ताजा खबर
बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने सादगी से मनाया शिक्षक सम्मान समारोह: 500 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित, कैबिनेट मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलिमंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सिमरन भाटिया ने जताया गहरा शोक: झामुमो और गिरिडीह के लिए अपूरणीय क्षतिझारखंड के 3 शिक्षा मंत्रियों का असामयिक निधन: एक अत्यंत दुखद और अजीब संयोगपरशुराम कल्याण संस्थान ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षा और सामाजिक उत्थान का दिया संदेशझारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयाघात से निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहरजुगसलाई में भीषण सड़क हादसा: घोड़ा चौक के पास बाइक और दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरीसरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रास मंदिर में उमड़े श्रद्धालुरैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोपझर-झर रोड के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने उठाई आवाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की अपीलकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितबाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने सादगी से मनाया शिक्षक सम्मान समारोह: 500 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित, कैबिनेट मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलिमंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सिमरन भाटिया ने जताया गहरा शोक: झामुमो और गिरिडीह के लिए अपूरणीय क्षतिझारखंड के 3 शिक्षा मंत्रियों का असामयिक निधन: एक अत्यंत दुखद और अजीब संयोगपरशुराम कल्याण संस्थान ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षा और सामाजिक उत्थान का दिया संदेशझारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयाघात से निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहरजुगसलाई में भीषण सड़क हादसा: घोड़ा चौक के पास बाइक और दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरीसरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रास मंदिर में उमड़े श्रद्धालुरैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोपझर-झर रोड के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने उठाई आवाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की अपीलकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

एक नई सोच, एक नई धारा

n6030333821713965356373eba939a8ccb0de657eec5285533d9973a3e34017ab1872b6bb2a5352445c55ac
क्या वायनाड और देश में मुसलमानों के साथ चुनाव का सौदा हुआ है? ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
n6030333821713965356373eba939a8ccb0de657eec5285533d9973a3e34017ab1872b6bb2a5352445c55ac

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म के आधार पर कर्नाटक में मुस्लिमों को आरक्षण देने के मामले पर लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं.गुरुवार (2 मई) को एक टीवी साक्षात्कार में पीएम मोदी ने एक बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि ओबीसी , एससी और एसटी का आरक्षण खत्म करने की साजिश हो रही है.

IMG 20240309 WA0028

‘धर्म के आधार पर आरक्षण लागू करना चाहती है कांग्रेस’

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ओबीसी, एसटी और एससी से आरक्षण छीनकर धर्म के आधार पर इसे लागू करना चाहती है. टीवी9 न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि देश जानना चाहता है कि कर्नाटक की ही तरह वायनाड और पूरे देश में चुनाव जिताने के लिए मुस्लिमों के साथ कांग्रेस पार्टी ने आरक्षण का सौदा किया है क्या? कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने इसी सीट से जीत हासिल की थी.

IMG 20240309 WA0027

‘बाबा साहब भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे’

इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जब संविधान बना तो इसपर विद्वानों ने महीनों तक चर्चा की और सबने आपसी सहमति से धर्म के आधार आरक्षण नहीं देने का फैसला लिया. प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहेब भी धर्म के आधार पर आरक्षण देने के खिलाफ थे.

IMG 20240309 WA0026

कर्नाटक में रातों-रात सर्कुलर जारी कर दिया गया-पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक पॉलिटिक्स के लिए धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है. पीएम ने कहा कि कर्नाटक में रातों-रात कांग्रेस पार्टी की सरकार ने सर्कुलर जारी कर धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देने का एलान कर दिया, जिसकी वजह से ओबीसी के 27 फीसदी आरक्षण में सबसे बड़े हिस्सेदार मुसलमान गए. पीएम मोदी ने कहा कि संविधान कांग्रेस के लिए बस एक खेल है.

IMG 20240503 154118
राहुल ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन, सोनिया-प्रियंका समेत जुटा पूरा गांधी परिवार
IMG 20240503 154118

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार (3 मई) को उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनकी मां सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं. राहुल के नामांकन के समय उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे. राहुल गांधी का मुकाबला इस सीट से बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह से है. दिनेश प्रताप 2019 में भी इसी सीट से मैदान में उतरे थे.

IMG 20240309 WA0028

कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह ही रायबरेली और अमेठी सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया. जहां राहुल रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, तो वहीं गांधी परिवार के गढ़ माने जाने वाली अमेठी सीट से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है. रायबरेली से सोनिया गांधी सांसद रह चुकी हैं. फिलहाल उनके राज्यसभा जाने के बाद ये सीट खाली है. 2019 चुनाव में कांग्रेस को रायबरेली से जीत मिली थी, लेकिन राहुल को बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों अमेठी से हार का सामना करना पड़ा.

वहीं, नामांकन से पहले कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से सोनिया गांधी की एक तस्वीर भी शेयर की गई, जिसके कैप्शन में लिखा था- ‘नमस्त रायबरेली’. गांधी परिवार अमेठी के फुरसतगंज में बने एयरपोर्ट पर पहुंचा. यहां पहुंचने की तस्वीर भी शेयर की गई, जिसमें राहुल के साथ प्रियंका और सोनिया नजर आ रही थीं.

IMG 20240309 WA0027

रायबरेली के साथ-साथ वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं राहुल

राहुल गांधी रायबरेली के साथ-साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं. ये दूसरा मौका है, जब राहुल एक ही चुनाव में दो सीटों से मैदान में हैं. पिछली बार भी उन्होंने अमेठी के साथ-साथ वायनाड से चुनाव लड़ा था. जहां उन्हें अमेठी से करीब 50 हजार वोटों से हार मिली थी, लेकिन वह वायनाड से बंपर वोटों से जीतकर संसद पहुंचे थे. वायनाड में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में ही वोटिंग पूरी हो चुकी है. उम्मीद जताई गई है कि राहुल आसानी से यहां जीत सकते हैं. हालांकि, 4 जून को नतीजों के बाद ही तस्वीर साफ होगी.

IMG 20240309 WA0026

रायबरेली से प्रियंका के चुनाव लड़ने की थी चर्चा

हालांकि, राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा चल रही थी कि प्रियंका गांधी को रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है, जबकि राहुल एक बार फिर से स्मृति ईरानी से मुकाबला करेंगे. मगर जब प्रत्याशियों की लिस्ट सामने आई तो ये साफ हो गया कि प्रियंका फिलहाल चुनाव नहीं लड़ने वाली हैं. रायबरेली से राहुल चुनाव लड़ेंगे, जबकि गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल के ऊपर अमेठी का किला फिर से जीतकर कांग्रेस को सौंपने का जिम्मा है. वह इस क्षेत्र में पिछले 40 सालों से हैं.

IMG 20240503 WA0018
शिवसेना नेता का हैलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट ने कूद कर बचाई जान
IMG 20240503 WA0018

महाराष्ट्र : लोकसभा चुनाव में में तीसरे चरण के मतदान से पहले सरगर्मियां काफी ज्यादा तेज हो गई हैं. बीजेपी- कांग्रेस के साथ सभी पार्टियों ने जनता को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी बीच रायगढ़ से एक बड़ी घटना होती है. बता दें कि यहां पर लैंडिंग करते समय एक हैलीकॉप्टर क्रैश हो गया. हैलीकॉप्टर शिवसेना उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे के लिए आया था, हालांकि गनीमत ये रही कि हैलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद पायलट और शिवसेना नेता पूरी तरह सुरक्षित हैं.

IMG 20240309 WA0028

जैसे ही हैलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर सामने आई, लोगों ट्वीट करना शुरु कर दिया. चुनावी माहौल होने की वजह से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ को लेकर ट्वीट किए जाने लगे. हालांकि हैलीकॉप्टर महाराष्ट्र के रायगढ़ में क्रैश हुआ है.
घटना के बाद अंधारे ने इस घटना का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि हैलीकॉप्टर एक जगह पर लैंड कर रहा है. लैंडिग के समय ही हैलीकॉप्टर का संतुलन अचानक बिगड़ गया. जिसके बाद तेज आवाजें आई और दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

IMG 20240309 WA0027

घटना के बाद पायलट जान बचाने के लिए हैलीकॉप्टर से कूद गया. गनीमत ये रही की कूदने के वह बच गया. मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि वह घायल हो गया है, लेकिन पूरी तरह से सुरक्षित है. घटना के बाद पुलिस और बचाव दल घटना की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए और वहां से शिवसेना नेता कार के माध्यम से चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुईं.

IMG 20240309 WA0026

इस समय लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता अपना दमखम लगा रहे हैं. इसमें शिवसेना (उद्धव) ठाकरे गुट भी महागठबंधन का साथ दे रहा है. जिसके चलते पार्टी के नेता चुनाव प्रचार करने के लिए जनता के बीच में जा रहे हैं.

IMG 20240503 141147
राहुल के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने पर बोली स्मृति ईरानी …. मेहमानों का भी करेंगे स्वागत, नहीं छोड़ेंगे कोई कसर
IMG 20240503 141147

लोकसभा चुनाव में इस बार राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। पार्टी के तरफ से जारी लिस्ट के अनुसार राहुल गांधी इस बार रायबरेली लोकसभा सीट के चुनावी मैदान में होंगे। वहीं,राहुल के सीट बदलने की खबरों के बीच भाजपा की कैंडिडेट और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि अमेठी में मेहमानों का स्वागत है। हमलोग अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

IMG 20240309 WA0028

केंद्रीय मंत्री और भाजपा कैंडिडेट स्मृति ईरानी ने कहा क, “मेहमानों का स्वागत है। हमलोग अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, इतना ही कह दूं कि अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से अपना हार स्वीकार कर चुकी है। अगर उन्हें लगता कि यहां जीत की कोई भी गुंजाइश हो तो वे यहां से लड़ते। जनता मोदी के विकास के साथ है और मोदी की गरांटी के आगे कुछ भी नहीं है।

IMG 20240309 WA0027

मालूम हो कि, स्मृति ईरानी काफी समय से यह कहते हुए आ रही थीं कि राहुल को डर है वह अमेठी से चुनाव लड़ेंगे तो हार मिलेगी। इसी डर के चलते वह अमेठी आने से कतरा रहे हैं। ऐसे में अब कांग्रेस के तरफ से जो लिस्ट जारी किया गया है उसमें राहुल गांधी की जगह इस सीट पर दुसरे कैंडिडेट को मैदान में लाया गया है।

IMG 20240309 WA0026

आपको बताते चलें कि, अमेठी सीट पर राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। 7 मई को तीसरे चरण के तहत 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। वहीं पांचवें चरण में 20 मई को अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, अयोध्या और कैसरगंज मे भी मतदान होना है। कांग्रेस ने रायबरेली सीट से राहुल गांधी को उतार दिया है।

Screenshot 2024 0503 115555
कदमा के डाॅली साहू दहेज हत्याकांड में अभियुक्त पति सोनू सिंह को जमशेदपुर कोर्ट ने सुनाई सात साल साल की सजा, ससुरालवालों पर अनुसंधान जारी
IMG 20240503 WA0041

जमशेदपुर : कदमा के डाॅली साहू दहेज हत्याकांड में अभियुक्त पति सोनू सिंह को जमशेदपुर कोर्ट ने सात साल के कारावास और दस हजार जुर्माने की सजा सुनाई है. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंजू कुमारी ने धारा 304बी के तहत दहेज हत्याकांड का दोषी पाते हुए सात साल के कारावास और 498ए के तहत दहेज प्रताड़ना का दोषी पाते हुए तीन साल के कारावास और दस हजार जुर्माने की सजा सुनाई है.

सितंबर 2020में मृतका का फांसी लटका शव ससुराल में पाया गया था, चोट के थे निशान

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

मृतका डाॅली साहूका फांसी लटका शव 24 सितंबर 2020 को कदमा थाना क्षेत्र के अनिल सुर पथ स्थित ससुराल में पाया गया था. शव पर काफी चोट के निशान थे फिर भी पुलिस दहेज हत्या का केस नहीं करके अस्वाभाविक मौत का केस कर रही थी. छत्तीसगढ के रहनेवाले मृतका के पिता अनिल साहू ने अपनी बेटी की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया था.उन्होंने कहा था कि 2019 में बेटी की शादी के बाद से ही उसे पति और ससुराल वाले दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित करते थे. उनलोगों ने दो लाख रुपये की मांग की थी. अनिल साहू ने बताया कि उनका दामाद शराब पीकर अक्सर बेटी के साथ मारपीट करता था. साहू ने बताया कि उसके भाई ने दामाद को खर्चे के लिए पैसे भी दिए थे और ससुराल वालों को डाॅली के पिता के खराब आर्थिक हालात की जानकारी भी दी थी फिर भी वे लोग डिमांड करते रहे और बेटी के साथ प्रताड़ना जारी रही.

IMG 20240503 WA0038

आरोपी पति सोनू सिंह घटना के बाद से फरार था लेकिन कदमा पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही थी. पुलिस की उदासीनता को देखते हुए अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने जमशेदपुर न्यायालय में शिकायतवाद दायर किया जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर कदमा थाने में दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ. आगे चलकर आरोपी पति ऑटो चालक सोनू सिंह की गिरफ्तारी हुई. इस मामले में ससुरालवालों के खिलाफ अनुसंधान जारी है.

IMG 20240309 WA0026

तीन साल से ज्यादा समय तक चले इस केस में गवाहों के बयान, घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने पति सोनू सिंह को पिछले दिनों दोषी पाया और आज यह फैसला सुनाया. सूचक सह मृतका के पिता अनिल साहू की तरफ से अपर लोक अभियोजक राकेश कुमार, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और सहयोगी अधिवक्ता बबिता जैन ने न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखा. छत्तीसगढ के रहनेवाले मृतका के पिता अनिल साहू और परिजनों ने न्यायालय के प्रति आभार जताया है. इस मामले में मीडिया के रोल के प्रति भी उन्होंने कृतज्ञता जाहिर की जिस वजह से मामला हाईलाइट हुआ और न्याय मिलने में मदद मिली.

रिपोर्ट : Anni Amrita (अन्नी अमृता)

n6053776661714703963391b232fc9f29d7ba2dcdcde81cf01ef1398cf0ad53fe075ee5e69ecd74518f4836
रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से केएल शर्मा होंगे उम्मीदवार, कांग्रेस का ऐलान
n6053776661714703963391b232fc9f29d7ba2dcdcde81cf01ef1398cf0ad53fe075ee5e69ecd74518f4836

उत्तर प्रदेश की रायबरेली औऱ अमेठी सीट से कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर संशय शुक्रवार (3 मई, 2024) को खत्म हो गया. पार्टी ने रायबरेली सीट से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं बीजेपी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी से किशोरी लाल को टिकट दिया गया है.

IMG 20240309 WA0028

कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ”केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के रायबरेली से और किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया है.”

अमेठी सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा की पहचान सोनिया गांधी के करीबी नेता के रूप में रही है. मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले केएल शर्मा लंबे समय से रायबरेली में सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि के रूप में काम करते आए हैं.

IMG 20240309 WA0027

करीब चार दशक से अमेठी, रायबरेली में संगठन का काम कर रहे केएल शर्मा को इन दो जिलों की एक–एक गली मालूम है और हर कांग्रेसी इन्हें जानता है. राजीव गांधी के जमाने में इन्हें सरकार के काम का प्रचार प्रसार करने यूपी भेजा गया और तब से ये ही के होकर रह गए.

IMG 20240309 WA0026

बीते पच्चीस सालों से अमेठी रायबरेली में गांधी परिवार खास तौर पर सोनिया गांधी के नामांकन से लेकर प्रचार के कमान संभालते आए हैं. 2004 में जब राहुल गांधी ने पहली बार अमेठी से पर्चा भरा था तो केएल वहां मौजूद थे और अब बीस साल बाद उसी अमेठी से राहुल की जगह चुनाव लड़ने जा रहे हैं.

AddText 05 03 12.16.29 scaled
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लोकसभा चुनाव निमित्त लोकसभा प्रभारी एवं सहप्रभारी की घोषणा, रविंदर सिंह रिंकू बनाए गए सहप्रभारी
AddText 05 03 12.16.29

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त राज्यभर में प्रभारी, संयुक्त प्रभारी एवं सहप्रभारी के नामों की घोषणा की। जिसमें जमशेदपुर लोकसभा के लिए इरशाद अहमद अंसारी को प्रभारी नियुक्त किया गया। उनके साथ रविंदर सिंह रिंकू, इलयास अली वारसी एवं बलबीर सिंह बबलू को सहप्रभारी नियुक्त किया गया।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

रविंदर सिंह रिंकू ने प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व दिए उनके इस विश्वास को भाजपा के जीत के साथ सुनिश्चित किया जाएगा। जनहित एवं राष्ट्रहित के लिए अग्रसर रहने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी भाजपा देशभर में विजयी ध्वज लहरायेगी साथ ही जमशेदपुर लोकसभा के माननीय सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी भी पूर्ण बहुमत से विजयी ध्वज लहरायेंगे। रविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि पूर्ण बहुमत के लिए पार्टी द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में इसे और जोरशोर के साथ लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।

देखें पूरी लिस्ट

IMG 20240502 WA0015 1
IMG 20240502 WA0016 1
IMG 20240309 WA0026
IMG 20240502 WA0022
जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए सहप्रभारी बनाए गए रविंदर सिंह रिंकू, कहा – भाजपा पूर्ण नहीं सम्पूर्ण बहुमत से जीतेगी
IMG 20240502 WA0022

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्य्क्ष अनवर हयात द्वारा लोकसभा चुनाव के निमित्त प्रभारियों की घोषणा की गई। जिसमें लंबे समय से भाजपा के लिए कार्यरत और सक्रिय भूमिका निभाने वाले रविंदर सिंह रिंकू को जमशेदपुर लोकसभा का सहप्रभारी नियुक्त किया गया।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

सहप्रभारी नियुक्त किये जाने के बाद रविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा कर प्रदेश अध्यक्ष श्री अनवर हयात जी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी ने जो भरोसा उन पर दिखाते हुए यह दायित्व दिए हैं उसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ और यह विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि उनके भरोसे को भाजपा के जीत के साथ सुनिश्चित की जाएगी। रविंदर सिंह ने कहा कि जनहित एवं राष्ट्रहित के लिए एक ही पार्टी वचनबद्ध है और देश की जनता उसे अच्छे से पहचानती है, इसलिए भाजपा इस बार पूर्ण बहुमत से नहीं अपितु सम्पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेगी। जमशेदपुर लोकसभा से विगत 2 बार सांसद के लिए चुने गए माननीय विद्युत वरण महतो जी इस बार भी सम्पूर्ण बहुमत के साथ अपनी विजयी डंका बजायेंगे और तीसरी बार सांसद बनकर जन सेवा करेंगे।

IMG 20240309 WA0026

मतदाताओं से अपील करते हुए रविंदर सिंह ने कहा कि देश का हर नागरिक मतदान करें क्योंकि आपका हर एक वोट देश का भविष्य तय करने का कार्य करती है और देश का उज्जवल भविष्य प्रतिव्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करती है। जिसके लिए हर व्यक्ति को मतदान केंद्र जाकर अपना मतदान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में इस अभियान को और सक्रियता के साथ लोगों के बीच चलाया जाएगा।

IMG 20240502 WA0016
लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया
IMG 20240502 WA0017

जमशेदपुर : चुनाव का मौसम और पूर्ण मतदान की जद्दोजहद सरकार एवं प्रशासन कर रही है और इनका साथ कई सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं द्वारा भी दिया जा रहा है। इसी के तहत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। पूर्वी विधानसभा के बारीडीह बस्ती स्थित प्रगति नगर, बागुनहातु, शांति नगर, मिथिला कॉलोनी में अनौपचारिक बैठक किया गया।

IMG 20240309 WA0028

जिसमें मुख्य रूप से पूर्वी विधानसभा के सहसंयोजक पुष्पेंद्र सिंह जी तथा बारीडीह क्षेत्र की सहसंयोजक श्रीमती रंजना वर्मा जी ने उपस्थित होकर स्थानीय राष्ट्रवादी, देशप्रेमी महिला और पुरुष मतदाताओं को जागरूक किया तथा उन्हें राष्ट्रहित में मतदान केंद्र पर जाकर अपना बहुमूल्य वोट जरूर देने के लिए जागरूक किया।

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
IMG 20240502 WA0015
आंबेडकर समिति सीनी ने मानवता का परिचय देते हुए असहाय महिला को सहयोग राशि प्रदान किया
IMG 20240502 WA0015

सीनी: आंबेडकर समिति सीनी द्वारा मानवता के तहत सीनी स्थित मनसा मंडप मुखी बस्ती निवासी असहाय सीता मुखी के पैर टुट जाने पर और परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आंबेडकर समिति सीनी ने मानवता का परिचय देते हुए सहयोग राशि प्रदान किया और शीघ्र स्वास्थ्य सुधार की मनोकामना की।

IMG 20240309 WA0028

सहयोग प्रदान करने में मोती लाल रजक, ब्यास कुमार रजक, मिथलेश कुमार, दीपक रविदास, रवि कुमार रवि, प्रदीप ठाकुर, अशोक मुखी, रविशंकर, चन्द्रमोहन मांझी, अशोक पासवान, गणेश मुखी, बिमल मुखी, प्रदीप मुखी, जगदीश मुखी, राथे मुखी, बिरेंद्र उरांव ने सहयोग प्रदान किया।

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
error: Content is protected !!