ताजा खबर
धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसलाधर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला

एक नई सोच, एक नई धारा

मानगो मेयर चुनाव: अंसार खान ने संभाली सुधा गुप्ता के प्रचार की कमान; फज़ल कॉलोनी और जवाहर नगर में किया सघन जनसंपर्क

1002399146

​जमशेदपुर | तीसरी धारा समाचार

​जमशेदपुर: मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है। इसी कड़ी में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता के पक्ष में एक विशाल पदयात्रा और जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

1002399146

​नमाज के बाद दुआ और समर्थन की अपील

​अभियान की शुरुआत फज़ल कॉलोनी स्थित हमज़ा मस्जिद से हुई, जहाँ जुम्मे की नमाज के बाद अंसार खान ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और सुधा गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं का हुजूम जवाहर नगर के पहाड़ी क्षेत्रों में पहुँचा।

​डोर-टू-डोर पदयात्रा और विकास का रिपोर्ट कार्ड

​अंसार खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 1, 2, 3, 4, रिजवान एकेडमी और आफरीन टावर के पीछे स्थित बस्तियों में घर-घर जाकर वोट मांगे। जनसंपर्क के दौरान अंसार खान ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा:

​”आज आप जो सड़कें, नालियां और स्ट्रीट लाइटें देख रहे हैं, यह सुधा गुप्ता के पति और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की दूरदर्शिता की देन है। विकास का यह सिलसिला जारी रखने के लिए सुधा गुप्ता का जीतना अनिवार्य है।”

​“वोट के बिखराव से बचें” – अंसार खान की चेतावनी

​विपक्षी प्रत्याशियों पर निशाना साधते हुए अंसार खान ने बस्ती वासियों को सचेत किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कई ऐसे चेहरे आएंगे जिन्हें आपने पहले कभी क्षेत्र में नहीं देखा होगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने वोटों का बिखराव न होने दें और अपनी “वोट की हिफाजत” करें।

​11 नंबर, निशान ‘कारपेट’ (गुलाबी पर्ची)

​प्रचार के दौरान समर्थकों ने मतदाताओं को मतपत्र की जानकारी दी और क्रम संख्या 11, चुनाव चिन्ह ‘कारपेट’ (गुलाबी पर्ची) पर मुहर लगाकर सुधा गुप्ता को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

​पदयात्रा में मुख्य रूप से शामिल हुए:

इस दौरान अली इमाम, मोहम्मद शमसी, मोनू हसन अली, गुल शेर अली, अब्दुल हलीम, मुनीर अंसारी, मोहम्मद आफताब अहमद खान, आरजू अहमद खान, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद राशिद, अलाउद्दीन, मोहम्मद जियाउद्दीन, मोहम्मद अकरम, नूर आलम समेत भारी संख्या में स्थानीय युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!