एक नई सोच, एक नई धारा

गुरु गोबिंद सिंह हाई स्कूल में समर कैंप: ‘सेवा ही लक्ष्य’ की टीम ने बढ़ाया बच्चों का हौसला, बांटी खेल और सुरक्षा की सीख

IMG 20260525 WA0004 scaled

जमशेदपुर (टेल्को):

टेल्को कॉलोनी स्थित गुरु गोबिंद सिंह हाई स्कूल में सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन द्वारा आयोजित 13वें समर कैंप (मार्शल आर्ट्स एंड करिकुलम एक्टिविटीज) में आज एक विशेष गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान ‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ संस्था के संस्थापक और ‘जमशेदपुर युवा श्री’ पीयूष ठाकुर अपनी पूरी टीम के साथ कैंप में पहुंचे। टीम ने कैंप में हिस्सा ले रहे नन्हे-मुन्ने बच्चों से मुलाकात की और विभिन्न खेल व कला विधाओं में उनका उत्साहवर्धन किया।IMG 20260525 WA0004

​मीडिया से बातचीत करते हुए संस्था के संस्थापक पीयूष ठाकुर ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई जितनी जरूरी है, उतनी ही जरूरी खेलकूद और अन्य शारीरिक गतिविधियां भी हैं। ये एक्टिविटीज बच्चों के जीवन में बहुत गहरा महत्व रखती हैं और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाती हैं।b 1

बच्चों को बांटे उपहार, संस्था को मिला सम्मान

​इस कैंप में बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए ‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ संस्था की ओर से सभी नन्हे प्रतिभागियों के बीच फ्रूटी, बिस्किट और केले का वितरण किया गया। वहीं, संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों और कैंप में उनकी सहभागिता को देखते हुए समर कैंप (मार्शल आर्ट्स एंड करिकुलम एक्टिविटीज) की प्रबंधन टीम द्वारा पीयूष ठाकुर और उनकी टीम को मोमेंटो एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।a 2

सेल्फ डिफेंस और सेफ्टी ट्रेनिंग का सफल आयोजन

​इस 13वें समर कैंप के दौरान न केवल बच्चों को बल्कि वहां मौजूद उनके माता-पिता को भी आत्मरक्षार्थ ‘सेल्फ डिफेंस’ और ‘सेफ्टी ट्रेनिंग’ के गुर सिखाए गए। इस शानदार और बेहद उपयोगी कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर युवाशक्ति की टीम ने कैंप संचालक, हेड कोच और J.M.A.T.C के फाउंडर सुनील कुमार प्रसाद जी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

​इस मौके पर अपनी बात रखते हुए हेड कोच सुनील प्रसाद ने युवाशक्ति संस्था की सराहना की और कहा कि यह एक ऐसी संस्था है जो समाज हित के लिए हमेशा सबसे आगे खड़ी रहती है, चाहे कड़कती धूप हो या फिर मूसलाधार बारिश।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

​आज के इस सफल कार्यक्रम को धरातल पर उतारने में संस्था के कई प्रमुख सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक श्री पीयूष ठाकुर, अध्यक्ष श्री विकास जी, कोषाध्यक्ष श्री कुश जी और मीडिया प्रभारी आयुष जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

तीसरी धारा न्यूज

error: Content is protected !!