ताजा खबर
निलंबन के पीछे का सच: इलाज से परेशान सीतारामडेरा के निवर्तमान थानेदार आनंद मिश्रा ने 24 घंटे पहले ही मांगी थी पदमुक्ति, लेकिन मिला निलंबन•एसएसपी की बड़ी कार्रवाई: लापरवाही के आरोप में सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित•सेवा संकल्प अभियान: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर, 125 यूनिट रक्त संग्रहित•गांधी-शास्त्री जयंती पर ‘आरंभ’ संस्था का भव्य रक्तदान शिविर: सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा, हेलमेट देकर किया गया सम्मानित•ICC World Cup 2027 Schedule Announced: 2 अक्टूबर से अफ्रीका में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 10 अक्टूबर को टकराएंगे भारत-पाकिस्तान•एशियन गेम्स में लवलीना बोरगोहेन का स्वर्णिम पंच: जन्मदिन पर भारत को दिलाया गोल्ड, 12 साल बाद रचा इतिहास•जमशेदपुर में फायरिंग मामले में त्वरित पुलिस कार्रवाई: आबिद हुसैन गोलीकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार की तलाश जारी•रांची के रामपुर रिंग रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत•जमशेदपुर के ओल्ड बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, मो. राजा को लगीं दो गोलियां, एमजीएम में भर्ती•समाजसेवी वीरेंद्र सिंह के परोपकारी कार्यों की सराहना, काशीडीह भवन में चंद्रवंशी समाज ने किया भव्य नागरिक सम्माननिलंबन के पीछे का सच: इलाज से परेशान सीतारामडेरा के निवर्तमान थानेदार आनंद मिश्रा ने 24 घंटे पहले ही मांगी थी पदमुक्ति, लेकिन मिला निलंबन•एसएसपी की बड़ी कार्रवाई: लापरवाही के आरोप में सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित•सेवा संकल्प अभियान: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर, 125 यूनिट रक्त संग्रहित•गांधी-शास्त्री जयंती पर ‘आरंभ’ संस्था का भव्य रक्तदान शिविर: सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा, हेलमेट देकर किया गया सम्मानित•ICC World Cup 2027 Schedule Announced: 2 अक्टूबर से अफ्रीका में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 10 अक्टूबर को टकराएंगे भारत-पाकिस्तान•एशियन गेम्स में लवलीना बोरगोहेन का स्वर्णिम पंच: जन्मदिन पर भारत को दिलाया गोल्ड, 12 साल बाद रचा इतिहास•जमशेदपुर में फायरिंग मामले में त्वरित पुलिस कार्रवाई: आबिद हुसैन गोलीकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार की तलाश जारी•रांची के रामपुर रिंग रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत•जमशेदपुर के ओल्ड बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, मो. राजा को लगीं दो गोलियां, एमजीएम में भर्ती•समाजसेवी वीरेंद्र सिंह के परोपकारी कार्यों की सराहना, काशीडीह भवन में चंद्रवंशी समाज ने किया भव्य नागरिक सम्मान

एक नई सोच, एक नई धारा

निलंबन के पीछे का सच: इलाज से परेशान सीतारामडेरा के निवर्तमान थानेदार आनंद मिश्रा ने 24 घंटे पहले ही मांगी थी पदमुक्ति, लेकिन मिला निलंबन

IMG 20261003 WA0002

30 वर्षों का बेदाग अनुभव, कनीय की लापरवाही का खामियाजा भुगतने और विभागीय अनदेखी को लेकर पुलिस महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के निलंबन मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार पत्नी के इलाज को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान चल रहे निवर्तमान प्रभारी आनंद मिश्रा ने निलंबन से ठीक 24 घंटे पूर्व ही सीनियर एसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब को पत्र लिखकर थानेदारी की जिम्मेदारी से मुक्त करने की इच्छा जताई थी। हालांकि, विभाग ने उन्हें पदमुक्त करने के बजाय निलंबित कर दिया, जिससे पुलिस महकमे में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।IMG 20261003 WA0002

​30 वर्षों का लंबा अनुभव, फिर भी लगा संवेदनहीनता का आरोप

इस पूरे प्रकरण में सबसे अहम बात यह सामने आ रही है कि जिस संवेदनहीनता और लापरवाही का आरोप लगाकर थाना प्रभारी को निलंबित किया गया, उस पर आनंद मिश्रा द्वारा दी गई सफाई की पूरी तरह अनदेखी की गई। 30 वर्षों के लंबे पुलिस सेवा अनुभव वाले अधिकारी पर इस तरह के आरोप लगाए जाने का कोई ठोस लॉजिक नजर नहीं आ रहा है, जो वर्तमान में पुलिस महकमे के भीतर चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है। जमशेदपुर में पदस्थापित गिने-चुने वरिष्ठ अधिकारियों में शुमार आनंद मिश्रा का पुलिस रिकॉर्ड काफी समृद्ध रहा है।

​कनीय अधिकारी की लापरवाही का खामियाजा थानेदार पर

चर्चा यह भी है कि जिस मामले में यह कार्रवाई हुई, उसकी जांच का जिम्मा थानेदार ने एक कनीय पुलिस अधिकारी को सौंपा था। लेकिन उक्त कनीय अधिकारी ने अपने कार्य की जवाबदेही थाना प्रभारी के प्रति सही तरीके से सुनिश्चित नहीं की, जिसका खामियाजा आखिरकार थानेदार को भुगतना पड़ा। महकमे में दबी जुबान से यह भी कहा जा रहा है कि वर्तमान सीनियर एसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब (जिन्हों अपनी बेहतरीन कार्यशैली और अपराध पर नियंत्रण के लिए जाना जाता है) को इस पूरे घटनाक्रम में सही और वास्तविक तथ्यों से दूर रखा गया।

​हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में चल रहा पत्नी का इलाज

उल्लेखनीय है कि इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा की पत्नी पिछले कुछ महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और उनका इलाज हैदराबाद स्थित एआईजी (AIG) अस्पताल में चल रहा है। इस कारण उन्हें लगातार हैदराबाद आना-जाना पड़ रहा था। पारिवारिक और व्यक्तिगत परेशानियों के इस कठिन दौर में विभाग द्वारा संवेदनशीलता दिखाने के बजाय अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने से शहर के प्रशासनिक व पुलिस हलकों में निराशा और चर्चा का माहौल है।

​तीसरी धारा न्यूज

सत्य, निष्पक्षता और अपराध मुक्त समाज के प्रति संकल्पबद्ध!

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!