ताजा खबर
बिष्टुपुर स्थित LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल में देर रात भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू, दो कर्मी सुरक्षित रेस्क्यू•मरीन ड्राइव हादसे के बाद जागा स्कूल प्रशासन: छात्रों के दोपहिया वाहन लाने पर रोक, यूनिफॉर्म में दिखने पर होगी ट्रैफिक जांच•बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता: CCTV से अपराधियों की पहचान, गैंगवार और रंजिश के एंगल से जांच तेज•त्योहारों से पहले कॉलोनियों के बाहर मुख्य सड़कों पर रोड बंपर लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ ने DC का ध्यान कराया आकृष्ट•मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, झामुमो नेता समेत तीन जमीन कारोबारियों को लगी गोली•UPI EMI Payment: क्या गूगल पे और फोनपे से लोन चुकाने पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज? जानिए आम आदमी पर क्या पड़ेगा असर•जुगसलाई के मल्लिक प्लाईवुड दुकान चोरी कांड का खुलासा, कपाली से 4 शातिर चोर गिरफ्तार; 2 लैपटॉप और नकदी बरामद•जलजमाव की चपेट में सीनी रेलवे अंडरपास, ठप हुआ आवागमन; ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की बढ़ीं मुश्किलें•बेखौफ अपराधी, लाचार पुलिस: गोलमुरी में केनरा बैंक डकैती के बाद अब सोनार दुकान में लाखों की चोरी•रांची के AG मोड़ पर स्कूल बस पर गिरा भारी-भरकम पेड़, मूसलाधार बारिश के बीच टला बड़ा हादसाबिष्टुपुर स्थित LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल में देर रात भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू, दो कर्मी सुरक्षित रेस्क्यू•मरीन ड्राइव हादसे के बाद जागा स्कूल प्रशासन: छात्रों के दोपहिया वाहन लाने पर रोक, यूनिफॉर्म में दिखने पर होगी ट्रैफिक जांच•बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता: CCTV से अपराधियों की पहचान, गैंगवार और रंजिश के एंगल से जांच तेज•त्योहारों से पहले कॉलोनियों के बाहर मुख्य सड़कों पर रोड बंपर लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ ने DC का ध्यान कराया आकृष्ट•मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, झामुमो नेता समेत तीन जमीन कारोबारियों को लगी गोली•UPI EMI Payment: क्या गूगल पे और फोनपे से लोन चुकाने पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज? जानिए आम आदमी पर क्या पड़ेगा असर•जुगसलाई के मल्लिक प्लाईवुड दुकान चोरी कांड का खुलासा, कपाली से 4 शातिर चोर गिरफ्तार; 2 लैपटॉप और नकदी बरामद•जलजमाव की चपेट में सीनी रेलवे अंडरपास, ठप हुआ आवागमन; ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की बढ़ीं मुश्किलें•बेखौफ अपराधी, लाचार पुलिस: गोलमुरी में केनरा बैंक डकैती के बाद अब सोनार दुकान में लाखों की चोरी•रांची के AG मोड़ पर स्कूल बस पर गिरा भारी-भरकम पेड़, मूसलाधार बारिश के बीच टला बड़ा हादसा

एक नई सोच, एक नई धारा

त्योहारों से पहले कॉलोनियों के बाहर मुख्य सड़कों पर रोड बंपर लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ ने DC का ध्यान कराया आकृष्ट

IMG 20260926 WA0022

तीसरी धारा न्यूज   |   26 सितंबर 2026   |   जमशेदपुर

​आगामी दुर्गा पूजा और छठ पर्व को देखते हुए बढ़ी सड़क सुरक्षा की चिंता

​जमशेदपुर में आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा, काली पूजा, दीपावली और महापर्व छठ को लेकर शहर में चहल-पहल बढ़ने लगी है। त्योहारों के इस सीजन में सड़कों पर श्रद्धालुओं, खरीदारी करने वालों और वाहनों की भारी भीड़ उमड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संस्था ‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है और प्रशासन का ध्यान मुख्य सड़कों की व्यवस्था की ओर आकर्षित किया है।IMG 20260926 WA0022

​खबर के माध्यम से DC से कॉलोनियों के मुहाने पर रोड बंपर लगाने का अनुरोध

​संस्था ने समाचार के माध्यम से जमशेदपुर के उपायुक्त (डी.सी.) का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग की है कि शहर की सभी कॉलोनियों के बाहर मुख्य सड़कों पर आवश्यक स्थानों को चिह्नित कर अविलंब रोड बंपर (स्पीड ब्रेकर) और उचित सड़क सुरक्षा संकेतक लगाए जाएं। संस्था का कहना है कि इससे तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगेगी और कॉलोनियों से बाहर निकलने वाले बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

​प्रशासन के सहयोग और जनजागरूकता बढ़ाना ही मुख्य उद्देश्य: पीयूष ठाकुर

​’सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ के संस्थापक पीयूष ठाकुर ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यवस्था की आलोचना करना नहीं, बल्कि जनहित में प्रशासन का सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पुलिस जिस प्रकार त्योहारों में यातायात व्यवस्था संभालती है, उसमें उनकी संस्था भी कदम से कदम मिलाकर सहयोग करेगी और लोगों के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाएगी।

​शहरवासियों से यातायात नियमों के पालन और सतर्कता की अपील

​विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था ने जमशेदपुरवासियों से भी अपील की है कि त्योहारों की उमंग के बीच सड़क पर वाहन चलाते समय गति सीमा का विशेष ध्यान रखें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें, साथ ही पैदल चलने वाले राहगीरों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें।

​स्थल निरीक्षण कराकर स्पीड ब्रेकर और संकेतक लगाने की गुहार

​संस्था ने जिला उपायुक्त से सार्वजनिक अपील की है कि आगामी त्योहारों को देखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए जाएं ताकि संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर समय रहते रोड बंपर और सुरक्षा संकेतक लगाए जा सकें। इससे त्योहारों के दौरान होने वाली संभावित दुर्घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सकेगा।

​तीसरी धारा न्यूज

निष्पक्ष खबर, निर्भीक कलम!

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!