
ताजा खबर












पूर्व सांसद रविन्द्र राय, प्रीतम भाटिया, रविन्द्र सिंह रिंकू सहित कई पहुंचे आवास
रांची : अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और सिख समाज के विभिन्न धार्मिक-आध्यात्मिक संगठनों से जुड़े समाजसेवी सरदार गुरविंदर सिंह सेठी का कल ह्रदय गति रुक जाने से पुणे में देहांत हो गया था.आज उनके पुत्र भाजपा नेता अस्मित सिंह सेठी समेत अन्य परिजन शव लेकर पुणे से रांची एयरपोर्ट पहुंचे जहां सिख समाज से लेकर भाजपा नेता और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.मौके पर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया,बीर खालसा दल के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सिंह रिंकू,प्रदेश उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह,भाजपा नेता रविंद्र राय,रांची मेन रोड गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव और गुरविंदर सेठी के छोटे भाई गगन सेठी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
कल रांची पटेल चौक स्थित आवास से स्व.सेठी का शव सुबह 11.00 बजे मेन रोड गुरूद्वारा होते हुए 12.15 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेगा जहां पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देंगे.इसी क्रम में शव यात्रा दोपहर 12.30 बजे से 1.00 बजे तक हरमू मुक्ति धाम पहुंचेगी जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा.

पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को खोने का गम दे गया 2024 – रविंद्र राय
पूर्व सांसद और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र राय गुरविंदर सिंह सेठी के आवास पहुंचे जहां उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि दुःख की इस घड़ी में भाजपा परिवार आपके साथ है.उन्होने कहा कि सेठी जी एक समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता होने के साथ ही हर परिस्थिति में खुश रहने वाले इंसान थे.उन्होने कहा कि 2024 जाते-जाते कभी न भूलने वाला गम देकर गया.

आज सिख समाज का प्रधान अंग टूट गया-रविंदर सिंह रिंकू
सिखों की धार्मिक व सामाजिक संस्था बीर खालसा दल के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविन्द्र सिंह रिंकू ने कहा कि आज सिख समाज का एक प्रधान अंग टूट गया जिसकी भरपाई कभी नहीं होगी.सेठी जी एक ऐसे इंसान थे जिनके दिल में मानवता कूट-कूट कर भरी हुई थी और वे न सिर्फ जान पहचान बल्कि अनजान लोगों की भी मदद को तैयार रहते थे.

पत्रकारों के हित में रेल मंत्री से मिलना चाहते थे सेठी-प्रीतम भाटिया
ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि सेठी जी न सिर्फ नेता और समाजसेवी थे बल्कि एक ऐसे कुशल लेखक और वक्ता थे जिन्होंने गुरूनानक जीवन और संदेश की रचना भी की.
उन्होंने कहा कि वे पत्रकारों को कोरोना काल में बंद हो चुके रेल यात्रा रियायत को पुनः लागू करवाना चाहते थे जिसे लेकर दिल्ली तक जाने की तैयारी थी.श्री भाटिया ने कहा कि दो दिन पहले ही दिल्ली जाने को लेकर अंतिम वार्ता हुई थी जब वे पुणे में एक पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने अपने ससुराल पहुंचे थे.

राँची : भाजपा के सिख वरिष्ठ नेता सह भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय सरकार के भारतीय रेलवे बोर्ड के पूर्व यात्री सेवा समिति सदस्य गुरविंदर सिंह सेठी के निधन के बाद झारखंड भाजपा सहित पूरे सिख समाज में शोक की लहर दौड़ गयी है। अब सभी उनके अंतिम दर्शन के इंतज़ार में है।

बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर कल बुधवार को राँची स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचेगा। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गौरतलब हो कि गुरविंदर सिंह सेठी का देहांत पुणे में हार्ट अटैक की वजह से हुआ, जिसकी खबर आने के बाद पूरा सिख समाज स्तब्ध है और उनके अंतिम दर्शन के इंतज़ार में है।
जमशेदपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता सह भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी के निधन की खबर मिलते ही सिख समाज में एक दुख की लहर दौड़ गयी है। भाजपा के सिख युवा नेता सतबीर सिंह सोमू ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सेठी साहब का इस तरह हमें छोड़ कर जाना झारखंड के सिख समाज के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है, जिसे भर पाना आगामी कई वर्षों तक भर पाना नामुमकिन है। वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि आज उनके अभिभावक का साथ छूट गया। गुरविंदर सिंह सेठी जी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है जो अपूर्णीय है।

सिख नेता चंचल भाटिया ने भी गुरविंदर सिंह सेठी के निधन पर अपना शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सिख समाज ने आज एक अनमोल मोती को खो दिया है जिसकी भरपाई होना नामुमकिन है।
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सहित जमशेदपुर के सभी सिख संस्थाओं ने गुरविंदर सिंह सेठी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।
जमशेदपुर : झारखंड सिख समाज का बड़ा चेहरा भाजपा के वरिष्ठ सिख नेता सह भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी के निधन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह रिंकू ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सेठी साहब का इस तरह से जाना सिख समाज के साथ साथ मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, जो अपूर्णीय है और इसे कभी भरा नहीं जा सकता। गुरविंदर सिंह सेठी मेरे अभिभावक के साथ साथ मार्गदर्शक भी थे और आज मैंने अपने अभिभावक को खो दिया है, जिसका दर्द ज़िन्दगी भर रहेगा।

रविंदर सिंह ने कहा कि जमशेदपुर में उनके सबसे करीबी के तौर पर मैं रहा हूँ और यही वजह है कि उनके जाने का एक गहरा असर मेरे जीवन और राजनीतिक सफर में पड़ेगा। उन्होंने मार्गदर्शक के तौर पर हमेशा मेरा साथ दिया और उचित मार्गदर्शन किया, जिसकी कमी अब उम्रभर रहेगी। वाहेगुरु से अरदास है कि उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार सहित हम चाहने वालों को इस दुख को सहने का साहस दें।
मानगो गुरुद्वारा रोड़ बैकुंठ नगर के अंतिम छोर में लगभग 35 वर्षों से रहने वाले लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को मानगो अंचलाधिकारी कार्यालय से अवैध निर्माण का हवाला देते हुए जगह को खाली करने की बात कही गई है नोटिस में कहा गया है कि अगर 28 जनवरी तक 35 वर्षों से अधिक समय से रह रहे लोगों ने अपना जगह नहीं छोड़ा तो राज्य सरकार बलपूर्वक उनके मकान को ढाह देगी।

तिनका तिनका जोड़कर अपना मकान बनाकर अपने बाल बच्चों के साथ रहने वाले परिवार भयभीत हो गए हैं मकान हाथ से चले जाने के डर से लोगों ने खाना पीना छोड़ दिया है 35 वर्षों से रह रहे लोहार का काम करने वाले जग़लाल शर्मा ने नोटिस मिलने की सूचना पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दिया. मामले की जानकारी मिलने पर विकास सिंह चिंतित परिवार से मिलकर मामले की जानकारी लिया मौके में पहुंचे विकास सिंह को स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत 35 वर्षों से वें लोग अपने परिवार के साथ उक्त स्थल में जीवन यापन कर रहे हैं सरकार को बिजली, पानी और होल्डिंग टैक्स का बिल ससमय भुगतान करते हैं।

सरकार ने सुविधा हेतु सड़क एवं नाली को बनवाया भी है फिर अचानक नोटिस भेज देना समझ से परे है नोटिस मिलने के बाद लोगों को अपना आशियाना उजड़ जाने की चिंता लग रही है चिंता के कारण लोगों ने अन्न जल त्याग दिया है विकास सिंह ने भरोसा दिया कि किसी भी संविधान के कानून में यह नहीं लिखा हुआ है कि 35 वर्षों से जमे हुए लोगों को नोटिस देकर उजाड़ दिया जाए इसके लिए वह लोगों के साथ न्यायालय के शरण में जाएंगे साथ ही बड़ा जन आंदोलन खड़ा करने का काम करेंगे विकास सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी राजनीतिक दल के नेताओं को पीड़ित परिवार के मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया है।

जमशेदपुर : आज दिनांक 29/12/2024 को न्यू बारीडिह सेक्टर-3 में दुर्गावाहिनी जमशेदपुर महानगर द्वारा साप्ताहिक बाल संस्कार केंद्र का विधिवत भारत माता के सामने दीप प्रज्वलन एवं मंत्र उच्चारण के साथ शुभारंभ किया गया। बच्चों को सामुहिक गीत सिखाया गया तथा संस्कार केंद्र के बच्चों को दुर्गा वाहिनी जमशेदपुर महानगर एवं बारिडिह प्रखंड बजरंग दल द्वारा बैडमिंटन प्रतियोगिता रखा गया।


जिसमें विजेता-बिट्टू , उपविजेताओं- रूपल / लड़कों में विजेता- अंकुश, उपविजेता-तेजश को ट्रॉफी ,भगवा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को चॉकलेट एवं अल्पाहार के साथ समापन किया गया।
इसमें मुख्य रूप से दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका श्रीमती पुनम रेड्डी जी, विधि प्रकोष्ठ से प्रमोद पाठक, अध्यक्ष बंटी सिंह जी,बारिडिह प्रखंड उपाध्यक्ष साकेत भारद्वाज उपाध्यक्ष जी ,संतोष कुमार सिंह जी, समाज सेवी रविकांत शर्मा जी, मुन्ना मिश्रा अमित जी, अभिनंदन वर्मा उज्ज्वल कुमार,सुमेर भारद्वाज जी, अन्य मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी मौजूद रहीं।


जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित सीएच एरिया साई मंदिर गोलचक्कर के पास ट्राफिक पुलिस के जवान द्वारा वाहन चालक को आगे आकर पकड़ना महंगा पड़ा. वह ट्राफिक सिपाही खुद लड़के के गाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसके पैर पर गंभीर चोटें आयी है. उसको इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. साई मंदिर के पास पुलिस द्वारा घाट लगाकर वाहन चालकों को पकड़ने की कोशिश की जाती है. पेड़ की आड़ में छुपकर पुलिस रहती है और जैसे ही गाड़ी आता है, वैसे ही वे लोग सामने आकर गाड़ी चालक को पकड़ लेते है.

ऐसा ही वाक्या शनिवार को हुई. साई मंदिर गोलचक्कर के पास एक स्कूटी संख्या जेएच 05डीजी 4515 बिना हेल्मेट पहनकर वाहन चालक जा रहा था. इसी बीच कम उम्र के उक्त वाहन चालक को इन लोगों ने पकड़ लिया. लेकिन जैसे ही पुलिस पहुंची, वैसे ही वाहन चालक के कंट्रोल में गाड़ी नहीं रहा और उसने ट्राफिक पुलिस को ही ठोकर मार दी, जिससे पुलिस जवान को गंभीर चोटें आयी. किसी तरह उसको उठाकर अस्पताल ले जाया गया. दोनों ही युवकों को पुलिस पकड़कर रखी है और पूछताछ कर रही है. पास ही लगे सीसीटीवी में सारी घटना कैद हुई है. लेकिन पुलिस की इस चेकिंग की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे कि आखिर ऐसा आत्मघाती चेकिंग पुलिस द्वारा क्यों किया जाता है, यह वाहन चालक और चेकिंग करने वाले सिपाही, दोनों के लिए जानलेवा है.

जिम्मेदारी को छोड़कर फरार हो गए हैं जिम्मेदार व्यक्ति, अब फोटो और नाम युक्त लगेंगे फ्लेक्स – विकास सिंह
विगत दो सप्ताह से पूरे मानगो क्षेत्र में कचड़े का उठाव लगभग पूरी तरह बंद पड़ा हुआ है गंदगी का अंबार ऐसा है कि मुख्य सड़क हो या गली मोहल्ले कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं जो कचड़े के ढेर के कारण बदबुमय नहीं हुआ हो । मानगो डिमना मेन रोड़ पर उलीडीह थाना सहित एल आई सी बिल्डिंग के बगल में कचड़े का अंबार ऐसा लगा हुआ है कि लोगों को बदबु के कारण बगल से गुजरने में दिक्कत हो रही है स्थानीय गैरेज मिस्त्री गोविंद ने इसकी शिकायत पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को किया जानकारी मिलते ही मौके में अपने समर्थकों के साथ विकास सिंह पहुंचकर विधायक और सांसद के नाम का जिंदाबाद के साथ-साथ गंदगी के अंबार पर जीने को मजबूर कर अपने जिम्मेदारी से फरार हुए सांसद और विधायक को धन्यवाद लिखा हुआ पोस्टर कचड़े के ढेर में लगाया ।

विकास सिंह ने कहा की नगर निगम अपने प्रयास से थोड़ा बहुत कचड़ा उठवाने का प्रयास करता है तो बिना विलंब किए जनप्रतिनिधिगण सोशल मीडिया में अपनी पीठ अपने थपथपाते हुए बयान देते हैं कि काम उनके द्वारा किया जा रहा है लेकिन ठीक दूसरी ओर आज पूरे मानगो की स्थिति भयावक बनी हुई है कोई भी नेता इसकी सुद नहीं ले रहा और तो और इस जानलेवा समस्या से पिंड छुड़ाकर लोग क्षेत्र से फरार हो गए है विकास सिंह ने कहा अभी केवल विधायक और सांसद के पद के आगे जिंदाबाद लिखा हुआ फ्लेक्स लगाया जा रहा है जल्द नाम और तस्वीर लगाकर गंदगी वाले स्थान में फ्लेक्स लगाया जाएगा । विकास सिंह ने कहा विजन से नहीं सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के मिशन से जन प्रतिनिधि गण कार्य कर रहे हैं जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है ।



शहर के समाजसेवी,सह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं सह राजनीति से जुड़े चंचल भाटिया को दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में सेल्यूट तिरंगा संस्था द्वारा आयोजित अटल तिरंगा सम्मान से सांसद मनोज तिवारी द्वारा स्मृति चिन्ह सह अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया,जैसा कि ज्ञात है हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश से 30 लोगों को उनके सामाजिक एवं जन सेवा के कार्यों के अनुरूप उन्हें अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया जाता हैं,इस वर्ष ये सम्मान शहर के चंचल भाटिया को मिला,चंचल भाटिया कई सामाजिक संस्थाओं एवं राजनीति से जुड़े है।

समय समय पर वो जरूरतमंद बच्चो की पढ़ाई, कन्याओं के विवाह में सहयोग,श्राद्ध कर्म में सहयोग जैसे सामाजिक कार्य करते रहते है,साथ ही वो खुद प्लेटलेट्स डोनर है,17 बार वो प्लेटलेट्स डोनेट कर चुके है,उनके इन्हीं कार्यों को देखते हुवे सेल्यूट तिरंगा संस्था द्वारा उन्हें इस बार अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया गया,चंचल भाटिया ने कहा कि उन्हें मिले इस सम्मान के लिए वो सेल्यूट तिरंगा संस्था के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते है,साथ ही कहा कि ये सम्मान सिर्फ उनका नहीं लौहनगरी के हर शख्स का है,इस सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज,सांसद मनोज तिवारी जी, सेल्यूट तिरंगा के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा,राष्ट्रीय निर्देशक निशा सोलंकी, संस्था के झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे


रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को मंईयां सम्मान के लाभुकों को 25 सौ रुपये ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे. इसकी बड़ी वजह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो जाना है. जल्द ही इसे लेकर अगली तारीख की घोषणा कर दी जाएगी. जिला प्रशासन की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है. बता दें कि केंद्र सरकार ने 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक राष्ट्रीय शोक का ऐलान कर दिया है.

