ताजा खबर
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देशनेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश

एक नई सोच, एक नई धारा

‘आतंकवाद को शह देने वालों तक नहीं पहुंचने देंगे सिंधु का पानी’, हैदराबाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान पर बड़ा प्रहार

हैदराबाद/नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को बढ़ावा देने को लेकर पाकिस्तान की कड़े शब्दों में निंदा की है। शुक्रवार को हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई द्वारा आयोजित ‘इंटेलेक्चुअल मीट’ को संबोधित करते हुए उन्होंने एक बड़ा एलान किया। राजनाथ सिंह ने साफ कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग/NDA) सरकार आतंकवाद को प्रायोजित करने और बढ़ावा देने वालों तक सिंधु नदी का पानी किसी भी कीमत पर नहीं पहुंचने देगी।n7158890371781330284999eaa2a2f013fd6e2aedfe3ee225ea73ab23c4563d0b429398b8f51d660744f415

​रक्षा मंत्री ने कांग्रेस और विपक्षी नेताओं द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठाने पर उनकी तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि यदि भारत के खिलाफ आतंकी हमले नहीं रुके, तो पाकिस्तान को होने वाली अनाज और पानी की आपूर्ति पूरी तरह रोक दी जाएगी।

शांति नहीं समझने वालों को उन्हीं की भाषा में जवाब

​राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का विशेष जिक्र करते हुए कहा कि इस कार्रवाई के जरिए भारत ने पूरी दुनिया को यह दिखा दिया है कि जो देश शांति और सद्भाव की भाषा नहीं समझते, उन्हें उन्हीं की भाषा में कैसे माकूल जवाब दिया जाता है। उन्होंने पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग/UPA) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस दौर में आए दिन नए-नए घोटालों और भ्रष्टाचार की खबरें आती थीं, जबकि मौजूदा सरकार के बजट का हर एक रुपया देश की सुरक्षा को मजबूत करने में लग रहा है और सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है।b 1

​हमारे पास सिर्फ वैक्सीन ही नहीं, ब्रह्मोस मिसाइल भी है

​विदेशी मंचों पर भारत की बढ़ती साख का हवाला देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया में एक ‘विश्वसनीय साझेदार’ बनकर उभरा है। कोरोना महामारी के दौरान दुनिया भर के देशों को वैक्सीन और मदद पहुंचाने के कारण आज भारत को पूरी दुनिया में ‘विश्व बंधु’ के रूप में देखा जाता है। इसके साथ ही उन्होंने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कहा:

“भारत के दुश्मनों को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि संकट में जीवन बचाने के लिए हमारे पास अगर जीवनरक्षक टीके (वैक्सीन) हैं, तो देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए हमारे पास ‘ब्रह्मोस’ जैसी अचूक मिसाइलें भी मौजूद हैं।”

a 2

​हमें अगले चुनाव की नहीं, अगली पीढ़ी की चिंता है

​चुनाव केंद्रित राजनीति पर बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि राजग सरकार तात्कालिक राजनीतिक फायदों के लिए काम नहीं करती। उन्होंने कहा, “हम अगला चुनाव जीतने की चिंता नहीं करते, बल्कि हमें देश की अगली पीढ़ी की चिंता है। हमारी नीयत बिल्कुल साफ है और हमारे कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।” उन्होंने दोहराया कि सरकार का पूरा ध्यान देश के भविष्य को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित है।

​रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!