ताजा खबर
चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियमचुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम

एक नई सोच, एक नई धारा

रेलवे अलर्ट: जौनपुर में यार्ड रिमॉडलिंग से ट्रेनों का पहिया प्रभावित, वंदे भारत समेत 16 ट्रेनों के मार्ग बदले

हाजीपुर/पटना | तीसरी धारा न्यूज रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत जौनपुर जंक्शन पर होने वाले यार्ड रिमॉडलिंग और प्री-एनआई (Pre-NI) कार्य के कारण पूर्व मध्य रेल (ECR) ने 16 से अधिक ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव 4 मई से 27 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा।n710598126177761764635241bb12a42de2f72e150c11df2e0d7e82b88f2738ca46bde9294be0c75feaf090

​पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चन्द्र के अनुसार, इस कार्य की वजह से पटना-गोमतीनगर वंदे भारत, कोटा-पटना और इंदौर-पटना जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित होंगी। कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं, जिससे वे अपने निर्धारित स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।WhatsApp Image 2026 03 07 at 17.22.01

​इन प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और मार्ग में बदलाव:

​1. पटना-गोमतीनगर वंदे भारत (22345): 4 मई से 27 मई तक यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी, जिसके कारण यह अयोध्या स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

​2. टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस (18103): टाटानगर से 4, 6, 11, 13, 18, 20 और 25 मई को चलने वाली यह ट्रेन शाहगंज और अयोध्या कैंट स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

​3. कोटा-पटना एक्सप्रेस (13238): कोटा से 14, 15, 17, 21, 22 और 24 मई को चलने वाली यह ट्रेन अब लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी।

​4. रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस (14017/14018): मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट और बाराबंकी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

​5. इंदौर-पटना एक्सप्रेस (19321): 9, 16 और 23 मई को इंदौर से चलने वाली यह ट्रेन अयोध्या कैंट, अकबरपुर और जौनपुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

​जौनपुर स्टेशन पर नहीं रुकने वाली अन्य ट्रेनें:

​यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते निम्नलिखित ट्रेनों का ठहराव जौनपुर स्टेशन पर अस्थायी रूप से समाप्त कर दिया गया है:

  • ​बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस (15231/15232): जौनपुर के साथ-साथ मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी में भी नहीं रुकेगी।
  • ​शालिमार-गोरखपुर एक्सप्रेस (15021/15022)
  • ​वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19051/19052)
  • ​कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस (22323/22324)
  • ​मालदा टाऊन-गोमतीनगर एक्सप्रेस (13435): यह ट्रेन शाहगंज और अयोध्या में भी नहीं रुकेगी।

​यात्रियों के लिए सलाह

​तीसरी धारा न्यूज अपने पाठकों को सलाह देता है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस और नया रूट जरूर चेक कर लें। रेलवे ने यह कदम बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए उठाया है, जिससे भविष्य में ट्रेनों की रफ्तार और सुरक्षा में सुधार होगा।

​ब्यूरो रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!