. महासचिव परमजीत सिंह काले ने संगत को आह्वान करते हुए कहा कि बैसाखी मेला विशेष होने वाला है जहां अमृतसर, पंजाब के कलाकारों की टीम सिख इतिहास पर विशेष प्रस्तुति देने के लिए जमशेदपुर पहुँच रही है. मंच का संचालन सुरजीत सिंह छीते ने किया.

n6032400961714061164791fb58f58f308dd2ccf323b518d11a783854bfb97b7143bcd6511b93c26f1ed9c6
भाजपा में शामिल हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप
n6032400961714061164791fb58f58f308dd2ccf323b518d11a783854bfb97b7143bcd6511b93c26f1ed9c6

पटना : बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप, बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, मनोज तिवारी और मनीष कश्यप की मां भी मौजूद रहीं. उन्होंने जेपी नड्डा को भगवत गीता की एक पुस्तक भेंट की. बता दें कि यूट्यूबर मनीष कश्यप पश्चिमी चंपारण जिले से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था और वह लगातार अपना चुनाव प्रचार कर रहे थे. माना जा रहा है कि बीजेपी में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप को बीजेपी कोटे से एमएलसी बनाया जाएगा.

IMG 20240309 WA0028

पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट पर जहां एक तरफ बीजेपी के उम्मीदवार डॉक्टर संजय जयसवाल चुनाव लड़ रहे थे. तो वहीं कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार मदन मोहन तिवारी को बनाया था. इन दोनों के बीच एक यूट्यूबर मनीष कश्यप चुनाव मैदान में अपने भाग्य को आजमा रहे थे. लोगों से जनसंपर्क में थे.

इस सीट पर था त्रिकोणीय मुकाबला

IMG 20240309 WA0027

बता दें कि यूट्यूबर पर मनीष कश्यप के चुनाव लड़ने से पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो गया था. लगातार मनीष कश्यप लोगों के बीच में जाकर चुनाव पर चर्चा कर रहे थे. लोगों के जनसंपर्क में थे. चुनाव प्रचार कर रहे थे. जिस कारण बेतिया की राजनीतिक सिरगर्मी तेज हो गई थी. एक तरफ बीजेपी से लगातार तीन बार हैट्रिक लगा चुके डॉक्टर संजय जयसवाल चौथी बार चुनाव लड़ रहे थे. तो वहीं कांग्रेस ने बेतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक मदन मोहन तिवारी पर इस बार विश्वास जताया है और बहुत बड़ा ब्राह्मण कार्ड खेला है.

भाजपा से मिलती है विचारधारा

IMG 20240309 WA0026

मनीष कश्यप ने कहा कि मेरी विचारधारा बीजेपी से मिलती है. इसलिए मैं बीजेपी में शामिल हो रहा हूं. मैं बीजेपी में शामिल नहीं होना चाहता था लेकिन भाजपा नेता मनोज तिवारी ने मेरी मां को फोन कर मुझे बीजेपी में शामिल होने के लिए कहा. तो मैं अपनी मां का बात नहीं टाल सकता था. जिस कारण मैं आज बीजेपी में शामिल हो रहा हूं. बीजेपी के सामने मैंने जो भी शर्त रखी है बीजेपी ने वह सारी शर्त मान ली है. मेरी लड़ाई भाजपा से नहीं थी क्योंकि मेरी विचारधारा बीजेपी से बखूबी मिलती है.

n6032947301714056318334baa81b954a8d33c6f89e81f8bf61123adc4cb1274b9d50d1e1c9f4a2bee5aa87
जिंदा व्यक्ति को कागजों में बताया मृत, खुद को जीवित साबित करने के लिए काट रहा अधिकारियों के चक्कर
n6032947301714056318334baa81b954a8d33c6f89e81f8bf61123adc4cb1274b9d50d1e1c9f4a2bee5aa87

जमशेदपुर से सटे तामोलिया के जीवित व्यक्ति को कागजों में मृत बताने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित फुचु हेंब्रम खुद को जिंदा साबित करने के लिए एमजीएम अस्पताल के चक्कर लगा रहा है.

यह गड़बड़झाला फुचु के जीजा हलधर माझी की मौत के बाद हुआ है. फुचु ने बताया कि वह सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के तामोलिया का रहने वाला है. उसने अपने जीजा हलधर माझी को 30 मार्च को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उसके जीजा की 1 अप्रैल को मौत हो गई थी.

IMG 20240309 WA0028

फुचु ने बताया कि वह अपने जीजा का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एमजीएम अस्पताल गया था. वहां उसे जानकारी मिली कि कागजात में उसे ही मृत बता दिया गया है. इसके बाद वह नाम सुधारने के लिए कई बार अस्पताल के चक्कर लगा रहा है. अंत में उसने भाजपा नेता विमल बैठा से संपर्क किया जिसके बाद अब एमजीएम प्रबंधन द्वारा एफिडेविट मांगा जा रहा है.
इधर, फुचु ने एमजीएम अस्पताल अधीक्षक के नाम एक आवेदन दिया है जिसमे उसने बताया है कि उसका नाम फुचु हेंब्रम है और वह जिंदा है. मगर उसे अस्पताल प्रबंधन ने मृत घोषित कर दिया है, उसने अधीक्षक से सुधार की अपील की है.

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
n6032690461714055936845b7ab7e3b69fc3b65cd0cb8f09e8b4e6b53e905d5865f183a107d9e294673863f
साकची में बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगी बाइक, मची अफरा-तफरी
n6032690461714055936845b7ab7e3b69fc3b65cd0cb8f09e8b4e6b53e905d5865f183a107d9e294673863f

जमशेदपुर के साकची जलेबी लाइन के पास गुरुवार दोपहर एक बाइक में अचानक आग गयी. इस घटना के बाद आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. वहीं, राहगीर विडियो बनाने में लगे रहे. अगलगी की जानकारी तुरंत फायर विभाग को दी गयी.

IMG 20240309 WA0028

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति जमशेदपुर के मेन रोड से अपनी पल्सर एन-एस 200 बाइक से एक दुकानदार से कपड़ा लेकर घर जा रहा था. साकची के जलेबी लाइन के पास रास्ते में एक होटल पड़ता है. वहां पर वह अपनी बाइक खड़ी कर होटल के अंदर जाता है. इसके कुछ देर बाद ही बाइक में आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आस-पास में अफरा-तफरी मच गयी. तो वहीं कुछ लोग बाइक में लगी आग को बुझाने में लगे रहे.

IMG 20240309 WA0027

कुछ दिन पहले ही बाइक की हुई थी सर्विसिंग

बातचीत के क्रम में उस व्यक्ति ने बताया कि बाइक में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं थी. कुछ दिन पहले ही मैंने अपनी बाइक की सर्विसिंग करायी थी. लेकिन आग कैसे लगी इसकी जानकारी मुझे भी नहीं है. इस घटना के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. हालांकि, बाइक तब जलकर खाक हो चुका था. आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

IMG 20240309 WA0026
n6032988461714055590964736220e45e9b5a07c26936912a3b3032434c82505421e2c4c7cbefd91f80c581
झामुमो ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से समीर मोहंती व गांडेय विधानसभा से कल्पना सोरेन को दिया टिकट
n6032988461714055590964736220e45e9b5a07c26936912a3b3032434c82505421e2c4c7cbefd91f80c581

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने तीसरी और अंतिम लिस्ट जारी कर दी. इसके साथ ही गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी गयी. पार्टी ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है. बहरागोड़ा से विधायक समीर मोहंती को जमशेदपुर से टिकट दिया गया है, वहीं गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि झामुमो द्वारा इससे पहले चार लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है. लोकसभा चुनाव में कुल 14 सीटों में इंडिया गठबंधन के तहत पांच सीटें झामुमो के खाते में आयी हैं. सात सीटें कांग्रेस, राजद व भाकपा माले को एक-एक सीट मिली है.

IMG 20240309 WA0028

झामुमो के पहले से चार उम्मीदवार हो चुके हैं घोषित
झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद झामुमो द्वारा जमशेदपुर सीट से भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी गयी. पार्टी ने समीर मोहंती के नाम पर मुहर लगा दी. झामुमो ने पिछले दिनों लोकसभा चुनाव 2024 को दूसरी सूची जारी की थी. इसमें दो लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गयी थी. आरक्षित लोकसभा सीट राजमहल से विजय हांसदा, वहीं सिंहभूम से जोबा मांझी को प्रत्याशी बनाया गया है. इससे पहले भी झामुमो ने दो लोकसभा सीटों दुमका व गिरिडीह पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी. दुमका से नलिन सोरेन‍ ‍‍‍व गिरिडीह सीट से मथुरा प्रसाद महतो को प्रत्याशी बनाया है.

IMG 20240309 WA0027

अपनी सातों सीटों पर कांग्रेस कर चुकी है उम्मीदवार घोषित
झारखंड मुक्ति मोर्चा अब अपनी सभी पांचों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी. गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी कल्पना सोरेन को प्रत्याशी घोषित कर दिया. उधर, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इंडिया गठबंधन की घटक दल कांग्रेस अपनी सभी सात सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. लोहरदगा, खूंटी, हजारीबाग, रांची, गोड्डा, चतरा व धनबाद से प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं. पार्टी ने लोहरदगा से सुखदेव भगत, खूंटी से कालीचरण मुंडा, हजारीबाग से जेपी पटेल, रांची से यशस्विनी सहाय, गोड्डा से प्रदीप यादव, चतरा से केएन त्रिपाठी व धनबाद से अनुपमा सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है.

कोडरमा से विनोद व पलामू से ममता भुइयां
इंडिया गठबंधन के घटक दल भाकपा माले ने कोडरमा से विनोद कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है, वहीं राजद ने पलामू से ममता भुइयां को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

IMG 20240309 WA0026
error: Content is protected !!