ताजा खबर
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देशनेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: परसुडीह में अवैध संबंध के शक में कन्वाई चालक की बेरहमी से हत्या, स्टील की डेकची से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर:

शहर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत करनडीह लाइन टोला में मंगलवार की देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ अवैध संबंध के शक में 35 वर्षीय कन्वाई चालक मोहन हसदा की स्टील की भारी डेकची से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वीभत्स घटना से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है।IMG 20260610 104904

​बुधवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति राजू मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है और उससे सघन पूछताछ कर रही है।

​”मुंहबोली मामी” के घर आना-जाना बना काल

​मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मोहन हसदा मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था, जबकि उसके भाई जमशेदपुर के सुंदरनगर नया बस्ती इलाके में रहते हैं। मोहन का आरोपी राजू मुर्मू के घर अक्सर आना-जाना था। वह राजू की पत्नी सविता मुर्मू को अपनी “मुंहबोली मामी” कहता था। हालांकि, राजू मुर्मू को अपनी पत्नी और मोहन के रिश्तों पर गहरा शक था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर घर में विवाद और झगड़ा होता रहता था।b 1

​आधी रात को खूनी संघर्ष, डेकची से ताबड़तोड़ हमला

​मंगलवार देर रात जब मोहन हसदा करनडीह लाइन टोला स्थित राजू मुर्मू के घर पहुंचा, तो एक बार फिर अवैध संबंध के शक को लेकर विवाद भड़क उठा। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से से आगबबूला होकर राजू मुर्मू ने घर में रखी भारी स्टील की डेकची उठा ली और मोहन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर के संवेदनशील हिस्सों में गंभीर चोट लगने के कारण अत्यधिक खून बह गया और मोहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

​पत्नी ने बयां की खौफनाक दास्तान

​घटना को लेकर आरोपी की पत्नी सविता मुर्मू ने बताया कि मंगलवार रात उसके पति ने पहले उस पर मोहन के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए जमकर मारपीट की और उसे घर से बाहर खदेड़ दिया। लोक-लाज और डर के मारे वह आधी रात को ही अपने दोनों बच्चों को लेकर किसी दूसरे के घर शरण लेने चली गई। सविता के अनुसार, उसके जाने के बाद बंद कमरे के भीतर क्या हुआ, इसकी उसे जानकारी नहीं थी। बुधवार सुबह जब वह वापस घर लौटी, तब उसे मोहन की हत्या का पता चला।a 2

​पुलिस की कार्रवाई और हथियार बरामद

​परसुडीह थाना पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी स्टील की डेकची को बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी राजू मुर्मू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!