ताजा खबर
बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने सादगी से मनाया शिक्षक सम्मान समारोह: 500 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित, कैबिनेट मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलिमंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सिमरन भाटिया ने जताया गहरा शोक: झामुमो और गिरिडीह के लिए अपूरणीय क्षतिझारखंड के 3 शिक्षा मंत्रियों का असामयिक निधन: एक अत्यंत दुखद और अजीब संयोगपरशुराम कल्याण संस्थान ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षा और सामाजिक उत्थान का दिया संदेशझारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयाघात से निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहरजुगसलाई में भीषण सड़क हादसा: घोड़ा चौक के पास बाइक और दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरीसरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रास मंदिर में उमड़े श्रद्धालुरैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोपझर-झर रोड के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने उठाई आवाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की अपीलकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितबाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने सादगी से मनाया शिक्षक सम्मान समारोह: 500 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित, कैबिनेट मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलिमंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सिमरन भाटिया ने जताया गहरा शोक: झामुमो और गिरिडीह के लिए अपूरणीय क्षतिझारखंड के 3 शिक्षा मंत्रियों का असामयिक निधन: एक अत्यंत दुखद और अजीब संयोगपरशुराम कल्याण संस्थान ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षा और सामाजिक उत्थान का दिया संदेशझारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयाघात से निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहरजुगसलाई में भीषण सड़क हादसा: घोड़ा चौक के पास बाइक और दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरीसरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रास मंदिर में उमड़े श्रद्धालुरैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोपझर-झर रोड के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने उठाई आवाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की अपीलकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240430 WA0024
सोनारी एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का भाजपा सदस्यों ने किया स्वागत, जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के नामांकन में हुए शामिल
IMG 20240430 WA0024

जमशेदपुर : जमशेदपुर सांसद सह प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को नामांकन किया. इससे पूर्व सोनारी एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शेखावत का सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह “सोमू” समेत अन्य सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया. वे जेमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के नामांकन में शामिल होने के लिए जमशेदपुर पहुंचे है. वहीं समहारणालय कार्यलय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल को सांसद ने नामांकन पत्र सौंपा. नामांकन के दौरान सासंद के साथ – साथ, पूर्व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, , चुनाव अभिकर्ता सह पूर्व विधायक रामचंद्र सहित, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. इससे पूर्व साकची स्थित बोधि मंदिर में नामांकन से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक और कार रैली के साथ पहुंचे. नामांकन की प्रक्रिया के बाद बोधि मंदिर में संबोधित किया.

IMG 20240309 WA0028

सोनारी एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री का हुआ स्वागत – लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जमशेदपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के नामांकन में शामिल होने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का सोनारी एयरपोर्ट पर सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह “सोमू” का स्वागत किया. उनके साथ अन्य भाजपा सदस्य भी शामिल हुए.

IMG 20240309 WA0027

गौरतलब है कि जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरुण महतो तीसरी बार लोकसभा सीट से प्रत्याशी के रूप में शामिल हो रहे है, जिसमें भाजपाईयों की एक ही नारा है सांसद को 5 लाख के भारी मतो से जीता कर उन्हें दिल्ली भेजना है. और सिख समाज के लिया जो मोदी जी ने किया उस के लिया हमारा समाज सदा आभारी रहे गा

IMG 20240309 WA0026
IMG 20240430 WA0018
केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइंस की उप प्रधानाचार्य को दी गई विदाई
IMG 20240430 WA0018

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित केरला पब्लिक स्कूल परिसर में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. सेवानिवृत्त उप प्राचार्या मंजुला कुमारी को विद्यालय परिवार ने उन्हें मोमेंट के साथ अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए उन्हें विदाई दी गयी. मंजुला कुमारी 25 वर्षों से विद्यालय में अपनी सेवा देते आ रही थी. वहीं मौके पर समाजसेवी करनदीप सिंह भी पहुंचे और उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके 25 वर्षों के कार्यकाल की सहराना की बात की.

IMG 20240430 WA0019
IMG 20240309 WA0028

गौरतलब है कि करनदीप सिंह भी केपीएस बर्मामाइंस के छात्र रह चुके हैं एवं मंजुला कुमारी विद्यालय में काफी लंबे समय से सेवा देते आ रही थी. विद्यालय के अध्यक्ष श्रीकांत नायर ने उप प्रधानाचार्य के किए गए कार्यों की सहराना की. कार्यक्रम में सेवानिवृत्त उप प्राचार्या मंजुला कुमारी ने कहा की विद्यालय के प्रबंधन तंत्र शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की कृतज्ञ हूं, जिनके सहयोग से हमने अपने 25 वर्षों का कार्यकाल बेहतर ढंग से संपादित की हूं. वहीं उप प्राचार्या ने पूरे विद्यालय परिवार को धन्यवाद करते हुए कहा कि विद्यालय दिन-दूनी रात चौगुनी तरक्की करें यही हमारी कामना रहेगी.

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
e9f775205d6d50534e90874e06f679d569eb2764461795d37b0bb0250db950f3.0
भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर लोकसभा सीट प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो ने किया नामांकन
e9f775205d6d50534e90874e06f679d569eb2764461795d37b0bb0250db950f3.0

जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में निवर्तमान सांसद बिद्युत बरण महतो ने तीसरी बार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बिद्युत बरण महतो के नामांकन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत भाजपा के वरीय नेताओं के संग एनडीए के तमाम नेतागण मौजूद थे। वहीं नामांकन से पूर्व साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।

IMG 20240309 WA0028

बाइक-कार रैली व जुलूस के साथ पहुंचे समाहरणालय
बीजेपी प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के नामांकन से पहले जमशेदपुर में बीजेपी के कार्यकर्ता विभिन्न मंडलों से बाइक-कार की रैली के साथ साकची स्थित बोधि मंदिर पहुंचे. वहां से पैदल जुलूस की शक्ल में समाहरणालय परिसर के बाहर तक प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के साथ आए. नामांकन की प्रक्रिया के बाद बोधि मंदिर मैदान में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व सांसद प्रत्याशी विद्युतवरण महतो द्वारा चुनावी सभा को संबोधित किया गया.

IMG 20240309 WA0027

केंद्रीय मंत्री का सोनारी हवाई अड्डे पर हुआ स्वागत
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जमशेदपुर लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के नामांकन में शामिल होने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मंगलवार को सोनारी स्थित हवाई अड्डा पर पहुंचे. जमशेदपुर हवाई अड्डे पर किसी भी राजनीतिक दल के चुनावी अभियान की पहली फ्लाइट लैंडिंग हुई. बीजेपी जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया. ये जानकारी बीजेपी मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार झा ने दी. बता दें कि पहले उपायुक्त कार्यालय में निर्धारित समय पर नामांकन किया गया. उसके बाद बोधि मंदिर के पास सभी प्रमुख नेता चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान 25 मई को भाजपा प्रत्याशी विद्युतवरण महतो को कमल फूल पर मुहर लगाकर विजयी बनाने की अपील की गयी.

IMG 20240309 WA0026

चार लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल करेंगे विद्युतवरण महतो
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जमशेदपुर से बीजेपी प्रत्याशी विद्युतवरण महतो चार लाख से अधिक मतों से विजयी होंगे. भारतीय जनता पार्टी देश में 400 से अधिक सीट लाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाएगी. एक सवाल के जवाब में गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि विपक्ष है कहां? वह जो जमात है. भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है.

n604507780171444610727761c2eae3cd3e857e662e696b5bd6cee81f4fc16975730f3ec646251bcd7a70cc
प्रधानमंत्री मोदी का आज तूफानी प्रचार, महाराष्ट्र में 3 तो तेलंगाना में 1 रैली
n604507780171444610727761c2eae3cd3e857e662e696b5bd6cee81f4fc16975730f3ec646251bcd7a70cc

लोकसभा चुनाव 2024 की सियासी तपिश लगातार तेज हो रही है. 2 चरण के चुनाव होने के बाद अब तीसरे चरण के चुनाव की तैयारी है. धुआंधार चुनाव प्रचार का दौर भी जारी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन में चार रैलियों को संबोधित करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से जारी पीएम मोदी के कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री की तीन रैलियां महाराष्ट्र में होंगी, जबकि दिन के चुनाव प्रचार का समापन तेलंगाना में होने वाली जनसभा से होगा.

IMG 20240309 WA0028

कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे महाराष्ट्र के माढा में जनसभा करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में दोपहर करीब एक बजे महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में चुनाव प्रचार करेंगे. दोपहर करीब ढाई बजे प्रधानमंत्री लातूर में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. महाराष्ट्र से तेलंगाना रवाना होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी करीब 4.30 बजे जहीराबाद में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.

आज असम, गुजरात और बंगाल में रहेंगे शाह
वहीं गृह मंत्री अमित शाह आज पूर्वोत्तर के भाजपा शासित प्रदेश असम में प्रेस वार्ता करेंगे. इस दौरान अमित शाह गुवाहाटी के भाजपा दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत करेंगे. असम के बाद अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वह बर्धमान लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करेंगे.

IMG 20240309 WA0027

बता दें कि बिष्णुपुर फुटबॉल ग्राउंड में अमित शाह दोपहर करीब 12 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा अमित शाह गुजरात के अहमदाबाद के नरोडा गांव पंचायत ऑफिस में जनसभा करेंगे. BJP के अनुसार सभा की शुरुआत रात करीब 7.30 बजे से होगी. वहीं BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर्नाटक में मोर्चा संभालेंगे.

IMG 20240309 WA0026
n60449951617144456006850483e5651e9f24234615ca75740efdc89b3ae2e83b167551dd69e4b68fb370b7
ट्रक ने खोया संतुलन, कई वाहनों से टकरा कर स्कॉर्पियो पर पलटा
n60449951617144456006850483e5651e9f24234615ca75740efdc89b3ae2e83b167551dd69e4b68fb370b7

आमापुर गांव के समीप एनएच 80 पर देर रात 11:30 बजे छर्री लदा हाइवा तीन बारात सवार स्कॉर्पियो पर पलट गया। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में दो स्कार्पियो को आंशिक क्षति हुई है, जबकी एक स्कॉर्पियो सवारी सहित छर्री के नीचे पूरी तरह ढंक गया।

IMG 20240309 WA0028

छर्री के नीचे दबे स्कार्पियो में नौ सवारी सवार थे। स्थानीय ग्रामीण और राहत कर्मियों द्वारा छर्री हटाया गया। इस क्षतिग्रस्त स्कार्पियो में सवार दस वर्षीय बालक सहित छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना में तीन गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया।

घायल ने सुनाई आपबीती

घायल अनूप लाल दास ने बताया कि हमलोग मुंगेर से श्रीमतपुर पीरपैंती बरात जा रहे थे। घटनास्थल के पास अचानक छर्री लदा हाइवा पलट गया। हम लोग छर्री के नीचे पूरी तरह ढंक गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह मेरी जान बची है, लेकिन छह लोगों की मौत हो गई।

n6044995161714445611605e1d4796613792a1cc0f9d6bb11172bbe21b4ea89929bbc1a7d3326e63a6b6005
IMG 20240309 WA0027

स्थानीय लोगों में इस बात की नाराजगी है कि दो घंटे से राहत कार्य चल रहा था, लेकिन इस दौरान पुलिस ने एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं की। हालांकि पुलिस ने अपनी गाड़ी से ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने कही ये बात

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कंपनी की लापरवाही से आधी अधूरी सड़क निर्माण कार्य किया जाता है। इससे परिचालन में परेशानी होती है। जो अक्सर घटना व वाहन पलटने का कारण बनता है। वहीं स्थानीय किसानों द्वारा सड़क पर ही मक्का सूखाया जाता है। इससे भारी वाहनों को गुजरने मे परेशानी होती है। इस घटना में भी मक्का का सड़क पर पसरा होना ही घटना का कारण बताया जा रहा है।

IMG 20240309 WA0026
School students
भीषण गर्मी को देखते हुए पूरे झारखंड में KG से लेकर 8 वीं क्लास तक के कक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
school17414

झारखंड सरकार ने भीषण गरमी को देखते हुए राज्य के सारे स्कूलों के केजी की कक्षा से कक्षा 8 तक के क्लास को सस्पेंड कर दिया है. सभी निजी स्कूल, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक सहित, सरकारी स्कूल की कक्षाओं को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. सभी प्रकार के आवासीय विद्यालय पूर्व की भाँति यथावत् संचालित रहेंगे. कक्षा 09 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7.00 बजे से 11.30 बजे तक संचालित की जाएगी. इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवं अन्य आउटडोर गतिविधियाँ संचालित नहीं की जाएगी. शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए यह आदेश लागू नहीं होगा. टीचरों के गर्मी की छुट्टी का आदेश अलग से निकाला जायेगा. बच्चों की छुट्टी के बाद टीचरों को क्या करना है, इसके लिए एडवाइजरी जारी की गयी है.

IMG 20240309 WA0028

इसके तहत कहा गया है कि अगले आदेश तक टीचर और शिक्षकेत्तर कर्मचारी कक्षा 1 से 7 तक के वार्षिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते हुए परीक्षाफल प्रकाशन, रिर्पोट कार्ड की तैयारी, छात्रवार विद्यार्थियों के प्राप्तांक को ई-विद्यावाहिनी में ऑनलाईन प्रविष्टि करने का कार्य पूर्ण करेंगे. इसके अलावा यू-डाईस प्लस में विद्यार्थियों के आंकड़ों की शत्-प्रतिशत प्रविष्टि का कार्य पूर्ण करेंगे. विद्यालय के पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों की कैटलॉगिंग करते हुए इसे संधारित करना सुनिश्चित करेंगे. विद्यालय के सभी प्रकार के पंजी, बैंक पासबुक, कैशबुक इत्यादि का अद्यतन संधारण करेंगे. शैक्षणिक सत्र-2024-25 के लिए आने वाले विद्यार्थियों का नामांकन का कार्य करेंगे. शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षावार एवं विषयवार पाठ्य योजना तथा संबंधित शिक्षण अधिगम सामग्री का निर्माण करेंगे. सभी शिक्षक अपने क्षमता निर्माण हेतु जे-गुरुजी अप्लीकेशन में स्वयं को पंजीकृत कराते हुए उस पर उपलब्ध वीडियो कंटेंट का अवलोकन करेंगे.

IMG 20220613 WA0055
IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
n60429203017144006110243b91409b050afdc1a6712070c4631b40d941f8f6d21c9904679f7b9fa4300e7b
‘मेरी आवाज में भद्दी-भद्दी चीजें सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं’, पीएम मोदी ने फेक वीडियो पर किया आगाह
n60429203017144006110243b91409b050afdc1a6712070c4631b40d941f8f6d21c9904679f7b9fa4300e7b

लोकसभा कसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. उन्होंने सोमवार को कर्नाटक के बागलकोट में एक चुनावी सभा को संबोधित किया है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया.

साथ ही साथ उन्होंने कहा कि कहा कि 2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा. इन चुनावों का लक्ष्य एक विकसित भारत, एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में बदलना है. यह आपका वोट ही है सब साकार करने में मदद कर सकता है. हमारा संकल्प भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना है. मोदी का विजन क्लियर है.

IMG 20240309 WA0028

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का ATM बना लिया है. इतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है. कांग्रेस का काम सिर्फ देश लूटना है क्या, आप उसे जिम्मेदारी देंगे? केंद्र सरकार के पास सबके भ्रष्टाचार की जानकारी होती है. कांग्रेस कर्नाटक में सरकार नहीं, वसूली गैंग चला रही है.

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि आपके वोट की ताकत मोदी की मजबूती देगी. अवकाश का आनंद लेने वाले भारत का विकास नहीं कर सकते. देश के लिए काम करने के लिए एक विजन की जरूरत होती है. साक्षात्कार के लिए भक्ति की आवश्यकता है. जब कुछ भी मौजूद नहीं होता तो परिणाम शून्य होता है, लेकिन मोदी के मामले में, दृष्टि और आदर्श वाक्य, दोनों स्पष्ट हैं. मोदी 2047 के लिए चौबीसों घंटे काम करते हैं. मेरी आवाज में भद्दी-भद्दी चीजें सोशल मीडिया पर डाली जा रही हैं. मेरा फेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, जो ऐसा करते हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.

IMG 20240309 WA0027

कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में मोदी ने हर उस वर्ग की चिंता की है, जिसे कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया था. आज ये लोग एक झटके में गरीबी हटाने का दावा करते हैं, लेकिन इनकी 60 साल की सरकार, इनकी कई पीढ़ियों का काम गवाह है कि वंचित वर्ग के लिए इनकी मानसिकता क्या रही है? करोड़ों परिवार इस देश में जीवन की मूलभूत जरूरतों से वंचित थे. उनके दुख, उनकी तकलीफ से कांग्रेस और उनके साथियों को कोई वास्ता नहीं था.

पीएम मोदी ने किया बालाकोट एयरस्ट्राइक का जिक्र

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति और जनजाति का अधिकार छीन रही है. यह तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. एक तरफ जहां बीजेपी सरकार ने तलवाड़ा समुदाय को एसटी का दर्जा दिया. दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में संविधान बदलने और एसटी को उनके अधिकारों से वंचित करने का अभियान शुरू किया है. यहीं नहीं, पीएम मोदी ने अपनी रैली में बालाकोट एयरस्ट्राइक का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बालाकोट में एयरस्ट्राइक कर पहले पाकिस्तान को फोन किया, फिर दुनिया को बताया.

IMG 20240309 WA0026
IMG 20240429 194204
जमीन विवाद मामले में भाई ने भाई पर किया हमला, 1 गिरफ्तार, बाकी फरार, जांच में जुटी पुलिस
IMG 20240429 194254

जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत गुरुद्वारा रोड निवासी तलविंदर सिंह सोनी पर विगत 25 अप्रैल की रात 10: 21 बजे उनके बड़े भाई हरजीत सिंह कालू, उनकी भाभी, उनकी भतीजी, छोटे भाई और उनकी पत्नी ने हमला कर दिया। जिसके बाद तलविंदर सिंह का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है और बड़े भाई हरजीत सिंह कालू की गिरफ्तारी मनिफिट से हो चुकी है।

IMG 20240309 WA0028

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार जमीन विवाद को लेकर यह हमला हुआ। जिसमें तलविंदर सिंह को काफी चोटें आई उनकी दाढ़ी नोची गयी, उन्हें तीन टाँके भी लगे है।

IMG 20240429 194547


हमले की सारी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए उक्त आरोपी हरजीत सिंह की गिरफ्तारी सुनिश्चित की एवं बाकियों की तलाश जारी है। इस मामले से तलविंदर सिंह इतने भयभीत हो गए हैं कि मीडिया से भी बात करने में असमर्थता जता रहे हैं। बताया गया है कि यह मानगो गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान प्रह्लाद सिंह जी का परिवार है और भाइयों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी हुई है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छानबीन चल रही है।

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
5517a6d9790526b5b2aafa0f8ba90fadd30cbbfb1baf99338481b6ee9a82b4e4.0
कल्पना सोरेन ने किया नॉमिनेशनः गांडेय उपचुनाव के लिए
5517a6d9790526b5b2aafa0f8ba90fadd30cbbfb1baf99338481b6ee9a82b4e4.0

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन की बहू कल्पना सोरेन आज गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन कर दिया है।उनके साथ सीएम चंपई सोरेन, मंत्री बादल पत्रलेख, मिथिलेश ठाकुर, आलमगिर आलम, सत्यानंद भोक्ता, माले विधायक विनोद सिंह, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद भी मौजूद रहें।

IMG 20240309 WA0028

नॉमिनेशन से पहले रविवार को मोरहाबादी स्थित आवास पर जाकर उन्होंने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन और सास रूपी सोरेन से मुलाकात की। उनके पांव छुए और आशीर्वाद लिया।बता दें कि एनडीए की ओर से यहां बीजेपी ने दिलीप वर्मा को कैंडिडेट बनाया है। यहां 20 मई को लोकसभा के पांचवे चरण के साथ-साथ उपचुनाव के लिए भी मतदान होगा।

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
IMG 20240429 WA0075
संत बाबा जगत सिंह जी की बरसी मनाई गई
IMG 20240429 WA0074

जमशेदपुर : संत बाबा जगत सिंह की बरसी पंथिक मर्यादा एवं परंपरा के अनुसार बर्मामाइंस गुरुद्वारा में मनाई गई।
बैसाखी के मौके पर रखे गए खुले पाठ का भोग रविवार को डाला गया। स्त्री सत्संग सभा ने सुखमणि साहब का पाठ किया। हजूरी ग्रंथी ज्ञानी इकबाल सिंह ने कीर्तन गायन किया।

IMG 20240429 WA0076


भाई गगनदीप सिंह और भाई मनदीप सिंह आदि निहंग कविसरी जत्थे ने वीर रस में काव्य पाठ किया।
तथा श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने विचार रखें तथा स्टेज सचिव सरदार रविंद्र सिंह ने बाबा जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके अनुसार बाबा जगत सिंह कहां से आए, लोग नहीं जाते थे परंतु उन्होंने संगत को श्री गुरु ग्रंथ साहिब एवं गुरुओं के विचारों के साथ जोड़ा था और उनकी अरदास ऊपर वाले के यहां सुनी जाती थी और लोगों का मनोरथ पूरा होता था।
इस मौके पर प्रधान सविंदर सिंह, महासचिव जोगा सिह, सुखपाल सिंह बिरसानगर प्रधान परमजीत सिंह रोशन, सतबीर सिंह सोमू, गुरु दर्शन सिंह, हरभजन सिंह, सुखदेव सिंह, चेयरमैन गुरदयाल सिंह, जसवीर सिंह बीरा, गुरमीत सिंह लखनपाल, लखबीर सिंह, परमजीत सिंह, पलविंदर कौर, राज कौर, सविंदर कौर, चेंचल सिंह सरली, अमरजीत सिंह, अमरीक सिंह आदि ने संगत की सेवा की।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
error: Content is protected !!