ताजा खबर
बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारीबिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी

एक नई सोच, एक नई धारा

पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना

1791794226093

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण और सख्त कदम उठाया है। जिले के सभी दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को पूरी तरह से ‘तंबाकू मुक्त’ घोषित कर दिया गया है। इस निर्धारित क्षेत्र के भीतर किसी भी प्रकार के धूम्रपान, तंबाकू उत्पादों और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन तथा उनकी बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।b 1

​नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, देना होगा जुर्माना

जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि कोई भी व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उस पर एक हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी करते हुए सभी श्रद्धालुओं और पूजा समितियों से इन नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करने की अपील की है.a 2

​पूजा समितियों और पुलिस प्रशासन को दी गई जिम्मेदारी

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जारी इस निर्देश में सभी पूजा समितियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि उनके पंडाल परिसर के आसपास इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन हो. यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित थाने को देनी होगी. इसके साथ ही पुलिस प्रशासन को भी अपने स्तर से इस कानून का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है.

​पंडालों में लगेंगे जागरूकता पोस्टर और टोल-फ्री नंबर का प्रचार

‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान’ के तहत जिले के सभी पूजा पंडालों में ‘गैर धूम्रपान क्षेत्र’ और ‘तंबाकू मुक्त परिसर’ से संबंधित पोस्टर व बैनर लगाने अनिवार्य किए गए हैं. इसके साथ ही ‘तंबाकू को ना कहें’ अभियान और तंबाकू नशामुक्ति के टोल-फ्री नंबर 1800-11-2356 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है. प्रशासन द्वारा यह, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा), 2003 की धारा चार के तहत लागू किया गया है.

​📌 तीसरी धारा न्यूज

स्वस्थ समाज और सुरक्षित उत्सव की ओर कदम, तंबाकू मुक्त पंडालों में सहयोग कर अपनी सहभागिता निभाएं!

 

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!