ताजा खबर
धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसलाधर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला

एक नई सोच, एक नई धारा

​को-ऑपरेटिव कॉलेज में ‘मागे मिलन’ की धूम: मांदर की थाप पर थिरके छात्र, कमल कुदादा और पर्वती हेम्ब्रम बने मिस्टर व मिस मागे

1002377944

​जमशेदपुर | रिपोर्टर

​जमशेदपुर: लौहनगरी के जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज का प्रांगण रविवार को आदिवासी ‘हो’ समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का गवाह बना। छात्रावास परिवार की ओर से आयोजित ’13वाँ मागे मिलन समारोह-2026′ में कोल्हान की संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में सजे सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने मांदर और नगाड़ों की धुन पर थिरक कर पूरे परिसर को सांस्कृतिक रंग में सराबोर कर दिया।

1002377944

​सांस्कृतिक पहचान ही समाज की नींव: डॉ. अमर सिंह

​समारोह के मुख्य अतिथि और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “हमारी सांस्कृतिक पहचान ही समाज की असली नींव है। आधुनिकता के दौर में अपनी ‘हासा-भाषा’ (मिट्टी और भाषा) और जड़ों से जुड़े रहना ही सच्ची प्रगति है।”

​विशिष्ट अतिथि प्रो. संजीव कुमार बिरुली ने भी छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अपनी विरासत को सहेजने और सामाजिक एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया।

​मिस्टर और मिस मागे बने आकर्षण का केंद्र

​समारोह का सबसे रोचक हिस्सा ‘मिस्टर एवं मिस मागे’ प्रतियोगिता रही। पारंपरिक परिधानों में रैंप पर उतरे युवाओं ने अपनी संस्कृति के प्रति गर्व को प्रदर्शित किया।

  • ​मिस्टर मागे 2026: कमल कुदादा
  • ​मिस मागे 2026: पर्वती हेम्ब्रम अतिथियों ने दोनों विजेताओं को उनके बेहतरीन परिधान और बौद्धिक कौशल के लिए सम्मानित किया।

​देशाऊली में विधि-विधान से पूजा

​कार्यक्रम की शुरुआत छात्रावास के देशाऊली (पूजा स्थल) में मार्शल आल्डा, सुरजा पुरती, रोहित सिंकु और उनकी टीम द्वारा पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। शाम तक चलने वाले इस उत्सव में को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज, बी.एड. कॉलेज और को-ऑपरेटिव कॉलेज के सैकड़ों छात्र और शिक्षक शामिल हुए।

​इनकी रही मुख्य उपस्थिति

​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह, प्रो. आनंद कुमार, डॉ. संगीता बिरुवा, सार्जेंट मेजर रन्दो देवगम, थाना प्रभारी पाण्डु सामड और बुधन गागराई उपस्थित थे।

​आयोजन को सफल बनाने में छात्रावास अध्यक्ष मनोरंजन हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष हरिनारायण होनहागा, जीतमोहन गोप, सचिव मंगीलाल बानरा, मीडिया प्रभारी उदेश सोरेन और छात्रावास अधीक्षक प्रो. फ्लोरेंस बेक का सराहनीय योगदान रहा।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!