ताजा खबर
गम्हरिया थाने की घटना के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: इंस्पेक्टर राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, एसपी ने संभाली कमान•जमशेदपुर: साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, बर्मामाइंस से सिम विक्रेता गिरफ्तार•सरायकेला: गम्हरिया थाने में परिवारिक विवाद की शिकायत लेकर पहुंची महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का गंभीर आरोप, आरोपी हिरासत में•बॉलीवुड को बड़ा झटका: ‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ फेम मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, घर में सिर पर चोट लगने से हुआ हादसा•जमशेदपुर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल: 5 साल के मासूम सात्विक के लिए बनाया ‘ग्रीन कॉरिडोर’, 15 मिनट में एम्बुलेंस को पहुंचाया डिमना चौक•जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर•जमशेदपुर: बर्मामाइंस में बड़ी वारदात की फिराक में था युवक, देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ गिरफ्तार; कुख्यात शाहिद का नाम आया सामने•जमशेदपुर: बागबेड़ा में अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा भव्य विजया मिलन समारोह आयोजित, विधायक सरयू राय व कई गणमान्य रहे मौजूद•झारखंड को मिली नई रेल सौगात: सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटी•सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बड़ा फर्जीवाड़ा: तीन दिनों में 18.96 करोड़ नहीं, बल्कि 13.96 करोड़ रुपये के 187 अनधिकृत ट्रांजैक्शन से मचा हड़कंप; जानिए ग्राहकों पर इसका क्या होगा असरगम्हरिया थाने की घटना के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: इंस्पेक्टर राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, एसपी ने संभाली कमान•जमशेदपुर: साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, बर्मामाइंस से सिम विक्रेता गिरफ्तार•सरायकेला: गम्हरिया थाने में परिवारिक विवाद की शिकायत लेकर पहुंची महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का गंभीर आरोप, आरोपी हिरासत में•बॉलीवुड को बड़ा झटका: ‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ फेम मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, घर में सिर पर चोट लगने से हुआ हादसा•जमशेदपुर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल: 5 साल के मासूम सात्विक के लिए बनाया ‘ग्रीन कॉरिडोर’, 15 मिनट में एम्बुलेंस को पहुंचाया डिमना चौक•जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर•जमशेदपुर: बर्मामाइंस में बड़ी वारदात की फिराक में था युवक, देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ गिरफ्तार; कुख्यात शाहिद का नाम आया सामने•जमशेदपुर: बागबेड़ा में अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा भव्य विजया मिलन समारोह आयोजित, विधायक सरयू राय व कई गणमान्य रहे मौजूद•झारखंड को मिली नई रेल सौगात: सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटी•सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बड़ा फर्जीवाड़ा: तीन दिनों में 18.96 करोड़ नहीं, बल्कि 13.96 करोड़ रुपये के 187 अनधिकृत ट्रांजैक्शन से मचा हड़कंप; जानिए ग्राहकों पर इसका क्या होगा असर

एक नई सोच, एक नई धारा

सरायकेला: गम्हरिया थाने में परिवारिक विवाद की शिकायत लेकर पहुंची महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का गंभीर आरोप, आरोपी हिरासत में

IMG 20261031 WA0004

तीसरी धारा न्यूज / गम्हरिया:

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुग्धा गांव की रहने वाली एक महिला ने गम्हरिया थाने के ही एक पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि उच्च अधिकारियों की निगरानी में मामले की जांच जारी है।IMG 20261031 WA0003

​क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के अनुसार, वह पारिवारिक विवाद और पति की कथित मारपीट से तंग आकर गुरुवार की रात करीब 11 बजे अपनी शिकायत दर्ज कराने गम्हरिया थाने पहुंची थी। रात अधिक हो जाने और घर लौटने पर पति द्वारा दोबारा मारपीट किए जाने के डर से वह थाने में ही रुक गई थी। महिला का आरोप है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ जबरदस्ती की।

​महिला के मुताबिक, विरोध करने और खुद को बचाने के उसने संघर्ष किया तथा इस दौरान पास में रखा चाकू उठा लिया, जिससे कथित तौर पर आरोपी पुलिसकर्मी के हाथ में चोट भी लग गई। पीड़िता ने कमरे और अपने कपड़ों पर खून के निशान होने की बात भी कही है। हालांकि, इस घटना के संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

​एसडीपीओ कर रहे हैं मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला एसडीपीओ ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार देर रात गम्हरिया थाना परिसर में एसडीपीओ द्वारा थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बंद कमरे में बैठक किए जाने की चर्चा है। एसडीपीओ ने कैमरे पर वीडियो बयान देने से इनकार करते हुए कहा है कि मामले में नियमानुसार आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

​जांच के दौरान पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल टेस्ट) और घटनास्थल से मिलने वाले साक्ष्यों को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। थाने में सुरक्षा और न्याय की उम्मीद लेकर पहुंची महिला पर खाकी द्वारा लगाए गए इस गंभीर आरोप ने पूरी पुलिस व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट और पुलिस प्रशासन के अगले सख्त कदम पर टिकी हैं।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

अपराध, प्रशासनिक लापरवाही और जनसरोकार से जुड़ी हर सटीक खबर — तीसरी धारा न्यूज

 

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!