
ताजा खबर











जमशेदपुर : विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के उद्देश्य से आज दिनांक 9 अगस्त 2024 को काशीडीह हाई स्कूल के 50 विद्यार्थियों को पुरुलिया विज्ञान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। 9 अगस्त “नागासाकी दिवस” के अवसर पर पुरूलिया विज्ञान केंद्र में सर्वप्रथम विद्यार्थियों को एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म दिखाई गई जिसमें द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान के दो शहरों पर परमाणु बम के हमले एवं उससे हुए हानि से विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया। विद्यार्थियों ने तारामंडल से विभिन्न तारों एवं नक्षत्रों को जाना उसके बाद थ्री डी शो के माध्यम से ब्रह्मांड को समझने की कोशिश की।


विज्ञान के अनेक आश्चर्यचकित करने वाले मॉडलों ने बच्चों की जिज्ञासा को और बढ़ाया। नागासाकी दिवस के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह भ्रमण प्रभारी शिक्षक कमलेश ओझा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।


जमशेदपुर. केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइन्स ने अपनी स्थापना के पच्चीस वर्ष पूरे किए है।
इस विशेष अवसर को मनाने के लिए विद्यालय द्वारा एक भव्य समारोह साईनोवेशन का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत पर्यावरण एवं विज्ञान से संबंधित विषय को समाहित किया गया था । जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इसमें आज के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर (उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम) श्रीमान अनन्य मित्तल उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर तथा गणेश वंदना से की गई। उपायुक्त ने अपने वक्तव्य में विद्यालय के अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा की हर व्यक्ति में प्रतिभा होती है बस, उसे निखारने की आवश्यकता है और यहाँ के शिक्षक अथक प्रयास कर रहे हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ श्रीकांत नायर , श्री शरद चंद्रन , असिस्टेंट डायरेक्टर शांता वैद्यनाथन ,एकेडमिक डायरेक्टर डॉ रचना नायर , श्रीमती लक्ष्मी शरद , पूर्व उप-प्राचार्या मंजुला कुमारी, पूर्व हेड मिस्ट्रेस गोयल , इशिका दास , अदिति मुरारका , श्रद्धा जायसवाल मंजू भ्रामरा , रणविजय लूदरा , नलिन गुरमीत कौर मानगो केपीएस की उप – प्राचार्य

विद्यालय के चेयरमैन डॉ श्रीकांत नायर ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारी यह यात्रा केवल अध्यापक , छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के सहयोग से ही संभव हो सका है शिक्षा से ही देश महान बनता है और शिक्षित व्यक्ति ही संपन्न राष्ट्र का निर्माण कर सकता है । उन्होंने यह भी कहा कि 24 साल पहले मेरे पिता स्वर्गीय ए.पी आर नायर ने बेहद कम संसाधनों के साथ स्कूल की शुरुआत की थी। आज वर्षों बाद सैकड़ों छात्र स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं। ज्ञान का प्रसार हो रहा है , बस यही मेरा मकसद है । इस आयोजन के माध्यम से हम सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं। विद्यालय की प्राचार्या प्रियंका बरुआ ने भी विद्यालय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी और कहा कि हम सभी को धन्यवाद अर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने विद्यालय को इस मुकाम तक पहुंचाने में अपना विशेष योगदान दिया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकगण की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी व शिक्षकगण मौजूद थे।


जमशेदपुर :- मानगो में सोमवार की सुबह जाम से लोग घंटों परेशान रहे. मानगो पुल से लेकर के पायल सिनेमा तक वाहनों की लंबी क़तार लगी रही, जिससे लोग बेहाल रहे. ट्रेफ़िक संतुलित करने में यातायात पुलिस नाकाम दिखी. जाम के कारण वाहन सड़क पर जहां-तहां खड़े हो गए, पैदल चलने तक पर आफत आन पड़ी. जाम ने इस कदर भयंकर रूप अख्तियार कर लिया कि पैदल वाले भी दो कदम सड़क पर आगे नहीं बढ़ पा रहे थे. मानगो गोलचक्कर मानगो बस स्टैंड से लेकर मानगो पुल तक और पुल से लेकर डिमान रोड और पायल सिनेमा रोड तक जाम रहा.

मानगो पुल पर जाम लगते ही मानगो की सभी सड़कें जाम हो गयी. यहां तक कि गलियों और चौक-चौराहों तक में जाम लग गया. सबसे ज्यादा परेशानी सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे अभिभावकों को हुई, बच्चों को स्कूल पहुंचने में भी देर हुई. दरअसल, सावन के चौथे सोमवारी पर जगह-जगह से निकलने वाले भव्य कलश शोभायात्रा को लेकर जाम की स्थिति उत्पन्न हुई थी. इधर सड़क जाम की सूचना मिलने पर ट्राफिक डीएसपी दलबल के साथ खुद मौके पर पहुंचे और जाम खाली करवाया. जाम हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली यह जाम सुबह 8 बजे से 1 बजे तक लग रहा जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई



जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गावाहिनी – मातृशक्ति बारीडीह की ओर से श्रवण माह के चौथी सोमवारी के शुभ उपलक्ष्य पर बारीडीह बस्ती स्थित बजरंग बली मंदिर प्रांगण में दूध, पुष्प, गंगा जल, बेलपत्र का निशुल्क वितरण किया गया एवं सैकड़ों भक्तजनों को तिलक लगाया गया तथा सनातन धर्म में तिलक का क्या महत्व है बताया गया।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका श्रीमती पुनम रेड्डी जी, साकेत भारद्वाज, बंटी सिंह, रविकांत शर्मा, विवेक शर्मा, मुन्ना मिश्रा ,सतीश कुमार, अमित सिंह, विकास सिंह, मारुति पांडे, विद्यासागर, आकाश दास, सावन कुमार, पीयूष कुमार, नीरज सिंह, सनी, दीनबंधु, अरुण, अजीत सिंह, अभिनंदन कुमार, विनय लोहार, मयंक, प्रकाश प्रिंस जी ने सेवा दिए।


जमशेदपुर. महानंद बस्ती में स्वास्थ्य चिकित्सा कल्याण विभाग द्वारा अटल मोहल्ला क्लीनिक में बिजली व पानी की सुविधा नहीं है।जिससे वहां जो मरीज इलाज करवाने जाते हैं उन्हें बहुत असुविधा होती है। इससे यहां मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

वही स्थानीय निवासी मुन्ना देवी ने बताया की सरकार व प्रशासन ने लोगों की जरूरत को देखते हुए काफी पैसे खर्च कर स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण तो कर दिया लेकिन इस स्वास्थ्य केंद्र में आज तक बिजली , पानी की कोई सुविधा नहीं हो पाई।
वहां उपस्थित डॉ रेशमा कुमारी ने बताया की इस विषय में स्वास्थ्य विभाग को संज्ञान लेना चाहिए की इस स्वास्थ्य केंद्र मैं बिजली पानी की सुविधा नहीं है, सुविधा नहीं होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
हालात यह है की यहां मरीज ही नहीं कर्मचारी भी बिजली , पानी की समस्या से परेशान है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है की महानंद बस्ती के स्वास्थ्य केंद्र में बिजली व पानी की सुविधा का प्रबंध किया जाए ताकि लोग सुविधाओं के बाद स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पूर्ण रूप से मिल सके।


जमशेदपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देशभर में चलाया जा रहे “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के निमित्त आज भाजपा बारीडीह मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष जीवन लाल के अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुआ।
जिसमे मंडल के प्रभारी बबुआ सिंह, जिला आईटी सेल के प्रभारी विनोद सिंह एवं सभी बूथों के अध्यक्ष, भवन के प्रभारी, सह प्रभारियों ने उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाया।



जमशेदपुर : आज कल के नौजवान युवाओं द्वारा नशा का सेवन किया जा रहा है और नशा ना मिलने से आत्महत्या को गले लगा लेते हैं और अंधा-धुन रैश ड्राइविंग करते है।जिससे लोगों को और परिवार वालों को परेशानी हो रही है। परिवार वालों का दर्द सुनने के बाद सेवा ही लक्ष्य के संस्थापक पीयूष ठाकुर ने उपायुक्त अनन्या मित्तल और जिला पुलिस कप्तान किशोर कौशल से अनुरोध करते है कि आप ऐसे युवकों पर सख्त से सख्त करवाई करे। उन्होंने आने वाले सभी हिंदू त्योहार में नशा मुक्ति का एक पोस्टर जरूर लगाने का आग्रह किया है।





जमशेदपुर : सिख समाज के बीच विगत कुछ वर्षों से यह बात उठ रही है कि इंदर सिंह नामधारी के बाद झारखंड विधानसभा में सिख चेहरे को मौका नहीं मिल रहा है।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बात पर और जोड़ दिया जा रहा है कि किसी बड़े राजनीति दल द्वारा सिख प्रतिनिधि को विधायक प्रत्याशी के रूप में उतारा जाए।

वहीं यह अटकलें भी लग रही थी कि भाजपा पूर्वी सिंहभूम से अपने पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले को टिकट दे सकती है, लेकिन अभी तक अमरप्रीत सिंह काले का भाजपा में पुनः वापसी नहीं होना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि शायद यह अटकलें सिर्फ अटकलें ही बन कर रह जायेगी।

वहीं भाजपा में सिख नेता के रूप में देखा जाए तो गुरविंदर सिंह सेठी का नाम वरिष्ठ सिख नेता के रूप में आता है। भाजपा के कार्यकाल में अल्पसंख्यक आयोग में 2 बार उपाध्यक्ष का पद प्राप्त कर चुके गुरविंदर सिंह सेठी को सिख चेहरे में भाजपा की तरफ से पूर्वी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

गुरविंदर सिंह सेठी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में झारखंड के 2 बार राज्यमंत्री रह चुके हैं, साथ ही भारतीय रेलवे बोर्ड, भारत सरकार में यात्री सेवा समिति के भी सदस्य के रूप में कार्य करते हुए अपनी सेवा दी है।
बताया जा रहा है कि झारखंड में सिख भाजपा नेता के रूप में गुरविंदर सिंह सेठी के आगे फिलहाल कोई नाम नहीं है।
जमशेदपुर सहित झारखंड भर में सिख प्रत्याशी की उठती माँग को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि पूर्वी सिंहभूम से भाजपा यदि सिख प्रत्याशी को टिकट देती है तो वह गुरविंदर सिंह सेठी होंगे।

जमशेदपुर : आज छत्रपति शिवाजी सेना द्वारा डीमना स्तिथ ओल्ड ऐज होम में संगठन के संस्थापक मनीष कुमार प्रसाद के नेतृत्व में वहां रह रही माताओं के साथ सावन महोत्सव मनाया गया। वहां सभी महिलाओं को कुछ वस्त्र, साड़ी, चूडी, बिंदी, मेहंदी और मिठाइ दी गई।
इस कार्य को सफल बनाने में झारखंड अध्यक्ष आभा वर्मा, चांद मनी, कुंकल, रुपा, चांदना, मनीषा, रेनू, पुतुल, गीता एवम अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा।



जमशेदपुर : भाजपा टेल्को मंडल के नए अध्यक्ष विकाश शर्मा जी को और सुंदरनगर के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा को पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य सोनू श्रीवास्तव ने दी बधाई, साथ ही कहा कि इतने कम उम्र में भाजपा के मंडल अध्यक्ष बनना इनके काम की और इशारा करती है।

पूर्व में विकाश शर्मा भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष रह चुके है, साथ में भाजपा के महामंत्री के रूप में भी रह चुके है। विकाश शर्मा के नेतृत्व में अच्छा संगठन मजबूत होगा।
विकाश शर्मा जी ने भाजपा जिलाध्यक्ष का धन्यवाद किया और साथ ही कहा की नए जिमेदारी पर खड़ा उतरूंगा।

