ताजा खबर
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देशनेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश

एक नई सोच, एक नई धारा

एनआईटी जमशेदपुर की शोधार्थी प्रीति कुंडू को मिला प्रतिष्ठित डॉ. जयश्री कुलकर्णी पुरस्कार

जमशेदपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर की पीएच.डी. शोधार्थी प्रीति कुंडू ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक और शोध क्षमता का लोहा मनवाते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का मान बढ़ाया है। प्रीति कुंडू को उनके अभूतपूर्व शोध कार्य के लिए प्रतिष्ठित “डॉ. जयश्री कुलकर्णी अवार्ड फॉर आउटस्टैंडिंग पेपर इन द डिज़ाइन एंड एप्लीकेशन ऑफ वेयरेबल एंटेना” से सम्मानित किया गया है।IMG 20260613 WA0010

​यह सम्मान उन्हें हैदराबाद में आयोजित 5वें IEEE वायरलेस, एंटेना एंड माइक्रोवेव सिम्पोजियम (WAMS 2026) के दौरान एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

​10,000 रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र से हुईं सम्मानित

​प्रीति कुंडू को यह गौरवशाली पुरस्कार उनके उच्च स्तरीय शोध पत्र “An Ultra-Compact Flexible Wideband Antenna for Wearable Body Area Network Applications” (पेपर आईडी #793) के लिए दिया गया है। पुरस्कार के रूप में उन्हें 10,000 रुपये की नकद राशि, एक आकर्षक स्मृति चिह्न (प्लाक) और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।b 1

​स्वास्थ्य और वायरलेस तकनीक में क्रांतिकारी साबित होगा शोध

​प्रीति वर्तमान में एनआईटी जमशेदपुर के डॉ. सुरजीत कुंडू के कुशल निर्देशन में अपना शोध कार्य पूरा कर रही हैं। उनका मुख्य शोध क्षेत्र वाइडबैंड वेयरेबल एवं बायोमेडिकल एंटेना है। इस तकनीक का सीधा उपयोग स्वास्थ्य निगरानी (हेल्थ मॉनिटरिंग) और अगली पीढ़ी की वायरलेस संचार प्रणालियों को और अधिक प्रभावी बनाने में किया जाता है।

​अपनी इस शैक्षणिक जिम्मेदारी के साथ-साथ प्रीति कुंडू वर्तमान में मैरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, गलूडीह में सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) एवं विभागाध्यक्ष (एचओडी) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं।a 2

​संस्थानों और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर

​इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके गाइड और शोध निर्देशक डॉ. सुरजीत कुंडू ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रीति की यह सफलता अन्य शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने प्रीति के उज्ज्वल भविष्य और आगामी शोध परियोजनाओं के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।

​यह सफलता न केवल एनआईटी जमशेदपुर बल्कि मैरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के लिए भी बड़े गौरव का विषय है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि क्षेत्र के तकनीकी संस्थान वायरलेस एवं बायोमेडिकल प्रौद्योगिकी जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में वैश्विक स्तर का योगदान दे रहे हैं।

​रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!