ताजा खबर
जमशेदपुर: ‘हिंद एकता सामाजिक संस्था’ ने रतन टाटा की पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त•जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को: ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ थीम पर टाटा स्टील का बड़ा ऐलान, हर प्रतिभागी के नाम पर लगेगा एक पौधा•जमशेदपुर में हंसी के ठहाकों और कला का संगम: बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा करेंगे हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन•जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में 24 घंटे के भीतर बहाल हुआ डोर-टू-डोर कचरा उठाव, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर•रांची में समापन समारोह: 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में 26 अक्टूबर को शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन•गुमला में बड़ी सफलता: पीएलएफआई का जोनल कमांडर विश्राम कोंगाडी समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और पर्चे बरामद•मानवाधिकार सहायता संघ: कपिल देवराज हेसा बने राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन कारूवा ने दी बधाई•श्रद्धांजलि सभा: स्वर्गीय सुनील सिंह के ब्रह्मभोज में शामिल हुए पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा व विधायक सरयू राय•जमशेदपुर: ठाकुर निवास और ‘सेवा ही लक्ष्य’ युवाशक्ति ने एनएमएल दुर्गा पूजा समिति को दिया सहयोग, महाअष्टमी की रात ढाकियों के लिए रखी गई विशेष भोजन व्यवस्था•लोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंपजमशेदपुर: ‘हिंद एकता सामाजिक संस्था’ ने रतन टाटा की पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त•जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को: ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ थीम पर टाटा स्टील का बड़ा ऐलान, हर प्रतिभागी के नाम पर लगेगा एक पौधा•जमशेदपुर में हंसी के ठहाकों और कला का संगम: बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा करेंगे हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन•जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में 24 घंटे के भीतर बहाल हुआ डोर-टू-डोर कचरा उठाव, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर•रांची में समापन समारोह: 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में 26 अक्टूबर को शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन•गुमला में बड़ी सफलता: पीएलएफआई का जोनल कमांडर विश्राम कोंगाडी समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और पर्चे बरामद•मानवाधिकार सहायता संघ: कपिल देवराज हेसा बने राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन कारूवा ने दी बधाई•श्रद्धांजलि सभा: स्वर्गीय सुनील सिंह के ब्रह्मभोज में शामिल हुए पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा व विधायक सरयू राय•जमशेदपुर: ठाकुर निवास और ‘सेवा ही लक्ष्य’ युवाशक्ति ने एनएमएल दुर्गा पूजा समिति को दिया सहयोग, महाअष्टमी की रात ढाकियों के लिए रखी गई विशेष भोजन व्यवस्था•लोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंप

एक नई सोच, एक नई धारा

गुमला में बड़ी सफलता: पीएलएफआई का जोनल कमांडर विश्राम कोंगाडी समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और पर्चे बरामद

n73134740917927543296344f8e11631cba9b40b77b14e05ca9554c18eea230a5fbd8769bfb2e5433237c3d

तीसरी धारा न्यूज / गुमला:

झारखंड के गुमला जिले में पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जोनल कमांडर विश्राम कोंगाडी उर्फ मोटा उर्फ सुकरा समेत चार कुख्यात उग्रवादियों को धर दबोचा है। इनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और संगठन के प्रतिबंधित पर्चे बरामद किए गए हैं।n73134740917927543296344f8e11631cba9b40b77b14e05ca9554c18eea230a5fbd8769bfb2e5433237c3d

​एसडीपीओ बसिया के नेतृत्व में गठित टीम ने कामडारा से दबोचा

पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बसिया शिव शंकर मराण्डी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कामडारा थाना क्षेत्र के बोंगदा गांव के पास से इन उग्रवादियों को दबोच लिया।

​गिरफ्तार उग्रवादियों में खूंटी और गुमला के अपराधी शामिल

पुलिस की गिरफ्त में आए उग्रवादियों में पीएलएफआई का जोनल कमांडर विश्राम कोंगाडी (निवासी-रनिया, खूंटी), अमर सुरीन (निवासी-कामडारा, गुमला), एतवा कोंगाडी उर्फ एतवा मास्टर (निवासी-कामडारा, गुमला) और अर्पित तोपनो उर्फ बेंदा (निवासी-बंदगांव, प. सिंहभूम) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन सभी का सिमडेगा और खूंटी समेत कई जिलों में लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

​हथियार, गोलियां और संगठन के पर्चे जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने उग्रवादियों के पास से पीएलएफआई संगठन के 6 प्रतिबंधित पर्चे, एक देसी पिस्तौल, दो पिस्तौल की मैगजीन, एक देसी बंदूक, एक देसी कट्टा, विभिन्न बोर की 7 गोलियां, एक गोली का खोखा और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसपी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में लेवी वसूली और धमकियों पर लगाम कसने के लिए अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

अपराध मुक्त समाज और नक्सल विरोधी हर सटीक खबर — तीसरी धारा न्यूज

 

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!