ताजा खबर
एन.आई.टी. जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन की तैयारियां पूरी, 13 राज्यों से जुटेंगी 150 महिला प्रतिनिधिबाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने सादगी से मनाया शिक्षक सम्मान समारोह: 500 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित, कैबिनेट मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलिमंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सिमरन भाटिया ने जताया गहरा शोक: झामुमो और गिरिडीह के लिए अपूरणीय क्षतिझारखंड के 3 शिक्षा मंत्रियों का असामयिक निधन: एक अत्यंत दुखद और अजीब संयोगपरशुराम कल्याण संस्थान ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षा और सामाजिक उत्थान का दिया संदेशझारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयाघात से निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहरजुगसलाई में भीषण सड़क हादसा: घोड़ा चौक के पास बाइक और दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरीसरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रास मंदिर में उमड़े श्रद्धालुरैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोपझर-झर रोड के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने उठाई आवाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की अपीलएन.आई.टी. जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन की तैयारियां पूरी, 13 राज्यों से जुटेंगी 150 महिला प्रतिनिधिबाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने सादगी से मनाया शिक्षक सम्मान समारोह: 500 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित, कैबिनेट मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलिमंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सिमरन भाटिया ने जताया गहरा शोक: झामुमो और गिरिडीह के लिए अपूरणीय क्षतिझारखंड के 3 शिक्षा मंत्रियों का असामयिक निधन: एक अत्यंत दुखद और अजीब संयोगपरशुराम कल्याण संस्थान ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षा और सामाजिक उत्थान का दिया संदेशझारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयाघात से निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहरजुगसलाई में भीषण सड़क हादसा: घोड़ा चौक के पास बाइक और दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरीसरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रास मंदिर में उमड़े श्रद्धालुरैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोपझर-झर रोड के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने उठाई आवाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की अपील

एक नई सोच, एक नई धारा

एन.आई.टी. जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन की तैयारियां पूरी, 13 राज्यों से जुटेंगी 150 महिला प्रतिनिधि

IMG 20260907 WA0061
SFD

तीसरी धारा न्यूज | 06 सितंबर 2026 | जमशेदपुर

अंतिम समीक्षा बैठक में तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

आगामी 09 और 10 सितंबर 2026 को एन.आई.टी. जमशेदपुर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026’ की तैयारियों को लेकर रविवार को एन.आई.टी. परिसर में अंतिम समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति तथा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (झारखंड प्रांत) के प्रांत अध्यक्ष डॉ. पियूष रंजन ने की। कार्यक्रम का संचालन एवं विभिन्न समितियों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा न्यास के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. विजय कुमार सिंह द्वारा की गई।IMG 20260907 WA0061

13 राज्यों से जुटेंगी 150 महिला प्रतिनिधि

इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के 13 राज्यों से लगभग 150 प्रतिभागी शामिल होने के लिए जमशेदपुर पहुँच रहे हैं। सम्मेलन में महिला शिक्षाविदों, विभिन्न विश्वविद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों तथा महिला नेतृत्व से जुड़ी प्रमुख हस्तियों की सहभागिता रहेगी। बैठक के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले अतिथियों व प्रतिभागियों के स्वागत, आवास, भोजन, परिवहन एवं अन्य व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई और शेष बचे कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया।

समितियों के बीच प्रभावी समन्वय पर जोर

सम्मेलन के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी में कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति एवं कार्यक्रम संयोजिका डॉ. शुक्ला महंती, सह-संयोजिका डॉ. कविता परमार तथा एन.आई.टी. जमशेदपुर के कुलसचिव सह-संस्था संयोजक डॉ. सरोज कुमार षाड़ंगी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी गठित समितियों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना था ताकि आयोजन को सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाया जा सके। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि यह सम्मेलन महिला नेतृत्व और सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में एक नई दिशा तय करेगा।IMG 20260907 WA0060

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई श्रद्धांजलि

समीक्षा बैठक के दौरान झारखंड सरकार के पर्यटन, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

विशिष्ट गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति

बैठक में मुख्य रूप से महेंद्र सिंह, डॉ. रंजीत प्रसाद, प्रो. अमरनाथ सिंह, शिवम शर्मा, मंजू सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. कनिका प्रसाद, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के डीन एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. जे. राजेश, राधेश्याम तिवारी समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर सम्मेलन को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया।

तीसरी धारा न्यूज

error: Content is protected !!