ताजा खबर
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देशनेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: शराब दुकानों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज

1002369920 scaled

​जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर और सिदगोड़ा बाजार स्थित शराब दुकानों में हुई चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सरायकेला-खरसावां जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो पेशेवर तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

1002369920

​CCTV फुटेज बना पुलिस का हथियार

​सिदगोड़ा बाजार की शराब दुकान में हुई चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने जब फुटेज की जांच की, तो संदिग्धों के चेहरे स्पष्ट नजर आए। इसी आधार पर अनुसंधान के दौरान 06 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि फुटेज से मिलते-जुलते दो युवक सिदगोड़ा और बिरसानगर की सीमा पर घूम रहे हैं।

​बारीडीह के पास से हुई गिरफ्तारी

​सूचना मिलते ही सिदगोड़ा पुलिस की गश्ती दल, टाइगर मोबाइल और पीसीआर ने घेराबंदी शुरू की। बारीडीह बाजार स्थित मनीपाल हॉस्टल के पीछे घोड़ा मंदिर रोड से दो संदिग्धों को पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने सिदगोड़ा और अन्य क्षेत्रों की शराब दुकानों में चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।

​पकड़े गए अभियुक्तों का विवरण

​गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सरायकेला-खरसावां जिले के रहने वाले हैं:

  1. ​कार्तिक लोहार उर्फ चेपा (23 वर्ष): निवासी- आदित्यपुर अलकतरा बस्ती, नियर काली मंदिर। इसके पास से ₹2700 नकद बरामद हुए।
  2. ​रितिक पाल (25 वर्ष): निवासी- आदित्यपुर-2, नियर हनुमान मंदिर (किरायेदार)। इसके पास से ₹3300 नकद बरामद किए गए।

​पुराना है आपराधिक इतिहास

​पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पकड़े गए दोनों युवक आदतन अपराधी हैं। इनके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं:

  • ​साकची थाना: कांड संख्या 151/24 (धारा 331, 305, 317 BNS)।
  • ​कदमा थाना: कांड संख्या 148/2023 (धारा 379/461/511/34 भा.द.वि.)।

​छापेमारी टीम में शामिल पुलिस अधिकारी

​इस सफल उद्भेदन में सिदगोड़ा थाना प्रभारी बीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पु०अ०नि० विकास कुमार, स०अ०नि० संजीव कुमार, स०अ०नि० देवशरण महतो और हवलदार जुवेल होरो की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!