ताजा खबर
डिस्ट्रिक्ट हाईवे टास्क फोर्स की बैठक: जमशेदपुर में NH से हटेगा अतिक्रमण, दोबारा कब्जा किया तो बुलडोजर का खर्च वसूलेगा प्रशासन•पिछले 30 वर्षों से व्यवसाय कर रहे 39 दुकानदारों को हटाने का विरोध: निष्पक्ष जांच और वैकल्पिक स्थान की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन•पोषण माह: पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड रहा अव्वल, बोड़ाम को दूसरा व बहरागोड़ा को मिला तीसरा स्थान•व्हाट्सएप पर ‘शादी का कार्ड’ या ‘RTO चालान’ के नाम से आ रहे APK मैसेज से रहें सावधान, एक क्लिक करते ही हैक हो सकता है मोबाइल•जोड़ी राइडर और JH 05 की टीम ने वृद्धाश्रम में की सेवा, 35 बुजुर्गों के बीच बांटी राशन व आवश्यक सामग्री•खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने को लेकर भाजपा का जनसमर्थन अभियान, 3500 लोगों ने किए हस्ताक्षर•प्रयत्न’ संस्था के तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन: कई दिग्गज हस्तियों ने की शिरकत, रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह•हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी: एमजीएम में बायो-मेडिकल कचरे के ढेर में मिले सब्जियों के छिलके, कचरे में मुंह मारता दिखा आवारा कुत्ता; जेएचआरसी ने उठाए सवाल•जनसमस्या पर त्वरित एक्शन: 24 घंटे के अंदर बागबेड़ा के स्कूल परिसर में ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार•आदित्यपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 100 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह; युवाओं में दिखा भारी उत्साहडिस्ट्रिक्ट हाईवे टास्क फोर्स की बैठक: जमशेदपुर में NH से हटेगा अतिक्रमण, दोबारा कब्जा किया तो बुलडोजर का खर्च वसूलेगा प्रशासन•पिछले 30 वर्षों से व्यवसाय कर रहे 39 दुकानदारों को हटाने का विरोध: निष्पक्ष जांच और वैकल्पिक स्थान की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन•पोषण माह: पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड रहा अव्वल, बोड़ाम को दूसरा व बहरागोड़ा को मिला तीसरा स्थान•व्हाट्सएप पर ‘शादी का कार्ड’ या ‘RTO चालान’ के नाम से आ रहे APK मैसेज से रहें सावधान, एक क्लिक करते ही हैक हो सकता है मोबाइल•जोड़ी राइडर और JH 05 की टीम ने वृद्धाश्रम में की सेवा, 35 बुजुर्गों के बीच बांटी राशन व आवश्यक सामग्री•खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने को लेकर भाजपा का जनसमर्थन अभियान, 3500 लोगों ने किए हस्ताक्षर•प्रयत्न’ संस्था के तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन: कई दिग्गज हस्तियों ने की शिरकत, रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह•हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी: एमजीएम में बायो-मेडिकल कचरे के ढेर में मिले सब्जियों के छिलके, कचरे में मुंह मारता दिखा आवारा कुत्ता; जेएचआरसी ने उठाए सवाल•जनसमस्या पर त्वरित एक्शन: 24 घंटे के अंदर बागबेड़ा के स्कूल परिसर में ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार•आदित्यपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 100 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह; युवाओं में दिखा भारी उत्साह

एक नई सोच, एक नई धारा

जनसमस्या पर त्वरित एक्शन: 24 घंटे के अंदर बागबेड़ा के स्कूल परिसर में ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार

IMG 20261004 171105

जनसमस्या पर त्वरित एक्शन: 24 घंटे के अंदर बागबेड़ा के स्कूल परिसर में ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

बागबेड़ा कॉलोनी स्थित राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर में लगे ट्रांसफार्मर के ऊपर एवं आसपास उगी बड़ी-बड़ी शाखाओं, लताओं और झाड़ियों की साफ-सफाई विद्युत विभाग द्वारा महज 24 घंटे के अंदर करा दी गई। विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया है और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। AddText 10 04 05.08.06AddText 10 04 05.08.32

​SDO देवाशीष पात्रा से मिले थे पंसस, तत्काल मिला निर्देश

स्थानीय निवासियों के आग्रह पर पंचायत समिति सदस्य (पंसस) सुनील गुप्ता ने शनिवार को स्थानीय प्रतिनिधिमंडल के साथ विद्युत विभाग के एसडीओ (SDO) देवाशीष पात्रा से मिलकर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीओ देवाशीष पात्रा ने तत्क्षण अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साफ-सफाई का निर्देश दिया। इसके परिणामस्वरूप रविवार को ट्रांसफार्मर के आसपास उगी सभी शाखाओं, लताओं, झाड़-झंखाड़ और कटीले पौधों की मुस्तैदी से सफाई करा दी गई।IMG 20261004 WA0043

​जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत: सुनील गुप्ता

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पंचायत की जनहित से जुड़ी हर समस्या के त्वरित समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे और विकास कार्यों में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

​स्कूली बच्चों, शिक्षकों व ग्रामीणों ने जताया आभार

विद्यालय परिसर में ट्रांसफार्मर की मुस्तैदी से साफ-सफाई होने पर स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पंसस सुनील गुप्ता तथा विद्युत विभाग के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। इस दौरान समाजसेवी अशोक झा, वार्ड सदस्य कर्ण, प्रकाश पांडे, सोनू सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

​तीसरी धारा न्यूज

सत्य, निष्पक्षता और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध!

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!