ताजा खबर
बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने सादगी से मनाया शिक्षक सम्मान समारोह: 500 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित, कैबिनेट मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलिमंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सिमरन भाटिया ने जताया गहरा शोक: झामुमो और गिरिडीह के लिए अपूरणीय क्षतिझारखंड के 3 शिक्षा मंत्रियों का असामयिक निधन: एक अत्यंत दुखद और अजीब संयोगपरशुराम कल्याण संस्थान ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षा और सामाजिक उत्थान का दिया संदेशझारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयाघात से निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहरजुगसलाई में भीषण सड़क हादसा: घोड़ा चौक के पास बाइक और दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरीसरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रास मंदिर में उमड़े श्रद्धालुरैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोपझर-झर रोड के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने उठाई आवाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की अपीलकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितबाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने सादगी से मनाया शिक्षक सम्मान समारोह: 500 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित, कैबिनेट मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलिमंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सिमरन भाटिया ने जताया गहरा शोक: झामुमो और गिरिडीह के लिए अपूरणीय क्षतिझारखंड के 3 शिक्षा मंत्रियों का असामयिक निधन: एक अत्यंत दुखद और अजीब संयोगपरशुराम कल्याण संस्थान ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षा और सामाजिक उत्थान का दिया संदेशझारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयाघात से निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहरजुगसलाई में भीषण सड़क हादसा: घोड़ा चौक के पास बाइक और दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरीसरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रास मंदिर में उमड़े श्रद्धालुरैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोपझर-झर रोड के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने उठाई आवाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की अपीलकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

एक नई सोच, एक नई धारा

n60876963017157544647013c49939d1d75c1d2415eb96893f47af517026e19d4657545b42716a332941c37
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन, 3 महीने से थीं दिल्ली AIIMS में भर्ती

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का गुरुवार सुबह एम्स में निधन हो गया. उन्होंने सुबह 9.28 बजे अंतिम सांस ली. सिंधिया परिवार की राजमाता बीते कुछ दिनों से दिल्ली AIIMS में वेंटिलेटर पर थीं. माधवी राजे का पिछले तीन महीने से दिल्ली के प्रमुख अस्पताल में इलाज चल रहा था और वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं.

IMG 20240309 WA00281

पिछले दिनों तीसरे चरण के मतदान (गुना लोकसभा) से ठीक पहले ही ज्यादा तबीयत बिगड़ने की वजह से सिंधिया परिवार की राजमाता को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था. दिल्ली में निधन के बाद माधवी राजे के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा.

IMG 20240309 WA00271

बता दें कि पिछले महीनों से दिल्ली स्थित अस्पताल में इलाजरत माधवी राजे सिंधिया का स्वास्थ क्रिटिकल स्टेज पर पहुंच गया था. गुना संसदीय क्षेत्र बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे व बेटे महाआर्यमन सिंधिया को बीच-बीच में चुनाव प्रचार छोड़कर दिल्ली जाना पड़ा था. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके पत्नी व बेटा चुनावी प्रचार में पिछले एक माह से गुना-अशोकनगर और शिवपुरी में ही थे. इसी बीच लगातार केंद्रीय मंत्री की मां माधवी राजे सिंधिया की तबीयत में उतार-चढ़ाव की सूचना आ रही थी.

IMG 20240309 WA00261
n608712918171573959381181052f86d61e0756daa2ae7c7109c150fafd9f9d904e3dcb1a3dc009063f9f9f
चुनाव के बीच BJP नेता की बढ़ी टेंशन! सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ पटना में परिवाद दायर

भोजपूरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब एक अतिपिछड़ा जाति को लेकर की गई टिप्पणी पर दिल्ली के उत्तर पूर्वी क्षेत्र से निवर्तमान सांसद और भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी मनोज कुमार तिवारी के विरुद्ध पटना के सीजेएम कोर्ट में दायर परिवाद को स्वीकृत कर लिया गया। इसके साथ ही उक्त परिवाद सुनवाई के लिए एमपी/एमएलए की विशेष अदालत में ट्रांसफर किया गया।

IMG 20240309 WA00281

वहीं, अधिवक्ता अशोक कुमार ने परिवाद दायर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि मनोज कुमार तिवारी ने प्रतिद्वंद्वी सह कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार के नामांकन को लेकर एक जाति पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। सीजेएम की अदालत में आवेदक की ओर से अधिवक्ता राम संदेश राय और मणिलाल ने दलील ली। इसके साथ अधिवक्ताओं ने कहा कि मनोज कुमार तिवारी एक जिम्मेदार और संवैधानिक पद पर हैं। उनके द्वारा ऐसी टिप्पणी करना सभ्य एवं लोकतांत्रिक देश व समाज को स्वीकार्य नहीं है। उनका वक्तव्य संविधान विरोधी है। उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई होनी चाहिए।

IMG 20240309 WA00271

दरअसल, सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसमें वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने खिलाफ चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार पर टिप्पणी कर रहे हैं। हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप भी उनके साथ मौजूद रहे। इस वीडियो में मनोज तिवारी द्वारा कहार जाति को लेकर दिए गए बयान पर सियासी घमासान मच गया। बिहार ही नहीं झारखंड समेत अन्य जगहों पर भी चंद्रवंशी समाज के लोगों ने मनोज तिवारी के बयान पर आपत्ति जताई है।

IMG 20240309 WA00261

आपको बताते चलें कि, राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए होने वाले मतदान में अब दो हफ़्तों से भी कम का समय शेष बचा है। छठे चरण में 25 मई को होने वाले मतदान के लिए भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी इंडिया गठबंधन, दोनों ही जोर-शोर और पूरे दम-खम से अपने चुनाव प्रचार में लगी हुई है। पिछली दफा मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के दलीप पांडे को 25 प्रतिशत मतों के अंतर से पराजित किया था। इस लोकसभा क्षेत्र में 10 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें अधिकतर आबादी पूर्वी यूपी व बिहार से है।

55 7
कॉपर खदान हादसा: जमीन से 1875 फीट नीचे टूटी लिफ्ट की चेन, 15 लोग फंसे
n6087116741715738951597f9d8c2ceb58b93e3df0dda6e87fbfe452801165841afeb2560474b569eda03f5

राजस्‍थान के खेतड़ी में बड़ा हादसा हुआ है. हिन्‍दुस्‍तान कॉपर लिमिटेड के खदान में लिफ्ट की चेन टूटने से 15 अधिकारी खदान में घंटों से फंसे हुए हैं. उन्‍हें निकालने के लिए घंटों से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है.

IMG 20240309 WA00281

हालात को देखते हुए कॉपर माइन में फंसे लोगों के लिए खाने के पैकेट अंदर भेजे गए हैं. फूड पैकेट्स के साथ जरूरी दवाइयां भी भेजी गई हैं, ताकि फंसे हुए लोगों को किसी तरह की कठिनाई न हो. वहीं, डॉक्‍टरों और एंबुलेंस की टीम को अलर्ट पर रखा गया है. बता दें कि हिन्‍दुस्‍तान कॉपर के कोलिहान खदान में 13 मई 2024 से निरीक्षण का काम चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, हिन्‍दुस्‍तान कॉपर के खदान में फंसे 15 अधिकारियों में से 3 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. उन्‍हें एंबुलेंस से तत्‍काल अस्‍पताल भेजा गया है. बता दें कि खेतड़ी कॉपर खदान में 13 मई से निरीक्षण का काम चल रहा है. कोकाता से आई विजिलेंस की टीम हिन्‍दुस्‍तान कॉपर माइन का निरीक्षण कर रही थी. टीम के सदस्‍य 14 मई को खदान के अंदर गए थे. तमाम तरह के काम को पूरा करने के बाद टीम लिफ्ट से वापस लौट रही थी. बताया जाता है कि देर शाम 8:10 बजे जब सभी लोग वापस लौटरहे थे तो उसी वक्‍त लिफ्ट की चेन अचानक से टूट गई. हादसे की वजह से सभी लोग खदान के अंदर ही फंस गए.

IMG 20240309 WA00271

लागातर चल रहा रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन
कॉपर के खदान में हादसे की सूचना मिलते ही हर तरफ हड़कंप मच गया. स्‍थानीय प्रशासन को तत्‍काल इसकी सूचना दी गई. इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पिछले 10 घंटे से भी ज्‍यादा के समय से बचाव कार्य चलाया जा रहा है. इसमें बुधवार को पहली सफलता तब मिली जब खदान में फंसे 15 में से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इन तीनों को तत्‍काल नजदीकी अस्‍पताल में भेजा गया है. बता दें कि हालात को देखते हुए राहत एवं बचाव दल के सदस्‍यों ने खदान के अंदर जरूरी दवाइयों के साथ फूड पैकेट्स भी भिजवाए थे, ताकि न्‍यूनतम जरूरतों को पूरा किया जा सके.

IMG 20240309 WA00261

1875 फीट नीचे हादसा
झुंझुनू के कोलिहान में हिन्‍दुस्‍तान कॉपर की खदान है. यह खदान काफी महत्‍वपूर्ण है. खेतड़ी के इसी कोलिहान खदान में मंगलवार देर शाम को बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि जमीन के 1875 फीट नीचे कॉपर खदान में लिफ्ट की चेन अचानक से टूट गई. इस वजह से कोलकाता से आई विजिलेंस की टीम अंदर ही फंस गई. हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एंबुलेंस की टीम को अलर्ट पर रखा गया. दूसरी तरफ, डॉक्‍टरों को भी अलर्ट पर रखा गया, ताकि खदान में फंसे लोगों को तत्‍काल मेडिकल सुविधाएं मिल सकें.

8e0656a8a123481bfadc06b9dc4d69a3fe4a15c4acede3dbf871fdf745955d4e.0
बिरसानगर : छेड़खानी की शिकायत करने पर पति पत्नी ने मिलकर युवती और उसके भाइयों को मारकर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस
8e0656a8a123481bfadc06b9dc4d69a3fe4a15c4acede3dbf871fdf745955d4e.0

जमशेदपुर : बिरसानगर ज़ोन नंबर आठ में एक युवती के साथ हो रहे छेड़खानी कों रोकने का प्रयास दो भाई को मंहगा पड़ा। जब छेड़खानी करने वाले व्यक्ति एवं उनकी पत्नी ने मिलकर सभी की बेधड़क पिटाई कर डाली। आनन फानन में सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल पहँचाया गया। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

घायल भाई के अनुसार उनके घर के पास राजेश नामक व्यक्ति निवास करता है और उसी के द्वारा उसके बहन के साथ रोजाना छेड़खानी की जाती थी। युवती ने राजेश के पत्नी को इसकी शिकायत की, तब राजेश की पत्नी ने युवती की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच युवती के दोनों भाइयों ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया बीच में राजेश भी आ गया और उसने भी दोनों भाइयों की बेधड़क पिटाई कर डाली।

IMG 20240309 WA00261

आनन फानन मे सभी घायलों कों परिजनों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहँचाया जहाँ सभी का इलाज चल रहा है। वहीँ घायलों ने घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने मे भी की है, जिसपर पुलिस जाँच कर रही है।

n60862949617157014143430f7d184926d6daca01a774394413fcaf649814e06025550b5f5daad87ae29de8
खौफ़नाक : जेठ ने की बहू की गला रेत कर हत्या, आँखें फोड़ी, 7 महीने पहले हुई थी लव मैरिज
n60862949617157014143430f7d184926d6daca01a774394413fcaf649814e06025550b5f5daad87ae29de8

बिहार : पूर्णिया में एक शख्स ने अपने छोटे भाई की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

IMG 20240309 WA00281

घटना चंपानगर थाना क्षेत्र के प्रसादपुर गांव की है. मंगलवार की दोपहर रंजना देवी अपने घर में अकेली सो रही थी. इसी दौरान उसका जेठ (भैसुर) पिंटू महतो अचानक आया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. सूचना मिलते ही ग्रामीण लहूलुहान हालत में महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बता दें कि मृतक सीतामढी का रहने वाली है.

‘लुधियाना में किया था प्रेम विवाह’

IMG 20240309 WA00271

मृतक के पति कन्हैया महतो ने बताया कि मेरी पत्नी की हत्या मेरे बड़े भाई ने कर दी है. उसने अपनी प्रेम कहानी बताते हुए कहा, मैं अपनी पत्नी से पहली बार पंजाब में मजदूरी करने के दौरान मिला था. इसके बाद हम दोनों ने अपने माता-पिता की सहमति से पंजाब के लुधियाना में प्रेम विवाह कर लिया. मेरी शादी को अभी 7 महीने ही बीते थे और मेरे सनकी भाई ने मेरी पत्नी की हत्या कर दी.

‘महिला के नाखून उखाड़े और आंख भी फोड़ दी’

मेरा भाई अपनी पत्नी को भी पीटता था. इस कारण वह उसे छोड़कर भाग गई. उसे उम्मीद नहीं थी कि मेरा भाई मेरी पत्नी की हत्या कर देगा. वहीं, मृतक के परिजनों की मानें तो हत्यारा भैसूर ने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए दर्दनाक हत्या की है. हत्या करने के बाद उसने महिला के नाखून उखाड़ दिए और चाकू मारकर उसकी आंख भी फोड़ दी.

मामले में पुलिस ने कही ये बात

IMG 20240309 WA00261

चंपानगर थाना पुलिस भोला ततमा ने बताया कि चंपानगर थाना क्षेत्र के प्रसादपुर गांव में एक महिला की हत्या कर गयी है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी जेठ ने अपने भाई की पत्नी की हत्या की है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पोस्टमॉर्टम के बाद महिला का शव उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

3d6a109d8b64b9fd9816544c65c0563df295eb3ff8c7b0bbdd9090554106cd77.0
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, डीएचएफएल के पूर्व निर्देशक धीरज वधावन को किया गिरफ्तार
3d6a109d8b64b9fd9816544c65c0563df295eb3ff8c7b0bbdd9090554106cd77.0

मुम्बई : सीबीआई ने डीएचएफएल (Dewan Housing Finance Corporation Ltd) के पूर्व निदेशक धीरज वधावन को 34,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वधावन को सोमवार शाम मुंबई से हिरासत में लिया गया और उसे मंगलवार को दिल्ली की एक विशेष अदालत में पेश किया गया, अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

उन्होंने कहा कि इस मामले में सीबीआई ने उनके खिलाफ 2022 में पहले ही आरोपपत्र दायर कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि वधावन को एजेंसी ने यस बैंक भ्रष्टाचार मामले में पहले गिरफ्तार किया था और वह जमानत पर थे।
सीबीआई ने 17 बैंकों के कंसोर्टियम से 34,000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से संबंधित डीएचएफएल मामला दर्ज किया था। इसे देश का सबसे बड़ा बैंकिंग ऋण धोखाधड़ी का मामला माना जाता है।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240514 WA0006 1
विद्युत वरण महतो के समर्थन में भाजपा गोलमुरी मंडल ने चलाया जनसम्पर्क अभियान
IMG 20240514 WA0005 1

जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के समर्थन में भाजपा गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा आज सुबह गाढाबासा, मथुरा बगान, खान बगान क्षेत्र में महा – जनसंपर्क अभियान मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में चलाया गया।

IMG 20240309 WA00281

जिसमें मुख्य रूप भाजपा वरिष्ठ नेता विजय सिंह, मिथलेश सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, खेमलाल चौधरी, प्रोबिर चटर्जी राणा, धीरज पासवान, आपा राव, सिन्नु राव, मानी मोहंती, दिनेश शर्मा, रंजीत गुप्ता, राजा कुमार, हेमंत अग्रवाल, मोहम्मद् नौशाद, पप्पू कलवार, देबाशिष् झा, विमला साहू, सरबजीत कौर, पार्वती देवी आदि उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240514 WA0019 scaled
सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम कमिशनिंग कार्य का किया निरीक्षण, आयोग के गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए कमिशनिंग किए जाने के दिए निर्देश
IMG 20240514 WA0016

जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री किल्लु शिव कुमार नायडु एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने को-ऑपरेटिव कॉलेज पहुंचकर ईवीएम एवं वीवीपैट के कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गोपनीयता बनाए रखते हुए कमीशनिंग का कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

को-ऑपरेटिव कॉलेज में 47-जुगसलाई, 48 जमशेदपुर पूर्वी व 49 जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आगामी 25 मई को मतदान के लिए उपयोग होने वाली मशीनों के विधानसभावार कमीशनिंग के साथ ही सीलिंग का कार्य किया जा रहा है। कमीशनिंग कार्य के लिए प्रशिक्षित अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी से निगरानी का भी जायजा लिया तथा 24×7 सतत निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए।

IMG 20240309 WA00261

इसके पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने एलबीएसएम कॉलेज में ईवीएम कमिशनिंग कार्य का निरीक्षण किया। एलबीएसएम में 44 बहरागोड़ा, 45 घाटशिला, 46 पोटका विधानसभा में प्रयुक्त होने वाले ईवीएम का कमिशनिंग कार्य किया जा रहा। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्ट्रांग रूम हेतु चिन्हित परिसर के आसपास अनाधिकृत प्रवेश वर्जित रखे जाने, कमिशनिंग हॉल में पदाधिकारी, कर्मी या अन्य सभी को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन लेकर अंदर नहीं लाये जाने तथा चुनाव आयोग के गाइडलाइन का अक्षरशः अनुपालन किये जाने हेतु निर्देशित किया।

IMG 20240514 WA0003 2
केपीएस बर्मामाइंस में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
IMG 20240514 WA0003 1

जमशेदपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया परिमाण शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर आज विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को प्राचार्य प्रियंका बौरा के द्वारा पुष्प – गुच्छ देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

IMG 20240514 WA0004 1
IMG 20240309 WA00281

ज्ञात हो की दसवीं में
प्रथम स्थान – सिद्धि कुमारी को 95%
दूसरा स्थान – प्रतिज्ञा बड़ा को 94.80%
तीसरा स्थान – शुभम कुमार को 93.80%

वही 12वीं विज्ञान में प्रथम स्थान – कृष कुमार को 93%
और वाणिज्य में प्रथम स्थान – मेघा पांडे को 95% प्राप्त हुआ।

IMG 20240309 WA00271

प्राचार्य ने बताया की या बच्चों की मेहनत और शिक्षकों की लगन का परिमाण है। उन्होंने उम्मीद जताई की भविष्य में भी विद्यालय इस प्रकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रचार प्रसार करते रहेगा और यही हमारी कामना रहेगी।
मौके पर उपस्थित स्कूल की प्राचार्य प्रियंका बौरा, किरनपाल सिंह, संघमित्रा, नम्रता, सुभाष, वह अन्य शिक्षक – शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00261
n608490166171568358661547a9bffbb25aef885821e90af5257372351bc8f0c44475aea3bcdadb43ff7eb6
प्रधानमंत्री मोदी ने दाखिल किया नामांकन पर्चा, खड़े हो कर अफसर को किया नमस्कार
n608490166171568358661547a9bffbb25aef885821e90af5257372351bc8f0c44475aea3bcdadb43ff7eb6

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदीने वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है. इस दौरान 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे. पीएम मोदी के नामांकन के लिए चार प्रस्तावक – पंडित गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर रहे. पीएम मोदी जब नामांकन करने पहुंचे तब उन्होंने जिलाधिकारी एस. राजलिंगम को दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया.

IMG 20240309 WA00281

पीएम मोदी ने खास मुहूर्त में दाखिल किया नामांकन

IMG 20240309 WA00271

पीएम मोदी ने गंगा सप्तमी के साथ ही पुष्य नक्षत्र में नामांकन पत्र दाखिल किया. पीएम मोदी के नामांकन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला. तेज धूप के बीच भी लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे. साथ ही नामांकन में शामिल होने के लिए कई बड़े नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे थे.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन पर कहा कि पीएम मोदी का भव्य रोड शो पूरे काशी, उत्तर प्रदेश व देश को उत्साहित करने वाला था. प्रधानमंत्री मोदी का मिशन जरूर सफल होगा, वह एक पृथ्वी और एक भविष्य की बात करते हैं.

लोकतंत्र के सिपाही को खड़े हो कर पीएम ने किया नमस्कार

IMG 20240309 WA00261

मां गंगा और काशी के कोतवाल काल भैरव की पूजा के बाद नीली सदरी पहने पीएम मोदी वाराणसी कलक्ट्रेट में दाखिल होते हैं. नामांकन के लिए चार प्रस्तावक और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ कमरे में दाखिल होते हैं.
सामने कुर्सी पर निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे वाराणसी के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम बैठे हुए हैं. मोदी खड़े होकर उन्हें नमस्कार करते हैं. अपना हलफनामा और जरूरी दस्तावेज सौंपते हैं. फिर शपथ पढ़ते हैं. यह तस्वीर अपने आप में अनूठी है. लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत तस्वीर. देश के सबसे बड़े पद पर बैठे पीएम मोदी लोकतंत्र के सिपाही को खड़े होकर नमस्कार करते हैं.

error: Content is protected !!