ताजा खबर
चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियमचुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम

एक नई सोच, एक नई धारा

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले जम्मू में बढ़ाई गई सुरक्षा, ड्रोन उड़ाने पर लगा अस्थाई बैन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 20 फरवरी को जम्मू के दौरे पर जाने वाले हैं. इससे पहले अधिकारियों ने शनिवार को अस्थायी रूप से ड्रोन, पैराग्लाइडर और रिमोट-नियंत्रित माइक्रो-लाइट एयरक्राफ्ट्स को उड़ाने पर बैन लगा दिया है.

यह जानकारी देने वाले प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू के जिला मजिस्ट्रेट सचिन कुमार वैश्य को संभावित सुरक्षा खतरों से जुड़ी खुफिया रिपोर्ट्स मिली हैं, जिसके बाद उन्होंने आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत यह आदेश जारी किया है.

IMG 20240102 WA00521

प्रवक्ता ने कहा कि यह आदेश तत्काल रूप से प्रभावी हुआ है, जो 20 फरवरी तक जारी रहेगा. आदेश का हवाला देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि जिले (जम्मू) के अंदर ड्रोन, रिमोट-नियंत्रित माइक्रो-लाइट एयरक्राफ्ट्स, पैराग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंड ग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर प्रतिबंध रहेगा.

प्रतिबंधों से किसे मिलेगी छूट
प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादी और राष्ट्र-विरोधी तत्वों की संभावित गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए एहतियात के तौर पर ये कदम उठाए गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि प्रतिबंध के अपवादों में वीवीआईपी यात्राओं के दौरान या जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से विशेष लिखित अनुमति के साथ सुरक्षा बलों द्वारा की जाने वाली हवाई निगरानी शामिल है. उन्होंने आगे कहा कि रक्षा और अर्धसैनिक बलों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है. इस आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है.

IMG 20230708 WA00575

पब्लिक रैली को संबोधित करेंगे PM मोदी
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे. उन्होंने यह बात उस वक्त कही थी जब वो शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन पर कटरा-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को देखने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र उधमपुर गए हुए थे. उधमपुर और कठुआ रेलवे स्टेशन पर मध्यम दूरी की सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव की शुरुआत क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए की गई है.

IMG 20230802 WA00755
CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!