ताजा खबर
चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियमचुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर में सनसनी: उलीडीह में झाड़ियों से मिला 24 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की आशंका

जमशेदपुर: शहर के उलीडीह ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आदिवासी क्लब के पास झाड़ियों से एक 24 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान शकोंसाई रोड नंबर-2 निवासी विकास सिंह के रूप में की गई है। शरीर और सिर पर चोट के गहरे निशान मिलने से इलाके में हत्या की आशंका जताई जा रही है।IMG 20260531 102345

​शनिवार रात से लापता था युवक

​परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, विकास सिंह शनिवार रात को उलीडीह में अपने भगिने (भांजे) से मिलने गया था। वहां से मुलाकात करने के बाद वह अपने घर लौटने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचा। रविवार सुबह उलीडीह की ही एक युवती ने विकास के परिजनों को फोन कर झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।b 1

​नशेड़ियों पर हत्या का संदेह, सिर पर मिले गहरे जख्म

​स्थानीय लोगों द्वारा उलीडीह ओपी को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस और मृतक के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में विकास के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किए जाने की बात सामने आई है, साथ ही उसके शरीर पर भी चोट के कई निशान मिले हैं।

​मृतक के भाई ने पुलिस को दिए बयान में इलाके में सक्रिय कुछ नशेड़ियों पर हत्या का सीधा संदेह व्यक्त किया है। परिजनों का आरोप है कि आपसी विवाद या लूटपाट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है।a 2

 

​जांच में जुटी उलीडीह पुलिस

​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उलीडीह ओपी पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक साक्ष्यों के साथ-साथ पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

​तीसरी धारा न्यूज़ डेस्क, जमशेदपुर।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!