ताजा खबर
परशुराम कल्याण संस्थान ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षा और सामाजिक उत्थान का दिया संदेशझारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयाघात से निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहरजुगसलाई में भीषण सड़क हादसा: घोड़ा चौक के पास बाइक और दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरीसरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रास मंदिर में उमड़े श्रद्धालुरैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोपझर-झर रोड के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने उठाई आवाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की अपीलकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितधनबाद मंडल कारा की पंडुकी में होगी शिफ्टिंग, 25.25 एकड़ सरकारी जमीन गृह विभाग को हस्तांतरितचक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल; एक जमशेदपुर रेफरसीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शवपरशुराम कल्याण संस्थान ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षा और सामाजिक उत्थान का दिया संदेशझारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयाघात से निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहरजुगसलाई में भीषण सड़क हादसा: घोड़ा चौक के पास बाइक और दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरीसरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रास मंदिर में उमड़े श्रद्धालुरैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोपझर-झर रोड के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने उठाई आवाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की अपीलकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितधनबाद मंडल कारा की पंडुकी में होगी शिफ्टिंग, 25.25 एकड़ सरकारी जमीन गृह विभाग को हस्तांतरितचक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल; एक जमशेदपुर रेफरसीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शव

एक नई सोच, एक नई धारा

बर्मामाइन्स के बीपीएम मध्य विद्यालय में बच्चों के लिए खेल संग्रामी की मांग, विद्यालय प्रबंधन ने विधायक सरयू राय को सौंपा मांग पत्र, मांग जल्द पूरी होने का मिला आश्वासन
IMG 20240829 WA0013

जमशेदपुर. बीपीएम मध्य विद्यालय बर्मामाइन्स द्वारा गुरुवार को पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय को विद्यालय प्रबंधन ने एक मांग पत्र सौंपा। तथा विद्यालय के लिए उपस्कर एवं खेल सामग्री बच्चों के खेल के लिए उपलब्ध कराने का मांग की है।

IMG 20240309 WA00281 1

विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं के द्वारा उन्हें गुलदस्ता भेंट किया गया।

वही विद्यालय की प्राचार्य प्रियंका कुमारी ने बताया की यहां कक्षा kg से 8वीं तक की पढ़ाई होती है इसमें कुल 570 बच्चे पढ़ाई करते हैं जो गरीबी रेखा के नीचे आते हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों के लिए खेल संग्रामी तथा 14 कपबोर्ड वाला अलमारी एवं विद्यालय के मैदान में हाई मास्क लाइट लगवाने की मांग की है।

IMG 20240309 WA00271 1

विधायक सरयू राय ने दिया आश्वासन कहा की बहुत जल्द आपकी मांग को पूरा किया जाएगा।
सरयू राय की पहल पर छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय ,पीने का पानी ,पेवर्स ब्लॉक जैसे सुविधाओं तथा अन्य कार्य करवाने के लिए धन्यवाद किया गया।

मौके पर विद्यालय की प्राचार्य किरण कुमारी , तरुण घटवारी, राहुल कुमार, अमृता प्रीतम, मंजूश्री मेहता उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00261 1
एडवोकेट प्रवीण दुबे मौत प्रकरण की गहन अनुसंधान की मांग उठी, जमशेदपुर बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी से मिला
IMG 20240829 WA0004

जमशेदपुर : जमशेदपुर के युवा अधिवक्ता प्रवीण कुमार दुबे की राजस्थान जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र के एक होटल में हादसे में हुई मौत प्रकरण की गहन जांच की मांग पर जमशेदपुर बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल से मिला। उनसे मिलकर वकीलों की चिंता से अवगत कराया तथा गहन अनुसंधान पर बल दिया। एसपी से आग्रह किया गया कि वह जयपुर के पुलिस कमिश्नर से व्यक्तिगत रूप से संपर्क बनाकर इस मामले की गहन जांच का अनुरोध करें। बार एसोसिएशन द्वारा दिए गए पत्र में साफ कहा गया है कि प्रवीण दुबे शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं। उनकी अचानक मौत से यह संदेह होना स्वाभाविक है कि यह स्वाभाविक मौत नहीं बल्कि हत्या किए जाने की सम्भावना है। परिजन भी इसी तरह का अंदेशा जता रहे हैं। ऐसे में गहन जांच की जरूरत है।

IMG 20240309 WA00281 1

एसएसपी ने प्रतिनिधि मंडल में शामिल बार के अध्यक्ष अधिवक्ता रथिन्द्र नाथ दास, महासचिव कुमार राजेश रंजन, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, अधिवक्ता अर्जुन सिंह, मृतक प्रवीण दुबे के सीनियर अधिवक्ता अजय कुमार सिंह राठौड़, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, संयुक्त सचिव विनीता सिंह, विनीता मिश्रा को आश्वस्त किया कि वह कमिश्नर से संपर्क बनाकर उनसे गहन जांच का अनुरोध करेंगे।

IMG 20240309 WA00271 1

अधिवक्ता अजय कुमार सिंह राठौड़ ने बताया कि उनकी जूनियर अधिवक्ता सुजाता कुमारी एवं परिजन जयपुर पहुंच गए हैं और चित्रकूट थाना के संपर्क में है। अध्यक्ष आरएन दास के अनुसार इसकी प्रति पुलिस महानिदेशक, झारखंड, चेयरमैन झारखंड बार काउंसिल एवं चेयरमैन राजस्थान बार काउंसिल को भी भेजी गई है।
वही अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि यदि अनुसंधान सही नहीं रहा तो सीबीआई जांच से कम पर वकील समुदाय स्वीकार नहीं करेगा।

IMG 20240309 WA00261 1

इससे पहले अधिवक्ताओं ने कामकाज से खुद को अलग रखा और बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे।
संयुक्त सचिव संजीव रंजन बरियार, कोषाध्यक्ष जेपी भगत, सहायक कोषाध्यक्ष पुष्पा सिंह, आलोक कुमार सिंह, रवि ठाकुर, अभय कुमार सिंह ,गौरव पाठक, लूसी कच्छप आदि कार्यकारिणी सदस्य के साथ ही अक्षय झा कुलविंदर सिंह बबिता जैन एवं अधिवक्ता बड़ी संख्या में पहुंचे थे।

भाजपा नेता सह समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने मुख्य मार्ग से हटवाया गंदगी का अंबार, राहगीरों को हो रही थी परेशानी
IMG 20240829 WA0000

जमशेदपुर : शहर की कैलाश नगर एवं आनंद नगर (गोलमुरी) जाने वाले मार्ग में गंदगी के अंबार से लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। गंदगी और बदबू के कारण महामारी की आशंका भी बढ़ गई थी। कूड़े-कचरा का ढेर लगने से शहरवासियों का चलना मुश्किल हो गया है। किसी के द्वारा साफ सफाई की कोई ठोस पहल नहीं की जा रही थी।

IMG 20240309 WA00281 1

इसकी जानकारी स्थानीय निवासी बिनोद झा एवं अन्य लोगों ने समाजसेवी शिव शंकर सिंह को दी और इस नारकीय स्थिति से छुटकारा दिलाने की मांग की।
भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने तत्काल जेसीबी भेजकर फैले कूड़े के अंबार को हटवाया व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया।
उक्त पथ में नाला के निकासी नहीं होने अथवा मामूली बारिश पड़ने पर सड़क पर जलजमाव भी हो जाता है। और उससे उठने वाली दुर्गंध से विभिन्न प्रकार के रोगों की संभावना से बचाव के मद्देनजर जेसीबी से सफाई के उपरांत ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।

IMG 20240309 WA00271 1

ज्ञात हो कि जनसेवा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध समाजसेवी शिव शंकर द्वारा मच्छरजनित बीमारियों से बचाव हेतु नियमित साफ सफाई कार्यक्रम, ब्लीचिंग पाउडर का वितरण एवं छिड़काव तथा क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन लगातार कराया जा रहा है। साथ उनके कार्यालय में संचालित नागरिक सुविधा केंद्र के माध्यम से आमजन प्रतिदिन सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।

IMG 20240309 WA00261 1

मौके पर, बिनोद झा, अरविंद सिंह, ममता कपूर, गोलु पांडेय, शुभम यादव, अभय सिंह, गोपाल सिंह, दीपक प्रताप सिंह, कन्हैया, राकेश गिरी एवं अन्य कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

IMG 20240426 WA0001 1
अधिवक्ता प्रवीण कुमार दुबे की रहस्यमय तरीके से मृत्यु की जांच को लेकर सुधीर कुमार पप्पू ने बार एसोसिएशन को लिखा पत्र
274d1f2e6812a030c071c72442817f94a74c992104e4229254e0db795a68f143.0

जमशेदपुर : सिदगोड़ा के वकील प्रवीण कुमार दुबे (41 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थिति में जयपुर के चित्रकुट थाना क्षेत्र में स्थित रॉयल रावल नामक होटल में तड़के करीब तीन बजे मिला। जिसकी जानकारी मिलने के बाद शहर के वकीलों ने इसकी निष्पक्ष जांच को लेकर आवाज़ उठानी शुरू कर दी।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

इसी बाबत अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नाम पत्र लिखते हुए कहा कि “हमारे जमशेदपुर बार एसोसिएशन के युवा साथी अधिवक्ता श्री प्रवीण कुमार दुबे की मौत रहस्यमय तरीके से राजस्थान जयपुर में हो गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि वह होटल में ठहरे थे और वहां बालकोनी से गिर गए। मेरा स्पष्ट मानना है कि उनके साथ अनहोनी हुई है और इसकी जांच गहराई से होनी चाहिए।”

IMG 20240309 WA00261 1

उन्होंने अपने पत्र में आगे लिखा कि “अध्यक्ष, महासचिव एवं संपूर्ण कमेटी से मेरा आग्रह है कि एक प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर के जिला उपायुक्त एवम वरीय पुलिस अधीक्षक से मिले और श्री प्रवीण कुमार दुबे की मौत प्रकरण की गहन जांच की जरुरत पर बल दे।
“जिला प्रशासन से आग्रह किया जाए कि जमशेदपुर के वकील समुदाय की भावना को ध्यान में रखते हुए जयपुर की पुलिस से संपर्क कर उनसे गहन और विधि विज्ञान के अद्यतन तरीके से जांच करने का आग्रह किया जाय। जिससे परिवार एवं वकील समुदाय को पूरी तसल्ली हो। यदि अपराधिक घटना कारित की गई है तो अपराधी को उसके तार्किक परिणाम तक पहुंचाया जाना चाहिए।”

रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 7951 पदों के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज, ऐसे करें अप्लाई

इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आरआरबी की ओर से जूनियर इंजीनियर के करीब 8 हजार पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें आवेदन की लास्ट डेट को 29 अगस्त 2024 तय किया गया है।

IMG 20240309 WA00281 1

ऐसे में जो भी अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज हो जाएगी।

क्या है योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता के साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और 36 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

IMG 20240309 WA00271 1

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म अपने रेलवे जोन की वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं।

आवेदन पत्र भरने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क अनिवार्य रूप से जमा करना है, तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये तय की गई है। इसके अलावा एससी, एसटी, पीएच एवं महिला उम्मीदवारों को आवेदन के साथ 250 रुपये का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से जमा की जा सकती है।

IMG 20240309 WA00261 1
चंपाई सोरेन लौटे राँची, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत, झामुमो को लेकर कही बड़ी बात
1f2e363297681ab176c9a5110d7ab3a3f3b54bd62163d8028ba07c465a811b33.0

रांची :- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन नयी दिल्ली से झारखंड की धरती पर पहुंच गये. उनका यहां पहुंचने पर रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. चंपाई सोरेन के साथ उनके बेटे बाबूलाल सोरेन भी मौजूद थे. चंपाई सोरेन का यहां आने पर जोरदार तरीके से स्वागत किया. हालात ऐसा हुआ कि रांची के मुख्य सड़कों पर चंपाई सोरेन के समर्थकों का ही हुजूम था. सारे लोगों की भीड़ लगी हुई थी. एयरपोर्ट पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी थी. इस दौरान झारखंड टाइगर चंपाई सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाये गये. इस दौरान लोगों में काफी उत्साह नजर आया. उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. उनका नगाड़ा के बीच स्वागत किया गया. फूल माला से लोगों ने लाद दिया. लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. वे बुधवार को झामुमो को छोड़ देंगे. इसके बाद 29 अगस्त को कैबिनेट की बैठक होगी. 30 अगस्त को चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल होंगे. भाजपा में शामिल होने को लेकर तैयारी की गयी है.

IMG 20240309 WA00281 1

चंपाई सोरेन ने कहा है कि वे कभी झामुमो छोड़ना नहीं चाहते थे. लेकिन जहां इज्जत नहीं मिलेगा, वहां दुत्कारा जायेगा तो क्या किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रति उनकी आस्था है. भाजपा में वे जा रहे है. हम कभी छोड़ना नहीं चाहते थे. उन्होंने बताया कि हमारे पीछे आदमी लगा दिया जा रहा है. हम जब सरकार चला रहे थे तो अचानक से हमारे सारे कार्यक्रमों को रद्द करा दिया गया. अचानक से कार्यक्रम रद्द होने को लेकर खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बात नहीं बतायी, किसी तीसरे व्यक्ति से बुलवाया. उन्होंने कहा कि झामुमो को गुरूजी शिबू सोरेन के साथ मिलकर अपने खून पसीने से सींचा है. हम लोगों ने संघर्ष किया है. आगे भी संघर्ष करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि हम सरकार चला रहे थे.

IMG 20240309 WA00271 1

कोई अपनी मर्जी से हेमंत सोरेन ने हमको सीएम नहीं बनाया था. झामुमो पार्टी ने हमको सीएम बनाया था. जब सीएम बना तो हमने अपनी क्षमता के मुताबिक काम किया. प्रयास किया कि झामुमो की सरकार को बेहतर तरीके से चलाया जाये. लेकिन ऐसा नहीं करने दिया गया. जब हेमंत सोरेन जेल से बाहर आये तो हमारा कार्यक्रम दूसरे दिन था. लेकिन हेमंत सोरेन के एक व्यक्ति ने सारे कार्यक्रमों को रद्द कराकर हमको सूचित किया. इसके बाद अचानक से कहा जाता है कि कल विधायक दल की बैठक बुलायी गयी है. हम साथ साथ रहे. जैसे जैसे कहा गया, वैसे सरकार चलाया. उन्होंने कहा कि एक बात बताइये, कोई आदमी अपने ड्राइवर को गाड़ी चलाने देता है. ड्राइवर को कोई चाभी छीनकर नहीं लेता है. बोलता है चाभी रख दो. ऐसा कौन करता है. आपको क्या ऐसा ठीक लगेगा. मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है. हमसे बात कर लेते. हमको बुलाकर बात करते, बोलते, ऐसा किया जाना है, हम सहर्ष कर देते. लेकिन ऐसा कोई नही करता है. हमको कोई खैरात में में पार्टी ने कुछ नहीं दिया था. हेमंत सोरेन के पिता गुरुजी शिबू सोरेन के साथ मिलकर पार्टी के लिए काम किया था, तब जाकर हमको कोई पद पर दिया गया था.

IMG 20240309 WA00261 1
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज विधि विधान के साथ संपन्न

जमशेदपुर : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज विधि विधान के साथ पंडित निरंजन रथ और पंडित प्रदिप्त कुमार दास के देख रेख में संपन्न हुवा, पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक राजू गिरी, अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव और महासचिव दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना की, महासचिव दिनेश कुमार ने बताया की देश की आजादी के पहले से होने वाली यह पूजा शहर में पहले उड़िया पूजा के रूप में प्रसिद्ध थी।

IMG 20240309 WA00281 1

अब यह पंडाल शहर में अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है, अलग अलग थीम और सामाजिक संदेश देता इस पंडाल और पूजा को देखने के लिए शहर और ग्राम के सभी कोने कोने से लोग आते है और यहां भव्य मेले का भी आयोजन होता है, दुर्ग माता की प्रतिमा भी शहर में अपना एक अलग स्थान रखती है इस वर्ष भी पंडाल शहर को नया संदेश देगी, पंचमी के दिन पूजा पंडाल का पट शहरवासियों के लिए खोल दिए जायेंगे. भूमि पूजन में मुख्यरूप से राजू गिरी, मिथिलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार, अश्वनी माथन, राजकुमार सिंह, सुनील चौधरी, कृष्णा साहू, बी श्रीनिवास राव, प्रशांत गिरी, किशोर कुमार राजा, रंजित गुप्ता, अजय कुमार साहू, आशीष दत्ता, अमरीक सिंह मिक्के, टी अनंत गणेश, राधेश्याम,सतीश कुमार, राजेश कुमार, पांडे प्रधान, शिवनाथ आदि उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
हत्या या आत्महत्या? वीडियो कॉल, गले में हेडफोन. पुलिस बैरक में महिला सिपाही ने दी जान, मिला सुसाइड नोट

बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाने के सर्किल इंस्पेक्टर ऑफिस में कार्यरत महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली है। महिला सिपाही ने पुलिस बैरक के कमरे में आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि 2018 बैच की महिला सिपाही अनीता कुमारी मुजफ्फरपुर जिले की है, जो 2023 में कोढ़ा थाने के सर्किल इंस्पेक्टर ऑफिस में तैनात हुई।

IMG 20240309 WA00281 1

घटना के बाद पुलिस बैरक के अलग कमरे में रहने वाली दूसरी महिला सिपाही ने देखा कि अनीता ने अपनी सांसों को खत्म कर लिया है। खबर थाने को दी गई, दरवाजा तोड़ा गया, पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि FSL की टीम साक्ष्य जुटाने में जुट गई।

मौके पर पहुंचे एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला सिपाही अनीता के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, उसके गले में हेड फोन लगा हुआ था और सामने मोबाइल भी था। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया गया है कि महिला सिपाही वीडियो कॉल पर थी, जब उसने आत्महत्या की।

IMG 20240309 WA00271 1

फांसी पर लटकने को लेकर सवाल

मामले में कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर आगे जाँच की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम कराने आए अनीता के परिजनों ने कहा कि अनीता से घरेलू विवाद बिल्कुल नहीं था, परिजनों ने फांसी पर लटकने को लेकर सवाल किया और जाँच की मांग की।

अनीता के गांव से थाने पहुंचे मुखिया ने कहा कि पांच बहन और एक भाई में इकलौती अनीता काम करके घर चलाती थी। इसके साथ ही वह दिलेर लड़की थी, वह खुद को खत्म नहीं कर सकती। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

IMG 20240309 WA00261 1
जनवरी से अब तक बढ़ गये 3.92 लाख मतदाता

झारखंड में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने मंगलवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पुनरीक्षण के बाद राज्य में मतदाताओं की संख्या बढ़ कर 2,57,78,149 हो गयी है.

IMG 20240309 WA00281 1

यह इसी वर्ष 22 जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची से 3,91,997 (1.54 प्रतिशत) अधिक है. हालांकि, 25 जुलाई को प्रकाशित प्रारूप से अंतिम प्रकाशन के दौरान मतदाताओं की संख्या में 0.49 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है. प्रेस कांफ्रेंस में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा व उप निर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय) संजय कुमार भी उपस्थित थे. श्री कुमार ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 41 नये मतदाता केंद्रों का सृजन किया गया है. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अंतिम मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष के कुल मतदाताओं की संख्या 1974732 है. उक्त आयु वर्ग में कुल 127243 मतदाताओं का निबंधन किया गया. जो प्रारूप प्रकाशन की तुलना में 13.43 प्रतिशत है.

IMG 20240309 WA00271 1

अक्तूबर में हो सकती है विधानसभा चुनाव की घोषणा

अक्तूबर के पहले सप्ताह में झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा संभावित बतायी जा रही है. हालांकि, राज्य निर्वाचन आयुक्त ने इस पर कुछ भी बोलने से इंकार किया. लेकिन, सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग महाराष्ट्र व झारखंड में एक साथ चुनाव करा सकता है. महाराष्ट्र सरकार का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है. ऐसे में अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही चुनाव आयोग एक साथ दोनों राज्यों में चुनाव की घोषणा कर सकता है.

मतदाता सूची का ब्योरा

राज्य की जनसंख्या——4,00,06,288मतदाताओं की संख्या——2,57,78,149पुरुष मतदाताओं की संख्या——13065449महिला मतदाताओं की संख्या——12712266थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या——434

IMG 20240309 WA00261 1
झारखंड भाजपा में क्या होगा ‘घमासान’, चंपाई सोरेन और बाबूलाल मरांडी का साथ चलना नहीं आसान! जानें पावर गेम
IMG 20240828 142806

झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता चंपाई सोरेन ने मंगलवार (27 अगस्त 2024) को साफ कर दिया कि वह बीजेपी जॉइन करेंगे. वह 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे.

सूत्रों की मानें तो चंपाई सोरेन के इस ऐलान के बाद बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी इस बात से नाराज बताए जा रहे हैं.

IMG 20240309 WA00281 1

सूत्रों का कहना है कि बाबू लाल मरांडी चाहते थे कि चंपाई सोरेन सीधे-सीधे बीजेपी में न आएं. वह अपनी अलग पार्टी बनाकर एनडीए का हिस्सा बनें और मिलकर चुनाव लड़ें. इससे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के आदिवासी वोटों में सेंध लगाई जा सकती है, लेकिन अब उनके बीजेपी में आने की घोषणा के बाद से वह नाराज बताए जा रहे हैं. मंगलवार (27 अगस्त) को ही बाबूलाल मरांडी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के कई सियासी मायने मतलब निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा हि इस बैठक में चंपाई सोरेन की पार्टी में भूमिका पर भी चर्चा हुई होगी. फिलहाल बीजेपी न तो अपने सीनियर नेता बाबू लाल मरांडी को नाराज करना चाहेगी और न ही चंपाई सोरेन को अपने पक्ष में करके जेएमएम को कमजोर करने का मौका अपने हाथ से जाने देना चाहेगी. आइए बताते हैं बीजेपी के लिए क्यों दोनों नेता जरूरी हैं.

क्या है चंपाई सोरेन की ताकत?

चंपाई सोरेन के बीजेपी में जाने की खबरों के बाद से बाबूलाल मंराडी की नाराजगी की खबरें बेशक सामने आ रही हों, लेकिन इस फैसले से पार्टी को जरूर बड़ा फायदा हो सकता है. राजनीतिक एक्सपर्ट मानते हैं कि चंपाई के जरिए बीजेपी विधानसभा चुनाव में जेएमएम के आदिवासी वोट बैंक में बड़ी सेंध लगा सकती है.

IMG 20240309 WA00271 1

चंपाई सोरेन की कोल्हान की सीटों पर अच्छी पकड़ है. खासकर पोटका, घाटशिला और बहरागोड़ा, ईचागढ़, सरायकेला-खरसावां और प. सिंहभूम जिले के विधानसभा क्षेत्रों में उनका बड़ा वोट बैंक है और वह अपने दम पर नतीजों को पलट सकते हैं. कोल्हान की जिन घाटशिला, बहरागोड़ा, पोटका और ईचागढ़ पर चंपाई की पकड़ है. पिछले कुछ चुनाव से इन सीटों पर जीत-हार का अंतर 10 से 20 हजार वोटों का रहा है. ऐसे में चंपाई बीजेपी को यहां जीत दिला सकते हैं.

कितने मजबूत हैं बाबूलाल मंराडी?

बाबूलाल मरांडी अभी केंद्रीय मंत्री होने के साथ-साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे. आदिवासी वोटों पर इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. इनकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2004 के लोकसभा चुनाव में जब यशवंत सिन्हा जैसे दिग्गज बीजेपी नेता को हार का सामना करना पड़ा था, तब इन्होंने कोडरमा से जीत हासिल की थी. हालांकि बीजेपी के कुछ नेताओं से मनमुटाव के कारण बाबूलाल मरांडी ने 2006 में बीजेपी छोड़ दी और अपनी नई पार्टी झारखंड विकास मोर्चा का गठन किया. 2009 में कोडरमा लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उन्होंने निर्दलीय ही जीत हासिल की. 2009 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी की पार्टी ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि 2014 में 8 सीटों पर उनकी पार्टी जीती.

IMG 20240309 WA00261 1
error: Content is protected !!