ताजा खबर
चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियमचुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर गोलीबारी कांड: मुख्य आरोपी विक्की गिल कोलकाता से गिरफ्तार, रंगदारी के लिए चली थी गोलियां

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में हुई सनसनीखेज गोलीबारी मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वारदात के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी विक्की गिल उर्फ कुंडी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता (न्यू टाउन) से दबोच लिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस टीम आरोपी को जमशेदपुर ला रही है।1780209405914

​हथियार बरामद, कई संदिग्ध हिरासत में

​मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अमन शेखर समेत कई अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। पुलिसिया पूछताछ में मिले अहम सुरागों के आधार पर घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को अलग-अलग रखकर गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस कांड के पीछे की पूरी कड़ियाँ जोड़ी जा सकें।b 1

​20 लाख की रंगदारी के लिए दहशतगर्दी

​गौरतलब है कि बीते 26 मई की रात नामदा बस्ती में एक घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। इस दुस्साहस के कुछ ही देर बाद अपराधियों ने एक स्थानीय कारोबारी के घर को भी निशाना बनाया। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि गोलीबारी करने के बाद आरोपियों ने कारोबारी से संपर्क कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी।a 2

​लोकेशन बदलकर भाग रहा था आरोपी, ऐसे दबोचा गया

​पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत राज्य छोड़कर पश्चिम बंगाल भाग गए थे। पुलिस को चकमा देने के लिए वे लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।

    • ​शुरुआत में उनका ठिकाना दीघा में ट्रेस हुआ था।
    • ​लेकिन पुलिस की भनक लगते ही आरोपी वहां से भी फरार हो गए।
    • ​इसके बाद जमशेदपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने तकनीकी अनुसंधान, लोकेशन ट्रैकिंग और लगातार सर्विलांस के जरिए न्यू टाउन (कोलकाता) में दबिश दी और मुख्य आरोपी विक्की गिल को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

​पुलिस का बयान: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

 

​तीसरी धारा न्यूज रिपोर्ट

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!