एक नई सोच, एक नई धारा

घाटशिला उपचुनाव से बड़ी खबर: घाटशिल उपचुनाव की वोटिंग 7 बजे से शुरू, जेकेएलम उम्मीदवार रामदास मुर्मू ने डाला वोट

घाटशिला में सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही हैं। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक लोगों में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

1002003357

जेकेएलएम उम्मीदवार रामदास मूर्मू ने अपनी मां के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा — “जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है, घाटशिला की जनता विकास और जनसरोकार की राजनीति को चुनेगी।”

प्रशासन की ओर से सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

टीम तीसरी धारा के साथ घाटशिला से अंकित सिन्हा की रिपोर्ट।

नहीं रहे बॉलीवुड के हीमैन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड के ही मैन कहे जाने वाले जाने माने एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे. 11 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया. धर्मेंद्र करीब 89 साल के थे और उनका पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था.

इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है. वो कुछ दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे. वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. सोमवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर आई है. वहीं अब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

धर्मेंद्र एक ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने तरीबन 65 सालों तक बॉलीवुड पर राज किया. साल 1960 में उन्होंने ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ नाम की फिल्म से डेब्यू किया था. उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘मेरा गांव मेर देश’, ‘लोहा’ जैसी और भी कई बेहतरीन फिल्मों के जरिए लोगों को खूब एंटरटेन किया. हालांकि, अब धर्मेंद्र ने अपने तमाम चाहने वालों की आंखों को नम कर दिया.

1002003060

300 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रहे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसराली गांव में हुआ था. इस छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्टर बनने का सफर तय किया. उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और हार लोगों ने पर्दे पर उनकी अदाकारी पसंद की. उन्होंने हिंदी के साथ पंजाबी सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था.

ये होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं. उनकी एक फिल्म अभी रिलीज होने बाकी है, जिसके जरिए एक बार फिर से पर्दे पर उनकी उम्दा अदाकारी दिखेगी. वो फिल्म है ‘इक्कीस’, जो 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं. वो साल 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल के रोल में दिखेंगे. वहीं धर्मेंद्र उनके पिता के किरदार में होंगे.

फिल्मों के साथ-साथ दुनिया उन्हें उनके राजनैतिक सफर के लिए भी जानती है. 2004 में धर्मेंद्र 15वीं लोकसभा में बीजेपी से सांसद रहे थे. उन्हें राजस्थान के बीकानेर से जीत मिली थी. इसके चलते धर्मेंद्र सरकार से पेंशन भी पाते थे. आज हम आपको बताएंगे कि धर्मेंद्र को कितनी पेंशन मिलती थी और उनके निधन के बाद ये पेंशन अब किसे मिलेगी?

कितनी मिलती थी धर्मेंद्र को पेंशन?

बता दें कि धर्मेंद्र देओल परिवार से रहे हैं और 2004 से 2009 तक बीकानेर के सांसद भी रहे थे.संसदीय मामलों के मंत्रालय के एक नोट की अगर मानी जाए तो सभी पूर्व सांसदों को सैलरी, अलाउंस एंड पेंशन ऑफ मेंबर्स ऑफ पार्लियामेंट एक्ट 1954 के मुताबिक हर महीने पेंशन मिलती है. अभिनेता धर्मेंद्र भी इसी का हिस्सा थे और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें करीब 25 हजार रुपये हर महीने पेंशन मिला करती थी. इसके अलावा अगर कोई सांसद पांच साल से ज्यादा समय के लिए सांसद रहता है तो उसकी पेंशन में हर साल 500 रुपये की बढ़ोतरी होती है. हालांकि हालिया समय में ये रकम बढ़ भी सकती है.

अब किसे मिलेगी धर्मेंद्र की पेंशन?

धर्मेंद्र की मौत के बाद अब ये पेंशन कानून के मुताबिक उनकी पत्नी को मिलेगी. नियम ये कहता है कि सांसद या पूर्व सांसद की मृत्यु के बाद उनकी पेंशन का 50 प्रतिशत हिस्सा उनकी पत्नी को जीवनभर दिया जाता है. यानी अब इस पेंशन की हकदार धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी होंगी जो खुद वर्तमान में उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से सांसद हैं. अब उन्हें धर्मेंद्र की पेंशन का आधा हिस्सा विधवा पेंशन के रूप में मिलेगा. मान लीजिए धर्मेंद्र को बतौर पूर्व सांसद हर महीने 31,000 रुपये से अधिक की सरकारी पेंशन मिलती है, तो उनके निधन की स्थिति में यह राशि उनकी पत्नी हेमा मालिनी को आधे हिस्से के रूप में जीवनभर दी जाएगी.

11 नवंबर को सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान अवधि निर्धारित, कुल 256352 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग

निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तेरह (13), सभी 300 मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग से होगी निगरानी

1002001994

45-घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में 11 नवंबर को मतदान होना है। सुगम, स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान प्रक्रिया के सफल संपादन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार सभी प्रशासनिक तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है । घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में कुल निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तेरह (13) है जिनमें 12 पुरूष एवं 01 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं । उप चुनाव में कुल 256352 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसमें 125114 पुरुष, 131235 महिला एवं 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। बता दें कि इस बार 2738 दिव्यांग, 372 सर्विस वोटर, 01 ओवरसीज इलेक्टर तथा 16601 युवा मतदाता उप निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।      

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदाता मतदान कर सकेंगे। मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग से निगरानी की जाएगी। मतदान केन्द्रों में एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी सुनिश्चित किया गया है । वैसे दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाता जो मतदान हेतु मतदान केंद्र जाना चाहते हैं उनके आवागमन के लिए वाहन, व्हीलचेयर, रैंप, वॉलंटियर की व्यवस्था रहेगी । 

n68851646717627836042717a08ebc3679f090c47bc56ad41bc762938ae6b951d7b0ce32d42b200bb1b2ebf
दिल्ली के लाल किले के पास कार बड़ा धमाका, दुकानों के टूटे खिड़की दरवाजे, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली : सोमवार शाम को लाल किले के पास कार में तेज धमाका हुआ, जिसके बाद आग लग गई. तेज धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई. यह धमाका शाम को 6 बजकर 55 मिनट पर हुआ. ब्लास्ट के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है. दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं. इस धमाके में एक शख्स की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं. माना जा रहा है कि इसके पीछे किसी आतंकी संगठन का हाथ हो सकता है.

1002001437

लेकिन अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. चश्मदीदों ने बताया कि यह किसी आम दिन जैसा ही था. चांदनी चौक का इलाका लोगों से भरा हुआ था क्योंकि शादियों का सीजन है लिहाजा लोग शॉपिंग करने आ रहे हैं. लेकिन तभी शाम के वक्त अचानक गेट नंबर एक के बाहर खड़ी एक कार में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे वहां हड़कंप मच गया. धमाके की वजह से कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए हैं. मौका-ए-वारदात पर मांस के कई लोथड़े बिखरे देखे गए. ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और आगे मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि सोमवार को लाल किला बंद रहता है.

साकची में घर में घुसकर मारपीट, सात नामजद पर मामला दर्ज

साकची थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा बस्ती मुंशा सिंह बगान में सोमवार रात एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित अशोक गिरी ने सात लोगों के खिलाफ साकची थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को दिए बयान में अशोक गिरी ने बताया कि 6 नवंबर की रात करीब 9:15 बजे वे अपने घर पर थे। इसी दौरान साकची गुरुद्वारा बस्ती के निवासी राजन कर्मकार, बंटी कर्मकार, रोहित कर्मकार, राहुल कर्मकार, राधा कर्मकार, आशा कर्मकार और रेशमी कर्मकार एकजुट होकर उनके घर पहुंचे। पुराने विवाद को लेकर सभी ने पहले गाली-गलौज किया और इसके बाद जान मारने की नीयत से घर में घुसकर मारपीट की।

1001997960

घटना के दौरान अशोक गिरी को चोटें आईं, जिसके बाद उन्होंने एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है। पुलिस ने सभी सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाने की बात कही गई है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं स्थानीय लोग पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार में चुनावी रैली के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा — “अगले पांच साल में हम बिहार को पूरी तरह से घुसपैठिया मुक्त बना देंगे।”

अमित शाह ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने वोट बैंक की राजनीति के लिए बिहार में घुसपैठ को बढ़ावा दिया है, जिससे राज्य की सुरक्षा और विकास प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश की सीमाओं को सुरक्षित किया है और अब बिहार में भी घुसपैठ पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

1001994790

शाह ने जनता से अपील की कि वो इस बार ऐसे शासन को चुनें जो राष्ट्र की सुरक्षा और बिहार की अस्मिता की रक्षा करे। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार आने पर अवैध घुसपैठियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा तंत्र को और मजबूत किया जाएगा।

लूट के कैमरा के साथ बागबेड़ा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, अवैध स्क्रैप टाल चलाने की भी मिल रही जानकारी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना पुलिस ने लूट के डीएसएलआर कैमरा के साथ आदित्यपुर के माझीटोला दिंदली बस्ती स्थित दास पाड़ा के रहनेवाले मनसा यादव को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में बीते 29 जनवरी को बागबेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के हत्थे चढ़ा मनसा यादव मामले का अप्राथमिक अभियुक्त है. वह पहले आदित्यपुर के ही राम मड़ैया बस्ती के रोड नंबर-13 में रहता था। लूट कांड की जांच में जुटी पुलिस को घटना में उसकी संलिप्तता उजागर हुई। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

1001993808

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनसा यादव का एक अवैध स्क्रैप टाल भी है और इस स्क्रैप टाल में चोरी की गाड़ियों की कटिंग की जाती है। बताया गया है यह अवैध स्क्रैप टाल आरआईटी (RIT) थाना अंतर्गत एनआईटी (NIT) कॉलेज बाउंड्री के पीछे है, जहां दिन रात चोरी की गाड़ियों की कटिंग की जाती है। इस बात से यह तो साबित होता है कि मनसा यादव आपराधिक गतिविधियों में लंबे समय से शामिल है। हालांकि आधिकारिक तौर पर प्रशासन द्वारा इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

एनएच-33 पर मिथिला मोटर्स के पास बस-ट्रेलर की टक्कर, दो यात्री घायल

एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा के पास एनएच-33 पर तड़के सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोलकाता से रांची जा रही यात्री बस मिथिला मोटर्स के पास एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दो यात्रियों को हल्की चोटें आई

1001993835

जानकारी के अनुसार, एनएच-33 पर बने कट से एक ट्रेलर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही बस ट्रेलर की बाईं ओर जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मुख्य गेट जाम हो गया, जिससे यात्री अंदर फंस गए। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश उस समय सो रहे थे। अचानक हुए झटके और धमाके की आवाज से बस के भीतर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर साइड के दरवाजे से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के बाद एनएच-33 पर करीब ढाई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटाया, जिसके बाद सुबह लगभग छह बजे यातायात सामान्य हो सका।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बस को जब्त कर लिया गया है। घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। वहीं शेष यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर रांची भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ईवीएम डिस्पैच/रिसिविंग टीम एवं मतदान दिवस हेतु कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन-2025 के सुचारू संचालन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशन में ईवीएम डिस्पैच एवं रिसिविंग टीम को को-ऑपरेटिव कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान दिवस पर ईवीएम की सुरक्षित पैकिंग, डिस्पैच एवं रिसिविंग की प्रक्रिया, लॉजिस्टिक व्यवस्था तथा रिटर्निंग ऑफिसर को मशीनों के हस्तांतरण से संबंधित दिशा-निर्देशों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई ।

1001991675

साथ ही, मतदान दिवस पर कार्यरत कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को भी उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान संचार व्यवस्था, रिपोर्टिंग प्रोटोकॉल, शिकायत निवारण की प्रक्रिया एवं आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया हेतु विशेष निर्देश दिए गए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य के प्रत्येक चरण में निर्धारित समय-सारिणी एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि टीम भावना, सतर्कता और समयबद्धता से ही निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सकता है।

1001991678

डिस्पैच टीम को प्रत्येक पोलिंग पार्टी को सही मतदान केंद्र के अनुसार मशीनें देना, मशीनों के सीरियल नंबर, लेबल एवं सील की जांच करना, फॉर्म / प्राप्ति रसीद पर पोलिंग पार्टी से हस्ताक्षर लेना, किसी मशीन में तकनीकी समस्या मिलने पर तुरंत तकनीकी टीम को सूचित करना तथा सभी पार्टियों को निर्धारित समय पर मशीनें प्रेषित करने का निर्देश दिया गया ।

मतदान पश्चात ईवीएम रिसिविंग टीम को सभी सील और टैग की स्थिति की जांच करना, मशीनों का विवरण रिसिविंग रजिस्टर में दर्ज करना, कंट्रोल यूनिट को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रूप से जमा कराना, वीवीपैट, बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट को अलग-अलग व्यवस्थित रखना, किसी क्षति या गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट तैयार करना एवं अपने वरीय को सूचित करना, सभी दस्तावेज़ और प्राप्ति अभिलेखों को सुरक्षित रखने की जानकारी दी गई ।

सरायकेला – खरसावां पुलिस ने चलाया प्री कल्टीवेशन ड्राइव,अफीम की खेती रोकने को ग्रामीणों ने ली शपथ
1001991121

सरायकेला : जिले में अवैध अफीम की खेती रोकने के लिए वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरायकेला खरसावां पुलिस द्वारा प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ज़िले के कई गांवों में पुलिस के पहल पर ग्राम सभाओं का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। खरसावां थाना क्षेत्र के रायजामा गांव, कुचाई थाना क्षेत्र के चमपद गांव, दलभंगा ओपी अंतर्गत बिजार गांव में ग्राम सभा आयोजित की गई। इन ग्राम सभाओं मे स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुंडा मानकी, ग्राम प्रधान, मुखिया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

1001991124

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने उपस्थित ग्रामीणों को स्थानीय भाषा में अफीम के खेती से होने वाले सामाजिक और कानुनी दुष्परिणामों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। पुलिस अधिकारीयों ने भी अवैध अफीम की खेती से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह गैर कानूनी है और सामाजिक बुराईयों और अपराध को भी जन्म देती है। जागरूकता अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुंडा मानकी, ग्राम प्रधान, मुखिया और ग्रामीण उपस्थित थे। उन्हें हरी सब्जियों जैसे हल्दी, अदरक, लहसुन, मक्का की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सरायकेला खरसावां पुलिस ने बताया कि यह अभियान सभी संभावित स्थानों में निरंतर जारी रहेगा, जिससे फसली वर्ष में अवैध अफीम की खेती को पुरी तरह समाप्त कि जा सके।

1001991127
error: Content is protected !!